icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
JAVED KHANJAVED KHANFollow11 Jan 2025, 06:10 am

Varanasi: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आदि केशव से सुख-समृद्धि की प्रार्थना

Varanasi, Uttar Pradesh:

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने के मौके पर, काशी के आदि केशव मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन हुआ। प्रतिष्ठा द्वादशी के इस शुभ अवसर पर नमामि गंगे संगठन ने समृद्ध और विकसित भारत का आशीर्वाद मांगा। यह आयोजन नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में हुआ। पूजा में आदि केशव मंदिर के महंत पंडित विनय कुमार त्रिपाठी ने आचार्य की भूमिका निभाई। भगवान आदि केशव को फल, फूल और भोग अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता की कामना की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी के मदरसों में MDM: जी मीडिया चेक में दो मदरसों में नहीं बना MDM

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के 558 मान्यता प्राप्त मदरसों में एमडीएम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. इसके तहत यूपी के महाराजगंज जनपद स्थित भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा में चल रहे दो मान्यता प्राप्त मदरसों पर जी मीडिया की टीम ने रियलिटी चेक कर एमडीएम बनने को लेकर जमीनी पड़ताल किया. जी मीडिया की पड़ताल में दोनों मदरसों में एमडीएम बनता नहीं मिला. मदरसा संचालकों से सवाल किए जाने पर जवाब गोल-मटोल थे कि अभी एडमिशन लिया जा रहा है. प्रदेश के मान्यता प्राप्त मदरसों में बड़े पैमाने पर एमडीएम के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले उजागर होने के बाद यूपी सरकार ने 558 मान्यता प्राप्त मदरसों में एमडीएम के जांच के आदेश दिए थे. महाराजगंज जनपद के मदरसों में एमडीएम को लेकर स्थिति जानने के लिए जी मीडिया ने नौतनवा नगर के मकतब जामिया अरबिया सिराजुल उलूम में पहुंचे और पाया कि आज वहां एमडीएम नहीं बना था. अधिकारियों से इसका कारण पूछे जाने पर कैमरे के सामने बचते हुए दिखे. इसके बाद जी मीडिया टीम भारत नेपाल सीमा स्थित सोनौली इलाके के मान्यता प्राप्त मदरसा अल जामेअतुल निजामिया सुकरौली सोनौली में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया; यहां भी रसोईघर में एमडीएम बनता हुआ नहीं मिला. वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र की शुरुआत हुई है, एडमिशन के कारण अभी एमडीएम नहीं बन रहा है, लेकिन एमडीएम मीनू के अनुसार रोज बनता है. कुछ बच्चों ने कहा कि आज एमडीएम नहीं बना तो पहले रोज बनता था. जी मीडिया के रियलिटी चेक के दौरान महाराजगंज जनपद के इन मदरसों में आज के दिन एमडीएम नहीं बना मिला, जिससे स्पष्ट है कि यूपी के तमाम मदरसों में एमडीएम के आड़ में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल फल फूल रहा है.
0
0
Report

