221010
भभुआ में जैव विविधता प्रबंधन पर वीडियो कॉन्फ्रेंस
Varanasi, Uttar Pradesh:भभुआ में वन विभाग कार्यालय में बिहार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने जैव विविधता प्रबंधन समितियों के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस किया। डीएफओ चंचल प्रकाशम ने बताया कि इस बैठक में जिला और प्रखंड स्तरीय समिति के सदस्य शामिल हुए। मंत्री ने बिहार में जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसमें स्थानीय पेड़-पौधे, जड़ी-बूटी, वन्यजीव और सूक्ष्मजीवों की विविधता पर चर्चा हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेपाल बाढ़ पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने जताया गहरा दुख, राहत मदद जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जताया गहरा दुख मेघवाल बोले-प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि बेहद पीड़ादायक, भारत सरकार घटनाक्रम पर बनाए हुए है नजर राहत और बचाव कार्यों के लिए भारतीय टीमें, स्वयंसेवी संस्थाएं और संबंधित एजेंसियां कर रही सहयोग भारत सरकार नेपाल के साथ लगातार समन्वय बनाकर प्रभावित लोगों तक पहुंचा रही मानवीय सहायता केंद्रीय मंत्री ने कहा—प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे प्रभावित लोगों के प्रति व्यक्त की संवेदना, शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई सहानुभूति घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा0
0
Report
बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में आवारा गाय ने सड़क पर उत्पात मचाया
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में एक आवारा गाय ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गाय ने एंबुलेंस का रास्ता रोकने के साथ उसकी हेडलाइट भी तोड़ दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर अचानक पहुंची गाय ने राहगीरों को दौड़ाना शुरू कर दिया। दोपहिया वाहन सवारों को भी गाय ने दौड़ाया। इतना ही नहीं, एक कार के पीछे भी गाय काफी दूर तक दौड़ती रही। घटना के दौरान सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सहमे नजर आए। स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने और सड़क पर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।अब video सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.0
0
Report
उत्तरकाशी के जौराई बुग्याल में तीन दिवसीय पर्यटन मेले का रंगारंग उद्घाटन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के सुदूरवर्ती ग्राम स्याबा में जौराई बुग्याल में आयोजित तीन दिवसीय बेलक-जौराई बुग्याल पर्यटन मेले का रंगारंग कार्यक्रम से आगाज हुआ। लोक नृत्य, पारंपरिक पूजा-अर्चना और पांडव संस्कृति की गूंज के बीच मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। जनपद के जौराई बुग्याल केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है। भगवान सोमेश्वर देवता सहित अन्य देवी देवताओं की अगुवाई में प्रतिवर्ष 18 किलोमीटर की पैदल जौराई यात्रा में दूध, दही और मक्खन से देवी-देवताओं और द्रौपदी माता का अभिषेक किया जाता है। यात्रा के दौरान प्रस्तुत किया जाने वाला पारंपरिक पांडव नृत्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है। यह आयोजन उत्तरकाशी जनपद की प्राचीन लोक परंपराओं को जीवित रखने का सशक्त माध्यम बन रहा है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में 12वीं छात्र की मौत: नकल पर्ची, पिटाई और जुर्माने से हंगामा
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में कक्षा 12 के छात्र की मौत से हड़कंप नकल की पर्ची मिलने के आरोप में रिस्टीकेट करने और पिटाई का आरोप ₹1500 जुर्माना लगाने की भी परिजनों ने कही बात सौंरा के पास अचेत मिला था छात्र, मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कानपुर ले जाते समय रास्ते में छात्र ने तोड़ा दम इकलौती संतान था 17 साल का तेजस छात्र की मां ने सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार, स्कूल प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप मृतक छात्र तेजस उर्फ यशु मुरांव गांव का बताया जा रहा निवासी सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम का था कक्षा 12-बी का छात्र छात्र की मौत की वजह और विद्यालय में हुई घटना की जांच की मांग सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम का मामला0
0
Report
बाढ़ में नाव से गर्भवती तक पहुंची मेडिकल टीम, अस्पताल भर्ती
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव बाढ़ के बीच नाव से गर्भवती तक पहुंची मेडिकल टीम। गर्भवती महिला को नाव से गांव लेने पहुंची मेडिकल टीम। नाव क़े माध्यम से गर्भवती महिला को CHC में कराया गया भर्ती। आशा बहू, सीएचओ नाव से पहुंची गांव, गर्भवती महिला को लाई अस्पताल। बांगरमऊ CHC क़े तहत धनापुरवा का है मामला。0
0
Report
अंकित बालियान का पैतृक घर शामली के बंतीखेड़ा गांव में
Noida, Uttar Pradesh:अंकित बालियान का पैतृक घर शामली ज़िले के बाबरी पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले बंतीखेड़ा गांव में है।0
0
Report
Advertisement
