221001
Varanasi: मस्जिदों से हटाए गए अतिरिक्त शोर वाले लाउड स्पीकर
Varanasi, Uttar Pradesh:कार्यसरकार के आदेशों का पालन करते हुए भेलूपुर थानाक्षेत्र के रेवड़ी तालाब इलाके में मस्जिदों से अतिरिक्त शोर करने वाले लाउड स्पीकर हटाए गए। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस, भेलूपुर के SSI घनश्याम मिश्रा, रेवड़ी तालाब चौकी प्रभारी आदित्य मिश्रा, आरक्षी संग्राम सिंह, चंद्रकांत यादव और अन्य मुख्य आरक्षी सजग और सतर्क नजर आए। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान सुनिश्चित किया कि शांति और व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा का जोरदार स्वागत, अजमेर रैली की कवरेज शुरू
Ajmer, Rajasthan:किशनगढ़ से खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे किशनगढ़ एयरपोर्ट केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष आरके मार्बल ग्रुप के अध्यक्ष अशोक पाटनी सहित कार्यकर्ताओ ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत सडक मार्ग से अजमेर के लिए रवाना होगा मुख्यमंत्री का काफिला अजमेर में मुख्यमंत्री चुनावी रैली में करेंगे शिरकत मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए किशनगढ़ एयरपोर्ट से लेकर अजमेर तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम0
0
Report
पिंडर घाटी दुर्गम गांव में बारिश से सड़क बंद, डोली से अस्पताल पहुँचे घायल
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर:पिंडर घाटी के दुर्गम गांवों में बारिश ने सड़क सुविधा की हकीकत सामने ला दी है। कपकोट के सोराग गांव में घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को 11 किलोमीटर तक डोली में ढोना पड़ा। सोराग गांव निवासी हर राम घरेलू काम के दौरान फिसलकर गिर गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। तेज दर्द से तड़प रहे हर राम को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल था, क्योंकि भारी बारिश के चलते गांव की सड़क जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गई थी। ऐसे में ग्रामीणों ने डोली तैयार की और घायल को कंधों पर उठाकर 11 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग तक पहुंचाकर अस्पताल ले जाया गया।0
0
Report
अनुप्रिया पटेल: 2027 में NDA के साथ डबल इंजन सरकार बनेगी
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश | केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "पिछले पांच चुनावों के नतीजे आप देखिए... अभी तक के पांचों चुनावों में उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में हमारे पिछड़े वर्ग के लोग, वंचित समाज के लोगों ने, पूरी ताकत के साथ, NDA गठबंधन के साथ खड़े होने का काम किया है। इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है कि आगामी 2027 के चुनाव में भी न केवल पिछड़ा वर्ग बल्कि उत्तर प्रदेश के सभी मतदाता NDA के पक्ष में एक बार फिर मतदान करेंगे, NDA की सरकार बनाएंगे। केंद्र और राज्य की सरकारें जिस तरह से विकास की तमाम योजनाएं आगे बढ़ा रही हैं, धरातल पर उतार रही हैं, प्रदेश में जो बदलाव देखने को मिला है, वो एक बार फिर 2027 के चुनाव उपरांत डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में देखने को मिलेगा।"0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी: वकील ने मनगढ़ंत आरोप कहे, जेल सुरक्षा पर अपील
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर उनके वकील पीयूष जैन कहते हैं कि कल पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया और एक दिन की पुलिस कस्टडी हासिल की। आज उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुनवाई दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच होने की उम्मीद है। मामला ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने है, जिनके पास ज़मानत अर्ज़ी पर सुनवाई करने का अधिकार नहीं है। इसलिए ड्यूटी MM उन्हें सिर्फ ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज देंगे। मामले की असली सुनवाई SC/ST मामलों के लिए बनी स्पेशल कोर्ट में होगी। कल शाम उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया, उसकी सुनवाई भी संबंधित स्पेशल कोर्ट में होगी। वे आगे कहते हैं कि आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। उन्होंने दो महीने के अंतराल के बाद अचानक POCSO एक्ट और SC/ST एक्ट लागू कर दिया है। जेल भेजने के पीछे मकसद है। हमें जानकारी मिली है कि जेल में हमला हो सकता है; कुछ देश-विरोधी तत्व भारत सरकार को संदेश देने के लिए उन पर हमला करना चाहते हैं। इसलिए मैं भारत सरकार और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से अपील करता हूं कि वे तिहाड़ जेल के अंदर सुरक्षा पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करें।