icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow5 Oct 2024, 09:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आलीराजपुर में सोनम रघुवंशी जैसी हत्या: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर किया पति की हत्या

Alirajpur, Madhya Pradesh:​MP: आलीराजपुर में सोनम रघुवंशी हत्याकांड जैसी पुनरावृत्ति; पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, ऐसे रचा एक्सीडेंट का झूठा ड्रामा ​मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्चित सोनम रघुवंशी मामले की तर्ज पर अब आलीराजपुर जिले से एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बेरहम पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। अवैध संबंधों के रास्ते का कांटा हटाने के लिए पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी और उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पैनी नजर ने इस सनसनीखेज राज से पर्दा उठा दिया। ​वारदात का पूरा घटनाक्रम: ​मृतक: दिलीप (पति) ​मुख्य आरोपी: पत्नी सेगली (सांगली) और उसका प्रेमी रमेश ​अन्य सह-आरोपी: महेश, दशरिया और नान सिंह ​पुलिस की प्रारंभिक जाँच के मुताबिक, तब पति दिलीप शराब के नशे में धुत था, तब उसकी पत्नी सेगली ने अपने आशिक रमेश और अन्य साथियों (महेश, दशरिया और नान सिंह) के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। ​एक्सीडेंट दिखाने की शातिर साजिश: ​हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे एक सामान्य सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट) में बदलने की योजना बनाई। ​शातिर योजना के तहत, आरोपी मृतक दिलीप के शव को स्कूटी पर लादकर एक निश्चित स्थान पर ले गए। ​इसके बाद, हत्या को छुपाने के लिए उसके ऊपर दो बार ट्रैक्टर चढ़ाया गया ताकि पुलिस और परिजनों को यह लगे कि उसकी मौत किसी वाहन दुर्घटना में हुई है। ​मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज और पुलिस की कार्रवाई: ​घटनास्थल के हालातों को देखकर भले ही इसे एक्सीडेंट साबित करने की कोशिश की गई हो, लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। ​मेडिकल खुलासा: जब मृतक का पोस्टमार्टम हुआ, तो मेडिकल रिपोर्ट में मौत का असली कारण गला घुटने / दम घुटना (स्ट्रैंगुलेशन) सामने आया। ​पुलिस का एक्शन: रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से गहराई से छानबीन शुरू की, जिसके बाद प्रेम प्रसंग का यह पूरा काला सच सामने आ गया। ​आलीराजपुर पुलिस ने त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी सेगली सहित उसके आशिक रमेश और तीनों सहयोगियों (महेश, दशरिया व नान सिंह) को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। बाइट -पुलिस अधीक्षक समर वर्मा आलीराजपुर
0
0
Report
0
0
Report

खैरथल तिजारा के चार पंचायत समितियों में मतदान जारी, महिलाओं के प्रत्याशी बढ़े

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले की चार पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर मतदान जारी है।मुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा और ततारपुर की चार पंचायत समितियों के 70 वार्डों में करीब 340 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें कांग्रेस के 67 और भाजपा के 61 प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं करीब 3 लाख 55 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस बार चुनाव की खास बात यह है कि पुरुष प्रत्याशी के मुकाबले महिला प्रत्याशी की संख्या अधिक है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है, ताकि मतदाता बिना किसी डर और दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। वहीं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश भी चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मतदान व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जा रहा है। प्रशासन की सख्ती से साफ है कि चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कोटा जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सख्त अल्टीमेटम, सुधार जल्द जरूरी

Kota, Rajasthan:जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर पालिका अध्यक्ष सख्त, दो-चार दिन में सुधार का अल्टीमेटم रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला ने सख्त रुख अपनाते हुए,शुक्रवार देर रात अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शनिवार सुबह 10 बजे अस्पताल प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सफाई, शौचालय, पार्किंग और नर्सिंग स्टाफ की कमियों पर चर्चा की। पालिका अध्यक्ष ने अस्पताल प्रभारी को व्यवस्थाओं में जल्द सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलना जरूरी है। अस्पताल प्रभारी ने दो-चार दिन में सुधार के बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया। काला ने स्पष्ट कहा कि तय समय में व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो वे दोबारा अस्पताल पहुंचकर जवाब मांगेंगे। बैठक में पीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. हेमराज मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल, पार्षदों सहित मेडिकल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे。
0
0
Report

