हल्द्वानी में खाद्य सामग्री और दवाओं पर छापेमारी, एक्सपायरी सामान जब्त
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग और औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को मॉल्स, मेडिकल स्टोरों और जनरल स्टोरों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुखानी स्थित मॉल में एक्सपायरी डेट वाले आटा, बिस्किट, आचार और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई। कई दुकानों में 1 साल पुरानी एक्सपायरी मसाले, बिस्किट और अन्य वस्तुएं मिलीं। मेडिकल स्टोरों में भी कई एक्सपायरी दवाइयां पाई गईं। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायरी दवाओं को अलग रखने का निर्देश दिया और मेडिकल लाइसेंस की भी जांच की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
