Back
शेफील्ड स्कूल रुड़की में अनुभूति उत्सव का भव्य समापन, बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियाँ
VTVinit Tyagi
Feb 16, 2026 10:35:32
Roorkee, Uttarakhand
रुड़की के शेफील्ड स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘अनुभूति’ का भव्य समापन उत्साह और उमंग के साथ हो गया। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के जेल अधीक्षक मनोज आर्य पहुंचे। वहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है और यहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत को सराहा और विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए तनावमुक्त रहकर मेहनत करने की सलाह दी। वहीं विद्यालय के चेयरमैन राहुल विश्नोई ने बताया कि पहले दिन प्ले-ग्रुप से कक्षा पांच तक के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जबकि दूसरे दिन कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि विद्यालय ने सफलता के 15 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, जो पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 16, 2026 13:46:34Sonipat, Haryana:सोनीपत में नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी पंचायत की. सोनीपत के सेक्टर-14 की मार्किट में लोगो से खास बातचीत की ओर चुनावी चर्चा की
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 16, 2026 13:46:270
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 13:46:100
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:45:520
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 16, 2026 13:45:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:40:430
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 16, 2026 13:40:320
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 16, 2026 13:39:370
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 13:39:180
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 16, 2026 13:39:080
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 16, 2026 13:38:530
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 13:38:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:37:470
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 13:37:360
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 13:37:170
Report