263139
हल्द्वानी में SH 41 पर बनी पुलिया ध्वस्त, हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर आवाजाही बंद
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के SH 41 पर हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर मार्ग भारी बारिश के चलते पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुलिया का पूरा हिस्सा नाले में बह गया, जिससे नाले का उफान डाइवर्जन प्लान में भी दिक्कत पैदा कर रहा है। इस कारण आवाजाही बंद हो गई है और आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। PWD की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और स्थिति की निगरानी कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायला ओवरब्रिज पर टेलर से भिड़ंत: 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत
Noida, Uttar Pradesh:Ajmer Bhilwara National Highway-48 par Rayla Overbridge par tailer ki takkar se 25 varshiya bike swaar ki dardnaak maut ho gayi. Takkar itna bhyankar thi ki bike buri tarah kshit ho gayi aur yuvak sadak par gir gaya. Hadse ke baad jagah par logon ki bheed jama ho gayi. Highway ambulance ki madad se yuvak Rayla CHC pahunchaya gaya, jahan doctors ne use mrit ghoshit kar diya. Mritak Omaram putra Panchram, niwasi Moriyana, Degana (Nagaur) bataye ja rahe hain. Pulis ne shav moorchari mein rakh kar parivaar ko suchna di hai. Parivaar ke aane par postmortem hoga. Tailer chalak ke khilaf mamla darj karke pulis ne jaanch shuru kar di hai.0
0
Report
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बिहार के चंपारण में बारिश और ठंड बढ़ी
Bagaha, Bihar:चक्रवाती तूफान अर्नब का असर बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिला में दिख रहा है, जहां कल से लगातार बारिश और हल्की हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर फसलों और आम जन जीवन पर पड़ा है। वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा और रामनगर इलाके में बारिश के कारण धान की तैयार फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। ठंडी हवाओं और बारिश से सर्दी का एहसास हो रहा है। सड़कों और बाजारों में असर देखा गया है; घरों से बाहर जाने वाले लोग छाता और गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। धान की कटाई के समय बारिश और तूफानी हवाओं से भारी क्षति हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। अचानक बदले मौसम ने लोगों के बीच ठंड जैसी हालत बना दी है। रामनगर में कई जगह मुख्य सड़कों पर जलजमाव बढ़ा दी है।0
0
Report
गंगा जल संधि के तहत बिहार को पानी का अधिकार तय: सीएम चौधरी
Patna, Bihar:पटना में गंगा जल संधि को लेकर राष्ट्रीय स्तर के संगोष्ठी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के हितों का ख्याल रखते हुए पेयजल, सिंचाई एवं उद्योगों के लिए पर्याप्त पानी के उपयोग का अधिकार मिलने की बात कही। बिहार की नदियों, जल संसाधन और आबादी को राज्य की कमजोरी नहीं, बल्कि समृद्धि की ताकत बताया गया। संगोष्ठी में Son नदी जल विवाद के केंद्रीय गृह मंत्री के सहयोग से समाधान होने, बिहार को तीन-चौथाई जल प्राप्त होने और गाद प्रबंधन की नीति के बारे में भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार को उसका हक मिलना चाहिए और जल प्रबंधन के लिए सामाजिक अभियान की जरूरत पर बल दिया। संगोष्ठी के बयानों के अनुसार बिहार को पीने के पानी, कृषि सिंचाई और उद्योगों के लिए जल आवश्यक है, तथा गंगा-फरक्का समझौते के मुद्दों में बिहार के हित सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेंगे। गंगा की गाद के निष्कासन और उपयोग को वैज्ञानिक तरीके से करने, आम उपयोग और सड़क-निर्माण में