262309
चंपावत में प्रभारी मंत्री ने की वार्षिक जिला योजना की समीक्षा
Tanakpur, Uttarakhand:चंपावत जिला मुख्यालय में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति, एवं उपभोक्ता मामले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में वार्षिक जिला योजना की समीक्षा बैठक हुई थी। सूचना के अनुसार मंत्री ने विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए शीघ्र कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा भी की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: मलिहाबाद बस हादसा टला, 60 यात्री सुरक्षित; ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मलिहाबाद के हिम्मत खेड़ा - कसमंडी रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई。 बस में करीब 60 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बड़ी घटना होते-होते टल गई और किसी भी यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई。 यात्रियों ने बताया कि बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिसके बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और एक यात्री चालक के ऊपर गिर गया。 बताया जा रहा है कि सभी यात्री मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे।0
0
Report
छठ महापर्व की तैयारी पूरी, 15 नवंबर को होगा संध्या अर्घ्य
Kurukshetra, Haryana:छठ महापर्व की तैयारी पूरी, 15 नवंबर को होगा संध्या अर्घ्य कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य के दौरान विशेष आरती और भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। इसके बाद 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। 15 नवंबर को श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर घाट पर पहुंचकर अस्त होते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस دوران विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा। पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा की ओर से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही भोजन के लिए भंडारे का भी इंतजाम किया गया है। छठ पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए यूपी और बिहार से प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो 15 नवंबर की शाम से पूरी रात छठ गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। वहीं, संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील की गई है। साथ ही लोगों से ब्रह्मसरोवर घाट पर नशा करके नहीं आने का आग्रह किया गया है, ताकि पर्व के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक माहौल बना रहे।0
0
Report
कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत: क्लीन चिट के बाद कौन जिम्मेदार?
Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत का मामला, सभी दवाओं के जांच सैंपल सही निकले, सबसे बड़ा सवाल आखिर प्रसूताओं की मौत का जिम्मेदार कौन?, औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा दर्जनभर से अधिक दवाओं के लिए थे सैंपल, दवाओं के स्टॉक को होल्ड पर रखा था, अब मिली क्लीन चीट, मामले में डॉक्टरों को मिल चुकी क्लीन चीट, 2026 में अब तक मई में 5, अक्टूबर में 4 एवं नवंबर में 2 प्रसूताओं की हो चुकी मौत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रसूता महिला मृत्यु प्रकरण में बनाई जांच कमेठी, कार्यवाहक निर्देशक RCH डॉ रोमेश सिंह कोटा आकर रेफरल व्यवस्था एवं प्रकरण की करेंगे जांच0
0
Report
Advertisement
रामपुरा-डाडड़ी में नया पुलिस थाना: 21 ग्राम पंचायतों के लिए सुविधा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर रामपुरा-डाबड़ी में अब जल्द खुलेगा नया पुलिस थाना. चौमूं, हरमाड़ा,दौलतपुरा थाना इलाके की सीमाओं में हुआ बदलाव तीन पुलिस थानों से 21 ग्राम पंचायतो को अलग कर बनाया गया नया थाना टाटियावास टोल प्लाजा के पास बनेगा नया थाना, रामपुरा डाबड़ी पुलिस थाने की अधिसूचना हुई जारी 21 गांवों और औऱ कॉलोनी के लोगों नहीं जाना पड़ेगा चौमूं, दौलतपुरा, हरमाड़ा चौमूं थाना इलाके से टांटियावास, जाहोता और डाबड़ी हुआ अलग नया थाना शुरू होने से पुलिस व्यवस्था को मिलेगी मजबूती0
0
Report
रेवटी चौकी के पुलिसकर्मी रिश्वत लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग-- रिश्वत लेते पुलिसकर्मी कैमरे में हुआ कैद, वर्दी पर उठे सवाल चौकी परिसर में पुलिसकर्मी रुपये लेते दिखा, वीडियो हुआ वायरल, रातभर वाहनें से चेकिंग के नाम अवैध वसूली के लगे आरोप, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जिले के रेवटी पुलिस चौकी का मामला,0
0
Report
21 नवम्बर को आप सासंद संजय सिंह का शहीदी धरती पर होगा आगमन: जिलाध्यक्ष
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मधुबन इलाके में स्थित पाती मैदान में 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का आगमन हो रहा है जिसको लेकर जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहीदी धरती पर सांसद संजय सिंह का आगमन हो रहा है जिसमें काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा होगा। वही कहा कि वोटचोरी, कटान और लोगों की समस्याओं को लेकर जनसभा होगी।0
0
Report
Advertisement
खूँटी के अंतिम साप्ताहिक बाजार में छठ महापर्व पर सूप-दउरा की बिक्री तेज
