263139
हल्द्वानी : SH 41 पर पुलिया बही, हल्द्वानी -रामनगर मोटर मार्ग बाधित...
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे 41 पर चकलवा के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। भारी बारिश के कारण निहाल नाले के उफान पर आने से पुलिया टूट गई। SDM कालाढूंगी और PWD की टीम मौके पर पहुंच गई है और प्राथमिकता डायवर्जन देकर यातायात को सुचारु करने की है। PWD के अनुसार, छोटे वाहनों का संचालन देर शाम तक शुरू होने की उम्मीद है, और मौसम ठीक रहने पर बसों का संचालन अगले दिन सुबह से शुरू किया जा सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई के सदर अस्पताल में कायाकल्प मानकों के अनुरूप निरीक्षण, सेवाओं का आकलन
Jamui, Bihar:जमुई:राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार, पटना के निर्देशानुसार सदर अस्पताल का कायाकल्प योजना के मानकों के अनुरूप पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की शाम 5 बजे तक गहन निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर से लेकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, रिकार्ड संधारण, मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अस्पताल कर्मियों के कार्यों का विस्तृत आकलन किया गया। निरीक्षण टीम में उपाधीक्षक सदर अस्पताल मधेपुरा डा. सचिन कुमार, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन मधेपुरा डा. विनोद कुमार, अस्पताल प्रबंधक मधेपुरा कुमार नवनीत चंद्रा, स्टाफ नर्स दीप्ति बेसरा तथा राजीव कुमार, पीएम पीरामल स्वास्थ्य मधेपुरा शामिल थे। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर कायाकल्प मानकों के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं अंकेक्षण के दौरान टीम ने विशेष रूप से प्रसव कक्ष, एएनसी कक्ष और एसएनसीयू का निरीक्षण किया। इन विभागों में कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य के प्रति समर्पण को देखकर टीम ने संतोष जताया तथा संबंधित कर्मियों की सराहना की। टीम ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी, निर्धारित मानकों का पालन और कर्मियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। अस्पताल परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित पृथक्करण पर विशेष जोर दिया गया। मेडिकल वेस्ट को निर्धारित श्रेणीों के अनुसार अलग-अलग रखने, उसके सुरक्षित संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। -अस्पताल भवन की मोरम्मति का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन के मरम्मती एवं रखरखाव से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। टीम ने अस्पताल प्रबंधन को बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड से संपर्क कर आवश्यक मरम्मती कार्य कराने का निर्देश दिया। अस्पताल भवन के रखरखाव और आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा अस्पताल की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने तथा परिसर के रंग-रोगन कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और बाहरी स्वरूप में सुधार हो सके।0
0
Report
जोगडिहा घाट पर अवैध बालू खनन के बीच पुलिस कार्रवाई: ट्रैक्टर पलटा
Jamui, Bihar:जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगडीहा कटौना घाट पर अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान अजीबोगरीब घटना सामने आई। पुलिस को देखकर बालू लदा ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहा चालक हड़बड़ाहट में वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान ट्रैक्टर का डाला पलट गया, जबकि इंजन अनियंत्रित होकर नदी के पानी में जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। दरअसल, जोगडीहा घाट पर अवैध रूप से बालू खनन और परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर मलयपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। लिहाजा, भागने की हड़बड़ाहट में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हो गया। इसके बाद नदी में गिरे ट्रैक्टर के इंजन को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई गई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से इंजन को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जोगडीहा घाट पर पुलिस की दबिश के दौरान चालक ने भागने का प्रयास किया, जिससे ट्रैक्टर का डाला पलट गया और इंजन नदी में जा गिरा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