गाद-युक्त मिट्टी के उपयोग के लिए नीति निर्माण की दिशा निर्धारित की गई। विशेषज्ञों द्वारा गंगा का हवाई सर्वेक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन कराने और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी बात हुई। राज्य सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने सहित जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से कृषि, उद्योग और आधारभूत संरचना को उन्नत करना है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में पंचायत चुनावों के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। ग्रामीण मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने और भयमुक्त मतदान का संदेश देने के लिए पुलिस ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व एडीएफ बाड़ी के एएसपी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में यह मार्च निकाला गया। वृत्ताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दूबरा, बसई सामंता, खेडा, सरानी, विश्नोदा और भैसेना में पुलिस फोर्स ने प्रमुख मार्गों, आबादी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल marcher किया। फ्लैग मार्च में थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव व थानाधिकारी सदर अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों से संवाद कर स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाह, दबाव, धमकी या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि पंचायत चुनावों के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त, फ्लैग मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा0
0
Report
कंचनपुर के पोखर में डूबने से टेंपो चालक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Dholpur, Rajasthan:कंचनपुर के लुधपुरा गांव में पोखर में डूबने से टेम्पो चालक की मौत ग्रामीणों ने रस्सियों से खींचकर टेम्पो निकाला बाहर,पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर प्रदर्शन ग्रामीणों का आरोप,कई बार हुए पोखर को सही करने के ठेके,नहीं हुआ काम बाड़ी उपखंड की कंचनपुर थाना क्षेत्र के लुधपुरा,अलीगढ़ गांव में हादसा हो गया। टेंपो में सामान लेकर गांव जा रहा टेंपो चालक सड़क किनारे बनी पोखर में टेम्पो सहित जा घुसा और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की बाद ग्रामीणों ने जैसे-तैसे रस्सियों से बांधकर टेम्पो को किनारे खींचा और चालक को बाहर निकाला,अचेत हुए चालक को ग्रामीण अस्पताल लेकर आये लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में कंचनपुर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी रखवाया और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। अलीगढ़ पंचायत के लुधपुरा गांव निवासी जीतू लोधा ने बताया कि गांव के का 32 वर्षीय युवक भीकम पुत्र किशन लाल लोधा टेंपो चलाने का काम करता था। भीकम सीमेंट की टीन और कुछ अन्य सामान लेकर बाड़ी से गांव जा रहा था। इसी दौरान अचानक से टेंपो सड़क किनारे बनी पोखर में जा गिरा। पानी गहरा होने से वह डूब गया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो गई। जैसे-तैसे ग्रामीण युवाओं ने रस्सियों से बांधकर टेंपो को पोखर के किनारे किया और भीकम को बाहर निकला। तुरंत बाड़ी अस्पताल लेकर गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। जीतू लोधा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पोखर सड़क किनारे पुरानी पोखर है। जिसमें गंदा पानी भरा हुआ है। इस पोखर को सही करने के लिए ग्राम पंचायत में कई बार ठेके हुए है लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया ऐसे में यह पोखर लगातार बढ़ती जा रही है और अब इसमें सड़क धसने लगी है। जिससे यह हादसा हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। घटना में मृतक