221001
वाराणसीः पीड़िता का आरोप, दुकान का किराया मांगने पर जान से मारने की धमकी
Varanasi, Uttar Pradesh:जोया अख्तर पत्नी मोहम्मद शोएब निवासिनी चौक ने आरोप लगाया है कि अब्दुल राजिक निवासी रजा कालोनी खजुरी और कुतुबुद्दीन निवासी रजा कालोनी खजुरी ने चौक थाना क्षेत्र के दालमण्डी में एक भू-भाग (दुकान) पर कब्जा कर लिया है। दुकान का किराया भी नहीं देते हैं। किराया मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा के मधुर दूध डेयरी में गैस जलाने से लगी आग, कर्मचारी लेखराज केवट की मौत
Kota, Rajasthan:भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र की राम मंदिर गली स्थित मधुर दूध डेयरी में शनिवार रात लगी आग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही गैस जलाई जाती है, अचानक आग भड़क उठती है। आग इतनी तेजी से फैलती है कि डेयरी में मौजूद कर्मचारी लेखराज केवट उसकी चपेट में आ जाता है। इस दौरान लेखराज दुकान के अंदर चला जाता है, लेकिन आग की लपटों के बीच उसे बाहर निकलने का मौका नहीं पाता और वह बुरी तरह झुलस जाता है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद अंदर कर्मचारी लेखराज अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के दौरान एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया था। अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।0
0
Report
महराजगंज में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ महापर्व का हुआ समापन
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिले में लोकआस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। सुबह होते ही जिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर घाटों पर पहुंचीं। सूर्योदय होते ही महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मइया के गीतों और जयकारों से घाट गूंज उठे। महराजगंज नगर पालिका के साथ नौतनवा, फरेंदा, निचलौल, सिसवा, धानी, परतावल, पनियरा और बृजमनगंज सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कुल 19 छठ घाट बनाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, समाजवादी पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी निरमेश मंगल ने जनपदवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ।0
0
Report
प्रतापगढ़ के 114 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान जारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ आज 114 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी, प्रतापगढ़, अरनोद, सुहागपुरा और पीपलखूंट पंचायत समितियों में डाले जा रहे वोट, 288 मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लगी कतारें, गांवों की सरकार चुनने को ग्रामीणों में दिख रहा भारी उत्साह, एक मतदाता सरपंच और वार्ड पंच दोनों पदों के लिए कर रहा मतदान, जिले के कुल 2 लाख 58 हजार 427 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, इनमें 1 लाख 28 हजार 474 पुरुष और 1 लाख 29 हजार 951 महिला मतदाता शामिल, 2 अन्य मतदाता भी करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल, इससे पहले 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुआ था मतदान, मतदान समाप्त होने के बाद आज ही होगी मतगणना, देर रात तक सरपंच और वार्ड पंच पदों के चुनाव परिणाम आने की संभावना।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव 2026: मौलासर-लाडनूं में मतदान तेज, ग्रामीणों में उत्साह
Didwana, Rajasthan:पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं。 खास तौर पर मौलासर और लाडनूं क्षेत्र की निम्बी जोधा ग्राम पंचायत में मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। कई बूथों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। महिला और पुरुष मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन ने भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जाब्ता तैनात है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। शांतिपूर्ण माहौल के बीच जारी मतदान में ग्रामीणों का उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शा रहा है। अब दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और तेजी आने की उम्मीद है।0
0
Report
धौलपुर बरौली कांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 आरोपियों को हिरासत में लिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर बड़ी खबर धौलपुर से बरौली मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को किया डिटेन SP विकास सांगवान ने घटना के बाद की थी अलग-अलग विशेष टीमें गठित, टीमों ने रातभर सरमथुरा व करौली इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर दी दबिशें, पुलिस ने गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को किया डिटेन, पुलिस कर ही है आरोपियों से पूछताछ, SP विकास सांगवान ने स्वयं सरमथुरा पहुंचकर कर संभाली थी स्थिति, रात की घटना के बाद फिलहाल मौके पर है शांति, गांव में भारी पुलिस जाप्ता है तैनात, SP विकास सांगवान मामले में बेहद सख्त एवं गंभीर0
0
Report
हनुमानगढ़ के ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान; सीओ ने केंद्रों का निरीक्षण किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में ग्राम पंचायतों में सुबह से शांतिपूर्ण हो रहा मतदान, सीओ सिटी मीनाक्षी और टाउन थानाप्रभारी ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाताओं से सीओ सिटी ने की बातचीत,निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करने की अपील,गांव अमरपुरा थेड़ी,झाँबर,नंदराम की ढाणी,गुरुसर और नौरंगदेसर में पहुँच किया निरीक्षण,मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश,हनुमानगढ़ एसडीएम भी मौके पर रहे मौजूद @dmhanumangarh @kuldeepsharmap @hmghpolice0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में खेत पर गोलीबारी, भाई-बहन घायल; छठ के बीच सियासी वारदात का रहस्य