चुनाव से पहले सभी दलों के चेहरे एक, घोषणाएं खोखली निकलीं
Noida, Uttar Pradesh:सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव, राजद के लालटेन श्री तेजस्वी यादव, तृणमूल दीदी सुश्री ममता बनर्जी और आप नेता श्री अरविंद केजरीवाल - इन सबके चेहरे अलग-अलग, लेकिन इनकी ढपोरशंखी घोषणाएं और खोखली राजनीति का खालिस चरित्र एक है। बिहार ने राजद, पश्चिम बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली ने आप को नकार दिया। अगला नंबर सपा का है, जिसे 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी।0
0
Report
पंजाब बंद: बरनाला में सरकारी कर्मियों का प्रदर्शन, 18% DA और पुरानी पेंशन मांग
Barnala, Bathinda, Punjab:पंजाब बंद: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया। कर्मचारी और पेंशनर्स सांझा फ्रंट पंजाब तथा पंजाब मुलाजिम मंच की अगुवाई में प्रदेशभर में सरकारी कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। बरनाला में भी पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों को ताले लगा दिए और डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर एकत्र होकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान कई कर्मचारी संगठन अपने झंडों और काली झंडियों के साथ पहुंचे और पंजाब सरकार से अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि प्रदेशभर में 200 से ज्यादा कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के वादे किए थे, लेकिन करीब साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद उनकी कई मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। सरकारी कार्यालयों पर ताले लगे होने के कारण दफ्तरों के अंदर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा और अपने काम करवाने पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 18 प्रतिशत डीए लागू करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने 15 जनवरी 2015 और 17 जुलाई 2020 से संबंधित पत्रों को रद्द करते हुए कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि कम वेतन पर लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जाना चाहिए। कर्मचारी संगठनों ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले विधानसभा चुनावों में कर्मचारी वर्ग इसका डटकर विरोध करेगा। बरनाला में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपने संगठन के झंडे और काली झंडियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों की ओर से शहर के बाजारों में रोष मार्च निकालने की भी बात कही गई है। वहीं, पंजाब बंद के कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। अपने जरूरी काम करवाने के लिए दफ्तर पहुंचे लोग भी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते परेशान नजर आए। यस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सदस्य भी कर्मचारी संगठनों के समर्थन में शामिल हुए। दूसरे ओर, कर्मचारी संगठनों और पंजाब सरकार के बीच चंडीगढ़ में बातचीत भी चल रही है। इस बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर क्या फैसला निकलता है, यह बैठक के बाद ही साफ होगा। फिलहाल बरनाला सहित पंजाब के कई हिस्सों में सरकारी कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। बाइट — कर्मचारी राजीव कुमार, बाइट — कर्मचारी रविंदर शर्मा, बाइट — कर्मचारी गुरप्रीत सिंह। कर्मचारीयों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अब सभी की नजरें पंजाब सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच चंडीगढ़ में होने वाली बैठक के नतीजे पर टिकी हैं।0
0
Report
सीधी अदालत के सामने दिनदहाड़े लूट: CCTV में बदमाश गिरफ्त से दूर
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिला न्यायालय के सामने दिनदहाड़े महिला से कट्टे की नोक पर लूट: 60 वर्षीय महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया, कट्टा अड़ाकर कान का बाला, दो अंगूठियां, मोबाइल और टिफिन लूटा गया. हेलमेट और कपड़े से ढका था आरोपियों का चेहरा. कलेक्ट्रेट तिराहे और कॉलेज के पास CCTV फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार नजर आए. अलग-अलग CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस. जिला न्यायालय जैसे संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे. सीधी में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. जिला न्यायालय के उत्तरी गेट के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने 60 वर्षीय महिला को कट्टा अड़ाकर लूट लिया. वारदात के बाद कोतवाली पुलिस CCTV फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
