Back
अंकिता भंडारी के लिए कांग्रेस की गोपेश्वर रैली; सीबीआई जांच की मांग
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Jan 06, 2026 11:35:59
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand
अंकिता भंडारी के न्याय की मांग को लेकर गोपेश्वर, चमोली में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला ने किया। रैली गोपेश्वर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गणेश गोदियाल और लखपत बुटोला ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी के हत्यारे आज भी खुलेआम घूम रहे हैं, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की धामी सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है और दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे प्रकरण में शामिल वीआईपी चेहरों का भी पर्दाफाश हो सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रैली और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
107
Report
0
Report
0
Report
69
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोधपुर नगरिया में पति, बेटे द्वारा महिला की पीट पीट कर हत्या पर सीओ तिलहर ज्योति यादव का बयान
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report