Varanasi - मुकेश सहनी के विवाह वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया, वीआईपी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Varanasi, Uttar Pradesh:विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार सन् ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी के शादी वर्षगांठ को वाराणसी के होटल ताज में जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी के नेतृत्व में मोमेंटो भेंट कर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर अपने-अपने क्षेत्र के कई प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।इस खास मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर मुकेश सहनी को बधाई दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। बता दें कि सन् ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने विकासशील इंसान पार्टी VIP को भारतीय राजनीति जगत में एक अग्रणी स्थान दिलाया है। मुकेश सहनी अपने बेबाक मुद्दों और यूपी, बिहार, झारखंड समेत अन्य कई प्रदेश में मल्लाह समाज के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
