263601
अल्मोड़ा के मतगणना सेंटर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में मतगणना शुरू हो गयी है। पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जा रही है। मतगणना शुरू होने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा सेंटर पहुंचे। प्रदीप टम्टा का कहना है कि मीडिया के सारे एग्जिट पोल फेल होंगे और उत्तराखंड में कांग्रेस 2009 लोकसभा का रिकार्ड फिर दोहरायेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर हमला, नशे की होम डिलीवरी और कॉलोनियाँ
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ काँग्रेस सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र और सांसद दीपेंद्र हुडा दीपेंद्र हुडा का हरियाणा सरकार पर बड़ा आरोप हरियाणा में नशे की होम डिलीवरी हो रही पंजाब से नशा खत्म करने का दावा करते हैं ? दीपेंद्र ने कहा- झूठ, फूट और लूट की त्रिस्तरीय नीति पर चलती है भाजपा सरकार। कहा - बीजेपी का फुल फॉर्म भारतीय झूठी पार्टी जनता कष्ट का जीवन काट रही है और भाजपा के विधायक और भाजपा से जुड़े लोग कॉलोनियां काट रहे हैं दीपेंद्र की मांग - एक विधायक और मंत्री का नाम बताओ जो कॉलोनी नही काट रहा हो ! मैं शरीफ हूँ लेकिन सूना नही हूँ, लोग मेरे साथ हैं। लोगों से कहा- थम म्हारे प विश्वास राखियो ,हम थार प विश्वास राखेंगे। कार्यकर्ताओ से कहा- कोई रूसियों मतना, सबको एडजेस्ट करेंगे दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा विधायकों को जनता से मिलने को कहा है। इसका मतलब साफ है कि भाजपा के विधायक जनता से नही मिल रहे हैं। दीपेन्द्र हुडा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर भी बड़ा हमला बोला है। दीपेन्द्र का कहना है कि भाजपा पंजाब में सरकार आते ही नशा खत्म करने का दावा कर रही है जबकि हरियाणा में नशे की होम डिलिवरी हो रही है। दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि भाजपा के 12 सालों में हरियाणा की जनता कष्ट उठा रही है और भाजपा नेता और विधायक काॅलोनियां काट रहे हैं। कही लाईसेंसी काॅलोनी तो कहीं अवैध काॅलोनी काट रहे हैं और काचे काट रहे हैं। दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि भाजपा पार्टी झूठ, लूट और फूट की तीन स्तरीय नीति पर काम करती है इसके अलावा विकास का कोई काम नही करती। उन्होनंे बीजेपी को भारतीय झूठी पार्टी बताया है।दीपेन्द्र हुडा बहादुरगढ़ में कांग्रेस सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। दीपेन्द्र हुडा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि थम म्हारे पर विश्वास राखियो, हम थारे प विश्वास राखेंगे और भाजपा को हरियाणा से उखाड़ने के लिए नए सिरे से लड़ाई की शुरूवात करते हैं। दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि भाजपा सरकार और हरियाणा के दूसरे दल हमेशा उन्हे ही निशाने पर लेते हैं उनके बारे में उल्टा सीधा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वो नरम हैं शरीफ हैं इसलिए कुछ नही बोलते लेकिन वो सूने नही हैं उनके साथ लोग खड़े हैं और लोकतंत्र में लोगों का साथ ही बड़ी ताकत होती है। दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि साजिश से भाजपा की सरकार बनी है इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को इस्तीफा देना ही होगा। दीपेन्द्र हुडा ने बहादुरगढ़ के कांग्रेस सम्मेलन की सफलता के लिए पूर्व विधायक राजेन्द्र जून और ग्रामीण एंव शहरी हल्का अध्यक्षों को भी बधाई दी है।0
0
Report
जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग की हत्या, ग्रामीणों ने NH-22 जाम कर किया प्रदर्शन
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार की लोहे की रॉड और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-22 को जाम कर आगजनी कर दी। मौके पर पहुंचे कथित प्रेमिका और उसके बेटे पर भीड़ का गुस्सा फूटा और लोगों ने बीच सड़क दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव के समीप एनएच-22 की है। हत्या के बाद इलाके में हड़कम मच गया। मृतक की पत्नी वार्ड सदस्य ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे जब वह जिउतिया पर्व कर लौटीं, तब कमलेश घर पर ही थे। इसके बाद वह किसी काम से बाहर निकले। पत्नी का दावा है कि कमलेश की किसी महिला से लगातार फोन पर बात होती थी, जिस वजह से वह देर रात तक जागते थे और मुख्य दरवाजा भी खुद ही बंद करते थे। रविवार की सुबह बेटा पिता को जगाने पहुंचा, तो होश उड़ गए। मुख्य दरवाजा खुला था और कमलेश खून से लथपथ अचेत पड़े थे। आन्न-फानन में परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। अपराधियों की तात्कालिक गिरफ्तारी और फांसी की मांग को लेकर लोगों ने एनएच-22 को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंची और विवाद करने लगी; ग्रामीणों ने उसे मृतक की कथित प्रेमिका बताते हुए बेटे समेत घेर लिया और पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और किसी तरह दोनों को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। प्राथमिक जांच में अवैध संबंध के चलते घर में घुसकर हत्या की बात सामने आई। सड़क जाम के दौरान पहुंची कथित प्रेमिका के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की थी, जिसे पुलिस ने समय रहते बचा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक जांच टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।0