भीकम के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। जिनमे चार और तीन वर्ष के दो लड़के और एक वर्ष की एक लड़की है। जिनसे अब पिता का साया उठ गया है। कंचनपुर थाने के एएसआई फ़तेह सिंह ने बताया कि लुधपुरा गांव में पानी में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई ह पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन :- पुलिस द्वारा जब मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया और ग्रामीण शव को लेकर गांव रवाना हो गए तो कुछ युवाओ ने सड़क पर आड़ी तिरछी बाइक लगाकर बसेड़ी-धौलपुर रोड पर जाम लगा दिया जिसकी सूचना मिलते ही थानाधिकारी प्रेम कुमार शर्मा,ट्रेफिक इंचार्ज जितेंद्र कुमार और पुलिस जाब्ता मोके पर पहुंचा और विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओ से समझाइश की। मृतक के भतीजे गौरव लोधा ने आरोप लगाया की ग्राम पंचायत प्रशासन की लापरवाही से यह मौत हुई है। पोखर का कई बार ठेका हो गया। लेकिन किसी ने कोई काम नहीं कराया। जिसके चलते यह पोखर लकगतार बढ़ती जा रही है जिसमे अब सड़क धंस रही है। जिससे हादसा हुआ है। एसएचओ प्रेम कुमार की समझाइश पर सभी युवा सड़क से उठ गए और गांव रवाना हो गए है। करीब 15 मिनिट चले इस घटनाक्रम से यातायात प्रभावित हुआ। byte 1 प्रेम कुमार शर्मा थाना प्रभारी बाड़ी कोतवाली0
0
Report
बस्सी जयपुर में 1.66 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र ग्रिड से जुड़ा; राजस्थान में हरित ऊर्जा
Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर बस्सी भूडला में 1.66 मेगा वॉट सौर ऊर्जा संयंत्र ग्रिड से जुड़ा। पीएम-कुसुम योजना के तहत जयपुर डिस्कॉम ने उपलब्धि हासिल की। सौर ऊर्जा उत्पादक गिर्राज प्रसाद गुर्जर इसका संयंत्र है। एमडी आर्ती डोगरा के नेतृत्व में ग्रिड कनेक्टिविटी प्रक्रिया पूरी हुई। अधीक्षण अभियंता एम.एल. मीना, अधिशासी अभियंता आर.के. पालीवाल, कृष्ण अग्रवाल और सहायक अभियंता दीपक मिश्रा का योगदान रहा। हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।0
0
Report
Advertisement
भावी पंचायत में बैलेट पेपर हेराफेरी शक, पुनः मतदान की संभावना तेज
Jodhpur, Rajasthan:भावी पंचायत में 100 से अधिक बैलेट पेपर पर पहले से लगी मिली मुहर, मतदान रोका, दुबारा मतदान की हो सकती है घोषणा जोधपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को सरपंच पद के मतदान के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब मतदान केंद्र पर 100 से अधिक बैलेट पेपर एक प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने पहले से मुहर लगे हुए मिलने की शिकायत सामने आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया और करीब डेढ़ घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। इसके बाद सरपंच पद का मतदान रोक दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सेक्टर अधिकारी और मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारियों से भी तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आलोक रंजन ने बताया कि इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग से भी दिशा-निर्देश मांगे जा रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भावी पंचायत में मतदान दोबारा करवाया जाना तय है, लेकिन इसकी तारीख और प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक घोषणा रिपोर्ट के परीक्षण के बाद ही होगी। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर वहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता से इनकार किया है। इसके अलावा छुट पुट घटनाओं को छोडकर शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ।0
0
Report
राजस्थान कांग्रेस ने रामलीला मैदान रैली के लिए तैयारी तेज, 1 लाख पहुँच
