263126
हल्द्वानी में नाले में बहे गए बच्चे, SDRF-POLICE का सर्च ऑपरेशन जारी
Uttarakhand:हल्द्वानी में शनि बाजार नाले में बहे बच्चे की तलाश के लिए SDRF और प्रशासन की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। तीन नहरों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार, टीमें लगातार काम कर रही हैं। सर्च ऑपरेशन को ध्यान में रखते हुए फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई को रोक दिया गया है और सर्च अभियान में लगी टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
पंडरिया में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन की बड़ी छापेमारी, 65 क्विंटल धान जब्त
Kawardha, Chhattisgarh:पंडरिया में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी; 65 क्विंटल से अधिक धान जब्त कवर्धा। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान के भंडारण और कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की संयुक्त टीम ने पंडरिया में दो व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध धान के दो प्रकरण दर्ज किए। खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के नेतृत्व में टीम ने व्यापारी वासु ठाकुर के यहां जांच के दौरान 50 बोरी अवैध धान जब्त किया। वहीं, दूसरे व्यापारी सुशील गुप्ता के यहां जांच में 15 क्विंटल अवैध धान मिला। दोनों व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए। प्रशासन का उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और अवैध भंडारण व कारोबार पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
आगरा: चांदी के वर्क लगी मिठाइयों की मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी छापेमारी
Agra, Uttar Pradesh:DN A की खबर के बाद आगरा का खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। शहर से लेकर देहात तक मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। खास तौर पर चांदी के वर्क लगी मिठाइयां अब खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर हैं। टीमों की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमें लगातार मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर रही हैं। चांदी के वर्क लगी मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने जुटाए जा रहे हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट में नमूने फेल होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। विभाग की नजर खास तौर पर इस बात पर है कि मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाला चांदी का वर्क असली है या मिलावटी। अभियान के जरिए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में कितनी दुकानों की मिठास मिलावट में बदलती है।0
0
Report
Advertisement
बाइसारण घटना के बाद पहलगाम में पर्यटन की फिर से रफ्तार बढ़ने लगी
Anantnag, Pahalgam: In a positive sign of tourism revival following the tragic Baisaran attack, Pahalgam is gradually witnessing a return of tourist activity, with the Tourism Department undertaking several initiatives to restore confidence and attract more visitors to the famous tourist destination. While speaking to the ZEE media, Assistant Director Tourism Pahalgam, Bilal Ahmed said that around 12 lakh tourists have visited Pahalgam till October this year. He also highlighted that the destination had witnessed nearly 8 lakh tourist arrivals last year, expressing optimism about the gradual revival of the tourism sector. As part of its efforts to boost tourism, several activities have been organised in Pahalgam, including golf events and, for the first time, a Junior Golf tournament, aimed at attracting tourists and promoting new tourism experiences. Taking these initiatives further, the Tourism Department is planning to introduce skiing courses for the first time during the upcoming winter season, with an aim to promote adventure tourism and attract more visitors. These continuous efforts reflect the department's strategy to put Pahalgam tourism back on track, strengthen tourist confidence and revive the destination as one of Kashmir's most sought-after tourist attractions.0
0
Report
एसटीएफ ने बंद राइस मिल में नकली नोटों के कारोबार की आशंका पर छापेमारी
Shravasti, Uttar Pradesh:बंद पड़ी राइस मिल में एसटीएफ की बड़ी छापेमारी, नकली नोटों के कारोबार की आशंका। यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी गांव में बंद पड़ी एक राइस मिल में एसटीएफ ने छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक नकली नोटों से जुड़े मामले को लेकर एसटीएफ की टीम मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है। राइस मिल के अंदर एसटीएफ की कार्रवाई जारी है, वहीं मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। तस्वीरें श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी गांव की हैं, जहां बंद पड़ी राइस मिल में एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, पूरा मामला नकली नोटों से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसटीएफ की टीम राइस मिल के अंदर मौजूद है और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर राइस मिल का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। वहीं, मीडिया को भी घटनास्थल से दूर रखा गया है। फिलहाल एसटीएफ की कार्रवाई जारी है। छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ है और इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
मुंगेर: 6.8 किलो चांदी लूटकांड, तीन गिरफ्तार, पांच फरार; मुख्य साजिशकर्ता भोला सोनार
