Back
राष्ट्रपति ने नैनीताल के राजभवन की 125वीं वर्षगांठ पर वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया
GJGaurav Joshi
Nov 04, 2025 04:18:50
Nainital, Uttarakhand
राष्ट्रपति ने राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कार्यक्र में किय प्रतिभाग
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन नैनीताल के वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया। इस वर्चुअल टूर के माध्यम से लोगों को ऐतिहासिक राजभवन के डिजिटल भ्रमण का अनुभव मिलेगा। यह वर्चुअल टूर दर्शकों को राजभवन के स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य तथा ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराएगा। वर्चुअल टूर को राजभवन की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकेगा。
इस अवसर पर राजभवन नैनीताल पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। यह फिल्म राजभवन नैनीताल की गौरवशाली विरासत, स्थापत्य सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करती है। फिल्म के माध्यम से दर्शक राजभवन के इतिहास, उसकी स्थापत्य विशेषताओं और राज्य की समृद्ध विरासत से अवगत हो सकेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे स्वतंत्र भारत में राष्ट्रपति भवन गणराज्य का प्रतीक है, उसी प्रकार राज्यों में राजभवन लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के गठन के उपरांत यह ऐतिहासिक भवन राज्य की प्रगति का अभिन्न हिस्सा बन गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि संसदीय प्रणाली में राज्यपाल राज्य की शासन व्यवस्था के संवैधानिक प्रमुख होते हैं। संविधान निर्माताओं ने राज्यपाल के अधिकारों और कर्तव्यों को गहन विचार-विमर्श के उपरांत निर्धारित किया था। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता राजभवन को एक सम्मानित स्थान के रूप में देखती है, इसलिए राज्यपाल के कार्यालय से जुड़े सभी सदस्यों को सरलता, विनम्रता, नैतिकता और संवेदनशीलता जैसे गुणों का पालन करना चाहिए。
राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखण्ड राज्य अपने गठन से लेकर अब तक निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल और उनकी टीम राज्य के नागरिकों को अमूल्य प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे तथा उत्तराखण्ड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा。
      इस अवसर पर  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राजभवन नैनीताल के प्रथम आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया का राज्य के प्रति स्नेह, मार्गदर्शन एवं निरंतर सान्निध्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 04, 2025 10:08:260
Report
G1GULSHAN 1
FollowNov 04, 2025 10:08:110
Report
MVManish Vani
FollowNov 04, 2025 10:07:450
Report
PSPramod Sharma
FollowNov 04, 2025 10:07:350
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 04, 2025 10:07:270
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 04, 2025 10:07:020
Report
MKMANISH KUMAR
FollowNov 04, 2025 10:06:300
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowNov 04, 2025 10:06:130
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 04, 2025 10:05:34Ranchi, Jharkhand:HIV-positive blood found in Chaibasa, Jharkhand
0
Report
MSManish Sharma
FollowNov 04, 2025 10:05:040
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 04, 2025 10:04:530
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 04, 2025 10:04:400
Report
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 04, 2025 10:03:440
Report