262309
टनकपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गई संदिग्ध परिस्थितियों जान
Tanakpur, Uttarakhand:चंपावत के टनकपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय विवेक भंडारी का शव स्टेडियम के गेट पर मिला। सूचना के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा के भनार गांव का रहने वाला युवक लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था। साथ ही वह रोज सुबह स्टेडियम में अभ्यास करने आता था। आपको बता दें कि सुबह करीब छह बजे उसका शव मिला था। जिसके चलते पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और करंट लगने से जान जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरादून के प्रेमनगर नन्दा चौकी पर पुल के गड्ढे को लेकर डीएम से बातचीत
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के प्रेमनगर नन्दा चौकी पर स्थित पुल में गड्ढे को लेकर डीएम देहरादून से बातचीत0
0
Report
नोएडा पुलिस ने 7 लाख रुपये वाला बैग वापस कर यात्री की तारीफ जीती
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस का सराहनीय कार्य । कैब में रुपयों से भरा बैग छूट जाने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही की थाना सेक्टर39 के सेक्टर 37 चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी ने रुपये से भरा बेग वापस कराया बैग में 7 लाख रुपये रखे हुए थे । कैब से उतरते हुए बैग भूल गया था यात्री पुलिस ने कैब ड्राइवर से संपर्क कर पैसा वापस दिलाया पैसे मिलने पर यात्री ने नोएडा पुलिस की सराहना की0
0
Report
रोहतास के बिक्रमगंज में ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत, युवती गंभीर घायल
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घोसिया के पास एक ऑटो पलट जाने से ऑटो में सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति नथुनी राम की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को बिक्रमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक नथुनी राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वह बेन सागर के रहने वाले थे। बुजुर्ग व्यक्ति ऑटो से बिक्रमगंज में सवार हुए तथा अपने गांव के लिए निकले थे इस दौरान तेज रफ़्तार ऑटो पलट गई। जिससे हादसा हो गया। सूचना पर बिक्रमगंज थाना की पुलिस पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार शिवजी राम ने बताया कि आज नथुनी एक साइकिल खरीदे थे और वह साइकिल लेकर ऑटो के पीछे-पीछे चल रहे थे तथा नथुनी राम ऑटो में बैठे थे।0
0
Report
Advertisement
रोहतास में ठनका गिरने से 39 वर्षीय किसान महावीर यादव की मौत
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के नागाटोली से है। जहां रोहतास थाना क्षेत्र के नागाटोली गांव में ठनका गिरने से एक 39 वर्षीय व्यक्ति महावीर यादव की मौत हो गई। वह किसान थे तथा अपना खेत में काम कर जब लौट रहे थे तो अचानक वज्रपात हुआ और गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें महावीर यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि जब वह गंभीर रूप से झुलस गए तो लोग उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक महावीर की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक महावीर यादव एक पुत्र तथा चार पुत्री है। अब उसके परिवार का कोई पालन हार नहीं बचा।0
0
Report
दमोह के हट्टा-पटेरा में बिजली कटौती के विरोध में दफ्तर में हंगामा
Damoh, Madhya Pradesh:बिजली कटौती को लेकर भड़के लोग हटा और पटेरा में प्रदर्शन हंगामे के बीच दफ्तर में घुसे लोग.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां बीती रात जिले के हटा और पटेरा में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने जमकर बबाल काटा है। जिले के पटेरा में लगातार हो रही बिजली कटौती और कई इलाकों में तीन से चार चार दिनों से बंद बिजली आपूर्ति ने लोगों को हलाकान कर दिया है और अब लोग आंदोलित है। यहां देर रात सैकड़ों की संख्या बिजली दफ्तर से बाहर लोग जमा हुए और उन्होंने बबाल काटा। लोगों की भीड़ देख कर बिजली विभाग के कर्मचारी दफ्तर छोड़ कर भाग खड़े हुए तो गुस्साए लोग ऑफिस के अंदर तक चले गए। वहीं जिले के हटा में भी कुछ ऐसे ही हालात रहे जहां देर रात हटा के साथ आसपास के गांवों के लोग जमा हुए , अजब धाम फतेहपुर में गुस्साये लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तमाम जगहों पर रात के वक्त एक साथ हुए प्रदर्शन ने लोगों की परेशानियो को साफ किया है कि उमस और चिपचिपाती गर्मी में लोग कितने बेहाल है。 बाइट/ प्रदर्शनकारी0
