221011
Varanasi: नमामि गंगे ने वर्ष के अंतिम दिन 'गंगा की पुकार' का किया आह्वान
Deura, Uttar Pradesh:वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को नमामि गंगे ने गंगा पार स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए नए साल में 'गंगा की पुकार' सुनने का आह्वान किया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने दशाश्वमेध घाट के सामने गंगापार जाकर, काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता और संरक्षण के लिए एक जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2025 तक गंगा को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाना था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता का निधन, उद्योग जगत शोक
Ranchi, Jharkhand:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पूज्य पिता श्री नंद किशोर गोयनका का 96 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर उद्योग जगत और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।0
0
Report
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता का निधन, शोक
Noida, Uttar Pradesh:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें。 ॐ शांतिः0
0
Report
पूर्व सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद एवं Essel Group के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताश्री समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।0
0
Report
Advertisement
जालौन में विवादित प्लॉट पर दबंगों का निर्माण, पीड़ित ने न्याय की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेड़ा निवासी अजय भारती ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि जिस प्लॉट को लेकर पहले से जांच चल रही है, उसी विवादित भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है। अजय भारती के अनुसार उनके पिता ओमी बाल्मीक के नाम से 25 जून 2026 को कथित फर्जी दानपत्र के संबंध में शिकायत की गई थी, जिसकी जांच अभी जारी है। इसके बावजूद आरोपित पक्ष ने कथित रूप से कब्जा कर रेडीमेड सीमेंट के पत्थरों से दीवार का निर्माण शुरू कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि 12 जुलाई को आशीष, कपिल, राज, महेश समेत अन्य लोगों ने प्लॉट पर रखी उनकी बाइक, पिंजरा और टट्टर बाहर फेंक दिए तथा विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान यूपी-112 पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित वहां से भाग जाते थे और पुलिस के लौटते ही दोबारा निर्माण शुरू कर देते थे। अजय भारती ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें झूठे छेड़छाड़ सहित अन्य मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से विवादित भूमि पर निर्माण तत्काल रुकवाने, कथित अवैध निर्माण हटवाने तथा निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है。0
0
Report
बारिश में भी धरने पर डटी विवाहिता, दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच न्याय की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:ससुराल के बाहर तीसरे दिन भी डटी विवाहिता, बारिश में धरना दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की आशंका का लगाया आरोप जौनपुर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में एक विवाहिता पिछले तीन दिनों से अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया, मारपीट कर घर से निकाल दिया और अब उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर विवाहिता ससुराल की चौखट पर ही धरने पर बैठी हुई है। लगातार हो रही बारिश के बीच भी वह खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजारने को मजबूर है। महिला का कहना है कि उसने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत कर सुरक्षा और न्याय की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की आशंका जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की बताई जा रही है। बाइट सोनम सैनी (पीड़ित विवाहिता)0
0
Report
SIT ने प्रमोद नौटियाल को गोपेश्वर कोर्ट में पेश किया, दान चोरी मामले में गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:गोपेश्वर | श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर से दान की रकम कथित तौर पर चोरी करने के मामले में देहरादून से SIT द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रमोद नौटियाल को आज SIT ने गोपेश्वर कोर्ट में पेश किया।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूरिया और मूंग खरीदी पर सरकार पर निशाना
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत अब सड़कों पर पूरी तरह से गरमा चुकी है। 100% समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और यूरिया खाद की भारी किल्लत के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज एक अनोखा प्रदर्शन किया है। नरसिंहपुर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोटेगांव में कार्यकर्ता और नेता आम रास्ते पर लेटकर, 'सरे' भरते हुए सीधे SDM दफ्तर पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बahi नरसिंहपुर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता पटेल और उनके सैकड़ों कार्यकर्ता ने किसानों के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस ने आज नरसिंहपुर के गोटेगांव में विरोध का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता गोटेगांव के मुख्य रास्तों से होते हुए, सड़क पर 'सरे' भरकर (दंडवत यात्रा कर) SDM कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में किसान यूरिया खाद की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार सोई हुई है। वहीं दूसरी तरफ, 100% समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को तुरंत यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी शुरू नहीं हुई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। बाइट-सुनीता पटेल ( कांग्रेस जिलाअध्यक्ष नरसिंहपुर) बाइट- द्वारका सिंह राजपूत ( कांग्रेस कार्यकर्ता) बाइट- कांग्रेस कार्यकर्ता0
0
Report
रामपुर में बेकाबू कार ने बाइक सवारों को चपेट में लिया; सीसीटीवी से तलाश
Rampur, Uttar Pradesh:बेकाबू रफ्तार एक बार फिर किसी बेगुनाह की जान पर भारी पड़ी है...मामला रामपुर का है...जहां तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवारों को उड़ा दिया.... रफ्तार के जुनून ने दो जिंदगियां खतरे में डाल दी...फिलहाल इस सीसीटीवी के जरिए अब पुलिस कार सवार की तलाश में जुटी है...और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है...0
0
Report
सुभाष चंद्र जी के पिता के निधन पर अली जैदी ने गहरा शोक व्यक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:एसल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जी के पिता के निधन पर यूपी शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने गहरा शोक व्यक्त किया0
0
Report
Advertisement
देवल में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल, सुरहा ने 24 रन से जीतकर ट्राफी पर किया कब्जा
