221001
Varanasi -अर्दली बाजार मदरसे के बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण किया गया
Varanasi, Uttar Pradesh:अर्दली बाजार में मदरसा खानम जान स्कूल में मदरसा प्रबंधन समिति की ओर से कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संजय कुमार मिश्र उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वाराणसी मंडल वाराणसी के हाथों यूनिफॉर्म वितरण किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया में नवरात्र के पंडालों के सामने श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है नवरात्र के सातवें दिन पूजा पंडालों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है मां का दरबार सज गया है आज मां का पट भी खुला है बेतिया के पावर हाउस चौक पर बनाए गए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है सभी श्रद्धालु मां के दर्शन कर रहे है भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है पूजा पंडाल सीसीटीवी से लैश है महिलाओं पुरुषों के लिए अलग अलग बैरिकेटिंग बनाए गए है0
0
Report
रांची के पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल राजस्थान की स्थापत्य कला से सजी, भक्तों की आस्था का केंद्र
Ranchi, Jharkhand:रांची के हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष राजस्थान की प्राचीन मंदिर वास्तुकला की तर्ज पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है। अपनी शानदार बनावट, कलात्मक सजावट और मंदिर जैसी भव्य संरचना के कारण यह पंडाल श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में प्रवेश करते ही राजस्थान की पारंपरिक स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलती है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के इस पावन अवसर पर पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक वास्तुकला को भी खूबसूरती से प्रदर्शित कर रही है।0
0
Report
गढ़वा में अवैध बालू कारोबार पर छापा: 500 डंपर जब्त
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। अवैध उत्खनन और बालू के अनधिकृत भंडारण के विरुद्ध लगातार चौथे दिन भी छापेमारी की गई। धुरकी थाना क्षेत्र में कनहर नदी के किनारे वन भूमि पर भंडारित करीब 500 डंपर अवैध बालू जब्त किया गया है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीम की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा है। वहीं, प्रशासन अब अवैध बालू का भंडारण करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटा है। मामला गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाखोरिया पंचायत का है, जहां कनहर नदी के किनारे कुशमाहा घाट के समीप वन भूमि पर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध भंडारण किया गया था। जिला प्रशासन की विशेष टीम ने छापेमारी कर करीब 500 डंपर बालू जब्त किया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा और जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव के नेतृत्व में धुरकी थाना पुलिस के सहयोग से की गई। जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अनधिकृत भंडारण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। छापेमारी के बाद अब बालू का अवैध भंडारण करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध उत्खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों और सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
SDM तरबगंज ने पत्नी के नाम भूमि खरीद मामले में लेखपाल तिवारी को निलंबित
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला ने अनुशासनहीनता,शासकीय कार्यों में शिथिलता तथा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना पत्नी के नाम मूल्यवान भूमि क्रय करने के गंभीर आरोपों में उमरीबेगमगंज क्षेत्र के लेखपाल रामेश्वर दत्त तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार तरबगंज की विस्तृत जांच आख्या और स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर यह दंडात्मक कदम उठाया गया है। तहसील प्रशासन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, लेखपाल को आवंटित क्षेत्र में रहकर दैनिक डायरी, संपत्ति रजिस्टर व्यवस्थित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। लेकिन बार-बार हिदायत के बावजूद उन्होंने अनुपालन नहीं किया। इसके अलावा उमरीबेगमगंज सोनौली मोहम्मदपुर औऱ मुकुन्दपुर गांवों में स्वामित्व योजना संबंधी नक्शा पड़ताल पूर्ण कराकर प्रारूप-5 पोर्टल