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर अंतिम साप्ताहिक बाजार में आज सूप, दउरा और डलिया की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. छठ व्रत करने वाले परिवारों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा में इस्तेमाल होने वाले पारम्परिक सामानों की जमकर खरीदारी की. मांग बढ़ने के कारण सूप की कीमतों में तेजी देखी गई. बाजार में एक सूप 200 रुपये तक बिका. वहीं दउरा और डलिया के दाम भी ऊंचे रहे. छठ महापर्व को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक से सूप-दउरा बनाने और बेचने वाले कारीगरों एवं विक्रेताओं का कारोबार भी अच्छा रहा. छठ महापर्व में सूप और दउरा का विशेष धार्मिक महत्व है. भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए इन पारंपरिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि पर्व से पहले खूँटी के अंतिम साप्ताहिक बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी. बाजार में बांस से बने सूप, दउरा और डलिया की खूब बिक्री हुई. लोग अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार पूजा की सामग्री खरीदते नजर आए. मांग अधिक होने के कारण सूप 200 रुपये तक बिके, जबकि दउरा और डलिया की कीमतों में भी बढ़ोतरी रही. बाजार में उमड़ी भीड़ से स्थानीय विक्रेताओं के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली。0
0
Report
उन्नाव जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बाहरी दवाइयों का मामला सामने
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में जिला अस्पताल के जन औषधि के केंद्र पर बड़ा खेल। SDM के निरीक्षण में जन औषधि केंद्र पर मिली बाहर की दवाइयां। SDM ने तलब करी रिपोर्ट, दवाओं का माँगा ब्यौरा। SDM सदर राजेश विश्वकर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। जनरल वार्ड का भी SDM ने किया निरीक्षण।0
0
Report
शाहजहांपुर में समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता और न्याय पहुंचाने का लिया गया संकल्प
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर:स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संकाय में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को न्याय तक समान पहुंच, निःशुल्क विधिक सहायता और विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना रहा। संगोष्ठी के समापन पर सभी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ डिफेंस काउंसिल दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां किसी भी व्यक्ति के न्याय पाने के अधिकार में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा दिवस यह आत्मचिंतन करने का अवसर देता है कि क्या देश का प्रत्येक गरीब, आदिवासी, महिला, श्रमिक, दिव्यांग और वंचित नागरिक अपने कानूनी अधिकारों से परिचित है। न्याय केवल संपन्न वर्ग तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है। असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल विवेक शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। विधि अध्ययन संकाय के प्रभारी डॉ. जयशंकर ओझा ने कहा कि कानून के विद्यार्थियों को समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने विधिक शिक्षा को सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं, लीगल ऐड क्लिनिक के संयोजक डॉ. अनिल कुमार शाह ने संविधान के अनुच्छेद 39-क का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी को समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना राज्य का संवैधानिक दायित्व है। कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. मृदुल शुक्ल, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार सिंह एवं अरविन्द कुमार ने भी विचार व्यक्त करते हुए विधिक जागरूकता शिविरों के आयोजन पर बल दिया। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने समवेत स्वर में संविधान की उद्देश्यिका (प्रस्तावना) का वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में बीतवा पुल से महिला ने नदी में छलांग, गोताखोरों ने बचाई जिंदगी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- महिला ने बेतवा पुल से नदी में लगाई छलांग, अज्ञात कारणों के चलते नदी में कूदी महिला, मौके पर मौजूद गोताखोरों ने महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाला, गोताखोरों की बहादुरी देख पुल में खड़े लोगो ने तालियां बजाकर बढ़ाया हौसला, लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में महिला को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी, महिला के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल के पास का मामला।0
0
Report
शुभेंदु अधिकारी के बयान पर राहुल राज ने किया तीखा पलटवार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता राज राहुल राज का पलटवार अगर बंगाल बांग्लादेश बन जाता तो यह जिम्मेदारी किसकी थी देश के गृहमंत्री की थी यानी जिस राज्य में आपकी सरकार होगी वही सब ठीक होगा दूसरी सरकारों में आप अराजकता फैलाते हो शुभेंदु अधिकारी का बयान देश के गृहमंत्री अमित शाह पर सवाल खड़े करने वाला है। बाइट राहुल राज, कांग्रेस प्रवक्ता0
0
Report
दमोह में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Damoh, Madhya Pradesh:बुजुर्ग ने डीजे बजाने से किया मना तो चार युवकों ने बेल्ट से पीटा, लाइव वीडियो आया सामने.. एंकर/ दमोह जिले में बेखौफ होते बदमाशों और पुलिस के कम हुए डर के साइड इफेक्ट अब साफ नजर आने लगे है, खास तौर पर शहरी इलाके में जिस तरह के घटनाक्रम सामने आ रहे है उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बड़ा दी है। एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें चार बेखौफ युवक बीच सड़क एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे है और इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वायरल हुए वीडियोज़ दमोह शहर के बजरिया वार्ड के है जहां एक वृद्ध व्यक्ति के घर के सामने कुछ लोग डीजे बजा रहे थे, डीजे की तेज आवाज़ से बुजुर्ग को परेशानी हुई तो उसने घर से बाहर निकलकर डीजे बंद करने को कहा तो बुर्जुग और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बुर्जुग परेशान था लेकिन लड़के मान नहीं रहे थे और गुस्से में आकर बुजुर्ग अपने घर के अंदर से सब्जी काटने वाली चाकू ले आया और देखते ही देखते युवाओं को ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी, चार