Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बांस पर गजब की कलाकारी: देखिए कला का नया आयाम

DKDeepesh Kumar
Oct 05, 2025 11:01:24
Noida, Uttar Pradesh
बांस पर गजब की कलाकारी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KBKuldeep Babele
Oct 05, 2025 13:05:37
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 05, 2025 13:05:23
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Oct 05, 2025 13:05:00
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Oct 05, 2025 13:04:46
Andla, Uttar Pradesh:मण्डला - प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जानलेवा कफसीरप से हुई बच्चों की मौतों के बाद मण्डला में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग एसोशिएशन सजग है । जंहा स्वास्थ्य विभाग की टीम ड्रग इंस्पेक्टर के निर्देशन में दवा दुकानों का ओचक निरीक्षण कर कंही जानलेवा उक्त कफसीरप बिक तो नही रह इसकी जांच कर रही है वंही जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर उक्त प्रतिबंधित दवा के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है जबकि दवा विक्रेता संघ भी सक्रिय हो गया है जो नजर रख रहा है कि इस जानलेवा दवा का जिले में विक्रय तो नही हो रहा । मुख्यचिक्तिसा व स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक अब तक इस जानलेवा कफसीरप के जिले के किसी भी दवा दुकान में होने की खबर तो नही है, ओर अब तक ऐसी कोई सम्भवना नही दिखती वंही दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष का कहना है कि इस बात से इनकार नही किया जा सकता कि ये जानलेवा सीरप मण्डला में न हो । जरूरत गहन पड़ताल ओर निरीक्षण की है क्योंकि मण्डला जिला आदिवासी बहुल ओर वनांचल क्षेत्रों से सम्पन्न है जंहा झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला है । बाईट - 1 - डॉक्टर मोहंती - सीएमएचओ - मण्डला । बाईट - 2 - सुनील पांडे - अध्यक्ष - ड्रग एसोशिएशन - मण्डला ।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 05, 2025 13:03:50
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -बिरनपुर मामले को लेकर अंबिकापुर के राजीव भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि बिरनपुर में हुए घटना में तुष्टिकरण और सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने की बात कांग्रेस से जुड़े वहाँ के वरिष्ठ नेता के ऊपर नामजद आरोप लगाया गया था। लेकिन जो आरोप लगाए गए थे अब वह आरोप बेबुनियाद साबित हुए हैं। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान और साम्प्रदायिक हिंसा करवाया जाता हैं और चुनाव को अपने पक्ष में बनाने की पहल की जाती है। इधर पूर्व गृहमंत्री नानकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक विडंबना ही है हम छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते हैं। तो दूसरी तरफ केंद्र गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ में रहते हमारे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है, और उन्हीं के दल के पूर्व गृहमंत्री इतने सीनियर जनप्रतिनिधि उनको वर्तमान बीजेपी की ही सरकार नजर बंद करके रखती है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Oct 05, 2025 13:03:32
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। लगभग 42 करोड़ की लागत से कृषि उत्पादन बाजार समिति, लखीसराय के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण कार्य शुरू हुए। बड़हिया में ITI कॉलेज, टाल विकास कार्यालय, और जैतपुर, डुमरी, जखौर एवं बालगुदर में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। डिप्टी सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने और युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर देने के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लखीसराय को शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 05, 2025 13:01:05
Jalabaria, West Bengal:অতিরিক্ত বৃষ্টির ফলে লক্ষ্মী ঠাকুর কমপ্লিট করে উঠতে পারেনি রাত পোহালেই ঠাকুর ডেলিভারি দিতে হবে ব্যস্ত মৃৎ শিল্পীরা দেশে ফের বৃষ্টি লেগে থাকায় লক্ষ্মী ঠাকুর শুকাতেও পারছেনা। মাথায় হাত মৃৎশিল্পীদের কিভাবে ঠাকুর কমপ্লিট করে পুজো উদ্যোক্তাদের হাতে তুলে দেবে সেই নিয়ে দুশ্চিন্তায় কপালে ভাঁজ করেছে শিল্পীদের এমনটাই ছবি দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি একাধিক জায়গায় রাত পোহালেই লক্ষ্মীপূজা আর এখনো পর্যন্ত ঠাকুর কমপ্লিট দিতে হিমশিম খেতে হচ্ছে শিল্পী দের প্রাকৃতিক দুর্যোগের কারণে ঠাকুর শুকনো করতে পারছে না এদিকে কেরোসিন তেলের দাম বেশি আর সেই কেরোসিন তেল দিয়ে ব্লু ল্যাম্প জেলে ঠাকুর শুকনো করে ঠাকুরের গায়ে রং মারতে হচ্ছে। আর এমনই সমস্যায় পড়তে হচ্ছে শিল্পীদের তাদের অভিযোগ সরকার সব শিল্পীদের ভাতা দিচ্ছে কিন্তু আমাদের মত মৃৎ শিল্পীদের যদি সরকার থেকে ভাতা পেতাম আমাদেরও একটু উপকার হত আর এমনই এক সমস্যার সম্মুখীন দেখা গেল কুলপি থানার অন্তর্গত করঞ্জলী চকদুলালপুর মা কালীর শিল্পালয়ে মৃৎশিল্পী সূর্যকান্ত হালদার
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 05, 2025 13:00:43