पंखों की रोशनी में नीला-फिरोज़ी-हरा रंग बदले अफ्रीकी पक्षी का जादू
Noida, Uttar Pradesh:इस अफ्रीकी पक्षी की चमक किसी रंग की देन नहीं, बल्कि पंखों की खास बनावट का कमाल है। रोशनी पड़ते ही नीला, फिरोजी और हरा रंग बदलता नजर आता है। कुदरत का अपना प्रिज्म! पंखों में छिपा रंगों का जादू! रोशनी के साथ रंग बदलता पक्षी! नीले से हरे रंग की अनोखी चमक! ग्रेटर ब्लू-ईयर्ड स्टार्लिंग का जलवा! बिना रंग के पंखों में इंद्रधनुष!0
0
Report
Advertisement
पर्वतों के बीच दो नन्ही बहारें: बचपन की सादगी की मुस्कान
Noida, Uttar Pradesh:ऊंचे पहाड़, पथरीले रास्ते और बर्फ की पतली चादर… इन सबके बीच दो नन्ही बच्चियां अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। पारंपरिक पहाड़ी पोशाक, चोटियों में सजे फ़िरोज़ी मोती और कंधे पर पानी का नीला बर्तन… लेकिन इनकी सबसे खास बात है चेहरे पर खिली बेफिक्र मुस्कान। न महंगे खिलौने, न बड़ी सुविधाएं… बस साथ और बचपन की छोटी-छोटी खुशियां!0
0
Report
शहर की भीड़ में बेफिक्र सफेद तोता, नियॉन लाइट्स के बीच शांत
Noida, Uttar Pradesh:शहर की भागती-दौड़ती रात और चारों तरफ शोर-शराबा… लेकिन इस सफेद तोते पर कोई असर नहीं! महिला के कंधे पर आराम से बैठा ये परिंदा नियॉन लाइट्स, स्कूटर और लोगों की भीड़ के बीच बिल्कुल शांत नजर आ रहा है। न घबराहट, न कोई हलचल… जैसे शहर की सैर इसके रोजमर्रा के रूटीन का हिस्सा हो! शहर की भीड़ में बेफिक्र सफेद तोता! कंधे पर बैठकर शहर की सैर! शोर-शराबे में भी तोता शांत! नियॉन लाइट्स के बीच सफेद तोता! तोते का सुकून देखिए!0
0
Report
मेंढ़क की छलांग पर बिल्ली डर से खड़ी, तमाशा बन गया
Noida, Uttar Pradesh:बिल्ली के बच्चे ने जैसे ही मेंढक को पंजा मारा, मेंढक ने उछलकर ऐसा जवाब दिया कि उसकी हालत ही बदल गई! डर के मारे बिल्ली का बच्चा दो पैरों पर खड़ा हो गया, दोनों पंजे हवा में उठा लिए और कुछ पल के लिए बिल्कुल जम गया। फिर धीरे से बैठा, लेकिन नजरें अब भी मेंढक पर टिकी रहीं। पास बैठी बड़ी बिल्ली बस पूरा तमाशा देखती रही! मेंढक की छलांग से बिल्ली हैरान! पंजा मारा, खुद ही डर गई बिल्ली! मेंढक को देख दो पांव पर खड़ी बिल्ली! छोटे मेंढक ने बिल्ली को चौंकाया! बड़ी बिल्ली देखती रही पूरा तमाशा!0
0
Report
Advertisement
तोते दिखाते स्मार्ट वर्क: छल्ला सही जगह लगाते, प्रतिद्वंद्वी की चाल उठाते
Noida, Uttar Pradesh:नीले छल्लों को खूंटी पर एक-एक करके चढ़ाते इन तोतों का हुनर देखिए!...लेकिन मुकाबला सिर्फ छल्ले सजाने का नहीं, बल्कि दिमाग लगाने का भी है! पहला तोता अपनी खूंटी पर छल्ले लगा रहा है, तो दूसरा चुपके से उसके छल्ले निकालकर अपनी खूंटी पर जमा कर रहा है। यानी खुद मेहनत करने के बजाय प्रतिद्वंद्वी की मेहनत का फायदा उठाने की तरकीब! ट्रेनर भी यह चालाकी देखकर हंस रहे हैं। छल्ले सजाने में माहिर निकले तोते! तोतों का स्मार्ट वर्क देखिए! एक-एक छल्ला, बिल्कुल सही जगह! तोतों का हुनर देख ट्रेनर हंसे! कम मेहनत, कमाल का दिमाग! स्मार्ट वर्क या छल्लों की चोरी!0
0
Report
भिंड़ में अवैध शराब तस्करी: कार पकड़कर चालक भागा, 15 पेटी बीयर जब्त
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में अवैध शराब का कारोबार किस कदर बेखौफ है, इसकी बानगी शहर के महावीर गंज इलाके में देखने को मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शराब से भरी एक कार की घेराबंदी की, लेकिन आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब कार की तलाशी ली गई, तो अंदर बीयर की 15 पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। अब सवाल है कि शराब की यह खेप कहां से आई थी और किस ठिकाने पर पहुंचानी थी। मामला भिंड शहर के महावीर गंज इलाके का है, जहां अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक कार के जरिए महावीर गंज से सुभाष नगर की ओर अवैध बीयर की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया, लेकिन पकड़ में आने से पहले ही चालक भाग निकला। कार तलाशी के दौरान 15 पेटियां बीयर की मिलीं, जिससे स्थानीय अधिकारी भी चौंक गए। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और चालक की पहचान तथा शराब के स्रोत व सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।0
