263601
स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा में निकाली प्रभात फेरी
Almora, Uttarakhand:देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह अल्मोड़ा में प्रभात फेरी निकाली गयी। नंदा देवी से निकली गयी प्रभात फेरी में स्कूली छात्र-छात्राओं, जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित तमाम पार्टियों और संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा, देश भक्ति गीत और स्लोगन के साथ प्रभात फेरी नगर के कचहरी, जोहरी और थाना बाजार होती हुई गांधी पार्क पहुंची।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम साय की स्मृति ईरानी से सौजन्य मुलाकात: बस्तर विकास और योजनाओं पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकातबस्तर के विकास मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास और बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्र ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार, किसानों की आय एवं कृषि आधारित गतिविधियों तथा आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया।0
0
Report
चारधाम यात्रा के बाबा के कमरे से शराब बरामद, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चारधाम यात्रा पर 145 तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर लेकर आए यात्रा संचालक बाबा केवल राम के चमोली जिले के मायापुर स्थित संभाव आश्रम के कमरे से पुलिस ने शराब की बोतलों समेत नशे से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान बाबा कथित तौर पर चोरी-चिपे शराब का सेवन करता था। आरोप है कि शराब पीने के बाद खाली बोतलों को कागज आदि से ढककर अपने सामान में रख देता था। पुलिस द्वारा बाबा के कमरे की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में शराब की हॉफ और क्वार्टर बोतलें बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद सामग्री का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कमरे में शराब की कई बोतलें दिखाई दे रही हैं।0
0
Report
कानपुर के सड़क निर्माण पर भाजपा- सपा के नेताओं की पोस्टर टकराव, मामला गरम
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर सड़क निर्माण पर क्रेडिट लेने की होड़ भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया का वीडियो वायरल सड़क निर्माण पर क्रेडिट लेने पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया रोड रोलर पर लगा था सपा विधायक का पोस्टर पूर्व विधायक ने सपा विधायक का पोस्टर रोलर से उतारा अधिकारियों को दी सस्पेंड कराने की चेतावनी कैंट विधानसभा का मामला0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद के अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने तंज, कांग्रेस सीटें बढ़ने की आशंका
Lucknow, Uttar Pradesh:इमरान मसूद के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने कसा तंज, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले मुस्लिम वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण में कांग्रेस सपा से आगे निकली नेतृत्व के इशारे पर सपा के खिलाफ बोलने का इमरान मसूद को मिला इनाम सपा के लिए गठबंधन में चुनौतियां बढ़ी संभव है गठबंधन में अब कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिल जाए0
0
Report
जावरा होटल वीडियो वायरल: पति-पत्नी के रिश्ते पर विवाद
Ratlam, Madhya Pradesh:ratlam ke jaora se ek video social media par tezi se viral ho raha hai, jisne pati-patni ke rishte aur kathit bewafai ko lekar charcha chhed di hai. mamla jaora ke presidency hotel ka bataya ja raha hai, jahan ek mahila police ke saath hotel ke kamre mein pahunchi. aarop hai ki kamre mein uska pati ek anya yuvti ke saath mila. viral video mein mahila dono ko khari-khoti sunati nazar aa rahi hai aur pati ke saath maar-peet bhi karti dikhai de rahi hai. bataya ja raha hai ki mahila ne pati ke khilaf police mein shikayat bhi darj karai hai. dono ki lov marriage hone ki baat saamne aai hai, haala ki poore maamle ki sachchai police jaacha ke baad hi spasht hogi. wahi hotel mein pakade gaye yuvak ki pehchan Vijay Dagdi ke roop mein batayi ja rahi hai. Vijay wahi yuvak bataya jata hai, jo beeati 17 April ko Jaora mein pani ki tanki par chadh gaya tha aur library ki maang ko lekar kaafi der tak hungama karta raha tha. ab uska ek baar phir video social media par charcha mein hai. is baar tasveer me yuvak pati se bewafai me khud pitata dikh raha hai0
