Back
जयपुर एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों के हमले को लेकर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान; मुआवजे-रेस्क्यू के ...
VSVishnu Sharma
Feb 16, 2026 13:46:27
Jaipur, Rajasthan
इजराइली महिला यात्री को कुत्ता काटने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। आयोग ने कलेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। आयोग की चिंता जाहिर करते हुए कहा जयपुर एयरपोर्ट जैसे प्रतिष्ठित स्थान के साथ ही शहर की प्रतिष्ठा धूमिल ना हो, साथ ही जयपुर आ रहे पर्यटकों एवं यात्रियों से कोई अनहोनी कारित ना हो, एक ओर तो हम ये संदेश प्रसारित करते है कि "पधारों म्हारे देश और एयरपोर्ट पर आगमन पर पर्यटकों का स्वागत आवारा कुत्तें काट कर करें तो यह कदापि शोभनीय नहीं है।" जयपुर एयरपोर्ट टर्मिनल-2 के अराइवल गेट के बाहर बैठे एक कुत्ते ने दिल्ली से जयपुर आई इजरायली महिला पर्यटक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी.आर. मूलचन्दानी की एकलपीठ ने जयपुर जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस आयुक्त, प्रबंधक सांगानेर एयरपोर्ट, विमानपत्तन प्राधिकरण, आयुक्त नगर निगम जयपुर तथा उपायुक्त नगर निगम सांगानेर-जोन को नोटिस जारी कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की। आयोग ने निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट परिसर एवं उसके आसपास से खतरनाक प्रवृत्ति के आवारा कुत्तों को तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके अतिरिक्त, आयोग ने प्रबंधक सांगानेर एयरपोर्ट को निर्देशित किया है कि आहत महिला के उपचार में हुए खर्च का पुनर्भरण एवं समुचित क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाए। साथ ही संबंधित चिकित्सीय दस्तावेज भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं। तीन लोगों को काट चुका फिर भी कार्रवाई नहीं हुई....... आयोग में इस बात को लेकर नाराज की जाहिर की कि "इसी कुत्ते ने पिछले सप्ताह तीन लोगों को काटा था, इसके बाद भी उसे यहां से नहीं हटाया गया।" एयरपोर्ट प्रबंधन का यह कहना है कि गाइडलाइन के अनुसार कुत्तों को दूसरी जगह नहीं छोड़ा जा सकता, जो स्वयं में विवेकशील स्थिति को नहीं दर्शाता। आयोग में लंबित है मामले... आयोग में विभिन्न अवसरों पर, इस प्रकृति के समाचारों एवं घटनाओं के आने पर, प्रसंज्ञान लेकर कार्यवाही की गयी है । कई प्रकरण अभी भी आयोग के समक्ष लम्बित है जिनमें विभिन्न विभागों से जवाब एवं क्षतिपूर्ति आदि के बारे में जानकारी चाही गयी है। राजस्थान की राजधानी पर्यटन का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां देश-विदेश के असंख्य पर्यटक प्रायः आते है और जयपुर एयरपोर्ट एक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। विदेशी पर्यटक को जयपुर जैसे एयरपोर्ट पर ऐसे कुत्तों द्वारा आहत करना जो विगत कई अवसरों पर अन्य कई यात्रियों को काट कर घायल कर चुका है, स्वयं में एक गंभीर विषय है मामाले की अगली सुनवाई 05 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report