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ''वोट बचाओ, देश बचाओ'' रैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में देशभर से 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। वहीं, राजस्थान से 1''लाख से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के साथ अल्पसंख्यक विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी और पूरा देश इसका गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर विभिन्न अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों तक सभी प्रयास कर रहे हैं। चोपदार ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश के सभी 50 जिलों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों को सूचना दे दी गई है।कार्यकर्ताओं से टेलीफोनिक संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली पहुंचने के लिए बसों और अन्य वाहनों की व्यवस्था भी की जा रही है। एमडी चोपदार ने दावा किया कि अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान से सबसे अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि रैली में राजस्थान की भागीदारी विशेष रूप से दिखाई दे और अल्पसंख्यक विभाग पूरे देश में अपनी संगठनात्मक सक्रियता प्रदर्शित करे。0
0
Report
आसाराम की पैरोल निस्तारित: कोर्ट ने अनुपालन माना, याचिका समाप्त
Jodhpur, Rajasthan:आसाराम की पैरोल याचिका का किया निस्तारण, कोर्ट ने माना आदेश का हुआ अनुपालन जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम उर्फ आशुमल की ओर से दायर की गई अवमानना याचिका का निस्तारण कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में दिए गए पैरोल आदेश का पर्याप्त अनुपालन हो चुका है, इसलिए अब इस मामले में आगे किसी भी प्रकार की न्यायिक कार्रवाई या नए निर्देश की कोई आवश्यकता नहीं है। न्यायाधीश डॉ. नूपुर भाटी और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खण्डपीठ में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने एक अनुपालन रिपोर्ट और 28 अक्टूबर 2026 का एक कार्यालय आदेश पेश किया। हाईकोर्ट द्वारा 3 अगस्त 2026 को पारित किए गए आदेश के अनुपालन में आवेदक को 8 अक्टूबर 2026 को बीस दिन की अवधि के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। यह पैरोल अवधि 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे समाप्त होनी थी। रिपोर्ट के अनुसार निर्धारित तिथि पर लौटने के बजाय आवेदक आसाराम ने एक दिन की देरी से यानी 28 अक्टूबर 2026 को आत्मसमर्पण किया। राज्य पक्ष ने दलील दी कि चूंकि आवेदक को बीस दिन की पैरोल का लाभ पूरी तरह मिल चुका है और वह अब केंद्रीय जेल में वापस समर्पण कर चुका है, इसलिए इस याचिका में किए गए निर्देश मूल रूप से पूरे हो चुके हैं। इस आधार पर याचिका निष्प्रभावी हो चुकी है। दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया और रिकॉर्ड पर रखे गए दस्तावेजों ka_ba_riki se अवलोकन किया। कोर्ट ने अपने आदेश में रेखांकित किया कि भले ही आवेदक ने नियत तारीख 27 अक्टूबर के बजाय 28 अक्टूबर को आत्मसमर्पण किया हो, लेकिन इससे इस वास्तविकता पर कोई असर नहीं पड़ता कि उसे कोर्ट के निर्देशानुसार बीस दिन का पैरोल लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। कोर्ट ने माना कि पैरोल की अवधि का लाभ मिलने और उसके बाद जेल लौट आने से पूर्ववर्ती आदेश का पर्याप्त अनुपालन हो चुका है। कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 28 अक्टूबर 2026 की अनुपालन रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए याचिका निस्तारित कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग दौरे में नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना, लोकतंत्र बचाओ का मुद्दा तेज