0
0
Report
महराजगंज में जहरीले सांप के काटने से मां-बेटे की मौत, अस्पताल में इलाज जारी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज ब्रेकिंग बेड पर सो रहे मां-बेटे को जहरीले सांप ने डसा, मासूम बेटे की मौत, मां का इलाज जारी घर मे रखे हेलमेट के फोम के अन्दर छुपा था जहरीला साँप, मां के साथ सो रहे बेटे की उंगली में साँप ने काटा बेटे की चीखने की आवाज पर मां ने सांप को खींचा, माँ के गाल पर भी साँप ने डसा झाड़-फूक के चक्कर में परिजन गाजीपुर सती माता मंदिर पहुंचे, 11 वर्षीय अर्पित की हुई मौत मृत बेटे के शव को लेकर निराश लौटे परिजन, मां की तबीयत बिगड़ी, नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती ग्रामीणों ने वन्यजीव रक्षक को बुलाया, घर में रखे "हेलमेट के अंदर फॉम" में छिपे विषैले सांप को पकड़ा घटनास्थल पहुँची पुलिस जाँच एवं विधिक कार्यवाही में जुटी महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी का मामला.0
0
Report
उमंग सिंघार ने शराब के अवैध व्यापार पर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सागर मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान इस प्रकार की घटनाएं बार-बार प्रदेश में क्यों हो रही है? उज्जैन में नौ लोगों की मृत्यु पहले हुई थी प्रदेश में शराब का अवैध व्यापार चल रहा है क्या सरकार के आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को पता नहीं है? सरकार इसको क्यों नहीं रोक पा रही जहरीली शराब कमीशन खुदी के कारण प्रदेश में बिक रहिए आम जनता को इससे नुकसान हो रहा है सरकार को उसके ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए0
0
Report
Advertisement
भानपुरी के मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर आभूषण फरार
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर-भानपुरी थाना क्षेत्र के केसरपाल पंचायत में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है, अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह से सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है, बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा और गर्भगृह में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, चोर मंदिर से दो चांदी के छत्र, तीन सोने की नथ, चांदी की बाह पट्टी और एक चांदी का मुकुट चोरी कर फरार हो गए, मंदिर पुजारी ने भानपुरी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस के अनुसार सोने चांदी की कुल कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
शहीद की मां ने हक नहीं मिला, शौर्य चक्र वापस लेने की धमकी दी
Noida, Uttar Pradesh:शौर्य चक्र लेकर समाधान दिवस पहुंचीं शहीद की मां बोलीं- न्याय नहीं मिला तो लौटा दूंगी सम्मान एंकर - लखनऊ में एक शहीद की मां का दर्द सिस्टम के सामने एक बार फिर छलका है। 80 साल की सावित्री सक्सेना अपने शहीद बेटे का शौर्य चक्र लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचीं। मां की शिकायत है कि बेटे की शहादत के बाद सरकार ने परिवार को भूमि आवंटन का शासनादेश तो जारी किया, लेकिन वर्षों बाद भी जमीन का मामला विभागों के बीच फंसा हुआ है। थक चुकी मां ने यहां तक कह दिया कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह शौर्य चक्र और दूसरे सम्मान वापस करने की अनुमति मांगेंगी। देखिए ये खास रिपोर्ट... वी ओ - हाथ में बेटे की शहादत का सम्मान... चेहरे पर उम्र की थकान... और दिल में वर्षों से दबा दर्द... ये हैं 80 वर्षीय सावित्री सक्सेना। लखनऊ के सरोजनीनगर की कृष्णा लोक