262309
चंपावत में 21 दिवसीय गोलज्यू संदेश यात्रा का भव्य शुभारंभ
Tanakpur, Uttarakhand:चंपावत के गोलज्यू मंदिर से कुमाऊं के आराध्य देव गोलज्यू की 21 दिवसीय संदेश यात्रा का शुभारंभ हो गया। सोमवार को पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने जीआईसी तिराहे से बालेश्वर मंदिर होते हुए गोलज्यू मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान देवी-देवताओं ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। यात्रा संयोजक सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि यह संदेश यात्रा प्रदेश के 20 पड़ावों से होते हुए 24 नवंबर को चंपावत में संपन्न होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शास्त्री पार्क में गणेश रामलीला कमेटी ने किया भूमिपूजन
Noida, Uttar Pradesh:श्री गणेश रामलीला कमेटी, शास्त्री पार्क द्वारा आयोजित होने वाली श्री रामलीला महोत्सव के लिए 41 वाँ भूमिपूजन किया गया।शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला स्थल पर विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। मुख्य संरक्षक शांतनु मिश्रा ने बताया कि रामलीला का मंचन मझे हुए कलाकारों द्वारा किया जाएगा तथा संवादों की भाषा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्र के सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में आएं और अपना प्यार दिखाएं ताकि सभी पदाधिकारियों की मेहनत सफल हो सके। इस मौके पर दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि रामलीला बढ़े बूढ़े और बच्चों सभी के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चों के बेहतर चरित्र निर्माण में सहायक है जो मौजूदा समय में अत्यंत आवश्यक है। जब यहां भविष्य में 50 वीं रामलीला का मंचन होगा तो यह यमुनापार की सबसे बड़ी रामलीला कमेटियों में शामिल होगी। भूमिपूजन के दौरान वहां केसरी सिंह डेढ़ा, शिव कुमार शर्मा, देवेंद्र चौधरी, अनिल जैन, बीनू गुप्ता, राहुल जैन, श्यामवीर गुर्जर, राम शुक्ला, मुकेश शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, गौरव वर्मा, राकेश पाण्डेय मौजूद रहे।0
0
Report
बदरपुर थाने ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 300 खोए फोन लौटाए
एंकर ऑपरेशन विश्वास के तहत बदरपुर थाने ने लगभग 300 फोन जो कि खो गए थे या चोरी हो गए थे लोगों को वापस दिलवाए। लोकेशन: साउथ ईस्ट बदरपुर थाना। विजुअल बरामद फोन के पीड़ित लोगों के लिए। डीसीपी साउथ विनीत कुमार ने बताया कि जिन लोगों के फोन खो गए हैं या लास्ट हो चुके हैं लगभग 300 ऐसे फोन हमने लोगों को वापस दिलवाए। इस कार्यक्रम में साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीपीसी विनीत कुमार, बदरपुर साइबर सेल, एडिशनल SHO, ACP बदरपुर, अन्य पुलिस फोर्स और पीड़ित जिनके फोन लॉस हुए थे, कार्यक्रम में शिरकत की। इस अभियान के तहत लोगों को फोन मिलने से लोगों ने दिल्ली पुलिस की तारीफ की और फोन मिलने से खुशी जताई। स्पीच: डीसीपी विनीत, SHO बदरपुर। बाइट: ACP Aksh Aggarwal बदरपुर। बाइट: पीड़ित। विजुअल्स Zee Media के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। खबर पर वॉकथ्रू।0
0
Report
दीपोत्सव की तैयारी तेज, 7 नवंबर से अयोध्या में मुख्यमंत्री समेत VIP पहुँचेंगे
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | ज़िला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने दीपोत्सव की तैयारियों पर बताया, "7 जनवरी को दीपोत्सव शुरू होने वाला है। जनपद अयोध्या के लिए ये बहुत बड़ा आयोजन होता है, जिसमें मुख्यमंत्री हर साल आते हैं। इसके अलावा अन्य VIP भी इसमें शामिल होते हैं। तैयारियों के क्रम में अंतरविभागीय समन्वय बैठक, मेरे स्तर पर, कमिश्नर और ACS पर्यटन स्तर पर भी की जा चुकी है। भ्रमण भी किया जा चुका है। पिछले वर्षों की अच्छी चीजों को दोहराने का हमारा प्रयास रहेगा। साथ ही साथ जो कमियां रह गई हैं, उसकी पहचान कर उन्हें बेहतर करने का प्रयास रहेगा।"0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर हॉस्टल मामले में प्रेमी पर आत्महत्या के उकसाने का केस, नया मोड़
