Varanasi: काशी विश्वनाथ पालकी यात्रा पर अजय राय का सरकार पर निशाना
Varanasi, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर काशी और बाबा विश्वनाथ की परंपराओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने रंगभरी एकादशी पर पहले पालकी यात्रा रोकने, फिर मूर्ति ढंककर अनुमति देने और मंदिर परिसर में नई प्रतिमा रखने को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सरकार को सिर्फ इवेंट करना आता है, परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
