Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Varanasi221002

वाराणसी आस्था...बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी से शक्ति के धाम माँ विंध्यवासिनी धाम तक नंगे पैर 81 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं

Sept 23, 2025 08:16:40
Varanasi, Uttar Pradesh
वाराणसी के गोला से मिर्जापुर माँ विंध्यवासिनी धाम तक नंगे पांव पैदल यात्रा।MLC विनीत सिंह के बड़े बेटे आकाश सिंह उर्फ सनी के नेतृत्व में यह पैदल यात्रा हो रही है।वाराणसी से चल कर यह यात्रा आज मिर्जापुर पहुँची।आज यह यात्रा देर रात विंध्याचल धाम पहुँचेगी।यात्रा के साथ भारी संख्या में लोग पैदल चल रहे हैं
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Sept 23, 2025 10:02:57
Keonjhar, Odisha: କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି ପକ୍ଷରୁ ବିଜେପି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଠାରେ ବିଜେପି ପକ୍ଷରୁ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜିତ | ଆଙ୍କର : - କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି ପକ୍ଷରୁ ବିଜେପି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଠାରେ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜିତ । ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦିଙ୍କର ଜନ୍ମଦିନ ଅବସରରେ ସାରା ରାଜ୍ୟରେ ସେପ୍ଟେମ୍ବର ୧୭ ରୁ ଅକ୍ଟୋବର ୨ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ବିଜେପି ଦ୍ବାରା ସେବା ପକ୍ଷ ପାଳନ କରାଯାଉଛି । ଏଥି ପାଇଁ ବିଭିନ୍ନ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ମାଧ୍ୟମରେ ସ୍ୱଚ୍ଛ ଭାରତ ,ମା ପାଇଁ ଗଛଟିଏ ଆଦି ଅନେକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରାଯାଉଛି । ଏହି ଅବସରରେ ଆଜି ବିଜେପି ଜିଲା ସଭାପତି ଶୁକଦେବ ମହାନ୍ତଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ କେନ୍ଦୁଝର ସହର ଉପକଣ୍ଠ ରେ ଥିବା ବିଜେପି କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ରେ କେନ୍ଦୁଝର ବିଜେପି ଦ୍ବାରା ଆୟୋଜିତ ରକ୍ତଦାନ ଶିବୀର କୁ କେନ୍ଦୁଝର ସାଂସଦ ଅନନ୍ତ ନାୟକ ଉଦ୍‌ଘାଟନ କରିଥିଲେ । ଏହି ରକ୍ତ ଦୀନ ଶିବିରରେ ୩୦୦ ୟୁନିଟ ରକ୍ତ ସଂଗ୍ରହ କରାଯିବା ଲକ୍ଷ ରଖାଯାଇଛି l ଯାହାକି ଆପାତ କାଳିନ ସ୍ଥିତରେ ବିଭିନ୍ନ ଲୋକଙ୍କ ଦରକାର ରେ ଆସିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ସାଂସଦ ବାଇଟ (୧)- ଅନନ୍ତ ନାୟକ (ସାଂସଦ
0
comment0
Report
Sept 23, 2025 10:02:57
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Sept 23, 2025 10:01:42
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Sept 23, 2025 10:01:27
Jhajjar, Haryana:झज्जर में खाद कि किल्लत से एक बार फिर हुए किसान परेशान : घंटों लाईन में लगने के बाद कुछ किसान बैंरग वापिस लौटे : नैनो यूरिया की बोतल जबरदस्ती थमाने पर महिला ने किया हंगामा : विभाग पर लगाया खाद वितरण में धांधली करने का आरोप : महिला का हंगामा बढ़ता देख कर्मचारी ने नैनो यूरिया के पैसे वापिस थमाए : झज्जर के किसान सदन में किसानों को वितरित करने के लिए आया था खाद के पांच सौ कट्टों कारैक : घंटों लाईन में लगने के बावजूद कई किसानों को नहीं मिल पाया खाद : डिप्टी मैनेजर बालकिसान ने किसानों के आरोप को झुठलाया,कहा: सहीं तरीके से किया जा रहा है खाद का वितरण कहा: एक आधार कार्ड पर है पांच कट्टे दिए जाने का आदेश,नैनो यूरिया जबरस्ती दिए जाने के आरोप को बताया गलत : डिप्टी मैनेजर बोले,प्रयास यहीं है कि सहीं ढंग से हो वितरण,खाद का अगला रैक कब आएगा इसकी नहीं है कोई जानकारी एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा ----------------------------- जिले में एक बार फिर से खाद संकट गहरा गया है। मंगलवार को झज्जर के किसान सदन में खाद वितरण को लेकर अव्यवस्था और अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए। खाद लेने पहुंची एक महिला किसान को जबरन नैनो यूरिया की बोतल थमाई गई, जिस पर उसने विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद बढ़ता देख कर्मचारियों ने बोतल के पैसे वापस लौटाकर स्थिति को शांत किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को खाद का जो रैक झज्जर पहुंचा उसमें केवल 500 कट्टे ही थे। भारी संख्या में पहुंचे किसानों के लिए यह स्टॉक पर्याप्त नहीं था। परिणामस्वरूप, सैकड़ों किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों ने खाद वितरण में धांधली का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि कुछ लोगों को पिछले दरवाजे से खाद वितरित की गई, जबकि कई असली जरूरतमंद किसान कड़ी धूप में घंटों लाइन में लगे रहे। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी मैनेजर बालकिसान ने कहा कि खाद का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। सरकार के निर्देश अनुसार एक आधार कार्ड पर अधिकतम पांच कट्टे दिए जा रहे हैं। नैनो यूरिया जबरन दिए जाने का आरोप निराधार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग की कोशिश है कि हर पात्र किसान को उचित मात्रा में खाद मिले, लेकिन इस समय खाद की उपलब्धता सीमित है। अगला खाद रैक कब आएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बाइट: डिप्टी मैनेजर बालकिसन। बाइट: किसानों व महिला की बाइट। झज्जर सुमित कुमार
