Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sidhi486661

जोगदहा घाट पुल से महिला ने लगाई छलांग, बचाव के बाद स्थिति नियंत्रण

AGAdarsh Gautam
Oct 05, 2025 11:03:03
Sidhi, Madhya Pradesh
सीधी ब्रेक : फिर महिला ने लगाई छलांग,,, जोगदहा घाट की पुरानी पुल से लगाई छलांग,नदी में नहाने गए व्यक्तियों ने महिला की बचाई जान,पूर्व के दिनों भी इसी पुल से महिला ने लगाई थी छलांग,,प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर नहीं किया गया कोई इंतजामात, लगातार घट रही पुल से छलांग लगाने की घटना पर नहीं लग रहा विराम,,लोगो की सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर,महिला कौन है मामले की कर रही है जांच,,अमिलिया थाना क्षेत्र के जोगदहा घाट की घटना ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkash Sharma
Oct 05, 2025 13:06:25
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बनी गॉर्ड लॉबी में 2 गार्डों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल। काफी देर तक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के 1 नंबर प्लेटफार्म पर बने गॉर्ड रूम में हंगामा चला। ऑफिस में मौजूद दोनों गार्डों के बीच हाथापाई हुई। जानकारी के मुताबिक पिछले शुक्रवार की बताई जा रही वीडियो जिसमें दोनों के बीच पहले कहासूनी हुई, फिर हाथापाई तक पहुँची। काफी देर तक अन्य गॉर्डों ने दोनों को अलग किया। वायरल वीडियो रेलवे अधिकारियों तक पहुंची तो तुरंत एक्शन लिया गया। सीनियर डी.ओ.एम. ने वीडियो और मामले का संज्ञान लेकर एक्शन लिया। रेलवे अधिकारियों ने दोनों गॉर्डों को निलंबित कर जाँच बैठा दी और लिखित जवाब तलब किया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों गॉर्ड्स ऑफिस में एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं और एक के सिर से खून निकल रहा है।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Oct 05, 2025 13:06:14
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक महिला का शव उसकी ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या ससुराल पक्ष ने की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार की है, जहां 25 वर्षीय खुशबू का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर बरामद हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे और तहरीर दी कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई। बताया गया कि खुशबू की शादी दो वर्ष पूर्व शहर के सोनू के साथ हुई थी; ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं देने पर उनकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Oct 05, 2025 13:06:02
Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खोंगापानी चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 14 में एक सेना जवान के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर के दो दरवाजों की कुंडी तोड़कर लाखों के जेवरात और नगद रुपए चुरा लिए। सूचना मिलने पर खोंगापानी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर की कुंडी तोड़कर पूरी अलमारी उठा कर ले गए। बाद में अज्ञात चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और नगद निकालकर अलमारी को जंगल में फेंक दिया। यह घटना बिसिम 4 नंबर स्थित चंदन राय नामक सेना के जवान के घर हुई, जो वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं। चोरी की घटना के समय चंदन राय की माँ, बहन और पत्नी घर में मौजूद थीं। बीते 15 दिनों में नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नंबर 14 में यह तीसरी चोरी की घटना है। इन पिछली घटनाओं में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। सेना जवान चंदन राय की बहन अंजना राय ने बताया कि चोर उनके सोने के मंगलसूत्र, कान का टप, उनकी मम्मी के दो सेट कान के टप, सोने की अंगूठी के साथ कुछ नगद भी ले गए।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 05, 2025 13:05:37
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 05, 2025 13:05:23
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Oct 05, 2025 13:05:00