नया लेबर कोड: अब सैलरी के साथ PF, ग्रेच्यूटी और वर्किंग आवर बदलेंगे

Morena, Madhya Pradesh:1 अप्रैल से लागू माने जा रहे न्यू लेबर कोड को लेकर देशभर में काफी चर्चा है। सरकार ने पुराने 29 श्रम कानूनों को मिलाकर 4 बड़े कोड बनाए हैं, जिनका असर सीधे कर्मचारियों की सैलरी, PF, पेंशन, वर्किंग आवर्स और सोशल सिक्योरिटी पर पड़ता है। यहाँ आसान भाषा में समझिए क्या बड़े बदलाव हो सकते 1. सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव अब Basic Salary कुल CTC का कम से कम 50% रखना अनिवार्य होगा इसकेसे: PF (Provident Fund) बढ़ेगा Gratuity बढ़ेगी लेकिन In-hand Salary घट सकती है 2. PF (Provident Fund) पर असर Basic salary बढ़ने से PF योगदान भी बढ़ेगा कर्मचारी और कंपनी दोनों का योगदान बढ़ेगा लम्बे समय में रिटायरमेंट फंड ज्यादा मजबूत होगा 3. ग्रेच्युटी (Gratuity) में बड़ा बदलाव पहले 5 साल की नौकरी जरूरी थी अब फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी मिलेगी कम समय में भी यह लाभ मिल सकता है 4. वर्किंग आवर्स हफ्ते में 48 घंटे काम का नियम रहेगा लेकिन: 4 दिन काम 3 दिन छुट्टी का विकल्प संभव यानी 12 घंटे की शिफ्ट भी हो सकती है (कंपनी पॉलिसी पर निर्भर) 5. ओवरटाइम (Overtime) तय समय से ज्यादा काम करने पर डबल पे का प्रावधान कंपनियों को इसका रिकॉर्ड रखना होगा 6. सोशल सिक्योरिटी में विस्तार गिग वर्कर्स (जैसे ऐप बेस्ड कर्मचारी) भी शामिल हेल्थ, बीमा, पेंशन जैसी सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा 7. लीव पॉलिसी (Leave Policy) छुट्टियों के नियम अधिक स्पष्ट सालाना छुट्टियों का कैरी फॉरवर्ड लिमिट तय होगी 8. कंपनियों के लिए नियम सख्त नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना कर्मचारियों की सुरक्षा और अधिकारों पर ज्यादा जोर ध्यान देने वाली बात ये कोड केंद्र सरकार ने पास कर दिए हैं, लेकिन लागू करने का अधिकार राज्यों के पास भी है इसलिए हर राज्य में पूरी तरह लागू होने का समय अलग-अलग हो सकता है कुल मिलाकर असर कर्मचारियों के लिए: भविष्य सुरक्षित (PF, पेंशन ज्यादा) लेकिन हाथ में सैलरी कम हो सकती है कंपनियों के लिए: नियमों का पालन जरूरी खर्च बढ़ सकता है न्यू लेबर कोड कर्मचारियों के लॉन्ग टर्म फायदे के लिए बनाया गया है, लेकिन शॉर्ट टर्म में सैलरी पर असर देखने को मिल सकता है。
0
0
Report
Advertisement

यक्ष ऐप की मदद से 24 घंटे में चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना बारादरी पुलिस ने यक्ष ऐप के सहयोग से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, चांदी का ब्रेसलेट और नशीला पदार्थ बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 को वादी अशोक कुमार सिंह निवासी अशोक नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मार्च की रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर उनके घर में छत के रास्ते घुसकर चाबी से दरवाजा खोलते हुए बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर ले गए।घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध का चेहरा सामने आया। इस आधार पर यक्ष ऐप के जरिए पहचान की गई, जिसमें आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ छोटा निवासी हजियापुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जोहड़ा चौराहा के पास से सिकंदर उर्फ छोटा और उसके साथी मुकेश निवासी मोहानपुर उर्फ रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल और चांदी का ब्रेसलेट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने ब्रेसलेट को निगल लिया था, जिसे निकालने के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपी के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को नेपाल बॉर्डर पर बेचने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही
0
0
Report
Advertisement

कायस्थ पाड़ा भूमि विवाद: पथराव के बीच तनाव, पुलिस ने मना लिया कदम

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी। शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया पर एक विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में झगड़ा और पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमलावरों ने पत्थर फेंके,जिसके बाद पुलिस को मौके से वापस लौटना पड़ा। यह भूमि एक महीने पहले कोर्ट के आदेश पर खाली कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, कायस्थ पाड़ा निवासी अनिल शर्मा पक्ष के संतोषी लाल ने बताया कि कोर्ट ने एक महीने पहले उनकी विवादित भूमि खाली कराई थीं। मंगलवार को जब वे उस भूमि पर नींव खोद रहे थे,तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव किया और झगड़ा-मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बघेल पक्ष के लोगों की संख्या अधिक थी और महिलाएं भी पथराव कर रही थीं, कुछ लोग छतों से भी पत्थर फेंक रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल होने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस को वापस लौटना पड़ा। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस भी पथराव के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में मकान के भीतर शव सीढ़ियों के नीचे; पुलिस जांच शुरू

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में 50 वर्षीय शख्स का एक मकान में शव मिला है। चेहरे का मांस गायब है और चेहरे का कंकाल दिख रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है और जांच पड़ताल शुरू दि है। बताया जा रहा है कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के सम्भुआ गांव के 50 वर्षीय मानसिंह अपने घर के पास ही बने भतीजे के घर पर कल गए थे भतीजा जनपद से बाहर गया था तो मानसिंह घर की रखवाली कर रहे थे। देर रात मानसिंह को देखने परिजन घर गए तो देखा कि मानसिंह का शव मकान के अंदर सीढ़ियों के नीचे पड़ा था। और कुत्ते चेहरे को नोच रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है मृतक मानसिंह की शादी नहीं हुई थी और वह अक्सर अपने भतीजे के घर पर रहते थे फिलहाल कयास लगाया जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरकर मानसिंह की मौत हुई है पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report