0
Report
नीतेश राणे बोले: अभिजीत दिपके के बयानों की स्क्रिप्ट पाकिस्तान से
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर मंत्री नितेश राणे कहते हैं, "अगर कोई भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ़ ऐसी अपमानजनक बातें कह रहा है, तो उनकी स्क्रिप्ट ज़रूर पाकिस्तान से आ रही होगी। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ़ ऐसी अपमानजनक बातें सिर्फ़ पाकिस्तान की संसद और पाकिस्तान के उन लोगों की तरफ़ से आती हैं जो हमेशा भारत से नफ़रत करते हैं। नफ़रत की ऐसी राजनीति और नफ़रत भरी भाषा सिर्फ़ पाकिस्तान से ही आ सकती है। इसीलिए, जैसा कि मैं हमेशा कहता रहा हूँ, यह मामला अभिजीत दिपके का नहीं है। हम उन्हें केंद्र में नहीं रख रहे हैं, बल्कि अभिजीत दिपके जिस आवाज़ में बोल रहे हैं, वह उमर खालिद की है। और पाकिस्तान में बैठे जो लोग उमर खालिद का समर्थन करते हैं, यह उन्हीं की स्क्रिप्ट है जिसे अभिजीत दिपके पढ़ रहे हैं।"0
0
Report
Advertisement
भागवत के बयान पर नरेश बंसल बोले: धर्म पर खतरा देश पर खतरा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर BJP सांसद नरेश बंसल ने कहा, "निश्चित रूप से, मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक हैं। वे हम सभी के लिए एक विचारक और मार्गदर्शक हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं, वह उनके अनुभव और उस समय व स्थान की परिस्थितियों पर आधारित होता है। उनका यह कहना बिल्कुल सही है कि अगर धर्म पर खतरा है, तो देश पर भी खतरा होगा।"0
0
Report
कोटा रेल मंडल के 44 रेलकर्मी पूर्वोत्तर में कर्मचारी शिविर के लिए रवाना
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा रेल मंडल के 44 रेलकर्मियों का दल कर्मचारी शिविर के लिए पूर्वोत्तर भारत रवाना हुआ है। कर्मचारी हित निधि समिति की ओर से 1 से 8 अक्टूबर तक इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दल में कोटा मंडल के 35 शिविरार्थियों के साथ एक शिविर अधिकारी, एक चिकित्सक, कर्मचारी हित निधि के चार सदस्य, एक कल्याण निरीक्षक और दो कर्मचारी शामिल हैं। यह दल गुवाहाटी, शिलॉन्ग और चेरापूंजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। यात्रा के दौरान कोटा से जयपुर और वापसी सड़क मार्ग से, जबकि जयपुर से गुवाहाटी और वापसी हवाई मार्ग से होगी। रेलवे के मुताबिक इस शिविर का मकसद रेलकर्मियों को नियमित ड्यूटी के बीच भ्रमण और आपसी सहभागिता का मौका देना है।0
0
Report
जोधपुर में अवैध कपड़ा रंगाई इकाई पर कार्रवाई: 14 जीगर मशीनें हटाकर ध्वस्त
Jodhpur, Rajasthan:बिना अनुमति संचालित 14 जीगर मशीनें हटाईं, अवैध निर्माण एवं हौद-गड्ढे किए ध्वस्त जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम केरू में अवैध रूप से संचालित कपड़ा रंगाई, छपाई एवं धुलाई इकाई के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग एवं पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण एवं इकाई से संबंधित ढांचागत व्यवस्थाओं को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान ग्राम केरू स्थित खसरा संख्या 288 के उत्तरी भाग में पत्थरों एवं सीमेंट-पट्टियों से निर्मित अवैध छप्पर, अन्य संरचनाओं तथा भट्ठियां,पानी के गड्ढों एवं हौद को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। साथ ही कपड़ा रंगाई-छपाई में प्रयुक्त कुल 14 जीगर मशीनों, जिनमें 7 जंबो जीगर एवं 7 सामान्य जीगर शामिल हैं, को हटाया गया तथा मशीनों से संबंधित विद्युत कनेक्शन एवं ढांचागत सपोर्ट को भी ध्वस्त किया गया। मौके पर संचालन एवं निर्माण संबंधी स्वीकृति दस्तावेज मांगे गए, लेकिन फैक्ट्री में कार्यरत कार्मिक मिले खा पुत्र श्री हासम खा , निवासी बड़नावा जागीर, जिला बालोतरा तथा कब्जेदार-खातेदार मूलाराम पुत्र श्री नेमाराम द्वारा आवश्यक अनुमति अथवा स्वीकृति दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। स्थानीय मौजिज लोगों से की गई पूछताछ में इकाई के लगभग 15 दिनों से बिना वैध अनुमति एवं पर्यावरणीय स्वीकृति के संचालित होने की जानकारी सामने आई। संयुक्त टीम में जेडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, राजस्व हल्का पटवारी तथा पुलिस थाना राजीव गांधी नगर का जाब्ता शामिल रहा। कार्रवाई के उपरांत मौके पर मौका फर्द तैयार कर उपस्थित जनों के हस्ताक्षर करवाए गए। जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अवैध निर्माण एवं बिना आवश्यक अनुमति संचालित गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सीएम ने ग्राम पंचायतों के नवाचारों से गांवों के विकास की दिशा दिखाई