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के एमएलबी कॉलोनी स्थित 'आयाम' गर्ल्स हॉस्टल में 30 जुलाई को छात्रा विशाखा शाक्य की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच और बयान के आधार पर प्रेम प्रंसग का खुलासा हुआ है। प्रेमी के द्वारा शादी नहीं करने पर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया था पड़ाव थाना पुलिस ने प्रेमी आयुष शाक्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. दअरसल 22 वर्षीय विशाखा शाक्य ने 30 जुलाई को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पड़ाव थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाखा का आयुष शाक्य के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। शादी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया जिससे हताश होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। विशाखा सबलगढ़, मुरैना के बधरैंटा की रहने वाली थी। वह ग्वालियर में रहकर SSC और MP PSC की तैयारी कर रही थी और कुछ दिन पहले ही आयाम गर्ल्स हॉस्टल में रहने आई थी। घटना के समय उसकी रूम पार्टनर शहर से बाहर गई हुई थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विशाखा फंदे पर लटकी मिली। जांच के दौरान पुलिस ने आयुष के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें घटना से पहले और घटना वाले दिन विशाखा और आयुष के बीच कई बार बातचीत होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को दोनों के बीच शादी को लेकर तीखी बहस भी हुई थी। हॉस्टल संचालक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विशाखा अक्सर एक युवक से फोन पर बात करती थी और शादी को लेकर तनाव में रहती थी।परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाखा ने आयुष से कहा था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह अपनी जान दे देगी। इसके बावजूद आयुष ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर आयुष शाक्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जांच और सीडीआर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।0
0
Report
भिवंडी में गणेश विसर्जन शुरू: 3500 मूर्तियों के साथ सुरक्षा कड़ी
Thane, Maharashtra:भिवंडीत बापक विसर्जन मिरवणुकांना सुरुवात - कामवारी घाटावर 3500 गणपतींचे होणार विसर्जन... भिवंडीच्या एकात्मतेचा राजाची भव्य विसर्जन मिरवणूक - SP डॉ. विनय राठोड आणि IG चंद्र किशोर मीना यांनी घेतला घाटाचा आढावा... भिवंडीत विसर्जन सोहळा सुरू - 80 सार्वजनिक आणि 3500 घरगुती बाप्पांना निरोप... भिवंडीतील धामणकर नाका मित्रमंडळाच्या एकात्मतेचा राजाला व इतर मंडळांच्या गणपतींना आज अनंत चतुर्दशीच्या दिवशी भावपूर्ण निरोप देण्यासाठी मिरवणूका सुरू झाल्या आहेत. रात्री उशिरापर्यंत विसर्जन मिरवणूक सुरू राहणार आहेत. विसर्जन दरम्यान कोकण परिक्षेत्राचे विशेष पोलिस महानिरीक्षक चंद्र किशोर मीना आणि ठाणे ग्रामीणचे पोलिस अधीक्षक डॉ. विनय कुमार राठोड यांनी भेट देत विसर्जन घाटांची पाहणी केली. दहा दिवस विराजमान असलेल्या एकात्मतेचा राजाच्या व भिवंडी शहरातील अनेक मंडळाच्या बाप्पांच्या विसर्जन मिरवणूकीची सुरुवात दुपारी धामणकर नाका व इतर ठिकाणाहून झाली. मिरवणुकीत बँड पथक, मंडळांचे कार्यकर्ते सहभागी झाले आहेत. रस्त्याच्या दुतर्फा हजारो भाविकांनी गर्दी केली आहे. कामवारी नदीच्या विसर्जन घाटावर पोलिसांनी चोख बंदोबस्त ठेवला आहे. याठिकाणी आज ठाणे शहर आणि ठाणे ग्रामीण जिल्ह्यातील जवळपास ८० ते ८५ सार्वजनिक गणपतींच्या मुर्त्या आणि साडेतीन हजार घरगुती गणपतींचे विसर्जन होणार आहे. या पार्श्वभूमीवर ठाणे ग्रामीण पोलिसांचे पाऊणे दोनशे अधिकारी, कर्मचारी तैनात करण्यात आले असून RCP पथकही तैनात आहे. मोठ्या मूर्तीचे विसर्जन करण्यासाठी महानगरपालिकेने क्रेनच्या सहाय्याने विशेष व्यवस्था केली आहे. क्रेनच्या सहाय्याने गरुडावर विराजमान असलेल्या बाप्पाच्या मूर्तीला उचलून पाण्यात तयार असलेल्या तराफ्यावर ठेवून नदीच्या मधोमध नेऊन विधिवत विसर्जन करण्यात येत आहे. एकात्मतेचा राजाच्या विसर्जनाने यंदाच्या भिवंडीतील गणेशोत्सवाची सांगता होणार आहे.0
0
Report
हिण्डौन के राजकीय जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट डे: मरीजों को फल वितरित, सम्मानित फार्मासिस्ट
Karauli, Rajasthan:राजकीय जिला चिकित्सालय हिण्डौन सिटी में शुक्रवार को फार्मासिस्ट डे सेवा, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत सभी फार्मासिस्टों को माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। अस्पताल स्टाफ ने मरीजों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फार्मासिस्ट डे के अवसर पर लेबर रूम, पीएनसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, बच्चा वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, ओपीडी, डीडीसी, आईसीयू वार्ड एवं एमओटी सहित विभिन्न स्थानों पर फल वितरण किया गया। उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित कर स्वास्थ्य सेवा के साथ सेवा भावना का संदेश दिया गया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता एवं सीनियर फार्मासिस्ट अमृतलाल ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं को मरीज तक सही तरीके से पहुंचाने, दवाओं के उचित उपयोग की जानकारी देने तथा अस्पताल में दवा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
