262309
चम्पावत में भारी बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ NH पर गिरा मलबा
Tanakpur, Uttarakhand:चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के पास फिर से मलबा आ गया है। सूचना के अनुसार सुबह तीन बजे से छह बजे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। साथ ही अधिकारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर सड़क खोलने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब इस क्षेत्र में मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची यूनिवर्सिटी दीक्षांत: पहली बार मानद उपाधि, 71 गोल्ड मेडल, अधिक छात्राओं को सम्मान
Ranchi, Jharkhand:रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह कल आयोजित होगा। समारोह में पहली बार दो शिक्षाविदों को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। वहीं 71 गोल्ड मेडल 58 मेधावी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसके अलावा 3,353 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रांची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीक्षांत समारोह को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस बार कुल 6,923 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। हालांकि, जिन विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन किया है, उन्हीं को समारोह में डिग्री प्रदान की जाएगी। इस बार कुल 3,353 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, अलग-अलग संकाय और पाठ्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 71 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। ये 71 गोल्ड मेडल 58 विद्यार्थियों के बीच वितरित होंगे, क्योंकि कुछ विद्यार्थियों को एक से अधिक गोल्ड मेडल भी मिलेंगे। खास बात यह है कि गोल्ड मेडल पाने वालों में छात्राओं की संख्या छात्रों से कहीं अधिक है। इस बार कुल 44 छात्राएं और 14 छात्र गोल्ड मेडल प्राप्त करेंगे। रांची विश्वविद्यालय के इतिहास में इस बार पहली बार दो मानद उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। राजभवन की स्वीकृति और विश्वविद्यालय की कुलपति के पहल पर दो प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को यह सम्मान दिया जाएगा। इनमें प्रोफेसर डॉ. शशिकला बंजारी, जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन यानी NIEPA की कुलपति हैं, और प्रोफेसर डॉ. आलोक राय, जो लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और वर्तमान में IIM कलकत्ता के निदेशक हैं, शामिल हैं। दोनों शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दीक्षांत समारोह के दौरान मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। दोनों समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस बार दीक्षांत समारोह की तैयारियां राजभवन के निर्देशों के अनुसार की गई हैं। साथ ही समारोह में अनावश्यक खर्च को कम करते हुए सीमित संसाधनों में बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है。0
0
Report
UP TEX-2026: टेक्सटाइल कॉन्क्लेव से लखनऊ में वैश्विक वस्त्र उद्योग की दिशा तय
Noida, Uttar Pradesh:यूपी टेक्स-2026 / लखनऊ एंकर - उत्तर प्रदेश के टेक्सटाइल सेक्टर को नई रफ्तार देने के लिए राजधानी लखनऊ में आज UP TEX-2026 का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। सरकार का लक्ष्य यूपी को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र के तौर पर विकसित करना है। कार्यक्रम में निवेश, नई तकनीक, निर्यात और बुनकरों के कल्याण पर फोकस रहा। वी ओ - लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में टेक्सटाइल सेक्टर के दिग्गजों का जमावड़ा.. और मकसद है—उत्तर प्रदेश की पारंपरिक बुनकरी को आधुनिक तकनीक, निवेश और ग्लोबल मार्केट से जोड़ना। UP TEX-2026 में निवेशकों, निर्माताओं, निर्यातकों, खरीदारों और मशीनरी से जुड़े विशेषज्ञों के बीच टेक्सटाइल सेक्टर की संभावनाओं पर मंथन हो रहा है। वी ओ - टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम में 'यूपी टेक मित्रा' पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना और वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना जैसी पहलों का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत नई इकाइयों को Letter of Comfort और प्रोत्साहन राशि भी दी गई। वी ओ - सरकार के मुताबिक टेक्सटाइल और गारमेंटिंग नीतियों के तहत अब तक 214 इकाइयों को Letter of Comfort जारी किए गए हैं। इनमें 157 इकाइयों को 416.