0
Report
पंचकूला के निजी क्लब के बाहर तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को टक्कर दी, हालत गंभीर
Panchkula, Haryana:पंचकूला में देर रात एक निजी क्लब के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार क्रेटा car ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक घटना होटल कॉप के पीछे स्थित पार्किंग क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कथित तौर पर एक क्रेटा कार का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान कार चालक तेज रफ्तार में कथित तौर पर गलत दिशा में कार दौड़ाता हुआ वहां पहुंचा。 इसी बीच निजी क्लब में पार्टी खत्म होने के बाद कुछ युवक अपने वाहनों की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेटा ने पीछे से एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया。 घायल युवक की पहचान हिमांशु उर्फ गोल्डी निवासी मनीमाजरा के रूप में हुई है। घायल के अनुसार, कुछ लोग क्रेटा कार के पीछे लगे हुए थे और कार चालक तेज रफ्तार में गलत दिशा में भाग रहा था। इसी दौरान क्लब से बाहर निकलकर वाहनों की ओर जा रहे लोगों के बीच कार पहुंची और उसे टक्कर मार दी。 पुलिस ने चालक को किया काबू हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेटा कार चालक को काबू कर लिया है। घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है。 CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की शुरुआत कैसे हुई और क्रेटा चालक तेज रफ्तार में गलत दिशा में क्यों जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी और आरोपी चालक के खिलाफ किन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल युवक के परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस जांच, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
Advertisement
झज्जर आढ़तियों ने बाजरे की खरीद शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
Jhajjar, Haryana:बाजरा खरीद शुरू न होने से झज्जर में आढ़तियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी : मंडी प्रधान विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक, सोमवार को डीसी से मिलेंगे आढ़ती : संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो धरने का ऐलान संभव : नहीं मिला संतोषजनक जवाब तो आढती शुरू कर सकते हैं आंदोलन : मंडी के पूर्व प्रधान चांद सिंह ने लगाया मार्केट कमेटी कर्मचारियों पर कोताही और लापरवाही का आरोप कहा: 1 अक्टूबर से शुरू होनी थी खरीद, लेकिन 4 दिन बीतने के बाद भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब : किसान की मेहनत पर पानी फेरने का हो रहा है प्रयास : शासन और प्रशासन बताएं की कब होगी किसान के बाजरे की खरीद : नहीं मिला संतोषजनक जवाब, तो प्राइवेट स्थानों पर बाजरा बेचने को होंगे किसान मजबूर : सरकार को चेताया, फैसला लेने में देरी न करें सरकार, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम एंकर रीड झज्जर, हरियाणा ========= झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने को लेकर आढ़तियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। खरीद प्रक्रिया शुरू कराने और शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए रविवार को आढ़तियों ने मंडी प्रधान विनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में आढ़तियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे और मंडी में धरना भी शुरू किया जा सकता है। आढ़तियों ने कहा कि बाजरे की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होनी थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं पाई है। उनका आरोप है कि किसानों और आढ़तियों को खरीद शुरू होने को लेकर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही। इससे मंडी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और किसानों को अपनी फसल के भविष्य को लेकर चिंता sता रही है। बैठक में मंडी के पूर्व प्रधान चांद सिंह ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों पर कोताही और लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके बाजरे की फसल मंडी तक लेकर पहुंचता है, लेकिन समय पर सरकारी खरीद शुरू न होने से उसकी मेहनत पर पानी फेरने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि किसानों के बाजरे की सरकारी खरीद आखिर कब शुरू होगी। यदि किसानों को समय पर खरीद की सुविधा नहीं मिली तो उन्हें मजबूरी में अपनी फसल प्राइवेट स्थानों पर बेचनी पड़ सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आढ़तियों ने निर्णय लिया कि वे सोमवार को उपायुक्त से मुलाकात करेंगे और बाजरा खरीद शुरू करवाने की मांग रखेंगे। आढ़तियों का कहना है कि यदि डीसी से मुलाकात के बाद भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। आढ़तियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बाजरा खरीद को लेकर फैसला लेने में अब और देरी नहीं की जानी चाहिए। यदि जल्द सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो आढ़तियों और किसानों का रोष बड़ा आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी。 बाइट: चांद बोडिया, पूर्व प्रधान मंडी एसोसिएशन झज्जर。 बाइट झज्जर अनाज मंडी प्रधान विनोद पूनिया झज्जर सुमित कुमार0
0
Report
मण्डला में मंत्रियों का पारंपरिक डांस, तेंदूपत्ता बोनस वितरण की तैयारी तेज
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — गुदुम बाजा की धुन पर थिरके मंत्री मण्डला में तेंदूपत्ता एवं काष्ठ लाभांश बोनस वितरण कार्यक्रम से पहले उत्साह का माहौल नजर आया। गुदुम बाजा की पारंपरिक धुन पर कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके और प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी आगमन होना है। मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। मंत्रियों के पारंपरिक अंदाज में थिरकने का वीडियो अब चर्चा में है।0
0
Report
बाम्बोली मैदान को लेकर युवाओं का आक्रोश, एकता रैली से प्रशासन पर दबाव
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:बाम्बोली में खेल मैदान को लेकर युवाओं का फूटा आक्रोश, एकता रैली निकालकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की नारेबाजी रामगढ़/अलवर रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के बाम्बोली गांव में लंबे समय से खेल मैदान की मांग कर रहे युवाओं का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। खेल मैदान पर अतिक्रमण और प्रशासन की कथित अनदेखी से नाराज युवाओं ने रविवार को एकजुट होकर एकता रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतरे और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कर युवाओं के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। युवाओं का कहना है कि गांव में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर नहीं मिल पा रहा। गांव में खेल मैदान की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। युवाओं ने आरोप लगाया कि खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी के चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा。 रैली के दौरान युवाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। पंचायत चुनाव के बीच युवाओं ने जनप्रतिनिधियों को भी निशाने पर लिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ‘दो कचौरी एक समोसा, इन सरपंचों का कोई नहीं है भरोसा’ जैसे नारे भी लगाए गए, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। युवाओं का आरोप है कि पांच साल तक गांव की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि नजर नहीं आते, लेकिन चुनाव आते ही वोट मांगने के लिए घर-घर पहुंचने लगते हैं। युवाओं ने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल्द से जल्द युवाओं को सौंपने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 बाइट:स्थानीय युवा0
0
Report
Advertisement
हाथरस: RLD विधायक ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मुले पर कहा—परिवारवादी राजनीति का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:हाथरस, उत्तर प्रदेश: आरएलडी विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर कहा, "स्वयंभू पार्टी है, वो जो है केवल एक परिवार की पार्टी है और जितने भी पद पीडीए के नाम पर है, वो अपने परिवार को ही पीडीए बनाते हैं। इस तरीके का उनका प्रोपेगैंडा है। वो हमेशा आपने देखा होगा, ये जगजाहिर है। जब वो सरकार में थे, तो नौकरी उनके घर से सिलेक्ट होती थी किसे देनी है, किसे हटाना है, किसे नहीं हटाना है। एक लिस्ट आती थी राम गोपाल जी की, एक लिस्ट आती थी शिवपाल जी की, एक लिस्ट आती थी अखिलेश यादव की। तो वो जगजाहिर है, मैं इसे बताऊँ तो मुझे थोड़ा सा अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूँ, जो पीडीए का प्रोपेगैंडा लेकर चल रहे हैं तो उनका पूरा पीडीए उनके घर में ही बना हुआ है...0