पर समय से फीड और लॉक नहीं कराया गया,जिससे शासन का महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहा। जनसुनवाई आईजीआरएस के तहत निस्तारित संदर्भों में जनता द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। इतना ही नहीं, बरौली क्षेत्र में नौशाद अली की नियुक्ति होने पर भी लेखपाल द्वारा उन्हें विधिवत चार्ज हस्तांतरित नहीं किया गया। मामले में सबसे गंभीर प्रकरण निजी स्तर पर भूमि खरीद से जुड़ा पाया गया। लेखपाल ने सक्षम स्तर से पूर्व अनुमति लिए बिना अपनी पत्नी पूजा मिश्रा के नाम मौजा परसदा परगना डिकसिर तथा परेड़ सरकार में सर्किल रेट के सापेक्ष भारी अंतर दर्शाते हुए तीन बैनामे कराए। 46.81 लाख रुपये मालियत की जमीन महज 1 लाख रुपये, 11.77 लाख रुपये की भूमि 2.20 लाख रुपये तथा 9.72 लाख रुपये मूल्य का भूखंड मात्र 3.50 लाख रुपये में खरीदा गया। प्रकरण को लेकर जारी कारण बताओ नोटिस का निर्धारित समयावधि में जवाब न मिलने पर उपजिलाधिकारी ने कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी मानते हुए लेखपाल को निलंबित कर रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया। साथ ही निष्पक्ष विभागीय जांच के लिए जिलाधिकारी से अन्य तहसील के अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करने का अनुरोध किया गया है।0
0
Report
सोलापूर में भाजप कार्यकर्ता के देशहित पर जयकुमार गोरे ने कटाक्ष किया
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग : भाजपचा कार्यकर्ता किती स्वाभिमानाने देश हिताचे काम करतो याचं सर्टिफिकेट ऐऱ्या गैऱ्यांनी देण्याची गरज नाही - मंत्री जयकुमार गोरे पदवीधर आणि शिक्षक मतदार संघासाठी आज मेळावा झाला मतदारांशी संपर्क करण्यासदर्भात चर्चा या मेलव्यात झाली संपर्कसाठी रणनीती आजच्या बैठकीत ठरली, मतदार पर्यंत पोहोचण्याविषयी चर्चा झाली शिवसेनेने निर्णय घेतला असला तरी एकनाथ शिंदे हे म्हटलं आहेत की महायुतीचे सर्व उमेदवार विजयी होतील यामुळे पुणे मतदार संघात स्मिता जाधव आणि कौस्तुभ गावडे विजयी होईल. - ऑन महायुती वाद : - उपमुख्यमंत्री शिंदे साहेबांचे वक्तव्य ऐकले तर लक्षात येईल की महायुतीचे पाचही उमेदवार निवडून येतील असे ते म्हणाले。 - शिक्षक आणि पदवीधरचे उमेदवार बहुमताने निवडून येतील. - आमचं संघटन प्रचंड ताकदीने निवडणुकीला सामोरे जाईल आणि निवडणूक जिंकेल。 - ऑन शशिकांत शिंदे :* - आम्ही आमच्या ताकतीवर यश मिळवू शकत नाही हे शशिकांत शिंदे यांनी अधोरेखित केलं。 - त्यामुळे त्यांच्या ताकदीचा अंदाज आपल्याला आलेला आहे। - भाजप दोन्ही जागा जिंकेल यात शंका नाही。 - ऑन रोहित पवार टीका :* - रोहित पवार काय म्हणतात हा त्यांचा व्यक्तिगत विषय आहे。 - महायुतीत आमचा अंतर्गत विषय आहे त्यांनी त्यात नाक खुपसून काहीतरी शोधण्याचा प्रयत्न करू नये。 - माझी त्यांना विनंती आता निवडणूक लागली थोडी ताकद लावा。 - ऑन अब्दुल सत्तार महाविकास आघाडी पाठिंबा :* - मला या संदर्भातली माहिती नाही आपल्या माध्यमातून माहिती मिळाली。 - ऑन प्रणिती शिंदे टीका :* - दहशतवाद तयार करण्याच्या विचारसरणीचे अनुकरण काँग्रेस, सीजेपीचे करत आहे。 - बांगलादेशमध्ये कसा विद्रोह झाला त्याचे उदाहरण ते लोक देत आहेत。 - ज्यांचे विचारसरणी बांगलादेशमध्ये झालेला विद्रोह या विचारसरणीवर ते आता पुढे चालले आहेत。 - भाजपचा कार्यकर्ता किती स्वाभिमानाने देश हिताचे काम करतो याचं सर्टिफिकेट ऐऱ्या गैऱ्यांनी देण्याची गरज नाही.* - भाजप देश हिताने प्रेरित झालेला पक्ष आहे असे त्यामुळे कोणी काही म्हटले त्याला अधिकच महत्त्व देण्याची गरज नाही。 - ऑन सुषमा अंधारे :* - देवा भाऊच्या नेतृत्वात इतिहासातील सर्वात मोठी पोलीस भरती झाली。 - या भरतीवर एकही डाग लागलेला नाही. जिथे आरोप होता तिथे चौकशी केली जाते。 - मात्र तरीही चौकशी करण्याची मागणी होत असेल तर ते उचित नाही。0
0
Report
सहारनपुर में मिशन शक्ति के तहत 200 महिलाएं 100 स्कूटी पर रैली से बाल विवाह रोकथाम जागरूकता
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान-6 के प्रथम चरण के तहत शनिवार को थाना नकुड़ क्षेत्र स्थित हरि इंस्टीट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसका उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए स्कूटी रैली निकाली गई, जिसमें करीब 100 स्कूटी पर 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। Hari Institute के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बाल विवाह, साइबर अपराध, छेड़छाड़ और बच्चों की सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया। बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एशियाई खेलों में महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण और व्यक्तिगत 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली एथलीट प्राची चौधरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1,000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट सहभागिता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सहारनपुर पुलिस ने आमजन से बाल विवाह रोकने और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
