Back
Chamoli में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी: ग्राम पंचायतों से मानदेय मांग तेज
JPJitendra Panwar
Mar 28, 2026 11:15:35
Karnaprayag, Uttarakhand
वनों को आग से बचाने को लेकर आज कर्णप्रयाग में वन विभाग के द्वारा जिलास्तरीय वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया , गोष्ठी में पहुचे वन पंचायत सरपंचों और विभागीय कमर्चारियों से केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे ने कहा कि हम सभी को मिलकर जंगलो आग से बचाना है। जंगलो में आग लगने से न सिर्फ वन सम्पदा का नुकसान होता है बल्कि जीव जन्तुओं के आशियाने भी नष्ट होते है । वही गोष्ठी में पहुचे सरपंचों ने कहा कि सरपंचों द्वारा जंगलो की रक्षा की जाती है लेकिन हमे सरकार की ओर से कोई मानदेय नही मिल रहा है जिससे हम सभी लोग मायूस है । 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो जाता है । जिसको लेकर वन विभाग बैठकों और गोष्ठियों का दौर भी शुरू हो गया है। चमोली जिले के अंतर्गत केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग , बद्रीनाथ वन प्रभाग और नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व पार्क की सँयुक्त रूप से एक जिलास्तरीय वनाग्नि गोष्ठी का आयोजन किया गया । बैठक में पहुचे वन पंचायत सरपंचों ने कहा कि सरपंचो द्वारा वनाग्नि के दौरान आग बुझाने का कार्य किया जाता है । लेकिन सरकारों द्वारा हमारी उपेक्षा की जा रही है । सरपंचों को सरकार द्वारा कोई मानदेय नही दिया जा रहा है । जिससे सभी सरपंच नाराज और परेशान है । महिला मंगल दलों द्वारा भी वनाग्नि के दौरान हमारी मदद की जाती है लेकिन उन्हें भी कोई मदद नही दी जा रही है । कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ ने कहा कि जंगलो जंगलो को आग से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है । अब गर्मी पड़ने लगे गयी है जंगलो में आग लगनी भी शुरू हो गयी है उसके लिए भी हम सभी को तैयार रहना है । हमे ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलो को बचाना है । जंगलो में आग लगने से वन्य जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता है । वही सम्पदा के नुकसान के साथ साथ पर्यावरण भी दूषित हो जाता है । इसलिए सभी कर्मचारियों और सरपंचों को जंगलो में की निगरानी करनी है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GBGovindram Bareth
FollowMar 28, 2026 12:23:500
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 28, 2026 12:23:360
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 28, 2026 12:22:410
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 28, 2026 12:22:300
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 28, 2026 12:22:160
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 28, 2026 12:22:040
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowMar 28, 2026 12:21:550
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 28, 2026 12:21:190
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 28, 2026 12:20:530
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 28, 2026 12:19:480
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 28, 2026 12:19:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 28, 2026 12:19:180
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 28, 2026 12:19:100
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 28, 2026 12:18:580
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 28, 2026 12:18:410
Report