Back
देवाल में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Dec 11, 2025 13:00:13
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand
चमोली जिले के देवाल विकासखंड में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। देवाल ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर मोपाटा सड़क पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ।
दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी पीड़ित देवाल के चौड़ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। बचाव टीम ने खाई से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को तुरंत देवाल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार जारी है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क संकरी और मोड़ों से भरी होने के कारण इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं का जोखिम अधिक रहता है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देवाल ब्लॉक में इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report