0
Report
20 दिनों से फुका नहीं बदला ग्रामीणों ने सवायजपुर तहसील में किया प्रदर्शन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर तहसील क्षेत्र के चकौती खुर्द गांव में बीते 20 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे नाराज ग्रामीण सोमवार को उमेश यादव के नेतृत्व में तहसील पहुंच एस डी एम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सुरेश सिंह, मुनेंद्र, हाकिम, आदेश, धर्मेंद्र,प्रताप आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा रहे हैं। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है, लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । एसडीएम अंकित तिवारी ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विद्युत को ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
CM नायब सैनी चंडीगढ़ से पंजाब दौरे की तैयारी, जालंधर में आश्रम में शिरकत
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री नायब सैनी आज चंडीगढ में रहेंगे और शाम को पंजाब दौरे पर जाएंगे सीएम सुबह करीब 9:00 बजे सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे इसके बाद सीएम सुबह 11:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे कैबिनेट में मॉनसून सत्र की तारीख तय किए जाने समेत कई अहम एजेंडो को मिलेगी मंजूरी दोपहर 3 बजे सीएम विधायक और मंत्रियों से अनौपचारिक मुलाकात करेंगे सीएम नायब सैनी शाम को पंजाब के जालंधर दौरे पर जाएंगे सीएम जालंधर में बाबा मोहन दास आश्रम में करेंगे शिरकत0
0
Report
रायबरेली में शराबी पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार; गैरइरादतन हत्या का मामला
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे नशेड़ी पति को उसी की पत्नी ने डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि पत्नी के मुताबिक उसने पति को डराने के लिए डंडा चलाया था। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सलोन कोतवाली इलाके का है। यहां पूरे बक्श सिंह गांव के रहने वाले शंकर बक्श सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि उसका भाई 13 जुलाई से लापता है। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई 13 जुलाई को शराब पीकर आया था जिसके बाद उसकी अपनी पत्नी से लड़ाई हुई थी। पत्नी ने वहीं पड़े डंडे से उस पर कई वार किये थे जिससे छुब्ध होकर वह कहीं चला गया था। पुलिस ने शंकर बक्श सिंह की तहरीर पर दिनेश की तलाश शुरू की तो उसका शव वहीं पास की झाड़ियों से बरामद हो गया। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत मे ले लिया है।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बस पलटने से अमरनाथ यात्रियों समेत कई घायल
Aram Pora, Ganderbal, Amaranth pilgrims were injured after a bus skidded off the road near S-Mode Hariganiwan along the Srinagar-Leh highway in the Kangan area of central Kashmir’s Ganderbal district on Tuesday. A swift rescue operation was launched by Police team from police station Gund, troops of CRPF 118 Battalion, ITBP personnel, health employees and locals.0
0
Report
Advertisement
सीकर ऑटो यूनियन का धरना: जर्जर सड़कों के लिये 5 सूत्री मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर जर्जर सड़कों और नए ऑटो स्टैंड की मांग को लेकर ऑटो रिक्शा चालक यूनियन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को 5 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन ऑटो रिक्शा यूनियन सीटू के व दिलीप मिश्रा ने कहा कि सीकर एक महत्वपूर्ण शहर है, इसलिए यहां बेहतर सड़कें और सुचारू यातायात व्यवस्था होना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑटो रिक्शाओं की फिटनेस प्रक्रिया में कथित रूप से वसूली की जा रही है, जिसे तत्काल बंद कर आरटीओ कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही ऑटो ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को भी सरल बनाने की मांग की। ज्ञापन में शहर में नए सचिवालय, मेडिकल कॉलेज और जनाना अस्पताल के पास नए ऑटो स्टैंड स्थापित करने, पुराने ऑटो स्टैंड पर पेयजल और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने, बेवजह किए जा रहे चालानों पर रोक लगाने तथा खाटूश्यामजी, जीणमाता और सालासर मार्ग की निजी बसों का संचालन केवल निर्धारित बस स्टैंड से ही कराने की मांग भी की गई। इसके अलावा पिपराली रोड की खराब स्थिति का उल्लेख करते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत और डायवर्जन मार्गों को व्यवस्थित करने की मांग रखी गई। यूनियन ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट - दिलीप मिश्रा जिला सचिव ऑटो यूनियन सीटू, सीकर।0