Munger, Bihar:6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, पांच अपराधी अब भी फरार मुख्य साजिशकर्ता पूर्व में आभूषण दुकानदार के यहां कर चुका था काम, 2 किलो 300 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद। मुंगेर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर-बेलहर मुख्य मार्ग पर 28 अक्टूबर की दोपहर दिनदहाड़े हुई 6 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य अपराधी अब भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर लूटे गए आभूषणों में से 2 किलो 300 ग्राम चांदी तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित काजी टोला निवासी रोशन कुमार, मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान निवासी नीरज उर्फ निरु तथा तारापुर पुरानी बाजार निवासी भोला सोनार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रोशन कुमार के विरुद्ध पूर्व से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो अधिनियम के तहत दो मामले शामिल हैं। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि तारापुर के आभूषण व्यवसायी पिंटू कुमार पोद्दार ने अपने दो कर्मचारियों को 6 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण देकर संग्रामपुर और बांका जिले के बेलहर स्थित दुकानदारों तक पहुंचाने के लिए भेजा था। दोनों कर्मचारी आभूषण बाइक की डिक्की में रखकर जा रहे थे। इसी दौरान संग्रामपुर-बेलहर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उन्हें रोक लिया और चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी ने संग्रामपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। इसमें तारापुर, हरपुर और संग्रामपुर के थानाध्यक्षों के साथ जिला आसूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले। एसपी ने बताया कि जांच में तारापुर निवासी भोला सोनार इस लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता निकला। वह पूर्व में पीड़ित व्यवसायी की दुकान में काम कर चुका था। इस कारण उसे दुकानदार और उसके कर्मचारियों की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। एसपी ने बताया की इस कांड में कुल आठ लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें तीन अपराधियों ने सीधे लूट की घटना को अंजाम दिया था, जबकि पांच अन्य ने रेकी करने और साज़िश रचने में भूमिका निभाई थी। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव ने मधुबनी के बलिराजगढ़ में पीड़ित परिवार से मुलाकात की
Madhubani, Bihar:एंकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी के बलिराजगढ़ पहुंचे और ASI गोलीबारी में मृतक अशोक यादव के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही पीड़िता के परिवार से भी मिले, शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और घटना की जानकारी लेकर परिजनों को भरोसा दिया। तेजस्वी यादव के पहुंचने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी। पीड़ित परिवार के घर के पास राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ आई। तेजस्वी नेutub-ार सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार चोर दरबाजे से बनी है; उन्होंने कहा दो नम्बरी सरकार है और सीएम दस नम्बरी है। पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग की। उन्होंने कहा पुलिस अधिकारी घर में घुस कर बलात्कार का प्रयास किया और एक युवक की हत्या की है; अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं होगी तो जनांंदोलन का रूप ले रहा है।0
0
Report
नागौर पटाखा गोदाम हादसे पर सांसद बेनीवाल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिला मुख्यालय के बडली क्षेत्र में हुए पटाखे गोदाम में हादसे को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और हादसे में मृतक परिवारो से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया । वहीं सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है साथ ही घटना को लेकर प्रशासन को भी घेरा है । नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिला कलेक्टर व एसपी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि नागौर में बिना एसपी के जिला चल रहा है । वहीं एडिशन एसपी को चार्ज दे रखा है । इतनी बड़ी घटना होने के باوجود भी जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार व कार्यवाहक एसपी आशाराम चौधरी का मौके पर नहीं पहुंचना सीधे तौर पर जिले की कानून व प्रशासनिक व्यवस्था का फैलियर दर्शाता है । हनुमान बेनीवाल ने कहा जिला भगवान की कृपा रही इसी कारण बड़ा हादसा होने से टल गया क्यों कि पास के ही और गोदाम में पटाखे व अन्य विस्फोट सामग्री रखी हुई थी । वहीं बेनीवाल ने सरकार से भी मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है बाइट - हनुमान बेनीवाल सांसद नागौर0
0
Report
सीकर के सामी गांव में सरपंच चुनाव के दौरान तनाव और पथराव
Sikar, Rajasthan:सीकर: सामी गांव में सरपंच चुनाव के मतदान के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मतदान के बीच गांव में बाहरी लोगों की गाड़ी में सवार होकर पहुंचने पर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के बाहर से आए लोगों ने गाड़ियां दौड़ाकर इलाके का चुनावी माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बाहरी तत्वों की इस हरकत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध जताते हुए संदिग्ध गाड़ी पर पथराव कर दिया। मतदान केंद्र के निकट हंगामे और पथराव की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव नैन और धोद उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा भारी पुलिस जाब्ते के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को शांत कराकर स्थिति को पूर्णतः नियंत्रित किया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी रखा गया। फिलहाल एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है。0
0
Report
Advertisement