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक तरफ लोक आस्था के महापर्व छठ की खुशियां देखने को मिल रही हैं, तो दूसरी तरफ बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है। ताजा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां खेत में आलू की रोपनी कर रहे भाई-बहन को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची खुर्द गांव का है। जहां संस्कृत विद्यालय के समीप खेत में आलू की रोपनी कर रहे भाई-बहन पर अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।इस गोलीबारी में अनिल महतो के 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार और 23 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी को गोली लग गई। गोली लगते ही दोनों खेत में गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि आरती कुमारी के सीने में गोली लगी है, जबकि मोनू कुमार को नाभि के पास गोली लगी, जो आर-पार हो गई। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और निजी अस्पताल में इलाज जारी है।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और इंस्पेक्टर सह बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।इधर, इस गोलीबारी की घटना को विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चुनाव के दौरान घायल मोनू कुमार भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता के समर्थक थे, जबकि गोलीबारी के आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति के कांग्रेस प्रत्याशी से जुड़े होने की चर्चा है। बताया जाता है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक समर्थन को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसके बाद मोनू प्रदेश में कमाने चले गए थे और घर लौटने के बाद यह गोलीबारी की घटना हुई।हालांकि, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग समेत अन्य कारणों की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, लेकिन इन तमाम चर्चाओं की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वहीं, तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल भाई-बहन निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।फिलहाल, छठ जैसे पवित्र महापर्व के बीच खेत में काम कर रहे भाई-बहन को गोली मारने की इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। आखिर इस गोलीबारी के पीछे की असली वजह क्या है और किसने इस वारदात को अंजाम दिया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
पंचकूला-कालका के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 8 फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया नियंत्रण
Panchkula, Haryana:पंचकूला के कालका क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग... 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू... सूरजपुर-राजीपुर में रात 2 बजे लगी आग, अब भी निकल रहा धुआं... मौके पर तैनात हैं दमकल की गाड़ियां... पंचकूला के कालका क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सूरजपुर-राजीपुर स्थित कामिल ट्रेडिंग के कबाड़ गोदाम में बीती रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए इसे बुझाने के लिए कुल 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। इनमें कालका से 2, पंचकूला से 4, अलीपुर से 1 और सेक्टर-20 से 1 दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, गोदाम से अभी भी धुआं निकल रहा है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और गोदाम में हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
महाराजगंज घने कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, नौतनवा विधायक ने पेश की मानवता की मिसाल
Agra, Uttar Pradesh:महराजगंज में घने कोहरे के चलते सड़क हादसा हो गया । जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र में महाव नाले से सटे छठ घाट के पास दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं । हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए । इसी दौरान छठ घाट से लौट रहे नौतनवा के बीजेपी समर्थित विधायक ऋषि त्रिपाठी की नजर घायलों पर पड़ी । विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया । दरअसल परसामलिक थाना क्षेत्र में महाव नाले के पास सुबह घना कोहरा छाया हुआ था । छठ घाट से करीब 100 कदम की दूरी पर दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए और सड़क पर ही गिर गए । इसी दौरान छठ घाट से लौट रहे नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी वहां से गुजर रहे थे । सड़क पर घायलों को देखकर विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई । इसके बाद उन्होंने बिना देर किए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की । फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है राहत की बात यह है कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
राजेंद्र सरोवर घाट पर छठ व्रतियों ने सिंदूर से अखंड सौभाग्य मांगा; ड्रोन निगरानी