चार युवकों ने एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई करना शुरू किया और ये लोग उसे हांथ पैर से मारने के साथ साथ बेल्ट से मारते रहे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी है आसपास भी लोग ये सब देख रहे है लेकिन एक बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई और सरेआम बेखौफ लड़कों ने अपनी दबंगई यहां दिखाई। खास बात ये है कि बुजुर्ग इस तरह इस पिटाई से आहत हुआ कि कुछ बोल पाने की स्थिति तक में नहीं था। लेकिन यहां किसी ने इस मारपीट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और ये वीडियो वायरल हो गए जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया, कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया और फिर पुलिस एक्टिव हुई तो वारदात में पीड़ित हुए बुजुर्ग तक पहुंची और फिर पूरा मामला साफ हुआ। जिले के एडिशनल एसपी के मुताबिक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेने के बाद पुलिस पीड़ित बुजुर्ग को लेकर आई उसे इलाज दिलाया और फिर मामला दर्ज कराया है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की गई है और अब उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना ने कई सवाल जरूर खड़े किए है और सवाल सबसे बड़ा है कि क्या शहर में लोगों के मन से पुलिस का भर और कानून का डर खत्म हो गया है जब ऐसे मामले सामने आ रहे है।0
0
Report
Advertisement
बिनासंकेत स्पीड ब्रेकर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसा, वीडियो सोशल पर वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर रोड पर बिना संकेतक और मार्किंग वाले स्पीड ब्रेकर के कारण हादसे का मामला सामने आया है। यह पूरी एक गाड़ी के डैशकैम में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डैशकैम में रिकॉर्ड वीडियो बुधवार रात करीब 11 बजे की है, जिसमें बाइक स्पीड ब्रेकर से उछल गयी थी और चालक घसीटता हुआ सड़क पर गिर गया। वही सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर न तो सफेद रंग की कोई मार्किंग की गई है और न ही रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को दूर से स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देता। अचानक सामने आने वाले स्पीड ब्रेकर के चलते वाहन चालक अपना संतुलन खो सकते हैं और दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर पर जल्द से जल्द संकेतक, मार्किंग और रिफ्लेक्टर लगाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया इस मामले में अभी तक कोई भी शिकायत नहीं मिली है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हुआ है, हादसे में स्कूटी से गिरे लोगों के द्वारा कोई भी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।0
0
Report
गुरु रविदास की 650वीं जयंती के लिए समरसता संकल्प यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंचेगी
Kurukshetra, Haryana:25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, सीएम नायब सैनी करेंगे धर्मसभा को संबोधित गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर भाजपा की 18 दिवसीय यात्रा, जालंधर से काशी तक तय करेगी 2558 किलोमीटर का सफर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 8 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गीता कमल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पत्रकार वार्ता की इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार और पूर्व मंत्री सुनीता दुग्गल भी मौजूद थी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 नवंबर से जालंधर से काशी तक 18 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। करीब 2558 किलोमीटर की यात्रा 25 नवंबर को हरियाणा में प्रवेश कर यमुनानगर, अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यहां शाम 4 बजे विशाल धर्मसभा आयोजित होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। कुरुक्षेत्र में आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। हरियाणा सीमा पर करीब 500 मोटरसाइकिलों के साथ कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। यात्रा 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी। इसके अलावा सोनीपत और फरीदाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार अभियान के पहले चरण में काशी से 131 कलशों में गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी एकत्रित कर देशभर में भेजी गई थी। दूसरे चरण में 51 हजार स्थानों पर समरसता दीप जलाए गए और तीसरे चरण में संत संपर्क अभियान चलाया गया। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के सामाजिक न्याय, समानता और बेगमपुरा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान संतों, सामाजिक संगठनों और अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद, स्वच्छता अभियान और मंदिरों में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम भी होंगे। बाइट:--- लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी0
0
Report
दिल्ली के मोतीनगर में नवजात शिशु का शव: पुलिस सीसीटीवी से केस की जांच में जुटी
Delhi, Delhi:दिल्ली के मोतीनगर की सड़क पर नवजात बच्चे का शव मिलने पर मचा हड़कंप. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से जाँच में जुटी. पश्चिमी जिला के मोती नगर इलाके में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया और उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मोती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस को भी लग रहा है कि बच्चों को कूड़े में या किसी गंदी जगह फेंक सकते थे लेकिन आखिरकार सड़क पर ही नवजात बच्चे के शव को क्यों फेंका गया पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कलयुगी माँ की तलाश में जुटी.0
0
Report
Advertisement
