263601
अल्मोड़ा के जंगलों में भीषण आग, धुएं से पहाड़ों में छाई धुंध
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के जंगल एक बार फिर आग में धधक रहे हैं। हवालबाग विकासखंड के जंगलों के साथ बिनसर, चौबटिया, कसार देवी और कालीमठ के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। आग से उठते धुएं के कारण पहाड़ों में धुंध छा गई है। अल्मोड़ा वन प्रभाग डिवीजन में इस सीजन के अब तक 83 मामले दर्ज हो चुके हैं जिसमें 120 हेक्टेयर से अधिक जंगल भस्म हो गए हैं। सिविल सोयम डिविजन में आग की 34 घटनाओं में 86 हेक्टेयर वन झुलस गया है। इस सीजन में आग के कारण अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट पर देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने 9 गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh: आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार पर पुलिस का छापा, पुलिस ने पांच युवती और चार युवकों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने रिसोर्ट के मालिक पिंकू वार्ष्णेय सहित नौ लोगों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में किया मुकदमा दर्ज, आगरा की रहने वाली बताई जा रही है सभी युवतियां, कृष्णा रिसोर्ट में बुलाई गई थी आगरा से लड़कियां, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मारा छापा, पुलिस ने मौके से शराब की बोतल आपत्तिजनक सामान किया बरामद, अलीगढ़ के थाना मधुरा के इलाके के कृष्णा रिसोर्ट का मामला।0
0
Report
जयपुर नगर निगम नामांकन अंतिम दिन टिकट-तकरार ने बदला रंग
Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर नगर निगम चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन था... लेकिन असली खेल पर्चे भरने से ज्यादा टिकट और सिंबल का रहा। किसी के हाथ में पार्टी का सिंबल आया तो समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया... और किसी का टिकट कटा तो उसी पार्टी के प्रत्याशी के सामने निर्दलीय बनकर मैदान में उतर गया। कहीं खुशी के आंसू थे... तो कहीं टिकट नहीं मिलने का गुस्सा कैमरों के सामने छलक पड़ा। यानी आखिरी दिन जयपुर में पार्टी से ज्यादा बागियों का दम नजर आया। अब स्क्रूटनी और नाम वापसी बताएगी कि इनमें से कितने बागी सिर्फ नाराज हैं... और कितने सच में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।0
0
Report
बृज नगर नगरपालिका वार्ड 5 में वेदप्रकाश पटैल निर्विरोध निर्वाचित
Noida, Uttar Pradesh:डीगडीग जिले की बृज नगर विधानसभा की नगर पालिका बृज नगर में खुला भाजपा का खाता, नगरपालिका बृज नगर के वार्ड संख्या 5 से भाजपा के वेदप्रकाश पटैल निर्विरोध निर्वाचन तय, वेदप्रकाश पटैल वार्ड से अकेले उम्मीदवार, आधिकारिक घोषणा 3 अगस्त के बाद, संघ पृष्ठभूमि से आते है वेदप्रकाश पटैल, पहले भी इस वार्ड से रह चुके है पार्षद,0
0
Report
Advertisement
Save India, Save Sharia अभियान से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा कदम
Noida, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने Save India, Save Sharia नाम से अभियान चलाने का फ़ैसला किया है. ये अभियान 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू होगा.0
0
Report
सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद बानो में सड़क पर जाम
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: बानो में सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बानो-मनोहरपुर मुख्य पथ को अस्पताल के समीप जाम कर दिया। झरिया डिपा निवासी प्यारा लुगुन की बेटी अनिमा लुगुन को रविवार रात जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे बानो स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में करीब दो घंटे की देरी का आरोप लगाया है। हालांकि, चिकित्सक डॉ. शेख ताजुद्दीन ने इलाज में देरी से इनकार किया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बानो पहुंचे और शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। सूचना पर बीडीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इधर, ग्रामीणों के आवेदन पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। देर शाम तक सड़क जाम हटाने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी रही।0
0
Report
बगहा के रामनगर में कब्जे के विवाद पर पुलिस हमला, SI समेत कई घायल
Bagaha, Bihar:इस वक्त की बड़ी खबर बगहा के रामनगर से सामने आ रही है जहाँ कठसीकरी गांव में आरोप है कि जबरन जमीन और घर में दाखिल होकर कब्जा करने को लेकर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने समझा-बुझाकर लौट आईं, लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना पर रामनगर थाना की पुलिस पहुंची जहाँ घायलों को अस्पताल ले जाने लगीं। इस दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। बगहा एसपी ने घटनाक्रम के बारे में स्थिति स्पष्ट न होने की बात कही। घटना की गहन जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक कठसीकरी गांव निवासी पप्पू अंसारी ने प्रेम विवाह के बाद जबरन घर में घुसने और कब्जा करने की शिकायत दी थी, इसलिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया; SI इम्तेयाज खान समेत कई पुलिसकर्मियों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की बात आ रही है। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी के गुहागर में रोड पर कार टकराई गैस सिलिंडर पिकअप से; यात्री सुरक्षित