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग में शुक्रवार को भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा एक दिवसीय दौरे पर दुर्ग पहुंचे जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने पहले सभा को संबोधित किया और इसके बाद महेश कॉलोनी से गंजमंडी चौक तक पदयात्रा में शामिल हुए.0
0
Report
राजापार्क में आबकारी विभाग ने 10 कार्टून हरियाणा निर्मित हाई-रेन्ज शराब जब्त
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई। जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। कार से हरियाणा निर्मित हाई-रेंज शराब के 10 कार्टून बरामद। शराब के साथ कार को भी आबकारी विभाग ने किया जब्त। जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई। सहायक आबकारी अधिकारी प्रदीप बिश्नोई के नेतृत्व में दबिश। आबकारी निरीक्षक प्रद्युम्न अग्रवाल और मुकेश कुमार रहे कार्रवाई में शामिल। सोनू उर्फ गुरदीप सिंह की कार से बरामद हुई शराब。0
0
Report
हरि सिंह ढिल्लों ने देश में सर्वाधिक मतों से इतिहास रचा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर योगी की एक लाइन ने दिलाई देशभर में पहचान, डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने देश में सर्वाधिक मतों से जीतकर रचा इतिहास, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जुबान पर चढ़ा एक खास अंदाज अब चुनावी नतीजों के बाद फिर चर्चा में है। बरेली में शिक्षक सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का परिचय कराते हुए कहा था कि इनका नाम है हरि सिंह ढिल्लों, जब चाहे तब मिललो और इस बार फिर चुन लो। मुख्यमंत्री का यह बयान देशभर में सुर्खियों में रहा था। अब डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से देश में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री मोहन यादव का जबलपुर में युवाओं ने स्वागत, DRX कैफे में कुल्हड़ चाय
Jabalpur, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का युवाओं ने किया भव्य स्वागत, DRX कैफे में कुल्हड़ चाय का लिया आनंद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जबलपुर आगमन पर युवा साथियों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरगी विधायक नीरज सिंह के आग्रह पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जबलपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाहपुरा स्थित DRX कैफे पहुंचे, जहां उन्होंने कुल्हड़ चाय का आनंद लिया। व्यस्त कार्यक्रम के बीच युवाओं के साथi बिताए गए इन आत्मीय पलों ने आपसी संवाद, अपनत्व और संगठनात्मक जुड़ाव की एक सुखद तस्वीर प्रस्तुत की। चाय की चुस्कियों के साथ हुई इस मुलाकात ने उपस्थित युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
इटारसी में चाइनीज मांझे से दो घायल; बिक्री पर उठे सवाल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले में पतंगबाजी के शौक के बीच जानलेवा चाइनीज मांझा अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। इटारसी में चाइनीज मांझे ने ऐसा खूनी खेल खेला कि ड्यूटी पर जा रहा पुलिस आरक्षक और ऑफिस से घर लौट रही युवती इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। मांझे की धार ने आरक्षक के चेहरे, गाल और कान के पास गहरे घाव कर दिए। हालत यह रही कि आरक्षक को 10 टांके लगवाने पड़े। वहीं हेलमेट पहने होने के कारण युवती की जान तो बच गई, लेकिन वह भी मांझे से घायल हो गई। सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा खुलेआम बिक कैसे रहा है और इसकी कीमत आम जनता कब तक अपनी जान जोखिम में डालकर चुकाती रहेगी। वीओ01- इटारसी के ओवरब्रिज पर शाम के वक्त चाइनीज मांझे ने दो लोगों को अपना शिकार बना लिया। इटारसी थाने में पदस्थ आरक्षक अफजल खान ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी अचानक हवा में उड़ता जानलेवा मांझा उनके गले और चेहरे से जा