टनकपुर-चंपावत NH बंद में सैकड़ों यात्री फंसे, आलवेदर रोड बनी समस्या
Naik Gooth, Uttarakhand:टनकपुर-पिथौरागढ़ आलवेदर सड़क (एनएच) चंपावत जिले में कई स्थानों पर बंद हो गई है। वहीं इससे सैकड़ों वाहन और यात्री रास्ते में फंस गए हैं। साथ ही कई यात्रियों को टनकपुर में ही रोका गया है। वहीं लगातार सड़क बंद रहने से यात्रियों को भीषण गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री कल रात से फंसे हुए हैं और उनके पास खर्च की भी कमी है। यात्रियों में इस स्थिति को लेकर आक्रोश है। यह सड़क जिले की लाइफलाइन मानी जाती है, लेकिन अब समस्या बन गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, पैसों की मांग पर सतर्क रहने की अपील MLA Anuj Sharma's
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर/धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर (8963939000) हैक/कम्प्रोमाइज़ हो गया है। असामाजिक तत्व इस नंबर का दुरुपयोग कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने जनता और समर्थकों को आगाह करते हुए अपील की है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और किसी को भी पैसे न भेजें। उन्होंने इस साइबर फ्रॉड की सूचना संबंधित पुलिस अधिकारियों को दे दी है ताकि जालसाजों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा सके।अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
