262523
चम्पावत में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई रास्ते बंद
Champawat, Uttarakhand:चम्पावत जिले में कल शाम से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। कई जगहों पर एनएच जाम हो गया है। प्रशासन के अनुसार, बाराकोट क्षेत्र के संतोला में लगातार पत्थर गिरने से मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। वहां पर मलवा और पत्थरों की बरसात जैसी स्थिति बनी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निक्की प्रधान ने एशियाई खेलों में गोल्ड दिलाकर खूंटी का नाम रोशन किया
Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट — ब्रजेश कुमार से जुड़ी खबर में खूँटी क्षेत्र के गांव हेसेल में रहने वाली झारखंड की बेटी निक्की प्रधान ने एशियाई खेलों में चीन को हराकर गोल्ड मेडल देश को दिलाया है। निक्की की इस सफलता से उनके गांव खूँटी और परिवार में खुशी का माहौल है। गरीब परिवार से आने वाली निक्की ने कठिन समय में हॉकी को अपना कर इसमें सफलता पाई है। उनके पिता सोमा प्रधान ने बताया कि परिवार ने मुश्किल हालात में भी बेटी के लिए आशा बनाए रखी और माँ जितनी देवी घर के कामों के साथ साथ चटाई बनाकर परिवार का खर्च चलाती थीं। निक्की के स्थान-स्थल पर गावों में युवक-युवतियों के लिए उनका उदाहरण प्रेरणा बन चुका है। निक्की की छोटी बहन और ग्रामीणों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। निक्की की माँ ने कहा कि यह देश और समाज के लिए गर्व की बात है, और गरीबी के बावजूद बेटी ने मेहनत से सफलता पाई है। 1-2-1 - निक्की के पिता सोमा प्रधान और माँ के साथ ब्रजेश कुमार जी मिडिया-खूँटी।0
0
Report
विष्णुदेव साय के विदेश दौरे पर छत्तीसगढ़ में विकास और निवेश अहम: संजय श्रीवास्तव
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे को नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने बताया छत्तीसगढ़ में विकास और निवेश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण0
0
Report
पटना में नीरज कुमार-अनंत सिंह विवाद पर सियासत गर्म, बातचीत जारी रहने की चेतावनी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच जारी विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पूरे मामले को देख रहे हैं और बातचीत जारी है। उन्होंने माना कि विवाद से पार्टी की स्थिति असहज हुई है, लेकिन फिलहाल बातचीत पूरी होने तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वहीं, अनंत सिंह के पटना से रवाना होने के बाद उनके प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से मिलने की चर्चा है। बिहार में बाढ़ से 24 घंटे में 22 लोगों की मौत पर श्रवण कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि सरकार राहत और मुआवजे के लिए लगातार काम कर रही है। छपरा में एयरड्रॉपिंग के दौरान राहत सामग्री गिरने से एक व्यक्ति की मौत को उन्होंने दुखद बताते हुए जांच की बात कही। बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर मंत्री ने कहा कि अपराध की घटनाएं दुखद हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा。0
0
Report
Advertisement
9 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 भिड़ंत, उत्साह चरम पर
Ranchi, Jharkhand:रांची के JSCA International Stadium Complex में होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हैं। 9 अक्टूबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह टी-20 मुकाबला 9 अक्टूबर की शाम रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भी मुकाबले की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच रही हैं।दोनों टीमों के रांची पहुंचने का कार्यक्रम भी तय है। 7 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज की टीमें विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी। टीमों के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर होटल और स्टेडियम तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।रांची पहुंचने के अगले दिन यानी 8 अक्टूबर को दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेंगी। मुकाबले से पहले खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहाएंगे और पिच व परिस्थितियों को समझने की कोशिश करेंगे।इसके बाद 9 अक्टूबर को क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। मुकाबले के दिन शाम करीब 4 बजे दोनों टीमें जेएससी स्टेडियम पहुंचेंगी। खिलाड़ी मैच से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे。 9 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच बहुप्रतीक्षित टी-20 मुकाबला। स्टेडियम में हजारों क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी के बीच दोनों टीमें जीत के लिए जोर लगाएंगी।0
