Back
आरएसएस के 100 साल: पंच परिवर्तन के साथ शताब्दी समारोह धूमधाम से
JPJitendra Panwar
Oct 05, 2025 08:17:58
Karnaprayag, Uttarakhand
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 100 साल पूरे होने पर आरएसएस पंच परिवर्तन के साथ शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मना रहा है। कर्णप्रयाग में आज आरएसएस के स्वयं सेवकों ने नगर में पथ संचलन कर देश की एकता, अखंडता और मजबूती का संदेश दिया। देश और दुनिया में हिन्दू धर्म का प्रचार प्रसार तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मजबूती के लिए कार्य करने वाले विश्व के सबसे बड़े हिंदू संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर आरएसएस से जुड़े स्वयं सेवकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 25 सितम्बर 1925 को देश हित में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की गयी थी। इस हिन्दू संगठन के 100 साल पूरे होने पर चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया, कर्णप्रयाग में भी आज स्वयं सेवकों ने गणवेश में पथ संचलन किया। आरएसएस के नगर कारवां दिनेश कुनियाल ने जानकारी दी कि संघ के 100 साल पूरे होने पर संघ पंच परिवर्तन पर कार्य कर देश मजबूत करना चाहता है। स्वयं सेवकों ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह से संघ देश और दुनिया में हिंदू धर्म की मजबूती के लिए कार्य कर रहा है उसी का नतीजा है कि आज स्वयं सेवकों की संख्या बढ़ती जा रही है। संघ के प्रति लोगों ने भरोसा व विश्वास बढ़ता जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 05, 2025 11:03:230
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 05, 2025 11:03:150
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 05, 2025 11:03:030
Report
ASArvind Singh
FollowOct 05, 2025 11:02:480
Report
VSVishnu Sharma1
FollowOct 05, 2025 11:02:370
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 05, 2025 11:02:180
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowOct 05, 2025 11:02:040
Report
DPDharmendra Pathak
FollowOct 05, 2025 11:01:550
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 05, 2025 11:01:410
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 05, 2025 11:01:290
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 05, 2025 11:01:140
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 05, 2025 11:00:500
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 05, 2025 10:59:192
Report