icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शेखपुरा में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, बेटियों की शिक्षा पर बिहार सरकार का जोर

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले में अरियरी , चेवाड़ा,घाटकुम्भा और शेखोंपुरसरी के बेलाब डिग्री कॉलेज में नए सत्र प्रारंभ के साथ कॉलेज का शुभारंभ किया गया। शेखोंपुरसराय कॉलेज के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर किया।इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ने मंत्री अशोक चौधरी का बुके देकर स्वागत किया।इस मौके पर डीएम शेखर आनंद,जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।इससे पहले पर सीएम सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉलेज का शुभारंभ किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बच्चियों को उनके प्रखंड में ही डिग्री की पढ़ाई की सुविधा मिले इसके लिए सरकार गंभीर है और मुख्यमंत्री सात निश्चय फेज तीन के तहत सूबे के 211 राजकीय डिग्री कॉलेज शुभारंभ किया गया।मंत्री ने कहा कि बिहार में डिग्री कॉलेज खोला गया है।ताकि बच्चियां उच्च शिक्षा ले सकें। उन्होंने कहा कि लड़किया जब पढ़ लेगी तो उच्च पद प्राप्त कर लेगी। जबकि बच्चियों के शिक्षित होने पर जनसंख्या में कमी आयेगा। उन्होंने कहा कि आम लोगो में धरना है कि बच्चियां की शादी कर देने के बाद उनकी जिम्मेवादी खत्म लेकिन सरकार चाहती है कि बिहार की लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर ऊंचे पद पर जाए ।जबकि मंत्री ने कहा कि कॉलेज मे मूलभूत सुविधा में भी बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार देश में सबसे युवा राज्य है।मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जब राज्य का बागडोर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला था तो राज्य की हालत किसी से छिपा था।राज्य में 118 नरसंहार ,26 हजार करोड़ का बजट , जाति जाति में झगड़ा था कोई बिहार आना नहीं चाहता था। उन्होंने कहा कि ऐसी गाड़ी मिली थी कि ना स्टेयरिंग,ना हॉर्न,ना बैट्री,ना हेडलाइट मिला था।रेस के लिए गाड़ी को तैयार करने में समय लगता है।मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जल्द ही बिहार के एक करोड़ राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।ताकि सभी को पीडीएस के माध्यम से अनाज मिल सके। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने और डिजटल प्रकिया में बिहार देश में अग्रणी राज्य की श्रेणी में है.
0
0
Report

दिल्ली में NCB ने JCC तिमाही बैठक में ड्रग तस्करी रोकथाम सहयोग पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:देश की राजधानी दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने राज्य स्तरीय जॉइंट कोऑर्डिनेशन कमेटी (JCC) की तिमाही बैठक आयोजित की。 बैठक की अध्यक्षता एनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (DDG) ने की। इसमें एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), आयकर विभाग, डीआरआई, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) समेत कई जांच और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए。 बैठक में हाल ही में जारी नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया। साथ ही ड्रग्स के 50 चिन्हित मामलों का जल्द निपटारा करने, बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की आर्थिक जांच को मजबूत बनाने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई。 इसके अलावा उन इलाकों में की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई, जहां पहले ड्रग्स के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाए गए थे। बैठक में यह भी तय किया गया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ड्रग तस्करी में शामिल विदेशी नागरिकों को जल्द से जल्द उनके देश भेजने की कार्रवाई तेज की जाएगी。 अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाने, संयुक्त पूछताछ करने और एनसीबी, दिल्ली पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के बीच पूछताछ से जुड़ी जानकारी समय पर साझा करने पर भी सहमति जताई।
0
0
Report

जमीनी विवाद के चलते गौहरगंज में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, चार गिरफ्तार

Raisen, Madhya Pradesh:एँकर रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलोद कला में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में मृतक के सगे भाई नारायण सेन समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने अपने भाई विष्णु प्रसाद सेन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना में मृतक के पुत्र अजय सेन और अखिलेश सेन भी घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार मारपीट में आरोपी की पत्नी शांताबाई, बेटी अंजली और दामाद संजू सेन उर्फ अनिल भी शामिल थे. गौहरगंज पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

द्वारका में 72 घंटे में वाहन चोर गिरोह ध्वस्त, 30 गिरफ्तार, 64 वाहन बरामद

New Delhi, Delhi:द्वारका जिला पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे में ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे वाहन चोरी गिरोह में हड़कंप मच गया। 'ऑपरेशन चक्र के तहत चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 30 शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 64 चोरी के वाहन बरामद कर 64 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा कर दिया। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह आईपीएस के निर्देश पर शुरू किए गए इस विशेष अभियान में जिले के सभी थाना पुलिस और ऑपरेशन यूनिटों ने AATS के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर लगातार छापेमारी, निगराणी तकनीक का इस्तेमाल और सघन पिकेट चेकिंग कर वाहन चोरों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए 64 वाहनों में 61 दोपहिया और 3 चारपहिया वाहन शामिल हैं। अभियान के दौरान 17 आदतन अपराधियों, 4 बदमाश BC को भी गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report

मोदी ने उद्घाटन किया निशातपुरा स्टेशन, 2 साल बाद भी चालू नहीं—कनेक्टिविटी नुकसान

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निशातपुरा रेलवे स्टेशन 2024 में 6 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ, आज तक चालू नहीं है। निशातपुरा रेलवे स्टेशन का 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने VC के जरिए उद्घाटन किया था। भोपाल के इस आधुनिक रेलवे स्टेशन को बनाने में करीब 6 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मौजूदा स्थिति उद्घाटन के 2 साल बीतने के बावजूद यहाँ न तो कोई स्टाफ तैनात है और न ही यात्रियों का आगमन हुआ। कनेक्टिविटी न मिलने और खाली पड़े रहने से स्टेशन को लेकर अफवाहें और कहानियां बनने लगी हैं। स्टेशन के आसपास कारोबारियों और यात्रियों का कहना है चालू न होने से क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी का बड़ा नुकसान हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हरदा जिले के सरकारी स्कूल की जर्जर छत से हादसा, पहली कक्षा की छात्रा घायल