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी के गुहागर में अडूर मार्ग पर कार टकराई गैस सिलिंडर पिकअप से0
0
Report
येवला में बिबटियों का दबदबा, खेतों में खतरा बढ़ा; कैमरे में कैद
Yeola, Maharashtra:येवला तालुक्यात मका पिकाचे क्षेत्र वाढल्यामुळे बिबट्यांचा वावर वाढला. येवला तालुक्यातील धामणगाव येथे कोटमगाव रस्त्यावर बिबट्याचा वावर मोबाईलच्या कॅमेरात कैद. दोन दिवसांपूर्वी पारेगाव, चिचोंडी, परिसरात बिबट्याकडून शेतकऱ्यांवर हल्ल्याचा झाला होता प्रयत्न.0
0
Report
बूंदी नगर निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने नामांकन प्रक्रिया पूरी, टिकटों पर संशय
Noida, Uttar Pradesh:एंकर। बूंदी बूंदी में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल करने वाले दावेदारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक नहीं की है, हालांकि पार्टी स्तर पर अधिकृत उम्मीदवारों को सूचना देकर नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल को भाजपा ने टिकट दिया है, जबकि युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियां नगर निकाय में अपना-अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही हैं। दूसरी ओर टिकट नहीं मिलने से नाराज बागी उम्मीदवारों ने दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नाराज दावेदारों ने पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाने की चेतावनी देते हुए अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। 1 बाईट विकास शर्मा भाजपा उम्मीदवार0
0
Report
Advertisement
सीकर नगर परिषद चुनाव: पति-पत्नी, ससुर और पुत्रवधु समेत परिवारवादी प्रत्याशी घोषित
Sikar, Rajasthan:सीकर पति पत्नी और ससुर और पुत्रवधु को प्रत्याशी बनाया सीकर नगर परिषद में भी कांग्रेस ने पति पत्नी और ससुर और पुत्रवधु को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने सीकर नगर परिषद में वार्ड नंबर 16 से तत्कालीन सभापति जीवन खां को और वार्ड नंबर 15 में खातीजाबानों को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है. सभापति जीवन खां और खतीजा बानो पति पत्नी हैं तो वहीं वार्ड नंबर 34 में कांग्रेस ने ससुर अशोक चौधरी और वार्ड नंबर 40 में पुत्रवधु किरण कुमारी को प्रत्याशी बनाया है0
0
Report
दंतेवाड़ा: आय से अधिक संपत्ति मामले में DEO Subhash Ganjir दोषी, 4 साल कारावास
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग दंतेवाड़ा - आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO सुभाष गंजीर दोषी करार दंतेवाड़ा विशेष अदालत का बड़ा फैसला — 4 साल की सश्रम कारावास और ₹10 हजार जुर्माने की सजा 2017 में ACB-EOW ने मारा था ठिकानों पर छापा कार्रवाई में ₹8.71 लाख नकद, करीब 500 ग्राम सोना-आभूषण और 40 संपत्तियों व 3 मकानों से जुड़े दस्तावेज हुए थे बरामद 2018 में गिरफ्तारी के बाद दर्ज हुआ था भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला विशेष न्यायालय ने ACB द्वारा पेश साक्ष्यों और गवाहों को माना सही ab अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ममता शर्मा ने की पैरवी。0
0
Report
SOG ने क्रूड ऑयल चोरी मामले में रविंद्र धारी यादव को 9 दिन के रिमांड पर लिया
Jaipur, Rajasthan:इंडियन ऑयल कम्पनी की भूमिगत पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर क्रूड ऑयल चोरी के मामले में एसओजी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पाइपलाइन से करीब 8 लाख लीटर यानी 36 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी किया गया था। करीब सवा साल बाद मामले में आरोपी रविन्द्र धारी यादव की गिरफ्तारी हुई है। अब तक इस मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार ब्यावर के मसूदा के पास नासून इलाके के चारागाह से IOC सलाया-मथुरा भूमिगत पाइपलाइन गुजर रही है। इस पाइपलाइन में छेद कर अवैध वाल्व और लोहे-हाइड्रोलिक प्लास्टिक पाइप से कनेक्शन कर क्रूड ऑयल चुराया गया था। अप्रैल 2025 में IOC के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर SOG थाना में मामला दर्ज हुआ था...आरोपियों ने करीब 285 मीटर लंबी नाली खोदकर पाइपलाइन को उसमें दबाया गया था। SOG ने FSL, साइबर, फुटप्रिंट और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जुटाए साक्ष्य और BTS डेटा और CDR के विश्लेषण से आरोपी रविंद्र तक पहुंची। एसओजी की ओर से मामले की जांच के दौरान संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों को आपस में जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई गई... इसी जांच में रविंद्र धारी यादव की भूमिका सामने आई.. SOG के मुताबिक अनुसंधान के दौरान आरोपी की संल्वता प्रमाणित पाए जाने पर रविंद्र धारी यादव को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया...60 वर्षीय रविंद्र धारी यादव मूल रूप से आजमगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में गुजरात के भरूच में रह रहा था...गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया... जहां से SOG को 9 दिन का पुलिस रिमांड मिला है... इधर अब जांच एजेंसी आरोपी रविंद्र से पूछताछ कर रही है कि पाइपलाइन में सेंध लगाने की साजिश में उसकी क्या भूमिका थी। चोरी के क्रूड ऑयल को कहां ले जाया गया और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि जांच अभी जारी है... SOG अन्य वांछित और संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुटी है। भूमिगत पाइपलाइन में सेंध लगाकर करोड़ों के क्रूड ऑयल की चोरी का ये नेटवर्क अभी पूरी तरह बेनकाब होना बाकी है。0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ में निकाय चुनाव तेज तैयारी, वार्ड 60 के टिकट पर उम्मीदवारों का उत्साह
Kishanganj, Bihar:निकाय चुनाव को लेकर किशनगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 60 के लिए टिकट मिलने के बाद पार्टी के दावेदार और समर्थक विधायक विकास चौधरी के आवास पहुंचे। इस दौरान विधायक ने टिकट मिलने पर दावेदारों का माला पहनाकर स्वागत किया और चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने का संदेश दिया। विधायक आवास पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान चुनावी रणनीति और वार्ड में जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर एक बात साफ नजर आई कि अब टिकट की दौड़ खत्म और जनता के बीच पहुंचकर भरोसा जीतने की असली परीक्षा शुरू हो गई है। विधायक विकास चौधरी ने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव सिर्फ पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का अवसर है। वार्ड के विकास, समस्याओं के समाधान और आमजन के बीच लगातार उपलब्ध रहने को प्राथमिकता देने की बात कही गई। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे प्रत्याशी वार्ड 60 की जनता का कितना विश्वास हासिल कर पाते हैं। टिकट की घोषणा के बाद शुरू हुआ स्वागत का दौर अब जल्द ही डोर-टू-डोर जनसंपर्क और वोटों की लामबंदी में बदलने वाला है।0
0
Report
बिलासपुर के वरिष्ठ नेता श्याम कश्यप हमला: विपक्षी महंत ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम कश्यप पर हुए प्राणघाती हमले और उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत उनके निवास पहुंचे और मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि श्याम कश्यप उनके पुराने मित्र हैं और घटना की जानकारी मिलते ही वे उनका हलचाल जानने बिलासपुर पहुंचे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सिर्फ बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश भर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कभी शांतिपूर्ण माना जाने वाला शांतिपुरी जिला और बिलासपुर अब हर छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े, मारपीट और गुंडागर्दी का गढ़ बनता जा रहा है। रायपुर से भी बड़े अपराध अब यहाँ सामने आने लगे हैं, जिससे आम जनता और कांग्रेसियों के मन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।चरणदास महंत ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों की मुख्य वजह बाजार में बिकने वाले सूखे नशे और नशीली दवाओं को बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में हत्या, मारपीट और पारिवारिक हिंसा जैसी घिनौनी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सरकार शराब और नशे के जरिए राजस्व कमाने में लगी है, लेकिन आम जनता की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक सरकार नशाखोरी पर पूरी तरह से लगाम नहीं कसेगी, तब तक ऐसे आपराधिक मामलों और हमलों पर रोक लगाना असंभव है।0
0
Report
पटाखा विस्फोट के बाद अवैध भंडारण पर बुलडोजर, तीन मंजिला मकान की कार्रवाई चर्चा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दरअसल, कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिस मकान में अवैध भादरण था उसको पर बुलडोजर कार्यवाही की जा रही है। मनौरी कस्बे में इसी इलाके के एक मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे डीसीएम में लादकर सुरक्षित स्थान पर भेजा है। प्रशासन अब अवैध भंडारण से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आदिल डीजे के इस तीन मंजिला मकान को लेकर भी प्रशासन की कार्रवाई की चर्चा है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच की जा रही है कि इस भवन में अवैध गतिविधियों से जुड़ा कोई निर्माण या भंडारण हुआ था या नहीं। अगर जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो इस आलीशान मकान पर भी बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है। कैमरे पर तस्वीरें लगातार आप देख रहे हैं—और अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ अवैध विस्फोटक सामग्री की बरामदगी तक सीमित रहती है या फिर अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलता है।0
0
Report
Advertisement
