Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Haridwar249401

हरिद्वार: जंगल से निकले हाथियों लक्सर रोड पर ट्रैफिक रोककर स्कूल बस घेर गए

KKKARAN KHURANA
Nov 10, 2025 07:15:39
Haridwar, Uttarakhand
हरिद्वार में लक्सर रोड पर दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। सोमवार सुबह यहां मिस्सरपुर गांव के पास जंगल से निकलकर आबादी में आ धमके दो हाथियों ने सड़क पर ट्रैफिक रोक लिया और काफी देर तक चहल कदमी करते रहे। इस दौरान हाथियों ने स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस को भी दोनों ओर से घेर लिया। विशालकाय हाथों को देख स्कूली बच्चे सहम गए। इतना ही नहीं हाथियों ने सड़क पर मूंगफली की दुकान के लिए बनाए गए एक छप्पर को भी तहस-नहश कर तोड़ डाला। हाथियों के उत्पात को देखकर काफी देर तक लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही। थोड़ी देर बाद हाथी हाईवे से निकलकर जंगल की ओर चले गए। इस दौरान कोई भी वनकर्मी मौके पर नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन जंगली हाथी आ रहे हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कोई बड़ा हादसा हो उससे पहले वन विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए।
7
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASARUN SINGH
Nov 10, 2025 08:47:24
Farrukhabad, Uttar Pradesh:कमालगंज थाना क्षेत्र के श्रंगीरामपुर गांव में मंदिर की खुदाई के दौरान निकला सोने से भरा गिलास। जैसे ही सोना दिखाई दिया, वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने लालच में आकर सोना लूट लिया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान की खुदाई चल रही थी, वह जमीन एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की है। ग्रामीणों ने उसकी स्थिति का फायदा उठाकर सोना आपस में बांट लिया। खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप। भीड़ इतनी बढ़ी कि खुदाई रोकनी पड़ी। सूचना पुलिस तक भी पहुंची — मौके पर पहुंचे सीओ अमृतपुर और थाना अध्यक्ष राजीव कुमार। पुलिस की मौजूदगी में कुछ ग्रामीणों ने विवेक दिखाते हुए लूटा हुआ सोना वापिस कर दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। गांव में दावा किया जा रहा है कि मंदिर के पुराने चबूतरे की नींव खोदाई के दौरान ये सोना मिला, लेकिन अब जांच यह तय करेगी कि आखिर ये खजाना कहां से आया और असली मालिक कौन है। फर्रखाबाद — श्रंगीरामपुर का वो गांव, जहां आस्था की भूमि के नीचे छिपा खजाना अब बन गया है विवाद का केंद्र।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Nov 10, 2025 08:47:06
Kushinagar, Uttar Pradesh:एंकर/विओ- कुशीनगर में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुँचे जहाँ उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है,उन्होंने बिहार में हुई बंपर वोटिंग के बाद कहा कि “बिहार में अबकी बार आरजेडी की सरकार बनना तय है…”राजभर ने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और इस बार नीतीश सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी।इसी दौरान राजभर ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा दिल्ली से वृंदावन तक की पदयात्रा भक्तिभाव से नहीं, बल्कि पदलोलुपता से प्रेरित है…राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि,“सांसद मनोनीत होने की चाहत में बाबा पदयात्रा निकाल रहे हैं…”राजभर के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है…अब देखना होगा कि बिहार की राजनीति और बाबा बागेश्वर पर उनके इस तीखे बयान से क्या नए समीकरण बनते हैं।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 10, 2025 08:46:41
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एक वीडियो वायलर कर एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वो सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया, सोशल मीडिया पर एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले का आपत्ति जनक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे सीबीगंज के गांव नदोसी निवासी मोहम्मद वाहिद ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिस मामले में रविन्द्र गंगवार नाम के एक व्यक्ति ने बरेली police को ट्वीट किया था जिसके बाद इंस्पेक्टर सीबीगंज जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद वाहिद को गिरफ्तार कर लिया।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 10, 2025 08:45:52