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। वहीं आज के आयोजन में 5,354 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव भी सामने आए हैं। वी ओ - यूपी में दो लाख से ज्यादा हथकरघा बुनकर हैं। सरकार का जोर इन बुनकरों को आधुनिक तकनीक, बाजार और बेहतर प्रशिक्षण से जोड़ने पर है। मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत 4,122 बुनकरों को 73.18 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। टेक्सटाइल सेक्टर के विस्तार के लिए लखनऊ-हरदोई सीमा पर करीब 1,000 एकड़ में PM MITRA Park विकसित किया जा रहा है। इसकी बाउंड्री वॉल का काम करीब 95 प्रतिशत पूरा होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा वाराणसी, संत कबीर नगर, बरेली, बिजनौर, अमरोहा समेत कई जिलों में टेक्सटाइल पार्क के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है。0
0
Report
बिलासपुर में तेज रफ्तार चारपहिया ने बाइक सवार तीन को टक्कर, एक की मौत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ग्राम कुली मेन रोड पर पवन साहू के घर के सामने हुई। टक्कर के बाद चारपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पोड़की निवासी सतीराम गोंड़ वर्तमान में बिलासपुर के तालापारा इलाके में किराए के मकान में रहते हैं और ग्राम कुकदा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बीती रात सतीराम अपनी बाइक क्रमांक CG 31 A 1847 से पत्नी सुमित्रा बाई और सास दुरपति को साथ लेकर फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुली मेन रोड पर पवन साहू के घर के सामने बलौदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे और सुमित्रा बाई वाहन के पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दुरपति के सिर, चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें निजी वाहन से बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सतीराम को भी कमर और दाहिनी भुजा में चोट लगी है। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य माध्यमों से फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
मुंगेली: पैसे लेनदेन के मामले में दो भाइयों पर सिर पर हमला, हालत गंभीर
Karhi, Chhattisgarh:पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर जानलेवा हमला...दो सगे भाइयों ने कुदाली से युवक पर किया सिर और आंख पर हमला...हत्या करने की नीयत से किया हमला...युवक की हालत गंभीर..घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में किया गया भर्ती...युवक की स्थिति नाजुक, मुंगेली जिला हॉस्पिटल से बिलासपुर सिम्स और सिम्स से रायपुर किया रेफर...दोनों आरोपी भाई संतोष मरकाम और राजू मरकाम को किया गिरफ्तार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के औराबांधा गांव का मामला0
0
Report
डिंडौरी में अवैध वसूली मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर— डिंडौरी में पुलिसकर्मियों की कथित अवैध वसूली पर एसपी आशीष खरे ने बड़ी कार्रवाई की है। बजाग में वाहन चालकों से अवैध वसूली के आरोपों के बाद एसआई और एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल, एक ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन रोककर कथित तौर पर पैसे लेते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी आशीष खरे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक कृष्णा नन्द सिंह और सहायक उपनिरीक्षक अशोक उसराठे को लाइन अटैच कर दिया。 हालांकि, पूरे मामले की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी, लेकिन एसपी की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि पुलिस की वर्दी की आड़ में किसी भी तरह की कथित अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी。0
0
Report
जंगल हाथी के हमले से पुरैना में मौत, ग्रामीणों में दहशत
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर - रामनगर वन विभाग परिक्षेत्र में सोमवार मंगलवार की देर रात सीधी जिले की सीमा से लगे जंगलो से कॉलर आईडी वाले जंगली हाथी ने पुरैना पंचायत के सिंगपुर मौहारी में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। देर रात हाथी एक घर के पीछे लगे केले के पेड़ खा रहा था , लोगों ने शोर मचाया हाथी भड़क गया, हाथी ने हमला कर दिया , हाथी के हमले में घर के अंदर सो रहे कंछेदी यादव पिता गंगाराम यादव उम्र 50 साल,स्थायी निवासी रामनगर वार्ड नं 1 वर्तमान निवासी पुरैना रामनगर जिला मैहर की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही हाथी ने करीब 2 घरों को भी नुकसान पहुचाया है। जिनमें 2 बकरियों की भी दबकर मौत हो गयी हैं।सरपंच बीपेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, सूचना देने के रात को तीन-चार घंटे बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। घटना की जानकारी लगते ही अमरपाटन रेंज की वन विभाग की टीम आज सुबह मौके पर पहुची है।0