नागल में बहन की हत्या: बदनामी के डर से भाई ने किया खौफनाक कदम
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के लाखनौर गांव में बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी 27 वर्षीय बहन कोमल की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामले में 16 अक्टूबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताई हत्या की वजह। आरोपी के मुताबिक, 16 अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे उसकी आंख खुली तो उसने अपनी बहन की चारपाई पर गांव के ही विशाल को देखा। विशाल उसे देखकर मौके से भाग गया। इस बात को लेकर आरोपी ने बहन से सवाल किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मन में समाज में बदनामी होने का डर और गुस्सा पैदा हो गया। बाद में बहन के सो जाने पर उसने गुलाबी दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को कस्बा नागल से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
जौनपुर के परसादीपुर में जमीन विवाद के कारण मारपीट, शव रखकर चक्काजाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई थी मारपीट। पिता की मौत के बाद शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, रतनूपुर–मोढ़ैला मार्ग घंटों बाधित गंभीर रूप से घायल राजकुमार गौड़ ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम। पिता को बचाने पहुंचे पुत्र किशन गौड़ भी मारपीट में हुए थे घायल। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों ने बरइक्ष गेट के पास सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन। रतनूपुर–मोढ़ैला मार्ग पर घंटों आवागमन रहा बाधित। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने समाप्त किया चक्काजाम。0
0
Report
केरल की बेटी का भावुक पत्र, CM योगी के दिल को छू गया
Noida, Uttar Pradesh:केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र0
0
Report
Advertisement
नोएडा साइबर क्राइम: गुरुग्राम से गिरफ्तार आरोपी बैंक खाते देकर ठगी में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑनलाइन स्टोर के नाम पर पीड़ित से हुई थी ठगी, आरोपी के बैंक खाते से जुड़ी देशभर में 33 शिकायतें दर्ज नोएडा। साइबर अपराधियों को ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद समीर (21) पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी जसपुर पट्टी, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत पीड़ित की शिकायत से हुई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 20 अगस्त 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए उससे संपर्क किया। आरोपियों ने ऑनलाइन स्टोर चलाने और अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर लिंक भेजा और इसी बहाने उसके साथ साइबर धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था। ऐसे खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाता था। पुलिस ने संकलित सूचनाओं के आधार पर 16 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। देश के कई राज्यों में दर्ज हैं 33 शिकायतें पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते के संबंध में विभिन्न राज्यों में कुल 33 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलराडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड शामिल हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गिरफ्तार आरोपी की भूमिका और बैंक खाते के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत कार्रवाई की गई है। बाईट अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह0
0
Report
पुणे शिक्षक क्षेत्र में एक भी लायक उम्मीदवार नहीं, सचिन सानप का तंज भाजपा पर