9 संभागों के मेधावी विद्यार्थी 10 दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण पर जाएंगे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक विरासत से रूबरू कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत प्रदेश के सभी 9 संभागों के चयनित विद्यार्थियों को 10 दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाएगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने इस संबंध में संभागवार यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके तहत 10 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक अलग-अलग चरणों में भ्रमण आयोजित होंगे. कार्यक्रम में जोधपुर संभाग का दल सबसे पहले 10 दिसंबर को रवाना होगा. इसके बाद कोटा संभाग का दल 11 दिसंबर, चूरू का 14 दिसंबर तथा बीकानेर और जयपुर संभाग के दल 15 दिसंबर से यात्रा शुरू करेंगे. वहीं अजमेर और पाली संभाग के विद्यार्थियों का भ्रमण 16 दिसंबर से शुरू होगा। भरतपुर और उदयपुर संभाग के दल नए साल में 5 जनवरी को रवाना होंगे। प्रत्येक दल का भ्रमण 10 दिनों का होगा. होनहारों को 'पंख' देगा शिक्षा विभाग, 9 संभागों के विद्यार्थी करेंगे 10 दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण, एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना तहत होगा भ्रमण, मेधावी छात्रों को धार्मिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक व प्राकृतिक विरासत से कराया जाएगा रूबरू, दिसम्बर से जनवरी के बीच भ्रमण के लिए संभागवार निकलेंगे दल. विद्यार्थियों की सुरक्षा और यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रत्येक दल के साथ प्रधानाचार्य स्तर के महिला और पुरुष अधिकारी दल प्रभारी के रूप में रहेंगे. इसके अलावा संभाग के प्रत्येक जिले से विद्यार्थियों के साथ कम से कम एक प्रधानाचार्य या व्याख्याता स्तर के अधिकारी को भेजना अनिवार्य होगा. दल के साथ जाने वाले छह सहायक कार्मिकों और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित पूरे स्टाफ की सूची 10 दिन के भीतर अनुमोदन के लिए निदेशालय भेजनी होगी. विद्यार्थी देश के प्रमुख पर्यटन और ज्ञान केंद्रों का करेंगे भ्रमण, भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख स्थलों पर ले जाया जाएगा. इनमें खजुराहो, सांची, भीमबेटका, अमृतसर, धर्मशाला, चंडीगढ़, अहमदाबाद, सोमनाथ, द्वारका, गिर, कच्छ का रण और शिमला जैसे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्व के स्थल शामिल हैं. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देना है.
0
0
Report