0
Report
जयपुर कोचिंग संस्थान में विवाद: शिक्षक ने छात्र से मारपीट, विरोध प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कलाम कोचिंग संस्थान के बाहर रविवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन एक छात्र के साथ कोचिंग शिक्षक द्वारा कथित मारपीट के मामले को लेकर किया गया। आरोप है कि पेपर में कुछ सवाल नहीं मिलने को लेकर छात्र और शिक्षक के बीच विवाद हुआ । इसी दौरान शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की。 घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर शिक्षक छात्र के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले को लेकर शिकायत दी।मामले को लेकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिला और बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग संस्थान के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे。 स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मौके से हटाया और समझाइश कर मामला शांत कराया। इस दौरान कुछ छात्रों को पुलिस द्वारा मौके से खदेड़ने की बात भी सामने आई。 मामले को लेकर एसीपी मानसरोवर हेमेंद्र ने बताया कि कुछ छात्र नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी छात्रों को समझाइश देकर वहां से भेज दिया गया। एसीपी के मुताबिक, फिलहाल मामला पूरी तरह शांतिपूर्ण है。0
0
Report
नीमराना पुलिस ने आवासीय क्षेत्रों के पास अवैध नशे के धड़े ध्वस्त किए
Jaipur, Rajasthan:नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) के आवासीय सोसायटियों के आसपास सड़क किनारे अवैध नशे के धड़ी व खोखों के खिलाफ नीमराना पुलिस ने दोपहर कार्रवाई कर उन्हें ध्वस्त किया। थानाधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से करीब दर्जनभर धड़ी-खोखों को हटाकर कब्जे में लिया गया। पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि अवैध सूखा नशा, गांजा, स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर इन अवैध खोखों को हटाने की कार्रवाई की। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आवासीय क्षेत्रों में नशे की बिक्री और अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट-01— सुरेंद्र यादव थानाअधिकारी नीमराना0
0
Report
Advertisement
सरिस्का जंगल में बाघ-भैंस आमने-सामने, भिड़ंत से बची रह गईं दोनों
Alwar, Rajasthan:अलवर सरिस्का के जंगल में आमने-सामने आए बाघ और भैंस, कुछ देर थमीं सांसें; वीडियो वायरल अलवर। सरिस्का बाघ अभयारण्य के जंगल में उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब एक बाघ और भैंस कुछ दूरी पर आमने-सामने आ गए। दोनों को बेहद करीब देखकर कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि बाघ भैंस पर हमला कर सकता है। हालांकि, भैंस भी बिना घबराए बाघ के सामने डटी रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाघ की नजर सामने खड़ी भैंस पर पड़ती है। बाघ कुछ देर तक भैंस को घूरता है और फिर गुर्राने लगता है। इसके बावजूद भैंस अपनी जगह से पीछे नहीं हटती और बाघ के सामने मजबूती से खड़ी रहती है। कुछ क्षण तक दोनों के बीच आमना-सामना होने के बाद बाघ अचानक झाड़ियों की ओर चला जाता है। इसके बाद भैंस भी बिना किसी घबराहट के जंगल की ओर आगे बढ़ जाती है। इस दौरान दोनों के बीच किसी तरह की भिड़ंत या हमला नहीं हुआ। सरिस्का के जंगल का यह रोमांचक नजारा देखकर कुछ देर के लिए ऐसा लगा मानो बाघ और भैंस के बीच आमने-सामने की जंग होने वाली हो, लेकिन दोनों ने संयम बनाए रखा और बिना किसी टकराव के अलग-अलग दिशा में चले गए। वीडियो सामने आने के बाद यह दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
मुबारिकपुर में अवैध हथकड़ शराब के 8 भट्टे तोड़े, 20 हजार लीटर वॉश नष्ट
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ मुবারिकपुर में अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 भट्टियां तोड़ीं 20 हजार लीटर वॉश नष्ट, क्यूआरटी टीम के सहयोग से नौगांवा थाना पुलिस ने दी दबिश रामगढ़ क्षेत्र के मुबारिकपुर में अवैध हथकड़ शराब के निर्माण के खिलाफ नौगांवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने क्यूआरटी के सहयोग से अवैध शराब तैयार करने के लिए संचालित की जा रही 8 भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार की गई करीब 20 हजार लीटर वॉश को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि पुलिस को मुबारिकपुर क्षेत्र में अवैध रूप से हथकड़ शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की टीम ने क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर मौके पर शराब बनाने के लिए कई भट्टियां संचालित मिलीं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही 8 भट्टियों को तोड़ दिया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद करीब 20 हजार लीटर वॉश को नष्ट किया गया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अवैध शराब बनाने वालों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी हरदयाल यादव ने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है。0