Bharatpur, Rajasthan:एंकर--सेवा संकल्प अभियान-जनसेवा ही प्रभु सेवा के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को वर्चुअल आयोजित समारोह में पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में संवाद कर ग्राम प्रशासकों से विकास कार्यों एवं किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी ली। भरतपुर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित लाइव समारोह में लुधावई ग्राम पंचायत प्रशासक गौरव सरपंच ने संवाद कर अंडरपास निर्माण एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के बारे में जानकारी देकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का रास्ता गांवों से होकर मजबूत होगा तो निश्चित रूप से प्रदेश एवं देश के 2047 में विकसित होने की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने प्रदेशभर में सरपंचों द्वारा किए गए विकास कार्योें एवं नवाचारों से एक दूसरे को प्रेरणा लेकर गांवों को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए चहुंमुखी विकास कराने की बात कही। इस अवसर पर लुधावई ग्राम प्रशासक गौरव सरपंच ने बताया कि गांवों में विकास के लिए बजट की कमी नहीं रही, हर क्षेत्र में विकास के कार्य किए गए है। उन्होंने लुधावई में रेल्वे अंडरपास निर्माण के लिए किए गए प्रयास एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए किए गए नवाचारों की विस्तार से जानकारी देकर सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुलसिंह, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी गुप्ता, सेवर विकास अधिकारी विनय मित्र, जिलेभर के सरपंच, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।0
0
Report
पानीपत से पूर्वांचल के लिए गरीब रथ का ठहराव और नई ट्रेनें मांग
Panipat, Haryana:पानीपत। छठ पूजा और दिवाली के दौरान पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त रेल सुविधाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पूर्वांचल समाज के लोगों ने सचिवालय से रेलवे स्टेशन तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे से पानीपत स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का ठहराव देने और पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की। पूर्वांचल समाज की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शुक्ला ने कहा कि पानीपत में बड़ी संख्या में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोग रहते हैं तथा बड़ी संख्या में लोग औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं। इसके बावजूद पूर्वांचल जाने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि आम्रपाली एक्सप्रेस में भीड़ इतनी अधिक रहती है कि यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने रेलवे से गरीब रथ एक्सप्रेस का पानीपत स्टेशन पर कम से कम दो मिनट का ठहराव देने की मांग की। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने की मांग की। शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सांसद को भी मांगपत्र दिए जा चुके हैं। पूर्वांचल समाज के मनोज सिंह ने कहा कि पहले पानीपत में सरयू-यमुना, शहीद एक्सप्रेस और आम्रपाली जैसी ट्रेनें रुकती थीं, लेकिन अब केवल आम्रपाली एक्सप्रेस का ठहराव है। उन्होंने कहा कि गरीब रथ, शहीद एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छठ और दिवाली के समय यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में पानीपत से पूर्वांचल के लिए नई ट्रेन चलाने की भी जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे रेल पटरियों पर धरना देने को मजबूर होंगे।0
0
Report
सांगोद में 56 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास, किसानों को पानी मिलेगा