गंगा क्लोजर के बाद स्वच्छ जल दिखा; सरकार के कदम रंग ला रहे

Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार (उत्तराखंड): गंगा के बंद रहने की अवधि के बाद गंगा नदी का साफ और स्वच्छ बहता पानी दिखा / दृश्य देखिए निश्चित ही अभी कुछ समय पहले गंगा क्लोजर के दौरान जिस प्रकार से स्वच्छता अभियान एक बड़े स्तर पर चलाया गया। तो एक तो उसका भी बड़ा कारण है। इस बात को श्रद्धालुओं को समझना पड़ेगा कि हम ही लोगों की आमद के कारण जो हम लोग यहां पर गंगा में पुराने कपड़े छोड़ देते हैं? या अन्य प्रकार की वस्तुओं को छोड़ देते हैं। अपनी विभिन्न प्रकार की सामग्रीयां जो नहीं छोड़नी चाहिए वह निर्माल्य सामग्री छोड़ देते हैं। जिस कारण गंगा में इस प्रकार की गंगा का स्वरूप बदल जाता है। उधर यात्रा की बहुतायत हो जाती है। लेकिन अब यात्रा जिस प्रकार से कपाट बंद हो रहे हैं, श्रद्धालुओं की आमत कम हो रही है, लेकिन जो गंगा का रूप है, वो अपना नेचुरल रूप है। गंगा अमृतमयी आई थी। गंगा का स्वरूप ये जो हम देखते हैं, उससे भी ज्यादा अमृत का स्वरूप दूध था। जैसे गंगा को हम दूध क्यों चढ़ाते हैं? इसलिए चढ़ाते हैं? कि जो गंगा का स्वरूप है, वो अमृतमयी है, अमृत श्वेत है, उज्ज्वल स्वरूप है। तो उसी स्वरूप में अब स्नेह स्नेह गंगा उसी प्रकार से आ रही है। और उसके साथ साथ सरकारें लगातार इस और काम कर रही हैं कि गंगा में गिरते हुए नाले बंद हो जाएं, गंगा में जाता हुआ प्रदूषण कम हो जाएं, गंगा के प्रति जिस प्रकार से सकारात्मक प्रयास और एक जवाबदेही के साथ जो कार्यक्रम सरकारों द्वारा चलाए जा रहे हैं, उसी का परिणाम है कि गंगा का ये जल आज कितना सुंदर सुरम्य और दिख रहा है कि 5 फूट अंदर तक का सब कुछ देखा जा सकता है।शीशे की तरह बिल्कुल साफ चमक रहा है जो नीचे है। इतना शुद्ध जल इस समय गंगा जी में आ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

छठ घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर कूड़े-करकट का ढेर, छठ व्रतियों को करना पड़ेगा असुविधा का सामना,

Bargahpur, Uttar Pradesh:*छठ घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर कूड़े-करकट का ढेर, छठ व्रतियों को करना पड़ेगा असुविधा का सामना, विभाग मौन* जनपद महाराजगंज के धानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा बरगाहपुर के लेहरा स्टेशन कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी पर बनी छठ वेदियों की तरफ जाने वाले रास्ते पर कूड़े-करकट का ढेर लगा हुआ है। घाट तक जाने वाले रास्ते पर कूड़े-करकट का अंबार लगा हुआ है, जिससे छठ व्रतियों को छठ घाट पर जाने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ेगा। *दुर्गंध और गंदगी से परेशान श्रद्धालु* रास्ते पर पड़े कूड़े के कारण वहां दुर्गंध फैल रही है और व्रतियों को गंदगी के बीच से होकर घाट तक जाना पड़ रहा है। छठ जैसे महापर्व पर, जहां साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष महत्व है, वहां इस तरह की गंदगी से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। *स्थानीय लोगों ने की सफाई की मांग* स्थानीय लोगों *सोमनाथ यादव, लकी चंद्र मौर्य, ध्रुव कुमार वर्मा, संतोष वर्मा* इत्यादि लोगों ने शासन-प्रशासन से रास्ते की साफ-सफाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि छठ घाट तक जाने वाले रास्ते की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, ताकि व्रतियों को छठ घाट तक जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ घाट पर हाई मास्क लाइट लगाकर व्यवस्था की गई है, वहीं दूसरी तरफ रास्ते पर कूड़े का ढेर पूरी व्यवस्था पर पानी फेर रहा है। विभाग इस मामले पर मौन बना हुआ है।
0
0
Report

पुलिस जवान दिव्यांग-वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मतदान को सरल बना रहे हैं

Dholpur, Rajasthan:ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभा रहे पुलिस जवान, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की कर रहे मदद सरमथुरा (धौलपुर) पंचायत राज चुनाव के दौरान सरमथुरा क्षेत्र में पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान कराने में विशेष सहयोग कर रहे हैं।पुलिस जवान बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने से लेकर कतार में लगने तथा मतदान प्रक्रिया पूरी करने तक हर कदम पर मदद कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों के इस सहयोग से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को काफी सहूलियत मिल रही है।चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक मतदाता को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से मतदान का अवसर उपलब्ध कराना भी है। पुलिस जवानों की यह मानवीय पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