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल ग्राउंड पर स्वर्गीय जमुना स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को सुरहा और बारा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुरहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारा को 24 रन से पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। निर्धारित 10-10 ओवर के मुकाबले में सुरहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 128 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारा की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी। इस प्रकार सुरहा ने 24 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अमौरा गांव के युवा समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, इसलिए खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए। खेल को भाईचारे और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहचान दिलाने का माध्यम है। अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो अनुशासन का पालन करते हुए खेलता है। क्रिकेट में किस्मत का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन मेहनत और अनुशासन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं द्वारा इस प्रकार के खेल आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में सुरहा गांव के प्रियम चौबे को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तथा टिंकू पासवान को पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी पंकज सिंह एवं सूरज उपाध्याय ने निभाई, जबकि कमेंट्री का संचालन हरिओम सिंह और विकास ने किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि रंगनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, अप्पू सिंह, मंगल सिंह, भूपेंद्र सिंह, टीपू सिंह, करण सिंह, टनी सिंह, रवि सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।0
0
Report
अली जैदी ने सुभाष चंद्र जी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया
Lucknow, Uttar Pradesh:ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जी के पिता के निधन पर यूपी शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने गहरा शोक व्यक्त किया0
0
Report
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: मुद्दों पर घिरी भाजपा, रेखा गुप्ता ने सरकार पर निशाना
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव का नामांकन की तारीख समय सीमा खत्म हो गई महागठबंधन की प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने कहा राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता के प्रेशर से बीजेपी के प्रत्याशी भाग खड़े हुए आननफानन में दूसरा प्रत्याशी लाया गया पहला प्रत्याशी के माता-पिता रो रहे हैं koस रहे जब देना नहीं था तो इस तरह क्यो किये भाजपा में अंतः कलह इस बार लोकल ही जीतेगा पिछली बार मैंने जो मुद्दे उठाए थे आननफानन में काम तो किया गया लेकिन फिर से तोड़ा जा रहा है कई मुद्दे है जनता के उसको लेकर आये है सूखा नशा का इस विधानसभा में काफी चल रहा है काफी लोग सूखा नशा कर रहे हैं मीठापुर ब्रिज को मुद्दा को उठाया था और 1 साल से अभी तक टूटा हुआ है बना नहीं इस विधानसभा में कई सड़क था उसके लिए 6 महीना में बनता है और धस जाता है अंग्रेजो के जमाने के पुल अभी भी चल रहे हैं लेकिन यहाँ पर जो बनाया जा रहा है 6 महीने में धस जा रहा है एनडीए अपने कार्यकर्ताओं का विकास कर रही है और जनता में विकास नहीं दिख रहा है सिर्फ पेपर में दिख रहा है बीजेपी पहली बार ऐसा किया है कि एक प्रत्याशी का नाम वापस लिया दूसरा दिया, यह लोग जनता को गुमराह करके रखते हैं हिंदू मुस्लिम करते हैं प्रशांत किशोर ने पिछले बार पूरे बिहार का मैपिंग किया था रिजल्ट उनके हाथ में और इस बार भी उनके हाथ में रहेगा बाहरी लोगों के लिए बांकीपुर विधानसभा में कोई जगह नहीं है यहाँ का मतदाता बहुत सोच समझकर मतदान करेंगे रेखा गुप्ता ने कहा मेरी किसी से लड़ाई नहीं है मैं सिंगल मैदान में हूं0
0
Report
Advertisement
नीमका जेल हत्या मामला: अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट पर आरोप तय
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद जिला नीमका जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी गैंगस्टर अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने हत्या और एक अन्य बंदी को धमकाने से जुड़े आरोपों पर संज्ञान लेते हुए मामले की नियमित सुनवाई शुरू करने का आदेश दिया है। एडिशनल सेशन जज सुरेंद्र कुमार की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान करनाल जेल में बंद अरुण चौधरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। आरोप तय किए जाने पर आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत से मुकदमे का सामना करने की बात कही है। हाई सिक्योरिटी वार्ड में हुई थी हत्या मामला 8 फरवरी की रात का है, जब नीमका जिला जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद अब्दुल रहमान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी अरुण चौधरी ने गमछे में पत्थर बांधकर अब्दुल रहमान पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। राम मंदिर हमले की साजिश के आरोप में गिरफ्तार हुआ था अब्दुल रहमान मृतक अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था। उसे मार्च 2025 में गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान फरीदाबाद के पाली इलाके से गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि वह अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश में शामिल था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जम्मू-कश्मीर का गैंगस्टर है अरुण चौधरी अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट को जम्मू-कश्मीर का सक्रिय गैंगस्टर माना जाता है। सुरक्षा कारणों के चलते उसे जम्मू-कश्मीर की जेल से स्थानांतरित कर फरीदाबाद की नीमका जेल में रखा गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया था कि घटना से पहले दोनों बंदियों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी。 अब गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर चलेगा मुकदमा हत्याकांड के बाद न्यायिक जांच के साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा कराई गई थी। अब अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद मामले की नियमित सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष गवाहों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित करने का प्रयास करेगा, जबकि बचाव पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार किया है.0
0
Report
टीएमसी स्टेट सचिव के बारे में नवीनतम खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
छतरपुर के नौगांव में पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या; चार गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतका के बेटे द्वारा आरोपी पक्ष की बेटी को भगाकर ले जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में हुई मारपीट के बाद महिला की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। मामला नौगांव थाना क्षेत्र की सिल्वर सिटी कॉलोनी का है। यहां रहने वाली 55 वर्षीय हरकुवंर के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया, जिसमें हरकुवंर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इधर घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट की घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
