Back
नकली पुलिस वर्दी पहनकर ठगने वाला युवक गिरफ्तार; शिक्षिका से शादी तक कर ली
HUHITESH UPADHYAY
Jan 28, 2026 06:36:28
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले में पुलिस की वर्दी की आड़ लेकर वर्षों तक रौब जमाने और लोगों को गुमराह करने वाला एक युवक कानून के शिकंजे में आ गया। खुद को राजस्थान पुलिस का जवान बताने वाला यह शातिर युवक न केवल आमजन और दुकानदारों को प्रभावित करता रहा, बल्कि इसी झूठी पहचान के सहारे उसने सेकंड ग्रेड शिक्षिका से शादी तक कर ली। अरनोद थाना पुलिस की सतर्कता से इस हैरान कर देने वाले फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।
खुद को राजस्थान पुलिस में कार्यरत बताकर लंबे समय से लोगों पर रौब जमाने वाला युवक अरनोद थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नकली पुलिस वर्दी पहनकर, फर्जी फोटो दिखाकर और झूठी कहानियां गढ़कर खुद को पुलिसकर्मी साबित करता रहा। इसी झूठी पहचान के भरोसे उसने एक सेकंड ग्रेड शिक्षिका से विवाह भी कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अरनोद थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम अरनोद बस स्टैंड स्थित एक हेयर सैलून पहुंची। वहां दुकानदार ने युवक को जय हिंद कहकर संबोधित किया और उसे पुलिसकर्मी बताया। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को राजस्थान पुलिस का जवान बताते हुए मोबाइल में पुलिस वर्दी पहने हुए फोटो दिखाए। हालांकि जब पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से उसका सत्यापन कराया गया तो सच्चाई सामने आ गई। बताए गए नाम का कोई भी व्यक्ति पुलिस विभाग में कार्यरत नहीं था।
सख्त पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने शादी करने के उद्देश्य से फर्जी पुलिस वर्दी बनवाई, फोटोशूट कराया और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर उसने वर्ष 2023 में सेकंड ग्रेड शिक्षिका से शादी की। शिक्षिका की वर्ष 2021 में चूपना विद्यालय में नियुक्ति हुई थी। दोनों की मुलाकात शिक्षिका की चचेरी बहन की शादी में हुई थी। शादी के करीब दो माह बाद शिक्षिका को आरोपी की सच्चाई का पता चला। आरोपी अपनी पत्नी को जोधपुर में पुलिस ट्रेनिंग पर जाना बताता था। एक-दो बार वह जोधपुर गया भी, लेकिन वहां मजदूरी कर वापस लौट आया। लौटने पर वह खुद को सस्पेंड बताया करता था। नकली वर्दी और फोटो के जरिए वह लगातार पुलिसकर्मी होने का झूठा रौब दिखाता रहा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में जाकर पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाता था, ताकि उसकी फर्जी पहचान पर किसी को शक न हो। इन तस्वीरों का इस्तेमाल वह लोगों को प्रभावित करने और उनसे पैसे ऐंठने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से पुलिस वर्दी में फोटो और पुलिसकर्मियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें बरामद की हैं। साथ ही उसकी निशानदेही पर फर्जी पुलिस वर्दी भी जब्त की गई है。
पुलिस ने आरोपी की पहचान उमेश डामोर पिता लक्ष्मण लाल डामोर, उम्र 23 वर्ष, निवासी सोबनिया थाना पीपलखूंट के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी का प्रतिरूपण एवं धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 08:01:310
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 28, 2026 08:01:040
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 28, 2026 08:00:430
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 28, 2026 08:00:230
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 28, 2026 07:55:560
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 07:54:090
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 28, 2026 07:53:570
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 28, 2026 07:53:450
Report
CSCharan Singh
FollowJan 28, 2026 07:53:090
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 28, 2026 07:52:470
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowJan 28, 2026 07:52:200
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 28, 2026 07:52:070
Report