कुंवारी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान तीन युवक लापता, NDRF मौके पर रेस्क्यू
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में बड़ा हादसा, गहरे पानी में उतरे तीन युवक लापता, पुलिस और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एंकर-भिंड जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। तनावर पंचायत के कोट गांव से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंवारी नदी पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में उतरते ही अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान नदी की गहराई में जाने के बाद कृष्ण, अभिजीत और मदन का कोई पता नहीं चल सका। हादसे की खबर मिलते ही उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल NDRF की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में चुनौती बनी हुई है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे मौजूद हैं और लापता युवकों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।0
0
Report
समस्तीपुर में नावालिग से छेड़खानी केस: बुलडोजर से घरों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के कर्पुरी ग्राम थाना क्षेत्र में नावालिग लड़की से छेड़खानी वीडियो वायरल मामले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला जहाँ तीन आरोपी राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबु साहनी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही हुई है। वही इस घटना के मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के पक्के मकान होने की वजह से नोटिस दिया गया है। उसे 72 घण्टे के अंदर दो नोटिस दी जाएगी फिर बुलडोजर कार्यवाही की जाएगी। हालाँकि जिला प्रशासन इस कार्यवाई पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आई। वही बताते चले कि इस मामले में आरोपी अवधेश पासवान का जनवितरण प्रणाली का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन के इस कार्यवाही से आरोपी परिवार के बीच दहशत है। इस कांड के मुख्य आरोपीय विकास कुमार शर्मा के परिवार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। खुद आरोपी विकास कुमार शर्मा पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में उसका कुल छह से अधिक मामले दर्ज है, जिनमें सभी शराब से जुड़े हुए हैं। विकास का बड़ा भाई भी तेलंगाना में एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।0
0
Report
मांझी का बयान: घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन और सत्यापित मतदाता सूची पर जोर
Gaya, Bihar:SIR देशहित में और घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन जरूरी; जमुई मामले पर यूट्यूबर्स की 'पित्त पत्रकारिता' से सावधान रहने की सलाह:-माँझी बिहार के गयाजी में पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा कि एसआईआर किसी के खिलाफ नहीं है। वो हर तरफ से जो यँहा गलत लोग आ गए हैं गलत लोगों का जिनका नाम है उन सभी को रिवाइज करके शुद्ध मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया है। इसमें वही लोगों को दिक्कत है जो गलत मतदाता बनाकर के बल पर जीतते रहे हैं। चाहे वह बांग्लादेशी हो चाहे वह नेपाल के हो चाहे वह अगल-बगल के लोग हो। कोई भी भारतवासी जो भारत के बारे में सोचता है। यह नहीं चाहेगा कि बाहर के लोग आकर के मतदाता बने। भारत की राजनीति में हस्तक्षेप करें इसलिए एस आई आर है इसमें विशुद्धि कारण करने के लिए है और इसमें अगर कोई इसमें अड़ंगा लगते हैं तो उनकी राजनीति पहल हो सकती है। लेकिन यह गलत है। जो हो रहा है वो भारत सरकार की तरफ से ठीक हो रहा है होना ही चाहिए जो सही मतदाता है उन्हीं को अधिकार है यहां मतदान करने का रहने का और सरकार की दी जा रही सुविधाओं को लेने का। बॉर्डर इलाके जैसे असम बंगाल जैसे जगह पर लाखों लाख लोग आकर के रह रहे थे और यहां की राजनीति को प्रभावित करते थे इस चीज के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय द्वारा एक्शन लिया है तो बहुत खराब बात नहीं है बहुत अच्छी बात है भारत के लिए। वंही इंडी गठबंधन के द्वारा हाल ही में हुए विभिन्न राज्यों में चुनाव को रद्द करने की माँग कर रहे है। इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में हमको जानकारी नही है।मेरा कहने का मतलब यह है कि जब एक बार चुनाव हो गया है तो नया एसआईआर तैयार हो जाएगा तो उसके बाद सोचा जा सकता है।