0
Report
दमोह में युवा संगम रोजगार मेले में एक कैंपस में 800 रोजगार मिला
Damoh, Madhya Pradesh:एक कैंपस में आठ सौ युवाओं को मिला रोजगार, एमपी और दूसरे राज्यों की 11 कंपनियों ने खोले रोजगार के द्वार.. मध्यप्रदेश के नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार के तकनीकी शिक्षा कौशल एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रदेश भर में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है तो इस बार दमोह ने कीर्तिमान रचा है जब एक दिन में एक कैंपस में एक साथ आठ सौ युवाओं को रोजगार से जुड़ गया है और उन्हें अलग अलग कंपनियों में नौकरी मिली है। दमोह के पालिटेक्निक कॉलेज में लगाए गए युवा संगम में मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात महाराष्ट्र जैसे राज्यों की 11 कंपनियों ने आठ सौ जाब ऑफर किए थे और सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचे और उन्होंने अपने अपने स्तर के जॉब के लिए इनक्वायरी की और शाम होते होते तक तमाम पदों पर भर्तिया कर ली गई। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को सहज सरल तरीके से नौकरियां मिली तो उनके चेहरे खिल गए और अब वो अपने गांव से निकलकर देश के महानगरों में काम करेंगें । रोजगार मेले के जरिए जाब पाने के बाद युवाओं ने स्थानीय प्रशासन और सरकार को धन्यवाद दिया तो कहा कि अब उनके और उनके परिवार के जीवन स्तर में सुधार होगा। दमोह जैसे छोटे शहरों में दूसरे राज्यों से आने वाली कंपनियों ने यहां के मैनेजमेंट की तारीफ की और कहा कि अच्छे प्रबंधन की वजह से कंपनियां अच्छे युवाओं को यहां तलाश कर लेती है और आने वाले दिनों में भी दमोह जिले के बेरोजगार युवाओं को इसी युवा संगम के जरिए रोजगार मुहैया कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पाँच साल में बेटी से नहीं मिल पाया पिता; न्याय में देरी पर सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल की सड़कों पर दौड़ती कार बनी 11 मुकदमों की कहानी छतरपुर के मुदित चौरसिया ने कार पर लिखवाए अपने वैवाहिक विवाद के अनुभव कार पर लिखे हैं न्याय में देरी, कथित भ्रष्टाचार और सिस्टम पर सवाल आरोप - थाने से कोर्ट तक अपमान और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है गरीब आदमी तो अपनी लड़ाई बीच में ही छोड़ देता है सबसे दर्दनाक बात - 5 साल से अपनी बेटी से नहीं मिल पाए पिता बेटी से मिलने का मामला इंदौर फैमिली कोर्ट में चल रहा है जब केस शुरू हुआ तब बेटी 8 साल की थी, आज भी अधिकार नहीं मिला मांग - मुकदमों की समय-सीमा तय हो, गलत कार्रवाई पर भी हो एक्शन झूठा आरोप साबित हो तो कार्रवाई हो बच्चों के हित को मिले प्राथमिकता0
0
Report
कैथल में प्रदूषण ने AQI 235 पहुंचाया, धुंध से लोगों को परेशानी
Kaithal, Haryana:कैथल में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, AQI 235 पर पहुंचा; धुंध और स्मॉग से लोगों की बढ़ी परेशानी पूरे उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कैथल में भी सर्दी का असर साफ दिखाई देने लगा है। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि हवा की रफ्तार महज 2 किलोमीटर प्रति घंटा है। हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। इसके चलते कैथल का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 235 तक पहुंच गया है。 ठंड और कम हवा की गति के चलते धुंध और प्रदूषण का मिश्रण यानी स्मॉग जमीन के नजदीक छाया हुआ है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है。 बढ़ती ठंड और प्रदूषण को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें, ठंडी हवा से बचें और पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी का सेवन करें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।0
0
Report