पंचकूला नगर निगम कार्यालय में मेयर का औचक निरीक्षण; कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Panchkula, Haryana:पंचकूला नगर निगम कार्यालय में मेयर का औचक निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप... वार्ड नं 2 से भाजपा पार्षद परमजीत कौर और वार्ड नं 13 से भाजपा पार्षद दीपक गर्ग भी छापे के दौरान मेयर श्यामलाल बंसल के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे... पंचकूला के मेयर श्याम लाल बांसल ने आज सेक्टर-4 स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मेयर के अचानक कार्यालय पहुंचने से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम की कार्यशैली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मेयर ने यह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, कामकाज और आम लोगों से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। मेयर के औचक निरीक्षण से कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल देखने को मिली। मेयर ने अधिकारियों से विभिन्न कार्यों और शिकायतों को लेकर जानकारी ली तथा व्यवस्था में सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेयर श्याम लाल बांसल ने स्पष्ट किया कि नगर निगम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।0
0
Report
दिल्ली के सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई, दुकानदारों में आक्रोश
New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके के तेली वाडा इलाके में आज दिल्ली नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदार और लोग में काफी आक्रोश है लेकिन निगम का कहना है कि हम लगातार अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते रहते हैं। वहीं here के व्यापारी का साफ आरोप है कि अतिक्रमण को लेकर पक्षपात किया जा रहा है और यहाँ पर दुकानदारों के साथ কর্মকর্তা भी शामिल है।0
0
Report
झारखंड HC का सख्त निर्देश: 30 सितम्बर तक थाना-थाने CCTV और अनुपालन रिपोर्ट
Ranchi, Jharkhand:झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख,सीसीटीवी मामले में सरकार पर नाराजगी झारखंड हाई कोर्ट ने डीजीपी को कारी किया अवमानना नोटिस 30 सितंबर तक जवाब देने का निर्देश महाधिवक्ता के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट सरकार के रवैए पर जताई नाराजगी चीफ सेक्रेटरी और होम सेक्रेटरी को संयुक्त शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश 30 सितंबर तक सभी थानों में सीसीटीवी लगाने और कंप्लायंस रिपोर्ट पेश करने का आदेश कोर्ट की चेतावनी,ऐसी स्थिति न बनाएं कि कड़ी कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़े0
0
Report
Advertisement
दुर्ग महापौर की कार में भीषण आग, दमकल ने आग पर काबू पाया
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आया है जहां दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार के वाहन में भीषण आग लग गई आग इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही कार पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई हालांकि गनीमत यह रही की आग लगने के पहले ही महापौर और उनके साथ सवार चार लोग कार से उतरकर अपने चेंबर में जा चुकी थी आपको बता दे की दुर्ग की मेयर अल्का बाघमार दोपहर 12:20 पर जैसे ही दुर्ग नगर निगम पहुंची और गाड़ी से उतरकर अपने चेंबर के अंदर दाखिल होने के तुरंत बाद उनके वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कुछ सेकंड में ही आग पूरे वाहन में लग गई इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के हमले को दी गई मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया.बाइट-अल्का बाघमार (मेयर दुर्ग).0
0
Report
नाकासिपाड़ा में कांग्रेस नेता और उनके बेटे की हत्या का खुलासा, 13 गिरफ्तार
Krishnanagar, West Bengal:গত 15 তারিখ নাকাসিপাড়া নাগাদি তে কংগ্রেস নেতা ও তার ছেলে জোড়া খুনের ঘটনায়, 12 দিনের মাথায়,প্রেসমিট করে নাকাসিপাড়া থানায় জানালেন এসপি। এখনো পর্যন্ত 13 জন কে গ্রেফতার করা হয়েছে, তাদের কে নিয়ে প্রেসমিট করেন।মেন শুটার ও গ্রেফতার হয়েছে,আরো বাকি আছে অভিযুক্ত ধরতে, এখনো পর্যন্ত উদ্ধার ১৩ টি আগ্নেয় অস্ত্র ও ১১৪টি কার্তুজ উদ্ধার হয়েছে, দুটি গাড়ি সিজ করা হয়েছে।সাংবাদিক সম্মেলন করে জানালেন কৃষ্ণনগর পুলিশ জেলার এসপি অতুল ভি। ১৩ জন অভিযুক্ত ১৩ টি আগ্নেয় অস্ত্র,১১৪ রাউন্ড গুলি, দুটো দোনলা দুটো এক নলা, নটি ছোট আগ্নেয় অস্ত্র,১২ বোর, ৭ এমএম ৪৩ ট, ৮ এম এম সাতটি, উদ্ব্বার হয়েছে,0
0
Report
हावड़ा डोमजु़ड़ बाजार समेत तीन बाजारों में पुलिस-एन्फोर्समेंट की कार्रवाई, दाम रोकने के लिए
Howrah, West Bengal:হাওড়া ডোমজুড় বাজার, মাকড়দহ বাজার ও বালি বাজারে অভিযান এনফোর্সমেন্ট ব্রাঞ্চ ও পুলিশের। নিত্যপ্রয়োজনীয় পণ্যের দাম বৃদ্ধি রুখতে অভিযান। নিত্যপ্রয়োজনীয় পণ্যের দাম অস্বাভাবিকভাবে বৃদ্ধি এবং কালোবাজারি ও মজুতদারি রুখতে যৌথভাবে বাজার গুলোয় অভিযান চালানো হয়। বিশেষ করে হঠাৎ করে চিনির দাম কেন বেড়েছে, কতটা বেড়েছে এবং ব্যবসায়ীরা পণ্য মজুত করে কৃত্রিমভাবে বাজারে সংকট তৈরি করছেন কিনা সেই বিষয়গুলি খতিয়ে দেখা হয়।এনফোর্সমেন্ট ব্রাঞ্চের ইন্সপেক্টর শ্রাবনী রায় জানান, ব্যবসায়ীরা তাঁদের স্বাভাবিক লাভ রাখতে পারেন। তবে অতিরিক্ত পণ্য মজুত করে যাতে কালোবারজি বা না করা হয়, সেদিকে নজর রাখা হচ্ছে।পাশাপাশি ওজন ও পরিমানে কারচুপি হচ্ছে কিনা সেবিষয়ও খতিয়ে দেখা হচ্ছে। ব্যবসায়িকদের ওজন মাপার যন্ত্রের নির্দিষ্ট সময় অন্তর পুনর্নবীকরণ বা রিনিউয়াল করা প্রয়োজন, তাঁদের অনেকেই সেই প্রক্রিয়া সম্পূর্ণ করেননি বলে নজরে এসেছে। তাঁদের সচেতন করার পাশাপাশি নিয়ম মেনে চলার নির্দেশ দেওয়া হচ্ছে।0
0
Report
Advertisement