0
Report
Advertisement
मानिकपुर के RG पेट्रोल पंप पानी टंकी में कर्मचारी की मौत, जांच जारी
Korba, Chhattisgarh:एंकर - जिस पानी टंकी से पेट्रोल पंप के कर्मचारी पानी इस्तेमाल करते थे, उसी के अंदर पेट्रोल पंप में काम करने वाले एक कर्मचारी की लाश मिली जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कर्मचारी अचानक गायब हुआ तो साथियों ने तलाश शुरू की, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसकी लाश पेट्रोल पंप की पानी की टंकी के भीतर मिलेगी। शव मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। मामला कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार स्थित RG पेट्रोल पंप का है। बताया जा रहा है कि मृतक ओम प्रकाश यादव इसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने का काम करता था। बीते सोमवार को अचानक उसके गायब होने के बाद पेट्रोल पंप के दूसरे कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की。 तलाश के दौरान जब पानी की टंकी को देखा गया तो अंदर कर्मचारी का शव मिला. जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और संबंधित लोगों से बयान लेकर की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के बताए अनुसार मृतक पानी के साथ आ रहे पेट्रोल की जांच करने पानी टंकी की ओर गया था, पानी की टंकी की जांच करने के दौरान वह अचानक टंकी में गिर गया और उसकी मौत हो गई. कर्मचारी गश खाकर पानी की टंकी में गिरा या अचानक उसका पैर फिसल गया यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट- पुलिस0
0
Report
बिलासपुर जीआरपी ने ट्रेन में महिला यात्रियों के जेवर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जीआरपी ने ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर जेवर चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख 40 हजार रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के जेवर छिपाकर रखने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया। मामले में एक महिला आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।जीआरपी के मुताबिक करीब डेढ़ से दो महीने पहले अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में महिला यात्रियों को घेरकर उनके सामान पर हाथ साफ किया गया था। नागपुर रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक महिला यात्री के हैंडबैग से सोने के जेवर चोरी किए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को महिला चोर गिरोह के बारे में जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर 7 सितंबर को ग्राम केराडोल में घेराबंदी कर रिकी बसोंड और वर्षा उर्फ कचरी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के जेवर ग्राम घोघरा के पास एलीफेंट क्रॉसिंग में पाइप के नीचे छिपाकर रखने की बात बताई। पुलिस ने मौके से मंगलसूत्र, झुमके, कनौती और अंगूठियों समेत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये के सोने के जेवर बरामद किए। मामले में रितु उर्फ संतोषी बसोड फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
दिल्ली में बिहार कांग्रेस ने मोर्चा खोला, प्रदेश अध्यक्ष हटाने की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:बिहार कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में खोला मोर्चा बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी को हटाने की मांग की कांग्रेस ऑफिस इंदिरा भवन के बाहर धरने पर बैठे बिहार कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
हरियाणा नगरपालिका हड़ताल 34 दिन: कूड़े के ढेर से जनता परेशान
Hisar, Haryana:हरियाणा में नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल 34 दिन बीत चुके हैं और हिसार में नगर निगम दफ्तर के बाहर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सरकार के काम पर लौटने वाले दावों को खारिज करते हुए साफ किया कि जब तक मई में हुए समझौते की शर्तें लागू नहीं होतीं और कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता, हड़تال जारी रहेगी। संघ के मुताबिक यह हड़ताल 9 सितंबर तक चलेगी और 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली महापंचायत में आगे का फैसला लिया जाएगा। उधर, हड़ताल के कारण शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग चुके हैं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