कांग्रेस में जिला प्रमुख चुनाव पर आंतरिक मतभेद उजागर: यशवीर सूरा का चयन विवाद
Jaipur, Rajasthan:Jaipur बिना विधायकों के समर्थन के ही बन गए जिला प्रमुख यशवीर सूरा ! कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर का वीडियो वायरल जयपुर जिला प्रमुख यशवीर शूरा के चुनाव को लेकर कांग्रेस में आंतरिक मतभेद आए सामने कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में इंद्राज गुर्जर का दावा, यशवीर शूरा के पक्ष में एक भी विधायक नहीं था। बातचीत के दौरान रिकॉर्डिंग का अहसास होते ही वीडियो बंद करने की बात कहते नजर आए इंद्राज गुर्जर। वायरल वीडियो ने कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों और जिला प्रमुख चुनाव में विधायकों की भूमिका पर खड़े किए सवाल। अब इंद्राज गुर्जर के इस बयान को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी मतभेद चर्चाओं का दौर...0
0
Report
Advertisement
रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़: फरार आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:पुलिस मुठभेड़ एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख – रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर गिरफ्तार। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली, उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद। senior police ... इसी क्रम में आज दिनांक 28.11.2026 को कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 में वांछित एवं फरार चल रहे अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष। बरामदगी का विवरण – 1. एक अदद तमंचा, 315 बोर । 2. एक अदद खोखा कारतूस。 3. एक अदद जिंदा कारतूस。 प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। ऊधम सिंह नगर पुलिस।* लोकेशन रुद्रपुर बाइट मणिकांत मिश्रा SSP उधम सिंह नगर0
0
Report
दमोह में चलती कार में आग लगने से मची अफरातफरी, लोग बाल-बाल बचे
Damoh, Madhya Pradesh:भीड़भाड़ वाले इलाके में चलती कार में लगी आग मची अफरातफरी. एंकर दमोह में बीती रात एक कार में अचानक आग लग जाने की वजह से अफरातफरी का माहौल बना और लोग खासे दहशत में आ गए. दरअसल देर रात शहर के जबलपुर नाका इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही हो रही थी इसी मार्ग पर मेरिज गार्डन है और शादियों के चलते अच्छी खासी भीड़ इस रास्ते पर थी तभी अचानक चलती हुई एक कार से धुआं निकला , लोग डरे और जैसे ही कार का बोनेट खोला उसके अंदर से आग के गोले निकलने लगे और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इस दौरान अफरातफरी मची लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से कार की आग पर काबू पा लिया गया।0
0
Report
चतरा के एकलव्य विद्यालय में 14 वर्षीय छात्र हत्या: चार नाबालिग गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (चारु) में सातवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र की हत्या के मामले में चतरा पुलिस ने एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा किया है। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत चोरनीतरी गांव निवासी राजेश हेंब्रम के पुत्र रविकांत हेंब्रम की विद्यालय परिसर में हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग छात्रों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। सदर एसडीपीओ सनी वर्धन ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मृतक छात्र रविकांत हेंब्रम अक्सर अपने साथियों के खिलाफ शिक्षकों से शिकायत (कंप्लेन) किया करता था। इसी बात से नाराज होकर उसके चार सहपाठी दोस्तों ने आपसी विवाद के दौरान योजनाबद्ध तरीके से गमछे से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर राजपुर थाना में कांड संख्या 85/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसने त्वरित अनुसंधान करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को कुछ ही समय में सुलझा लिया। छापामारी दल में एसडीपीओ के साथ-साथ राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, पु०अ०नि० संदीप प्रसाद वर्मा, स०अ०नि० विजय कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे。0
0
Report
Advertisement