कॉलोनी में रहने वाली सावित्री सक्सेना अपने शहीद बेटे के परिवार के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। इस बार वह अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं संपूर्ण समाधान दिवस में... और साथ में लेकर आईं वही शौर्य चक्र, जो उनके बेटे की वीरता की पहचान है। वी ओ - सावित्री सक्सेना के बेटे सहायक कमांडेंट विवेक सक्सेना 8 जनवरी 2003 को मणिपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे। उनकी वीरता के लिए उन्हें शौर्य चक्र और राष्ट्रपति पुलिस पदक—वीरता से सम्मानित किया गया। यानी देश ने बेटे की बहादुरी को सलाम किया... लेकिन मां का आरोप है कि शहादत के बाद परिवार को मिलने वाले हक के लिए उन्हें वर्षों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े。 वी ओ - मां की सबसे बड़ी शिकायत है भूमि आवंटन को लेकर। सावित्री सक्सेना के मुताबिक शहीद परिवार को जमीन देने का शासनादेश जारी हुआ था। लेकिन इसके बाद मामला एक विभाग से दूसरे विभाग के बीच घूमता रहा। उन्होंने कई बार शिकायतें भी दर्ज कराईं, लेकिन उनका कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं。 वी ओ - ये पहली बार नहीं है जब सावित्री सक्सेना ने अपने बेटे के हक की आवाज उठाई है। इस परिवार की शिकायत वर्षों पुरानी है। 2021 की रिपोर्टों में भी सामने आया था कि परिवार मुआवजे और जमीन समेत सरकारी सहायता के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहा था। परिवार का कहना रहा है कि लखनऊ में लंबे समय से रहने के बावजूद उन्हें स्थानीय निवासी मानने को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर अड़चनें आईं。 वी ओ - इसी लगातार इंतजार और कथित सरकारी उदासीनता से परेशान होकर सावित्री सक्सेना ने अधिकारियों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि अगर शहीद परिवार को उसका जायज हक नहीं मिल सकता तो फिर इस सम्मान का क्या मतलब? उन्होंने सरकार से शौर्य चक्र, राष्ट्रपति पुलिस पदक और सम्मान राशि वापस करने की अनुमति देने की मांग तक रख दी। साथ ही राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है।0
0
Report
मीरजापुर एक्सीडेंट के बाद भीड़ ने कार चालक की पिटाई
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित भीड़ ने की कार चालक की पिटाई. बीच सड़क कार चालक की जमकर की गई पिटाई. अनियंत्रित कार सवार ने बाईक को मारी टक्कर. कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल. बाईक सवार के घायल होने के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार सवार युवक को गाड़ी से निकालकर कर दी पिटाई. भीड़ ने पुलिस के सामने कार सवार युवक की दमभर की पिटाई. मौके पर मौजूद पुलिस किसी तरह युवक को छुड़ाकर ले गई थाने. कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंह कुचवा का मामला0
0
Report
Advertisement
रामदेवरा मेले में सुरक्षा कड़ी, भक्तों के दर्शन सुगम—पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा रामदेवरा मेला इन दिनों समय से पहले ही अपने पूरे सबाब पर चल रहा है। प्रतिदिन औसतन तीन से चार लाख लोग बाबा की समाधि के दर्शन करने रामदेवरा पहुंच रहे हैं ऐसे में मेला प्रशासन व समाधि समिति पदाधिकारीओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें यहां आने वाले भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो इसको लेकर विशेष रूप से मंथन किया गया।समाधि के दर्शन करने आने वाले भक्त कतार में लगकर ही दर्शन करें समाधि समिति की तरफ से अपील की गई है कि जो भी भक्त छोटी ध्वजा अगरबत्ती लेकर आते हैं उनका उपयोग नहीं हो रहा है बीच रास्ते में उनका फेंका जा रहा है इसकी रोकथाम के लिए भक्त लोग इन्हे लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं करें। पुलिस उप अधीक्षक कैलाश कंवर ने कहा कि जो भी दुकानदार यात्रियों को पैसा लेकर बिच लाइन में घुसा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।