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Oct 05, 2025 13:04:46
Andla, Uttar Pradesh:मण्डला - प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जानलेवा कफसीरप से हुई बच्चों की मौतों के बाद मण्डला में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग एसोशिएशन सजग है । जंहा स्वास्थ्य विभाग की टीम ड्रग इंस्पेक्टर के निर्देशन में दवा दुकानों का ओचक निरीक्षण कर कंही जानलेवा उक्त कफसीरप बिक तो नही रह इसकी जांच कर रही है वंही जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर उक्त प्रतिबंधित दवा के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है जबकि दवा विक्रेता संघ भी सक्रिय हो गया है जो नजर रख रहा है कि इस जानलेवा दवा का जिले में विक्रय तो नही हो रहा । मुख्यचिक्तिसा व स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक अब तक इस जानलेवा कफसीरप के जिले के किसी भी दवा दुकान में होने की खबर तो नही है, ओर अब तक ऐसी कोई सम्भवना नही दिखती वंही दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष का कहना है कि इस बात से इनकार नही किया जा सकता कि ये जानलेवा सीरप मण्डला में न हो । जरूरत गहन पड़ताल ओर निरीक्षण की है क्योंकि मण्डला जिला आदिवासी बहुल ओर वनांचल क्षेत्रों से सम्पन्न है जंहा झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला है । बाईट - 1 - डॉक्टर मोहंती - सीएमएचओ - मण्डला । बाईट - 2 - सुनील पांडे - अध्यक्ष - ड्रग एसोशिएशन - मण्डला ।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 05, 2025 13:03:50
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -बिरनपुर मामले को लेकर अंबिकापुर के राजीव भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि बिरनपुर में हुए घटना में तुष्टिकरण और सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने की बात कांग्रेस से जुड़े वहाँ के वरिष्ठ नेता के ऊपर नामजद आरोप लगाया गया था। लेकिन जो आरोप लगाए गए थे अब वह आरोप बेबुनियाद साबित हुए हैं। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान और साम्प्रदायिक हिंसा करवाया जाता हैं और चुनाव को अपने पक्ष में बनाने की पहल की जाती है। इधर पूर्व गृहमंत्री नानकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक विडंबना ही है हम छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते हैं। तो दूसरी तरफ केंद्र गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ में रहते हमारे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है, और उन्हीं के दल के पूर्व गृहमंत्री इतने सीनियर जनप्रतिनिधि उनको वर्तमान बीजेपी की ही सरकार नजर बंद करके रखती है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Oct 05, 2025 13:03:32
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। लगभग 42 करोड़ की लागत से कृषि उत्पादन बाजार समिति, लखीसराय के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण कार्य शुरू हुए। बड़हिया में ITI कॉलेज, टाल विकास कार्यालय, और जैतपुर, डुमरी, जखौर एवं बालगुदर में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। डिप्टी सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने और युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर देने के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लखीसराय को शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 05, 2025 13:01:05
Jalabaria, West Bengal:অতিরিক্ত বৃষ্টির ফলে লক্ষ্মী ঠাকুর কমপ্লিট করে উঠতে পারেনি রাত পোহালেই ঠাকুর ডেলিভারি দিতে হবে ব্যস্ত মৃৎ শিল্পীরা দেশে ফের বৃষ্টি লেগে থাকায় লক্ষ্মী ঠাকুর শুকাতেও পারছেনা। মাথায় হাত মৃৎশিল্পীদের কিভাবে ঠাকুর কমপ্লিট করে পুজো উদ্যোক্তাদের হাতে তুলে দেবে সেই নিয়ে দুশ্চিন্তায় কপালে ভাঁজ করেছে শিল্পীদের এমনটাই ছবি দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি একাধিক জায়গায় রাত পোহালেই লক্ষ্মীপূজা আর এখনো পর্যন্ত ঠাকুর কমপ্লিট দিতে হিমশিম খেতে হচ্ছে শিল্পী দের প্রাকৃতিক দুর্যোগের কারণে ঠাকুর শুকনো করতে পারছে না এদিকে কেরোসিন তেলের দাম বেশি আর সেই কেরোসিন তেল দিয়ে ব্লু ল্যাম্প জেলে ঠাকুর শুকনো করে ঠাকুরের গায়ে রং মারতে হচ্ছে। আর এমনই সমস্যায় পড়তে হচ্ছে শিল্পীদের তাদের অভিযোগ সরকার সব শিল্পীদের ভাতা দিচ্ছে কিন্তু আমাদের মত মৃৎ শিল্পীদের যদি সরকার থেকে ভাতা পেতাম আমাদেরও একটু উপকার হত আর এমনই এক সমস্যার সম্মুখীন দেখা গেল কুলপি থানার অন্তর্গত করঞ্জলী চকদুলালপুর মা কালীর শিল্পালয়ে মৃৎশিল্পী সূর্যকান্ত হালদার