0
Report
कोटा के बजरंगपुरा में बीसी घोटाला, 80 लाख से अधिक फंसे, आरोपी फरार
Kota, Rajasthan:कोटा.. नदी पार के बजरंगपुरा इलाके से लाखों रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। बीसी के नाम पर लोगों से पैसा जमा करवाया गया और अब रकम वापस नहीं मिलने का आरोप है। दर्जनों पीड़ित कुन्हाड़ी थाने पहुंचे और बीसी संचालक पुरुषोत्तम तिवारी के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ितों का आरोप है कि लंबे समय से वे बीसी के जरिए पैसा जमा कर रहे थे, लेकिन अचानक भुगतान बंद हो गया। आरोप है कि संचालक ने मकान बेचकर लोगों का पैसा लौटाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। अब बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम तिवारी और उनकी पत्नी मौके से फरार हैं और मकान भी बेच दिया गया है। पीड़ितों के मुताबिक 50 से ज्यादा लोगों की 80 लाख रुपए से अधिक की रकम फंसी हुई है। मामला सामने आने के बाद पीड़ितों में आक्रोश है और वे अपनी जमा रकम वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल कुन्हाड़ी थाना पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में पीड़ित दुर्गाशंकर और सौरभ चावला के बयान भी सामने आए हैं。0
0
Report
Safapora में Delight फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल Hakbara बनाम Ajas के साथ खत्म
Aram Pora, Ganderbal, Delight Football Tournament concluded in Safapora today, with the final match played between Hakbara and Ajas teams. Speaking to the media on the occasion, the organisers and other participants said that such sports tournaments play an important role in keeping young people away from negative activities and encouraging them to engage in healthy and constructive pursuits. They said that sports provide youth with a positive environment to showcase their talent, develop discipline and teamwork, and remain actively involved in productive activities. Meanwhile, senior citizens of Safapora expressed concern over the lack of a proper playground in the area. They said it was unfortunate that Safapora still does not have an adequate sports ground where local youth can regularly participate in outdoor activities. The senior citizens urged the government and concerned authorities to look into the issue and take appropriate steps towards providing a dedicated playground for the youth of Safapora, saying that proper sports facilities are essential for the overall development of the younger generation.0
0
Report
Advertisement
नीलकंठ महादेव मंदिर में चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के राणेरा पाल गांव में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। रात के अंधेरे में नकाब पॉश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहे है कि रात करीब 2 बजे बदमाश मंदिर के घुसे ओर दानपात्र को तोड़ उसमें रखी राशि चोरी कर फरार हो गए। यह पूरा घटना क्रम मन्दिर में लजे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें तीन बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है। मन्दिर में चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर वल्लभनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुवायना कर घटना कि जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की पहचान के प्रयास कर रही है। वही मंदिर में चोरी की घटना को लेकर मंदिर मंडल और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी मंदिर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस बदमाशो को नही पकड़ पाई। ऐसे में उनके हौसले बुलंद हो रहे है。0
0
Report
लोक निर्माण विभाग ने गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार पर चार अधिकारियों की समिति गठित
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की. 4 अधिकारियों की समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट. राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण और उन्नयन कार्य के साथ ही राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की समिति करेगी जांच.....0