0
Report
सबसे चटका वाला हेडलाइन: जमीन विवाद में उन्नाव व्यापारी पर हमला, बेटा समेत व्यापारी घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव व्यापारी पर लाठी डंडों से हमला। व्यापारी और व्यापारी के पुत्र को आई गंभीर चोटे। जमीनी विवाद में व्यापारी पर लाठी डंडों से हमला। व्यापारी राम तनेजा और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल। मौके पर पहुंचे व्यापार संगठन के पदाधिकारी ने पुलिस को दी सूचना। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने घायल व्यापारी और उनके पुत्रों को लेकर पहुंचे अस्पताल। सदर कोतवाली के पीतांबर नगर का है मामला।0
0
Report
Advertisement
रांची में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री की यात्रा: बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण योजना
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और झारखंड बीजेपी प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को रांची पहुंचेंगे. रांची एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा. प्रदेश प्रभारी रांची एयरपोर्ट से सीधे खूंटी ,उलिहातु के लिए रवाना होगें और वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगें. ढाई बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें.0
0
Report
खूंटी में नशीली दवाओं के कारोबारी को गिरफ्तार, भारी मात्रा में दवाएं बरामद
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग – नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार। एंकर - खूंटी पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर नशीली दवाओं का कारोबार करनेवाले एक व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में ओनरेक्स सीरप, निट्राजेपाम और अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद किया है। जिसे वह दुकानों और किसी अन्य नशे के कारोबारियों को सप्लाई करने के लिए जा रहा था। ये ड्रग्स सप्लाईयर अब्दुल कुद्दुस जमशेदपुर के मानगो आजाद बस्ती का रहनेवाला है । जो काफी दिनों से खूंटी शहर में ऐसा काम करता रहा है। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा कर तजना होटल के पास कच्ची सड़क से उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ONEREX 100 एमएल सिरप, Nitrazepam (Nitrosun-10) टैबलेट, Alprazolam (OHMS Alpha 0.5) टैबलेट और POCO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल से रांची की ओर से खूंटी आ रहा था और कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री करने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 59 वर्षीय अब्दुल कुद्दुस कासिफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी घूम-घूमकर नशीली दवाओं की बिक्री करता था। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।0
0
Report
भीलवाड़ा: अज्ञात वाहन से टकराने पर सरकारी शराब से भरे कंटेनर में आग, चालक-खलासी झुलसे
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ाअज्ञात वाहन से टकराया सरकारी शराब से भरा कंटेनर, केबिन में लगी आग चालक और खलासी झुलसे, दुकानदारों व पुलिसकर्मी ने मशक्कत कर बाहर निकाला कोटपूतली से भीलवाड़ा की ओर सरकारी शराब से भरा कंटेनर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर नानकपुरा स्थित कंचन फैक्ट्री के सामने कंटेनर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया。 टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के केबिन में आग लग गई। हादसे में कंटेनर चालक और खलासी करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और नानकपुरा चौकी मांडल पुलिस को सूचना दी。 सूचना पर चौकी से हेड कांस्टेबल देवेंद्र मौके पर पहुंचे। दुकानदारों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की चपेट में आए चालक और खलासी को कंटेनर के केबिन से बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया गया。 मांडल थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह नरूका ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