बीकानेर नगर निगम चुनाव: 448 मतदान दल रवाना, मतदान कल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए कुल 448 मतदान दलों की होगी रवानगी हर मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित कुल 4 मतदान कार्मिक शामिल 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान बीकानेर नगर निगम के 448 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट रवानगी से पहले मतदान कार्मिकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ईवीएम और मतदान सामग्री के वितरण के साथ परिवहन व्यवस्था भी की गई सुनिश्चित मतदान दलों की रवानगी को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशासन की पूरी टीम तैनात जिला निर्वाचन प्रशासन की तैयारियों के बीच अब मतदान की ओर बढ़ा बीकानेर0
0
Report
संभल। बाबा वहां उद्दीन शाह मस्जिद के ASI सर्वे के लिए मस्जिद इलाका छावनी में तब्दील
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल। बाबा वहां उद्दीन शाह मस्जिद के ASI सर्वे के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए है , चौधरी सराय इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है .. मस्जिद के आसपास के इलाके में चप्पे चप्पे पर पुलिस /RAF /PAC तैनात है .कुछ ही देर में मस्जिद के सर्वे के लिए ASI की टीम पहुंचेगी ।0
0
Report
Advertisement
हिसार में स्वाइन फ्लू के 48 मामले; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, इलाज तैयार
Hisar, Haryana:स्वाइन फ्लू अलर्ट: हिसार में 48 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह हिसार में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 48 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों में फरीदाबाद पहले स्थान पर है, जबकि हिसार दूसरे नंबर पर बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ज़ी मीडिया ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा से विशेष बातचीत की। डॉ. खतरेजा ने बताया कि स्थिति को लेकर घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह कोई महामारी का रूप नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और बचाव व इलाज के लिए सरकारी ही नहीं, बल्कि सभी प्रमुख निजी अस्पतालों में भी विशेष सेंटर बनाए गए हैं। यदि किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत नजदीकी सरकारी या निजी अस्पताल संपर्क कर डॉक्टर की सलाह लें। सही समय पर सतर्कता, मास्क का प्रयोग, हाथों की सफाई और भीड़भाड़ से दूरी बनाकर इस संक्रमण से आसानी से बचाव किया जा सकता है。0
0
Report
गाज़ियाबाद बॉर्डर पर पांच फैक्ट्रियों में आग, धमाकों की आवाज़ दूर तक सुनाई दी
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद बॉर्डर पर पाँच फैक्ट्रियों में लगी बड़ी आग 4 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है आगे कई धमाके सुनाई दिए0
0
Report
सीएम साय ने शशिकांत को मदद का भरोसा दिलाया, बेहतर इलाज की उम्मीद जगी
Dhamtari, Chhattisgarh:पीड़ित शशिकांत का अचानक बजा फोन, सामने से आई आवाज- हम करेंगे बेहतर इलाज... सीएम साय धमतरी के एक लकवाग्रस्त युवक की मदद की गुहार आखिरकार प्रदेश के मुखिया तक पहुंच गई... और फिर अचानक शशिकांत का फोन बजा... दूसरी तरफ खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे..... दरअसल, धमतरी के नगरी क्षेत्र के रहने वाले शशिकांत भरत करीब 10 साल पहले एक हादसे का शिकार हुए थे... इस दुर्घटना के बाद उनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया और तब से वे बिस्तर पर ही जिंदगी गुजार रहे हैं...... बेहतर इलाज की उम्मीद में शशिकांत ने कई बार मदद की गुहार लगाई... बीच-बीच में उन्हें छोटी-मोटी मदद भी मिली, लेकिन बेहतर इलाज का इंतजार लगातार बना रहा..... इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शशिकांत की स्थिति की जानकारी मिली... जिसके बाद सीएम साय ने खुद फोन कर शशिकांत से बात की, उनका हालचाल जाना और better इलाज करवाने का भरोसा दिलाया..... मुख्यमंत्री से सीधे बात होने के बाद शशिकांत की आंखों में उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी... उन्होंने सीएम साय का बार-बार धन्यवाद किया और कहा कि आखिरकार उनकी मदद की पुकार प्रदेश की सुशासन सरकार तक पहुंच ही गई..... अब शशिकांत को इंतजार है उस मदद का... जो उन्हें दोबारा बेहतर जिंदगी की उम्मीद दे सके0
0
Report
Advertisement