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 05, 2025 13:00:43
Patna, Bihar:लोकेशन पटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और उनके सुझावों को अपने घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) में शामिल करने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में, आज पार्टी ने राज्यभर में विशेष सुझाव पेटी रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया. इसी अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने ‘विकसित बिहार’ नामक वेबसाइट का भी औपचारिक लॉन्चिंग किया। इस वेबसाइट के माध्यम से जनता ऑनलाइन भी अपने सुझाव भेज सकेगी। वेबसाइट पर नागरिक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढाँचा और उद्योग विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी के द्वारा मतदाताओं से सुझाव लेने हेतू हमारा सुझाव संग्रह अभियान की शुरुआत की जा रही है. भारतीय जनता पार्टी और शीर्ष नेतृत्व में फैसला लिया है. एनडीए सरकार ने बिहार में विकास के लिए और गरीब कल्याण के लिए महिला सशक्तिकरण के लिए और किसान को कल्याण के लिए जिस तरह से किसान युवा गरीब और हमारे महिला सशक्तिकरण के लिए एनडीए सरकार ने धरातल पर बहुत से काम किया हम उसी को चाहते हैं कि जो हमारी एनडीए की सरकार फिर से जो दो तिहाई बहुमत से ज्यादा बनने जा रही है. हम जनता से अपने घोषणा पत्र में पारदर्शिता के साथ सुझाव चाहते हैं की जनता बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए अपना सुझाव भारतीय जनता पार्टी को देने का काम करें. हम बिहार के पूरे विधानसभा क्षेत्र में रथ को भेजेंगे जिसमें हर गांव शहर के चौराहे से लोगों के द्वारा सुझाव मांगी जाएगी. बिहार के लिए भारतीय जनता पार्टी का क्या घोषणा पत्र होना चाहिए हम लोग जानने की कोशिश करेंगे. तारीख को लेकर के दिलीप जायसवाल ने कहा कि 20 तारीख तक हम यह सुझाव लेंगे सबसे और 20 तारीख के बाद हम इसको घोषणा पत्र हमारी केंद्र के नेता आएंगे उसके बाद हम घोषणा पत्र जारी करेंगे इस बार हमारा घोषणा पत्र गरीब का कल्याण होगा. आज एक बार फिर चुनाव समिति की बैठक है इसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज चुनाव समिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी का कल से शुरू हुआ है अभी हम सीटिंग सीट पर चर्चा कर रहे हैं और आज सीटिंग सीट के अलावा जिस सीट पर भारतीय जनता पार्टी 2020 में चुनाव लड़ी है हम उसे पर भी चर्चा करेंगे और अभी हम इस चर्चा को एक पैनल बनाकर के और केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का काम करेंगे. तेजस्वी यादव ने निष्पक्ष चुनाव कराने को कहा जिसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम लोगों ने भी कल चुनाव आयोग के पास कहा है कि बिहार में चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए और बिहार में अगर निष्पक्ष चुनाव होता है तो एनडीए दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी. क्योंकि मतदाता में अपना मन बना लिया है कि NDA सरकार ने जितने काम किए हैं. आज हम कोई घोषणा नहीं करें सीधा प्रयाण्वित करने कम कर रहे हैं. कितने चरणों में चुनाव कराने की मांग है इसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने कहा है कि अगर एक फेज में चुनाव हो तो बहुत अच्छी बात है नहीं तो ज्यादा से ज्यादा दो फेज में सुना हो उसको लेकर का राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस ने भी कहा है. जनता दल यू, कम्युनिस्ट ने एक फेस कहा है और हमने भी कहा है एक फ्रिज में चुनाव हो नहीं तो ज्यादा ज्यादा दो फेज में चुनाव हो तो ज्यादा अच्छा है
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top