Sangli, Maharashtra:पुणे शिक्षक मतदार संघात एकही लायक उमेदवारी सापडला नाही - सचिन स्थानपांचा भाजपाला अप्रत्यक्ष टोला.. अँकर - जे राजकिय पक्ष स्वतःला मोठे समजतात,त्यांना पुणे शिक्षक मतदार संघात एकही लायक उमेदवारी सापडला नाही,ही खंत आहे,अशा शब्दात पुढे शिक्षक मतदार संघातील शिवसेना शिंदे पक्षाचे पुरस्कृत उमेदवार सचिन सानप यांनी भाजपावर अप्रत्यक्ष निशाणा साधला आहे.तसेच आपल्या उमेदवारीला एकनाथ शिंदे यांनी युतीच्या शिष्टाचाराला छेद देऊन पाठिंबा दिलाय,तत्यामुळे ही निवडणूक शिक्षक प्राध्यापकांच्या स्वाभिमानाचा लढा असल्याचा विश्वास व्यक्त करत शिक्षकांच्या विरोधात खालच्या पातळीवर आग ओखणारे बंब विझवण्याची ही वेळ असल्याचाही सानप यांनी स्पष्ट केले आहे, सांगलीमध्ये उद्योग मंत्री उदय सामंत परधान मंत्री शंभूराजे देसाई यांच्या उपस्थिती मध्ये पार पडलेल्या पुणे शिक्षक मतदारसंघ मेळाव्या प्रसंगी ते बोलत होते. बाईट - सचिन सानप - उमेदवार ,- शिवसेना शिंदे पक्ष पुरस्कृत - शिक्षक मतदार संघ.0
0
Report
उजनी जलाशय में देशी मत्स्य बीज संचयन समारोह सफल, स्थानीय मछली उद्योग को बढ़ावा
Rui, Maharashtra:उजनी जलाशयात भव्य देशी मत्स्यबीज संचयन सोहळा उत्साहात संपन्न; स्थानिक मत्स्यव्यवसायाला चालना अँकर : Pune जिल्ह्यातील इंदापूर तालुक्यातील उजनी पाणलोट क्षेत्रातील जुन्या भिगवण येथे भव्य देशी मत्स्यबीज संचयन सोहळा उत्साहात संपन्न झाला. बॉम्बे नॅचरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) आणि सिप्ला फाउंडेशन यांच्या सहकार्याने राबविण्यात येणाऱ्या ‘उजनी जलाशय’ उपक्रमांतर्गत हा कार्यक्रम आयोजित करण्यात आला. महाराष्ट्र राज्याचे कृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे यांच्या हस्ते मत्स्यबीज उजनी जलाशयात सोडण्यात आले. या उपक्रमाचा मुख्य उद्देश उजनी जलाशयातील पर्यावरणाचे पुनर्स्थापन करणे, स्थानिक मत्स्यसंपत्तीचे संवर्धन करणे आणि मत्स्यव्यवसायाला चालना देणे हा आहे. या उपक्रमांतर्गत स्थानिक देशी माशांच्या बोटुकलीचे संचयन, रोहू, कटला आणि मृगळ यांसारख्या प्रमुख भारतीय कार्प माशांचे संवर्धन, तसेच स्थानिक पाणथळ वनस्पतींचे जतन करण्यावर भर देण्यात येत आहे. यासोबतच स्थानिक मत्स्यव्यवसायाचा विकास आणि पाणथळ परिसंस्थेचे संतुलन राखण्याचा प्रयत्न केला जात आहे. या उपक्रमामुळे उजनी जलाशयातील जैवविविधतेचे संवर्धन होण्यास मदत होणार असून, स्थानिक मच्छीमारांच्या उपजीविकेलाही भविष्यात लाभ मिळण्याची अपेक्षा व्यक्त केली जात आहे.0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी में परती पावस ने किसान संकट बढ़ाया; भात कटाई प्रभावित
Ratnagiri, Maharashtra:ब्रेकिंग.. रत्नागिरीत परतीच्या पावसाची जोरदार बॅटिंग; ऐन भात कापणीच्या हंगामात पावसाची हजेरी, बळीराजा पुन्हा संकटात!.. अँकर रत्नागिरी जिल्ह्यात परतीच्या पावसाने जोरदार हजेरी लावली आहे.. विशेषतः चिपळूणसह उत्तर रत्नागिरीत मुसळधार सरी कोसळल्याने जनजीवन विस्कळीत झाले असून, वाढत्या उकाड्यापासून नागरिकांना काहीसा दिलासा मिळाला आहे.. मात्र, दुसरीकडे ऐन भात कापणीच्या तोंडावर हा पाऊस आल्याने शेतकरी वर्ग पूर्णपणे हवालदील झाला आहे.. हातातोंडाशी आलेले पीक धोक्यात आल्यामुळे बळीराजासमोर पुन्हा एकदा मोठे संकट उभे ठाकले आहे..0
0
Report
सरस्वतीबालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेंविज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Jhanjher, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर कृष्ण स्वरूप अग्रवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के साथ विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने पवन चक्की, सौरमंडल, जल शोधक, मानव हृदय, श्वसन तंत्र और हाइड्रोलिक ब्रिज सहित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने छात्राओं की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की। विद्यालय की अध्यक्षा रेनू मेहरोत्रा, उपाध्यक्षा एकता गुप्ता और प्रधानाचार्या अल्पना अवस्थी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0
0
Report
ओगणा पुलिस NDPS कार्रवाई: 112 किलो गांजे के पौधे बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर, ओगणा पुलिस ने NDPS में बड़ी कार्यवाही, 112 किलो अवैध हरे गांजे के पौधे बरामद, कार्यवाही के लिए ओगणा पुलिस को मशक्कत, 8 किलोमीटर पहाड़ी रास्ते से पैदल पहुंची पुलिस, 8 किलोमीटर तक रास्ता नहीं था, महिला कॉस्टेबल सहित पुलिस कर्मियों ने सर पर रख कर गांजा रास्ते तक लाए, आरोपी पुलिस देखकर मौके से फरार, फसल की आड़ में अवैध खेती कारोबार, ओगणा SHO रामरूप मीणा के नेतृत्व में कार्यवाही, लाम्बी सेमल गांव जंगल मामला0
0
Report
Advertisement