चैनपुर बाजार में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Babhandih, Jharkhand:पलामू के चैनपुर बाजार में मारपीट और हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना 13 नवंबर की है। सूचना के सत्यापन के लिए चैनपुर थाना के SI राम कुमार उपाध्याय, रमन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से भाग रहे दो युवकों को छापामारी दल ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनार मोहल्ला निवासी विशाल कुमार सोनी (25 वर्ष) और अभिषेक कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान विशाल के कमर से एक देसी कट्टा और एक मोबाइल, जबकि अभिषेक के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। इस मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 233/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement

चम्बल नदी में पानी की आवक बढ़ने से खातौली-सवाई माधोपुर मार्ग अवरुद्ध

Kota, Rajasthan:चम्बल नदी में पानी की आवक बढ़ने से खातौली - सवाई माधोपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। चम्बल पुल पर करीब एक फीट पानी की चादर चल रही है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। कोटा बैराज और नौनेरा ऐबरा बांध से पानी छोड़ने के बाद क्षेत्र की चम्बल नदी में पानी की आवक अचानक बढ़ गई है। चम्बल नदी की झरेल बालाजी कैथूदा पुल पर करीब एक फीट पानी की चादर चल रही है। पुल पर पानी आने से स्टेट हाईवे बारा - मथुरा - सवाई माधोपुर के बीच आवागमन बाधित हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लोग पुल के दोनों छोर पर खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। नौनेरा ऐबरा डेम से करीब 6 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कोटा बैराज से भी चम्बल नदी में पानी आने के कारण नदी क्षेत्र में पानी की लगातार आवक बढ़ गई है। पानी की आवक बढ़ने से प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पुल पार करने का जोखिम न लें और पानी उतरने तक इंतजार करें। प्रशासन की अपील है कि कोई भी पुल पार करने की कोशिश न करे。
0
0
Report

औंगारी धाम: आस्था का केंद्र, लाखों श्रद्धालुओं की पूजा का स्थल

Pariaunna, Bihar:बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड स्थित प्राचीन औंगारी सूर्यधाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहाँ भगवान सूर्यनारायण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य की आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। यही वजह है कि इस पवित्र धाम में सालों भर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बारह सूर्यदेवों में औंगार सूर्यदेव के नाम पर ही इस पवित्र स्थल का नाम औंगारी धाम पड़ा है। यहां की धार्मिक महत्ता सदियों पुरानी बताई जाती है। मंदिर के पुजारी के अनुसार श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को लेकर यहां पहुंचते हैं और मन्नत पूरी होने पर दोबारा भगवान सूर्य के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दिल्ली और बिहार के सभी जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। औंगारी सूर्यधाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की अटूट आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है। भगवान सूर्य के प्रति भक्तों की यही अगाध श्रद्धा इस प्राचीन धाम की पहचान है। छठव्रती खरना का प्रसाद बनाना भी शुरू कर दिया है और देर शाम तक यही प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के गया में छठ महापर्व: 21 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क प्रसाद और सेवा