Khajuria Khurd, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पर शहर के राजेंद्र सरोवर छठ घाट पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाया। उन्होंने अखंड सौभाग्य की कामना की और एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा घाट छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक लोकगीतों से गूंजता रहा। पारंपरिक परिधानों में सजी व्रती महिलाएं पूजन सामग्री से भरे सूप और दउरा लेकर घाट पर पहुंचीं। व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। छठी मैया के मधुर गीतों से पूरा माहौल भक्तิมय हो गया। घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस आस्था के पर्व में पूरे उत्साह से शामिल हुए। व्रती महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व पर एक-दूसरे को सिंदूर लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है। यह सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। उनका कहना था कि इस रस्म से महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, अपनापन और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। कई महिलाओं ने इसे छठ पूजा का सबसे भावुक और यादगार पल बताया। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही थी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। आस्था, परंपरा और नारी शक्ति के इस अद्भुत संगम ने घाट पर मौजूद हर व्यक्ति का मन मोह लिया।0
0
Report
बेगूसराय के बिशनपुर में भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में आग का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है, जहां भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अगलगी में घरों में रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की विकराल लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पंपसेट और चापाकल की मदद से आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित लोडियाही गांव का है, जहां रविवार की रात अचानक भीषण आग लग गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक, सबसे पहले स्वर्गीय जय किशुन राय के पुत्र रामनरेश राय के घर में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।इस अग्निकांड में रामनरेश राय के साथ उनके बेटे राजन राय और मंगल राय के घर भी आग की चपेट में आ गए। इसके अलावा भुवनेश्वर राय के पुत्र फूचों राय, रामपति राय, कैलाश राय और उनके बेटे कौशल कुमार, लाल बिहारी राय के पुत्र उपेंद्र राय तथा कमल राय के पुत्र दिलीप राय के घर भी जलकर राख हो गए।आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक घरों में रखा कपड़ा, अनाज, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से पंपसेट और चापाकल की मदद से आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें लगातार फैलती रहीं।घटना की सूचना मिलते ही 112 बछवाड़ा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।फिलहाल इस भीषण अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं और पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।0
0
Report
मसौढ़ी के छठ घाटों पर संध्या-भोर अर्घ्य से आस्था का जनसैलाब
Masaurhi, Bihar:मसौढी छठ घाटों पर संध्या और सुबह अर्घ्य के समय उमड़ा आस्था का जनसैलाब। मसौढ़ी।। मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के मसौढ़ी और पुनपुन प्रखंड के छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया। सबसे ज्यादा भीड़ मसौढ़ी के मानिचक और पुनपुन नदी घाट पर थी। जहाँ श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और उनसे सुख समृद्धि की कामना की ।0
0
Report
Advertisement
खेत में पानी विवाद: तीन राउंड हवाई फायरिंग के बाद गिरफ्तार आरोपी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना अंतर्गत मिर्जापुर चंदनापुर गांव में खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने तमंचे से ताबड़तोड़ तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित मंतोष कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।0
0
Report
घने कोहरे में ड्रोन कैमरे से घाटो की हुई निगरानी, महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
Varanasi, Uttar Pradesh:मऊ जनपद में छठ के त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है वहीं श्रद्धालुओं के द्वारा सुबह भर से ही कोहरे के बीच पानी में खड़े होकर महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं अर्घ्य देकर बच्चो सहित परिवार वालो की सलामती के लिए मन्नते मांगी है। आपको बता दे की छठ महापर्व का त्यौहार महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्यौहार होता है जैसे महिलाएं अपने परिवार की सलामती के लिए व्रत रखती हैं और पूजन अर्चन करती है। वही आज सुबह से ही महिलाये घाटों पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य भगवान अर्घ्य दिया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो जगह-जगह घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए साथ ही नगर पालिका प्रशासन के द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था की गई थी। वही नदी में लगातार नाव को चलाया गया जिस पर पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई थी।0
0
Report
छठ महापर्व का समापन: जमशेदपुर में भक्तों ने सूर्य को अर्घ्य दिया
Jamshedpur, Jharkhand:उदयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के साथ ही लोकआस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया, जमशेदपुर मे भी छठ की पूजा धूम धाम से की गईं, शहर के नदी घाटों से लेकर विभिन्न जगहों मे भक्त भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिए, वंही सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर मे भी भक्त भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया, यंहा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने पुरे परिवार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया, इस मौके पर उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास, एवं पुत्र वधू सह जमशेदपूरी जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया, सभी ने भगवान भाष्कर से शरह और राज्य मे सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।0
0
Report
Advertisement