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के हनीफाबाद सरकारी प्राथमिक विद्यालय में एक गंभीर हादसा हो गया। विद्यालय की जर्जर छत से अचानक मलबा गिरने से कक्षा पहली में पढ़ने वाली छात्रा प्रियांशी, पिता सुनील कोरकू गंभीर रूप से घायल हो गई। मलबा सीधे छात्रा के सिर पर गिरने से उसे चोट आई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से घायल छात्रा को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना जिले के सरकारी स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते भवनों का निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत कराई जाती, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।
0
0
Report

सूरतगढ़ के निजी स्कूलों ने 12 मांगे मानने के लिए महा-आंदोलन किया

Sri Ganganagar, Rajasthan:बुधवार को 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सभी निजी विद्यालय बंद रखकर महा-आंदोलन किया। संस्था पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्री-प्राइमरी आरटीई फीस का लंबित भुगतान, समयबद्ध आरटीई पुनर्भरण, यू-डाइस पोर्टल पर रुके बिलों का निस्तारण, सीबीएसई विद्यालयों पर दोहरी मान्यता का आदेश वापस लेने, राजशाला ऐप के निरीक्षण बंद करने, अनावश्यक जांचों पर रोक, बोर्ड संबद्धता शुल्क में राहत, वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा की बढ़ी फीस वापस लेने, यूनिट कॉस्ट में वृद्धि तथा सरकारी विद्यालयों की तर्ज पर अतिरिक्त विषय शुरू करने सहित 12 मांगें रखी गईं। स्कूल संचालकों ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

देवघर डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय धमकी, बम स्क्वॉड ने जांच पूरी

Deoghar, Jharkhand:देवघर प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बम निरोधक टीम श्वान टीम प्रधान डाकघर पहुंची और कड़ी जांच पड़ताल की गई इस दौरान प्रधान डाकघर के बिल्डिंग के छपे छपे पर मेटल डिटेक्टर बम डिटेक्टर और श्वान की टीम के द्वारा जांच किया गया वहीं इस जांच में श्वान टीम के अलावे झारखंड जगुआर की बमनिरोधक दस्ता की टीम मौजूद रही इसके अलावा देवघर पुलिस भी मौके पर मौजूद रहे जांच के उपरांत पाया गया कि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु पूरे डाकघर परिसर और पासपोर्ट ऑफिस में नहीं बरामद किया गया है हालांकि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आई
0
0
Report

बानसूर अस्पताल के डॉक्टर पर परिजन के आरोप, वायरल वीडियो मामले की जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली)...बानसूर उपजिला अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक पर मरीज के परिजन के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि Zee राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में अस्पताल के चिकित्सक हाथ में डंडा लिए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति डॉक्टर पर हाथापाई और थप्पड़ मारने के आरोप लगा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में कथित मारपीट की घटना स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती। इस कारण वीडियो के आधार पर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं सकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार चिकित्सक निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं करते तथा अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के बजाय मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदने की सलाह देते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की गई है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। बाइट:--01...पीड़ित
0
0
Report

बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल: लोगों की शिकायतें तत्काल दूर, भाजपा संगठन को मजबूत

Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने सहयोग कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान दिलीप जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर शक्ति केंद्र के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाते हैं और यह व्यवस्था पिछले करीब 20 वर्षों से प्रभावी रूप से लागू है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है। जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के आधार पर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज उद्घाटन, गरीब छात्रों के लिए स्नातक शुरू

Gopalganj, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रें​सिंग से सूबे के 211 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया। गोपालगंज में आज 7 राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। जिले के 7 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलने से जिलेवासियों में खुशी का माहौल है। डीएम समीर सौरभ व मंत्री सुनील कुमार ने पंचदेवरी में डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया। वही जिले के सिधवलिया व बैकुंठपुर प्रखंड में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी, शिक्षक व कई भाजपा नेता मौजूद रहे। डीएम समीर सौरभ ने बताया कि अब सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज उपलब्ध है; छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब प्रखंडों में 6 विषय—हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र—में स्नातक की पढ़ाई होगी; बहुत जल्द इन महाविद्यालयों में पठन पाठन शुरू हो जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार ने सभी प्रखंड में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए व्यवस्था कराई है। 211 प्रखंड में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया है। समाज में एक वर्ग ऐसा है जिसकी सरकार चिंता न करे तो उसके बच्चे पढ़ नहीं पायेंगे, तो उसकी चिंता भारत सरकार व बिहार सरकार कर रही है; और जितना अमीरों के बच्चे पढ़ेंगे उसी से गरीबों के बच्चे पढ़ेंगे, उनकी हर चिंता सरकारी करेगी।
0
0
Report

मुख्यमंत्री के बयान के साथ प्रदेश में नया अस्पताल शुरू, अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू

Indore, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान 38 साल बाद जिला चिकित्सालय अपने नए भवन में शुरू होने जा रहा है。 नए अस्पताल से गरीब, कमजोर वर्ग सहित सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी。 किसान कल्याण वर्ष के तहत आज से 'भगवान बलराम महोत्सव' की शुरुआत, नवंबर तक पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम。 किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है。 इंदौर से अबू धाबी के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है。 एयर एम्बुलेंस और हेली सेवाओं के बाद अब अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होना मध्य प्रदेश की नई उपलब्धि है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top