ऐसे में अब उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण मेला परिसर में पुलिस की तरफ से कड़ी व्यवस्था की गई है। वहीं बाबा रामदेव समाधि दर्शन करने के दौरान भक्तो को अन्य प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी विचार विमर्श किया गया समाधि स्थल परिसर के अंदर मेडिकल कैंप भी स्थापित किया गया है जहां पर आपात स्थिति होने पर भक्त को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा इस अवसर पर बाबा रामदेव समाधि समिति पदाधिकारी सहित तहसीलदार पोकरण प्रीतम सिंह व अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के स्कूल में हेडमास्टर का गंगाजल से शुद्धिकरण वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हेड मास्टर ज्ञान प्रकाश ने अपने कार्यालय की कुर्सी और कार्यालय गंगाजल से शुद्धिकरण किया. इसका वीडियो वायरल होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक ज्ञान प्रकाश को निलंबित कर शोकोज किया. विद्यालय के प्रभार लेने वाले हेड मास्टर के बारे में कहा गया कि पहले सुशील कुमार निषाद थे और चार महीने से प्रभार को लेकर विवाद चल रहा था. 2 सितंबर को DEO के आदेश से ज्ञान प्रकाश को हेड मास्टर का प्रभार मिला. जैसे ही वह कार्यालय पहुंचे, उन्होंने शुद्धिकरण किया और मंत्रों का जाप किया. वीडियो social media पर तेजी से वायरल हुआ. DEO कुमार अरविंद सिन्हा ने ज्ञान प्रकाश को सस्पेंड कर स्पष्टीकरण मांगा.0
0
Report
टीकमगढ़ महेंद्र सागर तालाब हादसा: गाय बचाने से कार तालाब में गिरी, सभी सुरक्षित
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़- शहर के महेंद्र सागर तालाब के सागर बाईपास रोड पर बड़ा हादसा टला, गाय को बचाने के चक्कर में कार तालाब में गिरी, कार तालाब में गिरते ही कार सवार सभी लोगों ने कार से बाहर निकालकर बचाई अपनी जान, वही कार में सवार सभी लोगों सुरक्षित बताए जा रहे हैं, कोतवाली थाना क्षेत्र के महेंद्र सागर तालाब की घटना।0
0
Report
Advertisement
सराहनपुर में अवैध निर्माण ध्वस्त, संगीत सोम ने विपक्षी नेताओं पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:सराहनपुर मामले में बीजेपी नेता संगीत सोम ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और ओवैसी पर साधा निशाना सहारनपुर में मस्जिद का ध्वस्तीकरण नहीं बल्कि अवैध जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है, जिसके नीचे एक 400 साल पुराना कुआं निकला पूरे प्रदेश में जहां भी ऐसी अवैध बिल्डिंग होंगी जब गिराई जाएगी, कोई नहीं रोक सकता है इस समय लड़ाई है कि मुसलमानों का आका है कौन, राहुल गांधी, अखिलेश यादव या ओवैसी ओवैसी ये बताएं कि 1911 में तो सहारनपुर में बिजली भी नहीं थी तो बिल कैसे आ गया ये सभी लोग मिलकर यूपी में दंगा करवाना चाहते है लाल किताब लेकर घूमेंगे लेकिन संविधान का एक भी शब्द विपक्षी नेताओं को नहीं पता है राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ओवैसी अमर अकबर एंथोनी बनने की कोशिश कर रहे मुसलमानों की तीन बर्बादी अखिलेश यादव ओवैसी और राहुल गांधी अखिलेश यादव 2013 का दंगा ठंडा नहीं करना चाहते है, ये फिर से पश्चिमी यूपी में दंगा करवाने की कोशिश कर रहे0
0
Report
गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर परिवार में गम का माहौल
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद परिजनों के चित्कार से माहौल हुआ गमगीन. मंत्री सुदिव्य कुमार की भाभी ओर भतीजी ने कहा... हमें विश्वाश नहीं हो पा रहा है, अंकल हमें छोड़ कर चले गए.0
0
Report
भवानी सिंह और रिया सिंह दक्षिण कोरिया के Taekwondo Poomsae Championship 2026 के लिए चयनित
Patna, Bihar:गोपालगंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी भवानी सिंह एवं सुश्री रिया सिंह का दक्षिण कोरिया में आयोजित World Taekwondo Poomsae Championship 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। यह बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है। दोनों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने यात्रा एवं अन्य आवश्यक खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। उनके आग्रह को स्वीकृति प्रदान करते हुए दोनों खिलाड़ियों को ₹2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। भवानी सिंह एवं रिया सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं। देश और बिहार का नाम रोशन करें, यही मंगलकामना है।0
0
Report
Advertisement