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Sept 23, 2025 10:00:40
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ । एंकर:शहीदी दिवस के अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क पहुंचकर शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर 1857 की क्रांति में शहीद राव तुलाराम जी के बलिदान दिवस को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद राव तुलाराम जी के शहीदी दिवस पर शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने शहीदी स्मारक के जीर्णोद्धार की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया है और वह हर वर्ग का ध्यान रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमेशा स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि देश का व्यापारी किसान,बुनकर सभी को लाभ पहुंच सके। उन्होंने आमजन से अपील की है कि स्वदेशी अपनाओ और देश को आगे बढ़ाओ का अभियान को लेकर आगे चलना चाहिए। बाइट मूलचंद शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री व बल्लभगढ़ विधायक
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Sept 23, 2025 10:00:28
Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav @yadavakhilesh माननीय आज़म ख़ान जी की रिहाई उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ, उन सब लोगों के लिए राहत और ख़ुशी की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार करते हैं। न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया। आज फ़र्ज़ी मुकदमे करनेवालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक मियाद होती है और हर ‘साज़िश’ की भी। जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं, भाजपा को वो कभी अच्छे नहीं लगते हैं। माननीय आज़म ख़ान जी एक बार फिर से हर उपेक्षित, पीड़ित, दुखी, अपमानित के साथ खड़े होकर, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के द्वारा किये जा रहे जनता के दमन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंगे और हमेशा की तरह देश-प्रदेश की भावनात्मक एकता के प्रतीक बनकर, समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों के साथ, सामाजिक न्याय के संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे! इंसाफ़ ज़िंदाबाद!
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Sept 23, 2025 09:53:55
1
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Sept 23, 2025 09:53:46
Bareilly, Uttar Pradesh:ANCHOR....आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि आजम खां महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे, मगर आज खुशी की बात ये है, कि हाई कोर्ट के आदेश पर आज वो रिहा हो गए। उनके रिहा हो जाने पर मुसलमानो मे बेहद खुशी है, और खुशी होना भी चाहिए कि वो 13 महीनों से जेल में बंद थे, उन्होंने रामपुर की जनता और शहर के विकास के लिए बहुत काम किए हैं। मौलाना ने खुशी का इजहार करते हुए मुसलमानो के ग़म का भी एहसास दिलाते हुए कहा कि आजम खां उस व्यक्ति का नाम है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी को खून और पसीने से सिंचा , मास्टर मुलायम सिंह यादव को मुल्ला मुलायम सिंह बना दिया। और उनकी मेहनतों का फल उनके परिवार को इतना मिला की मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री बने। मगर अखिलेश यादव ने इस मुश्किल घड़ी में आजम खां का साथ नहीं दिया। आजम खां और उनका परिवार अकेले ही अपनी लड़ाई लडता रहा , इस लड़ाई में अखिलेश यादव ने आजम खां को तनहा छोड़ दिया, इसी को कहते है एहसान फरामोशी। मौलाना ने आजम खां को मशवरा देते हुए कहा कि जेल से रिहाई के बाद पूरे प्रदेश में अपने बिखरे हुए साथियों को एकजुट करें , और एक राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान करें, 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारे, ताकि अखिलेश यादव को आपकी हैसियत का बखूबी अंदाजा हो जाएं। उत्तर प्रदेश का मुसलमान आपके साथ खड़ा नजर आएगा। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top