क्या उसका नतीजा निकलता है या पड़ने वाला है तब निर्णय लिया जाएगा सोच विचार कर तो भारत सरकार के प्रधानमंत्री सक्षम है सोचने के लिए और सोचकर अपना काम करेंगे। वंही जमुई में हुए कांड के बाद सोशल मीडिया के 120 लोगो पर हुए एफआईआर और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा पीड़िता के परिवार के फोटो पोस्ट के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि ये ऐसा विषय है जिसके बारे में हमको नही कहना चाहिए।अब हमारे मुख्यमंत्री क्या सोचकर किया था और युटुब का जहां तक सवाल है हम समझते हैं कि अधिक जोगी मत उठा वाला बात चल रही है हमारे जो यूट्यूब पर है 1234 तो अच्छा चीज है लेकिन जहां हजार लोग हो जाते हैं वहां हजार प्रकार के लोगों का मत हो सकता है तो इसको हम लोग पितृ पत्रकारिता कहते हैं तो उन लोगों से थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जमुई छेड़छाड़: आरोपी की मां सरकार से सुधार का अवसर देने की गुहार
Jamui, Bihar:जमुई छेड़छाड़ मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की मां आशा देवी ने सरकार से अपने बेटे को एक मौका देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नंदन ने पहले कभी ऐसी गलती नहीं की थी। यदि उससे गलती हुई है तो उसे सुधरने का मौका दिया जाए। साथ ही उन्होंने मामले में शामिल सभी लोगों पर एक तरह की कार्रवाई की मांग की है। आशा देवी ने बताया कि नंदन बाहर रहकर ट्रक में खलासी का काम करता था। उन्होंने कहा कि नंदन के खिलाफ आज तक कोई केस नहीं है। नंदन के पास अपना कोई ट्रैक्टर या अन्य वाहन भी नहीं है। मां का कहना है कि गांव के लोगों ने नंदन को बुलाकर उससे इतनी बड़ी गलती कराई, जबकि उसने पहले कभी ऐसी घटना नहीं की थी। घटना के बाद नंदन नदी किनारे भैंस चरा रहा था। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद उसके पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसका इलाज चल रहा है। घायल नंदन की हालत को लेकर मां आशा देवी ने कहा, “नंदन का इलाज किस तरह से किया जा रहा है, वह कितना घायल है, उसकी क्या परेशानी है और वह किस हालत में रह रहा है, हम लोगों को कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।” वहीं नंदन की भाभी रूपा कुमारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “नौकरी बचाने के लिए नंदन के हाथ में हथियार देकर पुलिस ने उसका वीडियो बना लिया। नंदन न तो कोई हथियार रखता है और न ही उसके पास कोई गाड़ी है। हम लोगों के पास भी कोई गाड़ी नहीं है। नंदन पर पहले से कोई केस भी नहीं है। अभी हालत यह है कि घायल नंदन से हम लोगों को मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।” नंदन के पिता गनौरी यादव पर दो भाइयों की हत्या का मुकदमा दर्ज है। करीब 23 साल तक फरार रहने के बाद गनौरी यादव की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, आशा देवी का कहना है कि उनके बेटे नंदन का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। आशा देवी ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि “सरकार एक बार मौका दे, नंदन को सुधरने का अवसर मिले। अगर उससे गलती हुई है तो कार्रवाई हो, लेकिन इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, सभी पर एक तरह की कार्रवाई होनी चाहिए।”0
0
Report
DMCH इमरजेंसी हड़ताल तीसरे दिन, PG डॉक्टरों के धरने से मरीज बेहाल
Darbhanga, Bihar:48 घंटे से अधिक समय से DMCH इमरजेंसी हड़ताल से प्रभावित, PG डॉक्टरों का धरना जारी; मरीज बेहाल स्थित बेहद हुआ खराब दरभंगा के DMCH में PG डॉक्टरों का काम बंद आंदोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सुरक्षा, मरीजों की बेहतर व्यवस्था और डॉक्टरों के हॉस्टल की समस्याओं के समाधान समेत कई मांगों को लेकर डॉक्टर इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के कारण इमरजेंसी सेवा प्रभावित होने से दरभंगा समेत मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और नेपाल से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि बुधवार रात एक विवाद के बाद आंदोलन शुरू हुआ। घायल डॉक्टर पंकज ने मारपीट में हाथ की हड्डी टूटने का आरोप लगाया है। GDA अध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा और अस्पताल की व्यवस्था से जुड़ी मांगों का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने हॉस्टल में जलजमाव, छत से पानी टपकने और जर्जर स्थिति का भी मुद्दा उठाया। वहीं, DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि डॉक्टरों से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। उनके स्तर से पूरी की जा सकने والی मांगों को तत्काल पूरा करने की तैयारी है, जबकि