Varanasi: गंगा के तट पर स्वच्छता जागरूकता अभियान
Varanasi, Uttar Pradesh:गुरुवार को नमामि गंगे अभियान ने गंगा के तट की स्वच्छता के लिए दशाश्वमेध से राजेंद्र प्रसाद घाट तक जन जागरण किया। इस दौरान लाउडस्पीकर से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा गंगा में विसर्जित सामग्रियों को समेटकर नगर निगम को सुपुर्द किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने गंगा स्नान और घाटों पर घूम रहे लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
