Varanasi - काशी जनकल्याण की कामना से उतारी चौसठ्ठी देवी की आरती
Varanasi, Uttar Pradesh:गुलाल भरी एक मुट्ठी से रीझने वाली और भगवान शिव के जटाजूट के आघात से प्रकट चौंसठ योगिनियों के रूप में प्रतिष्ठित चौसठ्ठी देवी की आरती उतार कर नमामि गंगे ने होली के पावन पर्व पर जन कल्याण की कामना की । काशी के होली उत्सव धूलिवंदन की 500 वर्ष की परंपरा के तहत पूजी जाने वाली माता चौसठ्ठी के श्रीचरणों को अबीर-गुलाल से पखार कर राष्ट्र के लिए भय, बाधा से मुक्ति का वरदान मांगा । मां गंगा के तट पर स्थित चौसठ्ठी घाट पर स्वच्छता की अलख जगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