अन्य मांगों के लिए स्वास्थ्य विभाग और वरीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नया हॉस्टल और मेडिसिन वार्ड निर्माणाधीन है तथा जलजमाव दूर करने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। इधर, कुछ मरीजों के परिजनों ने पर्ची कटने के बाद भी इलाज में परेशानी का आरोप लगाया है। एक परिजन ने पर्ची के लिए पैसे लेने के बावजूद इलाज नहीं होने पर सवाल उठाया, जबकि दूसरे परिजन ने मारपीट और मोबाइल क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल डॉक्टरों और प्रशासन के बीच वार्ता तथा इमरजेंसी सेवा पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार है। बाइट 1,कुणाल झा ,JDA के अध्यक्ष 2,डॉ. जगदीश चंद्र ,DMCH अधीक्षक 3,जमाल हसन,स्थानीय समाजसेवी0
0
Report
ग्वालियर: स्कूल छात्रा से दुष्कर्म, दोस्ती के जरिए पॉक्सो केस दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के इंदरगंज थाना इलाके में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वीओ- जानकारी के मुताबिक समाधिया कॉलोनी में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा की करीब एक वर्ष पूर्व स्नैपचैट के माध्यम से कृष्णा खाटवानी नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच मैसेज और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की शाम आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया था। छात्रा परिजनों को कोचिंग जाने का कहकर शाम करीब 5:15 बजे घर से निकली थी, लेकिन कोचिंग न जाकर वह आरोपी से मिलने पहुंची। आरोप है कि युवक उसे राजीव प्लाजा के सामने स्थित एक होटल के कमरे में ले गया। शिकायत के अनुसार, छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके पिता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो फैलाने का भय दिखाकर उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। वारदात के बाद डरी-सहमी छात्रा घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। सामाजिक बदनामी की चिंता के चलते परिवार ने पहले पुलिस के पास जाने से परहेज किया, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर 24 सितंबर को इंदरगंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बाइट- रोबिन जैन -CSP ग्वालियर0
0
Report
Advertisement
आरोपियों के और शॉट्स: थाने में वॉकथ्रू वीडियो सुर्खियों में
Kanpur, Uttar Pradesh:आरोपियों के और शॉट्स(ले जाते समय के) वॉक थ्रू थाने के शॉट्स0
0
Report
गरियाबंद में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, NH 130 सी बाधित
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त। पैरी, सौंधुर और महानदी तीनों ही नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा। रायपुर से गरियाबंद और पड़ोसी राज्य ओडिशा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 130 सी बाधित। मुख्य मार्ग में पैरी नदी का पानी आने के चलते आवागमन अवरुद्ध। प्रशासन अलर्ट मोड पर निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने के दिए निर्देश।0
0
Report
CBN की चित्तौड़गढ़ छापेमारी: 1037 किलो डोडा चूरा, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद
Kota, Rajasthan:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की राजस्थान यूनिट ने एक बाड़े पर छापा मारकर 1037 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई 24 सितंबर को चित्तौड़ की बेगूं तहसील के अंबापुरा गांव में की गई। CBN को सूचना मिली थी कि एक बाड़े में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में डोडा चूरा छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर CBN चित्तौड़गढ़ सेल और CBN कोटा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने बाड़े की तलाशी ली तो 56 बोरियों में कुल 1037 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा मिला। इसी दौरान मौके पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार की भी तलाशी ली गई। कार से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। हालांक'े टीम के पहुंचने से पहले ही फॉर्च्यूर्नर का चालक मौके से फरार हो गया। CBN ने वाहन के मालिक की पहचान कर ली है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डोडा चूरा, फॉर्चूनर वाहन, देसी पिस्टल और कारतूस NDPS Act 1985 की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिए गए हैं। अब जांच इस बात की हो रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा चूरा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन सा तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