ज्वेलरी दुकानदार की मौत, दूसरा घायल: अरवल के कुर्था में ताबड़तोड़ फायरिंग
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार से शाम में दुकान बंद कर टेंपो से कुर्था लौट रहे दो दुकानदारों पर बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में ज्वेलरी दुकानदार मनोज कुमार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सिंगार दुकानदार राधाकांत मिश्रा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार और राधाकांत मिश्रा मोतीपुर बाजार में अपनी-अपनी दुकान बंद कर टेंपो से कुर्था लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन अपराधियों ने टेंपो को रुकवा लिया। इसके बाद अपराधियों ने बिना कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने मनोज कुमार को चार गोलियां मारीं। वहीं, राधाकांत मिश्रा के जांघ में भी गोली छूते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायल राधाकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक पर तीन अपराधी सवार थे और तीनों के हाथ में हथियार थे। उन्होंने टेंपो रुकवाने के बाद अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।0
0
Report
धनतेरस पर AI-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड बढ़ी, बाजारों में भीड़ बढ़ी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में दीपावली त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस को खरीददारी करने के लिए बाज़ारों में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके कारण बाजार की रौनक पूरी तरह अपने परवान पर है। सभी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है खास कर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की ओर लोगों का रुजहान ज्यादा देखा जा रहा है। इस बार AI-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की डिमांड ज्यादा है और धनतेरस के उपलक्ष्य पर इसकी बुकिंग जोरो पर चल रही है। दुकानदार भी इस बार ज्यादा खुश हैं और ग्राहकों की रुजहान से व्यापार भी बेहतर स्थिति में चल रहा है।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को वैशाली में छह-लेन पुल का उद्घाटन करेंगे
Hajipur, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली आ रहे हैं जहाँ से वह सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। लिहाजा पीएम के संभावित वैशाली दौरे को लेकर राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा के नेतृत्व में राज्य एवं जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों ने राजापाकर एवं जंदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चयनित इंडस्ट्रियल पार्क स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं आयोजन की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस क्रम में हेलीपैड, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आमजन की सुविधा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
बालू लदे हाईवा और ऑटो की टक्कर में पांच घायल, हालत गंभीर
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur: सकरा थाना क्षेत्र के सवहा भटंडी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को बालू लदे तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे गढ्ढे में फेंक दिया गया. ऑटो सवार सभी घायलों की पहचान कर ली गई है और सभी घायलों को स्थानीय स्तर पर ईलाज कराया जा रहा है, जहां से गम्भीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच में ईलाज के लिए भेजा गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार बालू लदा हाईवा तेज रफ्तार में जा रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में मधुमाला कुमारी, पति विजय कुमार सिंह, निवासी बालिगांव थाना क्षेत्र; हीरा राम, पिता शंभू राम, थाना कटेशर; नसरा खातून, पिता मोहम्मद समीम, थाना लालगंज; वसीमा प्रवीण, पिता मोहम्मद समीम तथा प्रियंका, निवासी मरवन शामिल हैं. मौके पर पहुंचे सकरा थाना में तैनात एसआई राजकुमार ने बताया कि हाईवा और ऑटो के बीच टक्कर हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने दुर्घट्रस्त हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है. हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.0
0
Report
हजारीबाग के बरही में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बरही में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिलौतिया मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक एनोवा कार से 768 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की खेप बोकारो से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से जमशेदपुर निवासी संतोष तिवारी और सुनील डे को गिरफ्तार किया है। शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त एनोवा कार भी जब्त की गई है। पुलिस वाहन मालिक और अन्य तस्करों की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
कमल खिलेगा तीनों पंचायत समिति में, भाजपा का प्रचार तेज
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह ( टोंक) तीनों पंचायत समितियों खिलेगा कमल- कन्हैया लाल एक दर्जन से अधिक गांवों मैं जनसंपर्क किया लांबा हरि सिंह पंचायत चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सिन्दोलिया आटोली मोरला बागडी काटोली पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों मैं जनसंपर्क किया। गांव में लोगों ने जगह-जगह मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने लोगों को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं भरपूर लाभ मिलने से मतदाताओं का भाजप को समर्थन मिल रहा है । उन्होंने कहा कि मालपुरा टोडारायसिंह पचेवर पंचायत समितियों मैं भाजपा का ही प्रधान ओर जिला परिषद सदस्य भाजपा प्रत्याशी जीतने जिला प्रमुख भी भाजपा का पदासीन होने का दावा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