0
Report
ईडी की बड़ी कार्रवाई: धनबाद में कथित अवैध कोयला कारोबार पर छापेमारी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में कथित अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. रांची और कोलकाता से पहुंची ईडी की टीम ने एक साथ जिले के एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. कार्रवाई से संबंधित इलाकों में पूरे दिन हलचल का माहौल रहा. सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने नालंदा कॉटेज, सरायढेला स्थित एक अपार्टमेंट कतरास, टिकियापाड़ा, महुदा, लोयाबाद और झरिया समेत कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है. सूत्रों के हवाले से जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी सामने आई है, उनमें कोयला कारोबारी पप्पू मंडल, गणेश यादव, माधव सिंह, हरेंद्र चौहान, अनिल गोयल, रोहित यादव, शबीर आलम तथा एलबी सिंह के करीबी रंजीत सिंह का नाम शामिल है. सूत्रों का दावा है कि छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पेन ड्राइव भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. फिलहाल सभी ठिकानों पर ईडी की 25 टीम कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
गढ़वा के सहायक शिक्षक पर हमला: हत्या का प्रयास, पुलिस पड़ताल में जुटी
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे सहायक शिक्षक पर जानलेवा हमला, अज्ञात अपराधियों ने आधी रात गला रेत कर किया हत्या का प्रयास, गंभीर हालात मे प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर, जाँच मे जुटी पुलिस। गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पुनर्वास निवासी एवं राजकीय मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के सहायक अध्यापक सुनील साह पर अहले सुबह करीब ढाई बजे अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए। घायल सुनील साह किसी तरह घर पहुंचा जहां परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। फिलहाल उनका ईलाज गंगा अस्पताल मेदिनीनगर में चल रहा है। परिजनों के अनुसार सुनील साह सुबह करीब 2:30 बजे अर्श नामक बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे स्थित यात्री शेड के पास खड़े थे। इसी दौरान टाउनशिप के ओर से दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अज्ञात युवकों ने उन्हें पकड़कर बाईक पर बैठाकर धनीमंडरा रोड के तरफ ले गए तथा जबरन मुंह में जहर पिलाने की कोशिश की इसमें नाकाम होने पर अपराधियों ने उन पर हमला कर धारदार हथियार से गला रेत दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
जलपाईगुड़ी में तृणमूल कार्यालय पर अंडे थैरेपी से हड़कंप, उप-प्रधान की हालत बिगड़ी
Noida, Uttar Pradesh:जलपाईगुड़ी में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान तृणमूल पंचायत प्रधान पर ग्राम पंचायत कार्यालय में घुसकर अंडा थैरेपी। कैंसर पीड़ित उप-प्रधान भी नहीं बख्शे गए। घटना के बाद कैंसर पीड़ित उप-प्रधान गोपाल चक्रवर्ती गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सख्त निर्देश के बाद भी अंडा थैरेपी का सिलसिला बंद नहीं हुआ। आज जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट ब्लॉक के गयेरकाटा साकोझोरा-1 नंबर ग्राम पंचायत में अचानक भाजपा नेता कौशिक नंदी की मौजूदगी में लोगों का एक समूह ग्राम पंचायत कार्यालय में घुस गया और तृणमूल प्रधान श्रावणी दे घोष को निशाना बनाकर अंडे फेंकने लगा। कैंसर पीड़ित उप-प्रधान गोपाल चक्रवर्ती को भी नहीं बख्शा गया। घटना के बाद वे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पता चला है कि अन्नपूर्णा योजना का पैसा नहीं मिलने और जॉब कार्ड से नाम हटने के कारण यह हरकत की गई है, ऐसा प्रदर्शनकारियों का दावा है। हालांकि आज मुख्यमंत्री ने जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी के दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जॉब कार्ड से किसी का नाम नहीं हटेगा। नियम के अनुसार सभी आवेदन कर सकते हैं और सभी को काम मिलेगा। जिनके नाम हटे हैं वे फिर से आवेदन कर सकते हैं। आज उन्होंने यह बात कही। इसी बीच अंडे लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय पर हमले की घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है। बीमार कैंसर पीड़ित उप-प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।0