NH-44 से NH-152D पर भीषण हादसा: क्रेटा पलटकर पेड़ से टकराई, तीन घायल

Ambala, Haryana:अंबाला में NH 44 से NH 152D पर जाने वाले मानकपुर डडीयाना रोड पर भयानक हादसा हो गया । हादसा इतना भयानक था कि एक क्रेटा कार पलट कर पेड़ से जा टकराई और दूसरी होंडा कार टकराकर रोड से दूर खेतों में जा गिरी। इन दोनों गाड़ियों में सवार लोगों चोटिल हो गए घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया इस बारे में जानकारी देते हुए डायल 112 के इंचार्ज नवीन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की डडीआना रोड पर एक्सीडेंट हुआ है और वह मौके पर पहुंचे हैं एक गाड़ी पंजाब के नवांशहर की है जो जयपुर जा रहा था तो दूसरी गाड़ी पंचकूला के रायपुर रानी की है ये लोग अंबाला आए थे । पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार एक युवक को चोट आई है और पंचकूला नंबर की गाड़ी में सवार दो महिलाओं को चोट आई है इस घटना में कुल तीन लोगों को चोट आई है हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है जांच की जा रही है।
0
0
Report

झिन्ना के युवक ने चाचा को फंसाने के लिए खुद गोली चलाई, 6 गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम झिन्ना में सामने आए युवक को गोली मारने के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला कि घायल युवक ने अपने ही चाचा को हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। three दिन पहले ग्राम झिन्ना में एक युवक के घायल होने की सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि घायल विपुल चतुर्वेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। उसने अपने चाचा को झूठे केस में फंसाने के इरादे से पहले अवैध हथियार की व्यवस्था कराई और फिर खुद की जांघ में गोली चलाकर घायल हो गया। police ने मामले में मुख्य आरोपी विपुल चतुर्वेदी निवासी ग्राम झिन्ना सहित षड्यंत्र में शामिल शैलेंद्र राजपूत, महेंद्र राजपूत, कामता सेन, हथियार की व्यवस्था करने वाले इदरीस खान और हथियार बेचने वाले धर्म सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी अद्धी, कारतूस और नकद राशि भी बरामद की गई है。
0
0
Report
Advertisement

लाइनमैन की लापरवाही से दुकान में आग, 50–60 हजार का नुकसान

Vishnu LoharVishnu LoharFollow13m ago
Awarda, Rajasthan:रोईमाला झाड़ोल में उदय लाल लोहार की कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार खराब मीटर को बदलवाने के लिए करीब एक साल पहले ही लाइनमैन को पैसे दे दिए थे, लेकिन मीटर नहीं बदला गया, जिससे हादसा हो गया। आग में दुकान में रखा कपड़ों का कलेक्शन, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्राहकों के सिले हुए करीब 15–20 हजार रुपये के कपड़े भी जल गए। कुल नुकसान लगभग 50–60 हजार रुपये बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुकान में रखी गैस टंकी खाली थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं लाइनमैन चुन्नीलाल पटेल का कहना है कि मीटर के लिए पैसे करीब 3 महीने पहले दिए गए थे, लेकिन रसीद नहीं कटवाने के कारण मीटर नहीं बदला गया।
0
0
Report

कानपुर के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस: मरीज पारुल तोमर की हालत गंभीर

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामला में बड़ी लापरवाही। जिंदगी की जंग लड़ रही युवती शहर के चर्चित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में पीड़िता पारुल तोमर की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। ₹80 लाख खर्च करने के बाद भी अव्यवस्थाओं और संक्रमण ने पारुल को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। पारुल की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के SGPGI रेफर करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही उन्हें शिफ्ट किया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार, ट्रांसप्लांट के बाद जरूरी आइसोलेशन और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। अस्पताल में बाहरी लोगों की बेरोकटोक आवाजाही संक्रमण की मुख्य वजह बनी। पीड़िता का हीमोग्लोबिन गिरकर 6.3 रह गया है। यूरिन आउटपुट में कमी किडनी फेलियर की ओर इशारा कर रही है, जो बेहद गंभीर संकेत है। GSVM मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पास किडनी ट्रांसप्लांट की न तो सुविधा है और न ही इसकी अनुमति। बाइट -- सौरह अग्रवाल मुख्य चिकित्साधिकारी मेडिकल कॉलेज कानपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top