टकराया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि कान के पास से होते हुए गाल के ऊपरी हिस्से तक गहरे कट लग गए। आरक्षक के शरीर पर तीन जगह गंभीर घाव हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 10 टांके लगाकर उनका उपचार किया। इसी ओवरब्रिज पर ऑफिस से घर लौट रही युवती दीक्षा चौधरी भी मांझे की चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि युवती ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मांझे से उनकी उंगली और नाक के ऊपरी हिस्से में चोट आई है। युवती ने भी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एक ही स्थान पर दो लोगों के घायल होने से शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं。 वीओ02- घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे के मुताबिक, थाने में पदस्थ आरक्षक अफजल खान के मांझे की चपेट में आने से घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं एक युवती भी इसी तरह घायल हुई है। पुलिस अब पतंग बेचने वालों और उड़ाने वालों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर जानलेवा मांझा कहां से खरीदा और बेचा जा रहा है। थाना प्रभारी ने साफ किया है कि चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने और इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइट(A1)- दीक्षा चौधरी ( घायल युवती ) बाइट(A2)-सौरभ पांडे ( थाना प्रभारी, इटारसी )0
0
Report
आलू कीमत गिरते हुए मुफ्त बीज योजना के साथ किसान राहत की उम्मीद
Hooghly, West Bengal:আলু চাষ কমাতে হবে,রপ্তানী না হলে আলুর দাম পাবেনা চাষী,হিমঘরে আলু রাখার মেয়াদ জানুয়ারী পর্যন্ত বাড়ানোর আবেদন কৃষি মন্ত্রীর。 পনেরো জেলায় চাষীদের এক কুইন্টাল করে আলু বীজ বিনা মূল্যে দেওয়া হবে বলে জানালেন কৃষি মন্ত্রী দুধকুমার মন্ডল。 আজ হুগলী কৃষি প্রশিক্ষণ কেন্দ্রে এসেছিলেন কৃষি মন্ত্রী দুধকুমার মন্ডল।আজ প্রধানমন্ত্রী কিষান সম্মান নিধি প্রকল্পের আওতায় ৯ কোটি ৩৪ লক্ষ কৃষকদের ১৮৬৮০ কোটি টাকা দেবার প্রকল্প গুজরাটে উদ্বোধন করেন প্রধানমন্ত্রী। সেই অনুষ্ঠানের সরাসরি সম্প্রচার হয় হুগলী কৃষি প্রশিক্ষণ কেন্দ্রের অডিটরিয়ামে। মন্ত্রী ছাড়াও জেলার কৃষি আধিকারিক,চুঁচুড়া বিধায়ক সুবীর নাগ উপস্থিত ছিলেন। ১২০ জন কৃষক অংশগ্রহণ করেন অনুষ্ঠানে। কৃষিমন্ত্রী দুধকুমার মন্ডল জানান রাজ্য ও কেন্দ্র সরকার যেভাবে কৃষকদের জন্য চিন্তা করছেন বিগত সরকার কোনদিনই কৃষকদের জন্য চিন্তা করেননি বরঞ্চ বিভিন্ন পর্যায়ে কৃষকদের শোষণ হতে হয়েছে। গত মরসুমে আলুর দাম পাননি চাষীরা।ব্যাপক ফলনে ক্ষতির মুখে পরেছে চাষীরা। সেই প্রসঙ্গে মন্ত্রী জানান, আলুর বন্ডের দাম এবার কম। বিগত দিনগুলিতে আলু রপ্তানিতে বাধা ছিলো, আগামী দিনে আলু নিয়ে সরকারের চিন্তা আছে আশা করি এই জট কাটবে আলু রপ্তানি হবে লাভের মুখও দেখবে চাষীরা।তিনি আরো বলেন আলুর ফলন যেহেতু বেশি হচ্ছে, আলু কম করে চাষ করে বিকল্প চাষে ঝুকতে হবে। কৃষি ঋণ সহ কৃষি সংক্রান্ত যেকোনো সমস্যা সমাধানে চাষীদের পাশে আছে সরকার। সারের কালোবাজারি রুখতে হবে, বিগত সরকারের সময় ন্যায্য মূল্যের থেকে অধিক দামে চাষীকে সার কিনতে হতো সেই কালোবাজারি বন্ধ কিছুটা হয়েছে সম্পূর্ণ বন্ধ করতে হবে। কীটনাশক ব্যবহারের ফলে জমির নিজস্ব ক্ষমতা হারাচ্ছে তাই জৈব সার ব্যবহারের পরামর্শ দেন কৃষিমন্ত্রী দুধকুমার মন্ডল। আলু চাষী প্রবীর কুমার নিয়োগীoban জানান আলু চাষ করে ক্ষতিগ্রস্ত আমরা, ৮০ টাকা বন্ড আলু দাম। লেবার চার্জ, পরিবহন খরচ সবমিলিয়ে চন্দ্রমুখী জ্যোতি সব আলুতে ক্ষতি হয়েছে। মন্ত্রীর আলুর বিকল্প চাষ করতে বলা প্রসঙ্গে তিনি জানান। আলু চাষের জমিতে অন্য চাষ করেও দেখা হয়েছে তাতেও লস হয়েছে, বিকল্প পথ তিনিই বলুক,সার থেকে শুরু করে বীজ সবেতেই কালোবাজারি হয়েছে এতদিন। এবার বীজ বিনামূল্যে দেওয়ার কথা, দেখা যাক কি হয়,এবারে অল্প জমিতে চাষ করতে হবে:::0
0
Report
Advertisement