Patna, Bihar:लोकेशन पटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और उनके सुझावों को अपने घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) में शामिल करने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में, आज पार्टी ने राज्यभर में विशेष सुझाव पेटी रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया. इसी अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने ‘विकसित बिहार’ नामक वेबसाइट का भी औपचारिक लॉन्चिंग किया। इस वेबसाइट के माध्यम से जनता ऑनलाइन भी अपने सुझाव भेज सकेगी। वेबसाइट पर नागरिक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढाँचा और उद्योग विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी के द्वारा मतदाताओं से सुझाव लेने हेतू हमारा सुझाव संग्रह अभियान की शुरुआत की जा रही है. भारतीय जनता पार्टी और शीर्ष नेतृत्व में फैसला लिया है. एनडीए सरकार ने बिहार में विकास के लिए और गरीब कल्याण के लिए महिला सशक्तिकरण के लिए और किसान को कल्याण के लिए जिस तरह से किसान युवा गरीब और हमारे महिला सशक्तिकरण के लिए एनडीए सरकार ने धरातल पर बहुत से काम किया हम उसी को चाहते हैं कि जो हमारी एनडीए की सरकार फिर से जो दो तिहाई बहुमत से ज्यादा बनने जा रही है. हम जनता से अपने घोषणा पत्र में पारदर्शिता के साथ सुझाव चाहते हैं की जनता बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए अपना सुझाव भारतीय जनता पार्टी को देने का काम करें. हम बिहार के पूरे विधानसभा क्षेत्र में रथ को भेजेंगे जिसमें हर गांव शहर के चौराहे से लोगों के द्वारा सुझाव मांगी जाएगी. बिहार के लिए भारतीय जनता पार्टी का क्या घोषणा पत्र होना चाहिए हम लोग जानने की कोशिश करेंगे. तारीख को लेकर के दिलीप जायसवाल ने कहा कि 20 तारीख तक हम यह सुझाव लेंगे सबसे और 20 तारीख के बाद हम इसको घोषणा पत्र हमारी केंद्र के नेता आएंगे उसके बाद हम घोषणा पत्र जारी करेंगे इस बार हमारा घोषणा पत्र गरीब का कल्याण होगा. आज एक बार फिर चुनाव समिति की बैठक है इसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज चुनाव समिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी का कल से शुरू हुआ है अभी हम सीटिंग सीट पर चर्चा कर रहे हैं और आज सीटिंग सीट के अलावा जिस सीट पर भारतीय जनता पार्टी 2020 में चुनाव लड़ी है हम उसे पर भी चर्चा करेंगे और अभी हम इस चर्चा को एक पैनल बनाकर के और केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का काम करेंगे. तेजस्वी यादव ने निष्पक्ष चुनाव कराने को कहा जिसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम लोगों ने भी कल चुनाव आयोग के पास कहा है कि बिहार में चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए और बिहार में अगर निष्पक्ष चुनाव होता है तो एनडीए दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी. क्योंकि मतदाता में अपना मन बना लिया है कि NDA सरकार ने जितने काम किए हैं. आज हम कोई घोषणा नहीं करें सीधा प्रयाण्वित करने कम कर रहे हैं. कितने चरणों में चुनाव कराने की मांग है इसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने कहा है कि अगर एक फेज में चुनाव हो तो बहुत अच्छी बात है नहीं तो ज्यादा से ज्यादा दो फेज में सुना हो उसको लेकर का राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस ने भी कहा है. जनता दल यू, कम्युनिस्ट ने एक फेस कहा है और हमने भी कहा है एक फ्रिज में चुनाव हो नहीं तो ज्यादा ज्यादा दो फेज में चुनाव हो तो ज्यादा अच्छा है
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Oct 05, 2025 12:51:43
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं एंकर-मंडावा विधायक रीटा चौधरी और प्रशासन के बीच चुड़ैला गांव में तीखा टकराव हो गया। विधायक पीएचसी भवन के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं, लेकिन चिकित्सा विभाग और प्रशासन ने हैंडओवर अधूरा होने का हवाला देकर कार्यक्रम रुकवा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और विधायक ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा, “मैंने कांग्रेस सरकार में यह पीएचसी स्वीकृत करवाई थी प्रशासन ने साजिशन उद्घाटन रोका है।ग्रामीणों ने “प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए रैली निकाली। विधायक ने ग्राम पंचायत भवन में प्रतीकात्मक उद्घाटन किया।इस दौरान चुड़ैला में छावनी जैसे हालात थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर टेंट हटवा दिए。 एसडीएम कविता यादव ने कहा कि भवन का पूरा हैंडओवर नहीं हुआ, इसलिए उद्घाटन रोका गया है। बाइट-1 रीटा चौधरी विधायक मंडावा अशोक शर्मा झुजझुनूं
1
comment0
Report
ASArvind Singh
Oct 05, 2025 12:51:22
Sawai Madhopur, Rajasthan:75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतन देवी पत्नी रामकरण गुर्जर बनास नदी स्थित दौबडा़ कला- महेश्वरा रपट से बनास नदी में बह गई । घटना शनिवार की बताई जा रही है । बताया जा रहा कि बुजुर्ग महिला अपने बेटे और पति के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बनास नदी के पार जा रही थी ,इसी दौरान बाइक का बैलेंस बिगड़ने से रपट पर पानी के तेज बहाव में बनास नदी में बह गई और लापता हो गई। महिला को डूबते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर भी पहुंचे और महिला को बचाने के लिए बनास नदी में कूद पड़े । लेकिन बनास में पानी का बहाव तेज होने की वजह से महिला को नहीं बच पाए। महिला के नदी में बहने की सूचना मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस एंव एसडीआरएफ की टीम দ্বারা बनास नदी में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया ,लेकिन सफलता नही मिली ,ऐसे में शनिवार शाम अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा , बुजुर्ग महिला की तलाश में आज एक बार फिर सुबह से ही एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम द्वारा लगातार बनास नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक बनास नदी में बह गई महिला का कोई पता नही चल सका है ।
1
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top