Back
पत्नी और प्रेमी ने मिलकर सुमित काछी की हत्या: दो दिन में खुलासा
VMVimlesh Mishra
Feb 16, 2026 13:38:53
Mandla, Madhya Pradesh
मंडला - जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज सुमित काछी हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।\n\nदरअसल, 14 फरवरी को कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मंडला पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के द्वारा एसडीओपी निवास पी एल वालरे को निर्देशित किया गया कि आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी करवाएं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिकरिया प्रदीप पांडेय की टीम गठित की गई थाना प्रभारी द्वारा जांच के दौरान सुमित की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की गई। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। बताया गया कि पड़ोस के मंदिर में सूर्यकांत नाम का पुजारी था, जिससे जमुना की पहचान उसके पति ने ही कराई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन जब सुमित को इस रिश्ते की भनक लगी तो घर में विवाद शुरू हो गए।\n\nलगातार हो रहे झगड़ों से परेशान होकर जमुना और सूर्यकांत ने सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। योजना के तहत 11 फरवरी की शाम सुमित और उसकी पत्नी मंडला की ओर निकले। रास्ते में टिकरिया थाना क्षेत्र के मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से घात लगाए खड़ा था।\n\nजैसे ही सुमित की नजर सूर्यकांत पर पड़ी, दोनों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई शुरू हो गई। पहले से तैयार सूर्यकांत ने क्रिकेट बैट से सुमित पर हमला किया। तीनों के बीच मारपीट होती हुई पास के जंगल की ओर बढ़ी। इसी दौरान जमुना ने घायल सुमित को सहारा देने का नाटक किया और पीछे से धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।\n\nहत्या के बाद सूर्यकांत ने जमुना का स्कार्फ लेकर हथियार बांधा और जंगल में फेंक दिया। इसके बाद जमुना देर रात टिकरिया थाने पहुंची और पति के साथ लूट की झूठी कहानी गढ़ते हुए शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने हमला किया और उसका पति डरकर भाग गया।\n\nहालांकि 13 फरवरी को सुमित के भाई अमित काछी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपनी भाभी पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने जब जमुना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज खुलकर सामने आ गया।\n\nटिकरिया थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से यह जघन्य हत्याकांड महज दो दिनों में सुलझ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।\n\nबाईट - 1 - अमित कच्छवाह - मृतक का भाई\nबाईट - 2 - रजत सकलेचा - एसपी - मण्डला ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 11, 2026 18:17:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:17:27Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर कलेक्ट्रेट में जिला विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की।
0
Report