Gaya, Bihar:लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व छठ की छटा इन दिनों चारों तरफ बिखरी हुई है। व्रतियों की अटूट आस्था और पवित्रता के इस महापर्व पर जहाँ हर कोई अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान भास्कर की आराधना में लीन है, वहीं समाज में कुछ ऐसी मिसालें भी पेश की जा रही हैं जो मानवता और सेवा भाव का बेहतरीन उदाहरण हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक आयोजन बिहार में श्री श्री दुर्गा मंदिर एवं शनि मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। बिहार के गयाजी शहर के हाते गोदाम में श्री श्री दुर्गा मंदिर एवं शनि मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में लोक आस्था के इस महापर्व छठ का सामूहिक आयोजन वर्ष 2024 से लगातार किया जा रहा है। मंदिर समिति की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद और समर्पित व्रतियों की सहायता करना है, जो आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से अकेले अपने दम पर इस कठिन व्रत को करने में असमर्थ होते हैं। ​इस व्यवस्था के तहत हर साल छठव्रतियों को पूरी तरह निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। पूजा-पाठ से लेकर छठ व्रत में उपयोग होने वाली सभी आवश्यक सामग्रियां मंदिर समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। खास बात यह है कि सभी छठव्रती एक ही प्रांगण में सामूहिक रूप से एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ इस महापर्व को संपन्न करते हैं, जिससे एक अद्भुत और सामाजिक सौहार्द का माहौल बनता है। इस बार के छठ महापर्व के शुभ अवसर पर समिति के सहयोग से कुल 21 छठव्रतियों को निःशुल्क छठ व्रत कराया जा रहा है। व्रतियों में इसको लेकर भारी उत्साह और भगवान सूर्य के प्रति अगाध श्रद्धा देखने को मिल रही है। छठ पूजा के दूसरे दिन यानी खरना के पावन अवसर पर आज सभी 21 छठव्रती भगवान भास्कर को भोग लगाने के लिए प्रसाद बनाने में पूरी तल्लीनता से जुट गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के निर्धारित स्थलों पर पूर्ण शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। व्रती पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान के लिए चना की दाल, अरवा चावल का भात, गुड़ की खीर और अन्य प्रकार के पारंपरिक प्रसाद और व्यंजन तैयार कर रहे हैं। इस दौरान पूरे वातावरण में छठी मइया के गीत और मंत्रोच्चार गूंज रहे हैं, जिससे पूरा परिवेश भक्तिमय हो गया है। ​मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना है कि उनकी यह कोशिश है कि कोई भी श्रद्धालु अपनी आर्थिक स्थिति के कारण इस महान व्रत से वंचित न रहे। समिति के इस सहयोगात्मक और सेवाभावी कार्य की क्षेत्र में चहुंओर सराहना हो रही है और यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनता जा रहा है。
0
0
Report

सांगोद में सड़क निर्माण धीमा, दिनभर जाम और धूल से लोग परेशान

Kota, Rajasthan:सांगोद कोटा धीमी गति से रोड निर्माण से नगरवासी परेशान, जल्द काम पूरा कराने की मांग. एक तरफ की खुदी हुई सड़क, वन-वे से निकल रहा ट्रैफिक, दिनभर जाम की बनी रहती स्थिति. सांगोद (कोटा) एंकर — सांगोद नगर में मिनी सचिवालय और बपावर रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की काफी धीमी गति से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि पुराने रोड को तोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही से काम कछुआ गति से चल रहा है। इससे आए दिन ट्रैफिक जाम लग रहा है। वहीं उड़ती धूल से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। खुदी सड़क के कारण वाहन चालक गिरकर घायल भी हो रहे हैं। आगामी समय पर शादी-विवाह और खेती की तैयारियों के चलते ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने ठेकेदारों को जल्द निर्माण पूरा करने के लिए पाबंद करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे。
0
0
Report

बांसवाड़ा पंचायत चुनाव के चौथे चरण में भारी मतदान, प्रशासन ने बनाए सख्त इंतजाम

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिले की 8 पंचायत समितियों के 684 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में 4,000 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं, वहीं करीब 4,000 से अधिक मतदान कर्मी चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत यादव स्वयं विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। dोपहर 1:00 बजे तक जिले में कुल 37.89% मतदान दर्ज किया गया है। पंचायत समिति वार आंकड़ों पर नजर डालें तो छोटी सरवा में सर्वाधिक 50.44% और डूंगरा छोटा में 50.34% मतदान हो चुका है। इसके अलावा बांसवाड़ा पंचायत समिति में 47.66%, सज्जनगढ़ में 47.26%, सरेड़ी बड़ी में 40.96%, अरथुना में 38.82%, गढ़ी में 37.55% तथा कुशलगढ़ पंचायत समिति में 35.29% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इन 8 पंचायत समिति के 140 वार्ड और 22 जिला परिषद वार्ड के प्रत्याशीयों की किस्मत आज दाव पर लगी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top