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 10, 2025 08:45:08
Raipur, Chhattisgarh:ओडिशा के नुआपाड़ा में चुनाव प्रचार के बाद रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव. रवानगी से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का BJP पर तंज. अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, ओडिशा बीजेपी की सरकारों को बताया रिमोट कंट्रोल. कहा-वाईफाई टेक्नोलॉजी वायरलेस है. जहां लाभ की जगह होती है बीजेपी वहां रिमोट जरूर रखती है. छत्तीसगढ़ में धन दौलत बहुत है तो रिमोट होना लाजमी है. छत्तीसगढ़ के बगल राज्य ओडिशा में भी डबल इंजन की सरकार है. ओडिशा में एक इंजन में शराब और दूसरे इंजन में गांजे की सप्लाई हो रही है छत्तीसगढ़ में यादव समाज पर फोकस और पार्टी के विस्तार पर कहा- राजनीति उलझी है, कौन कहां पैदा होता है किसी के हाथ में नहीं..मैं यादव परिवार में पैदा हुआ तो यादव हुआ राष्ट्रीय पार्टी भी अब रीजनल पार्टी का नैरेटिव सेट करने में लगी है. जातिगत जनगणना की लड़ाई पहले भी थी आज भी चल रही है. कांग्रेस जातिगत जनगणना की मांग कर रही, बीजेपी की भी दबी जुबान से यही कह रही. बड़ी संख्या में समाज के लोगों का मानना है कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए केंद्रीय गृहमंत्री ने बिहार इलेक्शन को लेकर घुसपैठी की बात कही. मामले में अखिलेश यादव ने कहा- 11 साल से दिल्ली में किसकी सरकार है. बिना आरोप लगाए तो आगे नहीं बढ़ सकते. वे अपने ही सरकार पर आरोप लगा रहे, अगर घुसपैठी आ रहे तो सूची तो होगी न छत्तीसगढ़ में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे पर कहा- किसानों की आय दोगुनी, गरीब का घर 2022 तक बनाए जाए. उन्हें मुख्यधारा में लाने बेसिक सुविधाएं तो दीजिए. कितनी की जान चली गई. बुनियादी चीजों के बारे में भी सोचना होगा, बुलेट से इलाज नहीं हो सकता
0
comment0
Report
Nov 10, 2025 08:43:49
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 10, 2025 08:41:39
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जैसे-जैसे सर्दी ने दस्तक दी है, वैसे-वैसे बाजारों में मौसमी फलों की रौनक बढ़ने लगी है। शहर के ठेलों और दुकानों पर इन दिनों सिंघाड़े का फल लोगों को खूब लुभा रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर धौलपुर–करौली हाईवे पर स्थित तालाबों में सिंघाड़े की खेती जोरों पर है। खेत नहीं, बल्कि तालाबों में उगने वाला यह फल किसानों के लिए लाभ का सौदा साबित हो रहा है। किसान राजेश बताते हैं कि सिंघाड़े का बीज वे उत्तर प्रदेश के खुर्जा-बुलंदशहर से लाते हैं और मई-जून में तालाबों में इसकी बुवाई करते हैं। पानी में पनपने वाले इस फल को स्थानीय लोग “पानी फल” के नाम से भी जानते हैं। राजेश कश्यप के अनुसार करीब 50 हजार रुपए की लागत में दो से ढाई बीघा तालाब की खेती से उन्हें डेढ़ से दो लाख रुपए तक का मुनाफा होता है। सिंघाड़े अक्टूबर से दिसंबर तक बाजारों में बिकते हैं, जिनकी कीमत 50 से 60 रुपए किलो तक रहती है। हालांकि यह खेती जोखिम भरी भी है। किसान बताते हैं कि तालाब में उतरकर फल तोड़ते समय डूबने और जहरीले सांपों के खतरे का सामना करना पड़ता है। केवल तैरना जानने वाले ही तालाब में उतरते हैं
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 10, 2025 08:41:24
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস আজ(10/11/25) বিজেপি রাজ্য সভাপতি,শমীক ভট্টাচার্য,কেন্দ্রীয় মন্ত্রী, কেন্দ্রীয় নেতা, রাজ্য নেতা উপস্থিতে বিজেপির সাংগঠনিক ইনডোর সভা শুরুর আগে শমীক ভট্টাচার্য সাংবাদিক দের প্রশ্নে বলেন, যে কোনো মৃত্যুর কারণ SIR বলতে হবে তৃণমূল সরকার অলিখিত চিকিৎসক,হসপিটাল থেকে শ্মশান ঘাট পর্যন্ত বলে দেওয়া আছে, এক্সিডেন্টে মারা গেলেও বলবে SIR এর চাপে মৃত্যু। আর অভিজিৎ গাঙ্গুলি কে তৃণমূলে আহবান নিয়ে বলেন, OMR সিট বার করে তার পরে অভিজিৎ গাঙ্গুলির কাছে যান, সময় শেষ এই সরকারের, আর ED সিবিআই নিয়ে ও বলেন আইন আইনের মতে চলবে মানুষ হতাশ না একটু বিরক্ত,তবে ED সিবিআই অবশ্যই সটিক কাজ করবে সময় দিতে হবে,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top