0
Report
निषाद के बेटे का फोटो शिव के लिए जारी, लोग चकित
Noida, Uttar Pradesh:ट निषाद के बेटे का फोटो शिव के लिए0
0
Report
Advertisement
पुलिस परेड ग्राउंड में 19 वर्षीय हॉकी टूर्नामेंट का जोरदार मुकाबला
Jaipur, Rajasthan:पुलिस परेड ग्राउंड में 19 वर्षीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान अलवर और डीडवाना-कुचामन की टीमों के बीच हॉकी का मुकाबला खेला जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षक देवराज गुर्जर की देखरेख में हो रहा है। खिलाड़ियों के बीच मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
फतेहपुर गैस सिलेंडर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; जनहानि नहीं
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में फिर लगी गैस सिलेंडर में भीषण आग आग लगने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर हुआ खाक राहत की बात नहीं हुई कोई जनहानि कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिखीखिनी गांव की घटना0
0
Report
तिलहर नगर पालिका के पार्षदों ने गंदगी के विरोध में दफ्तर के सामने कूड़ा फेंका
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर नगर पालिका में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, वार्ड में फैली गंदगी की सफाई ना होने से नाराज पार्षदों ने विरोध का बेहद अनोखा और तीखा रास्ता चुना। कई दिनों से वार्डों में फैली गंदगी और नगर पालिका की अनदेखी से तंग आकर पार्षदों ने पूरा कूड़ा उठाया और सीधे जिम्मेदार अधिकारियों के दफ्तर के बाहर लाकर पलट दिया। कूदेंके ढेर का नजारा तिलहर नगर पालिका परिषद कार्यालय का है, जहां सफाई की जगह कूड़े का ढेर नजर आ रहा है। बदबू से बेहाल दफ्तर का यह मंजर बता रहा है कि स्थानीय प्रतिनिधियों का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है। मामला वार्ड नंबर 12 बहादुरगंज और वार्ड नंबर 25 मौजमपुर का है। यहां पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी थी। गलियों में लगे गंदगी के अंबार से आम जनता परेशान थी, संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन शिकायतों के बावजूद पालिका प्रशासन गहरी नींद में सोया रहा। बार-बार की गुहार जब बेअसर साबित हुई, तो वार्ड 12 के पार्षद रविंदर सिंह और वार्ड 25 के पार्षद अभिषेक ने अपने वार्डों से कचरा उठवाया और सीधे नगर पालिका अधिकारियों के कार्यालय के सामने डंप करवा दिया। देखते ही देखते दफ्तर के बाहर कचरे का ढेर लग गया और पूरे परिसर में बदबू फैल गई। अधिकारियों के दरवाजे पर कूड़ा फेंकने का यह अनोखा प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्षदों का साफ कहना है कि जब तक उनके वार्डों में नियमित सफाई नहीं होगी, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। वह रोजाना इसी तरह वार्ड के पूरे को अधिकारियों के कार्यालय के सामने फेंकते रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे; उसके बाद पीएम से मुलाक़ात की योजना
New Delhi, Delhi:विधायक दल की बैठक मे होंगे शामिल उसके बाद PM के साथ होगी मुलाक़ात0
0
Report
योगी सरकार की छात्रवृत्ति से जेन-जी युवाओं के सपने सच होंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम पर कहा, "आज उत्तर प्रदेश के युवाओं, नौजवानों के लिए और हमारे जेन-जी युवाओं के लिए है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम किया। छात्रों की स्कॉलरशिप आम छात्र के लिए उसके सपनों तक पहुंचने का रास्ता है... पिछली सरकारों में स्कॉलरशिप मार्च या अप्रैल में आती थी... कई बार स्कॉलरशिप न आने के कारण बच्चों को एडमिट कार्ड नहीं मिलता था लेकिन आज हमारे तमाम जेन-जी युवाओं को अच्छी शिक्षा से जोड़ने के लिए, अच्छी नौकरियों से जोड़ने के लिए लगातार योगी सरकार काम कर रही है... इस साल चौथी बार है, जब मुख्यमंत्री स्वयं युवाओं के बीच मौजूद रहेंगे और स्कॉलरशिप देकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।”0
0
Report
आहोर, जालोर में चारे की झोपड़ी में आग, दो बच्चे चपेट में
Jaipur, Rajasthan:आहोर जालोर में झोपड़ी में रखे चारे में आग लगने से अचानक आग लगी। दो बच्चे आग की चपेट में आये। बच्चों को आहोर अस्पताल पहुंचाया गया। सेलड़ी गांव का मामला है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया.0
0
Report
Advertisement