Kota, Rajasthan:सांगोद विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने 56 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें हरीश चन्द्र सागर परियोजना के तृतीय चरण के तहत मुख्य नहर और माइनरों की पक्की लाइनिंग का 21.77 करोड़ रुपए का काम शामिल है। इस काम से 50 से ज्यादा गांवों के किसानों को अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं चतरपुरा, राजगढ़, घाटोलिया और अमृतकुआं में करीब 15.6 करोड़ रुपए की लागत से चार नए 33 केवी जीएसएस की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा हींगी से सहीपुर डामरीकरण सड़क और कई ग्रामीण क्षेत्रों में नई जीएसबी सड़कों के निर्माण कार्य भी शुरू किए गए। जनसभा में मंत्री नागर ने युवाओं और जनप्रतिनिधियों से पद की लालसा छोड़ निष्काम भाव से जनसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सांगोद में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाने का लक्ष्य है。0
0
Report
Advertisement
दूदू के सुनाडिया गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण आग, चालक बच गया
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर)\n\nदूदू क्षेत्र के सुनाडिया गांव में कड़बी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग।\nआग की लपटों से घिरा ट्रैक्टर ट्राली, आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर ट्राली बनी कबाड़।\n ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।\nसूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने से पहले ही ट्रैक्टर ट्राली जल चुके थे। \nआग लगने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।\nघटना के बाद मौके पर लोगों की जमा हुई भीड़, लोगों में मची अफरातफरी।0
0
Report
जोधपुर में पौधरोपण पर हाईकोर्ट ने गोचर भूमि पहचान के लिए समय बढ़ाया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर में पौधरोपण को लेकर दायर जनहित याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने गांव खोखरिया के निकट उपलब्ध गोचर भूमि की पहचान कर जानकारी पेश करने के लिए राज्य सरकार को अतिरिक्त समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने ओमाराम चौधरी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट के 23 सितंबर के निर्देशों की पालना में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मुक्तेश माहेश्वरी ने शपथ पत्र पेश किया। इसमें बताया गया कि मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में 100 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। कोर्ट ने आदेश की पालना पर संतोष जताया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से एएजी सज्जन सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर शहर और आसपास पौधरोपण के लिए कई स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों की पहचान में अधिवक्ताओं ने भी सहयोग किया है। सरकार ने बताया कि खोखरिया के पास सबसे नजदीकी गोचर भूमि की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों से आवश्यक तथ्य मांगे गए हैं। एएजी ने जानकारी जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।0
0
Report
कोटा में गांधी जयंती पर बैंक अधिकारी मांगों के लिए कैंडल मार्च
Kota, Rajasthan:कोटा.. महात्मा गांधी जयंती के मौके पर बैंक अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कोटा में कैंडल मार्च निकाला। वी बैंकर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले यह मार्च जेडीबी सर्किल से शुरू होकर नाग नागिन मंदिर तक पहुंचा। संगठन ने बैंकों में बढ़ते काम के दबाव, देर रात तक काम कराने और छुट्टी के दिन भी दफ्तर बुलाने की व्यवस्था पर सवाल उठाए। मार्च के दौरान हाल ही में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दो बैंक अधिकारियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। संगठन ने सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, समान काम के लिए समान वेतन, खाली पदों पर स्थायी भर्ती और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत कई मांगें उठाईं। बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड और CCTV की व्यवस्था, पारदर्शी ट्रांसफर और प्रमोशन पॉलिसी और थर्ड पार्टी उत्पादों की जबरन बिक्री पर रोक की मांग भी रखी गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर तक ले जाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