0
Report
सावन में प्रयागराज के शिवालय-कांवड़ मार्गों पर सख्त सुरक्षा, शाकाहारी पुलिसकर्मी तैनात
Prayagraj, Uttar Pradesh:सावन मास में शिवालयों और कांवड़ रूट पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, भगवान भोले के भक्तों की आस्था का भी पवित्र सावन में रखा जाएगा विशेष ध्यान, संगम नगरी के शिवालय और कांवड़ मार्गों तैनात किए जाएंगे शाकाहारी पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मियों को भोले के भक्तों से श्रद्धा और भक्तिभाव से पेश आने के दिए गए हैं निर्देश। सावन में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की आस्था और भक्ती में कोई खलल और व्यवधान न पड़े, इसके लिए यूपी की योगी सरकार ने सभी जिलों के आला अधिकारियों को बेहद सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देशों के अनुसार सावन मास के दौरान संगम नगरी के शिवालय और कांवड़ मार्गों पर इस बार की सुरक्षा भी बेहद कड़ी रहने वाली है। शिवालयों के साथ ही कांवड़ मार्ग पर जो पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे, वह आध्यात्मिक दृष्टिकोण रखने वाले होंगे, उनका आचरण और व्यवहार पूरी तरह से आध्यात्मिक एवं मित्रवत होगा। इतना ही नहीं भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी पूरी तरह से शाकाहारी होंगे। महाकुंभ की तरह सावन में भोले के भक्तों की आस्था में विघ्न न पहुंचे, इस लिए कांवड़ मार्गों और शिवालयों की सुरक्षा में उन्हीं पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है, जो मांस और मदिरा का सेवन नहीं करते हैं। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पवित्र सावन मास के दौरान कांवड़ रूट और शिवालयों की सुरक्षा में जिन पुलिसकर्मियों को लगाया गया है उन्हें प्रशिक्षित किया जा चुका है, ड्यूटी के दौरान उनके आचरण व्यवहार के दृष्टिगत उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी ने बताया कि शिवालयों के साथ काँवड़ मार्ग की निगरानी हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए लाखों शिवभक्त प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट से जल लेकर जाते हैं। ऐसे में पूरे सावन मास के दौरान प्रयागराज से वाराणसी मार्ग की एक लेन को कावड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया गया है ताकि भोले के भक्तों को जलाभिषेक के लिए जाने में कोई असुविधা न हो पाए। इसके साथ ही कांवड़ मार्गों पर संवेदनशील चौक और चौराहों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी कुलदीप सिंह गुणावत ने कहा कि आस्था का यह महापर्व निर्विघ्न सम्पन्न हो इसके लिए सरकार के निर्देशानुसार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।0
0
Report
वाराणसी मेमू ट्रेन से 243 किलो महुआ शराब जब्त, कोडरमा जीआरपी की कार्रवाई
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जी आर पी ने बड़ी कारवाई करते हुए वाराणसी मेमू ट्रेन से भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई, जब बरामद महुआ शराब को बिहार ले जाने की तैयारी थी।जब्त शराब को आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के सुपुर्द किया गया है। अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग के दौरान वाराणसी-मेमू ट्रेन से रेल पुलिस ने लावारिस हालत में भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की है। किसी भी यात्री ने इन बोरों पर अपना दावा नहीं किया, जिसके बाद पूरी खेप को जब्त कर लिया गया। कोडरमा लालबाग हॉल्ट स्टेशन पर यात्रियों की सीट के नीचे से जी आर पी ने 6 बोरे में शराब छिपा कर रखा हुआ पाया। बरामद शराब का कुल वजन 243.650 किलोग्राम पाया गया। वाराणसी-मेमू ट्रेन से भारी मात्रा में महुआ शराब की यह बरामदगी रेल मार्ग से हो रही अवैध शराब तस्करी की ओर इशारा करती है।0
0
Report
Advertisement
