Back
अल्मोड़ा में तेज रफ्तार कार से मजदूर घायल, हालत गंभीर; पुलिस ने केस दर्ज
DBDEVENDRA BISHT
Jan 28, 2026 05:02:17
Almora, Uttarakhand
अल्मोड़ा में लोअर माल रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 26 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजकर 52 मिनट पर नेक्सा शोरूम के पास खोल्टा क्षेत्र में हुई। पीड़ित राम चन्द्र साह भवन निर्माण से जुड़े कार्य में लगा हुआ था, तभी बेस अस्पताल से पाण्डेखोला की ओर आ रही कार संख्या यूके 02ए 4404 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 125 और 281 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टक्कर इतनी तेज थी कि राम चन्द्र साह के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उसके कान और मुंह से खून बहने लगा। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। कार चालक हेमन्त लोबियाल घायल को बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बाहर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन घायल को राममूर्ति अस्पताल बरेली ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है और वह अभी भी बेहोश है। घटना की सूचना उसी दिन शाम 4 बजकर 31 मिनट पर 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिसकर्मी बेस अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई। पीड़ित शादीशुदा है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है, ऐसे में हादसे से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 28, 2026 06:36:35Noida, Uttar Pradesh:UGC बिल को लेकर आज भी लखनऊ में प्रदर्शन हुए। छात्रों ने आज जीपीओ पर छात्र पंचायत लगाई और प्रदर्शन किया
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 28, 2026 06:36:280
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 28, 2026 06:36:090
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 28, 2026 06:35:440
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 28, 2026 06:34:18Noida, Uttar Pradesh:अगर किसी बाग में एक पौधा छोटा रह गया।
तो इसका मतलब ये तो नहीं कि समानता के नाम पर बाकी पौधों को ऊपर से काट दिया जाए?
प्रधानमंत्री मोदी जी UGC कानून वापस लिजिए।
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 28, 2026 06:34:020
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 28, 2026 06:33:360
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 28, 2026 06:33:190
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 28, 2026 06:33:090
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 28, 2026 06:32:490
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 28, 2026 06:32:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 06:32:220
Report