Back
बागेश्वर ब्लॉक में बीडीसी बैठक हंगामा: बजट कमी पर ग्राम प्रधान नाराज़
YNYogesh Nagarkoti
Dec 17, 2025 06:48:29
Bageshwar, Uttarakhand
बागेश्वर ब्लॉक सभागार में आयोजित पहली बीडीसी बैठक हंगामेदार रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पेयजल, जर्जर सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तीखी नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कई बार गरमागरम बहस और नोकझोंक भी हुई। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सदस्यों ने विकास कार्यों में देरी के लिए हर बार बजट की कमी का हवाला दिए जाने पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान कागजी योजनाओं से आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष गहराता जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report