icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow30 Apr 2025, 04:10 pm

Varanasi - अक्षय तृतीया पर पूजे गए आदिकेशव

Varanasi, Uttar Pradesh:नमामि गंगे ने बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर काशी के सबसे प्राचीन विष्णु तीर्थ आदिकेशव की आरती उतारी। भगवान श्री हरि नारायण विष्णु के आदिकेशव स्वरूप व माता लक्ष्मी, माता तुलसी का विधिवत पूजन-अर्चन कर भारत के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। माता तुलसी से आरोग्य भारत की गुहार लगाई गई। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय", ॐ नमो नारायणाय और शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम् जैसे मंत्रो का जाप करके भगवान विष्णु को प्रसन्न किया गया। प्राचीन विष्णु तीर्थ पर पूजन अर्चन के बाद टीम के सदस्यों ने आदि केशव घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने का आवाह्न किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CEIR पोर्टल से साइबर टीम ने 1.5 लाख के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर दिए

Mau, Uttar Pradesh:CEIR पोर्टल का कमाल, साइबर टीम ने करीब 1.5 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे मऊ : जनपद में खोए या गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की मदद से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के 07 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सकुशल वापस कर दिए हैं। मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए इन मोबाइलों को ट्रेस किया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और अपने नजदीकी थाने/साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते तकनीकी मदद से डिवाइस को ट्रैक किया जा सके。
0
0
Report

झांसी के छनियापुरा में बेकरी से 18 लाख नकदी चोरी

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में कोतवाली थाना क्षेत्र के घनी आबादी के बीचों बीच छनियापुरा में बेकरी और उसके ऊपर बने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े ताले की जंजीर तोड़कर बेकरी और मकान में रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे 18 लाख से ज्यादा की नकदी और 5 लाख कीमत के सोना चांदी के जेवरात चोरी करके बदमाश ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है। वी/ओ.1-दरअसल छनियापुरा मोहल्ले में एक किराये का मकान लेकर मोहम्मद शाकिब ऊपर वाले कमरे में अपने परिवार के साथ रह रहा है। और निचले हिस्से में वह बेकरी का संचालन करता है। दीपावली की छुट्टी होने के चलते घर की महिला बच्चों के साथ इलाहाबाद चली गई थी। बेकरी बन्द करके शाकिब अपनी बहन के घर गया था, देर शाम जब घर लौट कर आया तो देखा बेकरी के अंदर रखी अलमारी का लॉकर और ऊपर बने कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। अलमारी से करीब पांच लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात और 18 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घर की महिला रुखसार बेगम ने बताया कि अलमारी में रखे 18 लाख से ज्यादा की नगदी वह कर्ज लेकर मकान खरीदने के लिए गांव से लाई थी। चोर अलमारी तोड़कर नगदी के अलावा सोना चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए हैं। बाइट- रुखसार बेगम......पीड़ित महिला बाइट- अब्दुल जावेद..... मकान मालिक बाइट-मो. शाकिब......बेकरी मालिक
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग की कार में आग, बड़ा हादसा टला

Dehradun, Uttarakhand:दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग के किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया... धर्मावाला क्षेत्र में दुकानों के आगे खड़ी इस इकोस्पोर्ट कार में आग लगते ही पूरी कार आग की लपटों से घिर गई और धू-धू कर जलने लगी... घटना के बाद आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई... सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची धर्मावाला चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया... गनीमत रही कि आग लगने के दौरान कार में कोई मौजूद नहीं था... दुकानों के आगे खड़ी कार में आग लगने से आसपास की दुकानों तक भी आग पहुंचने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया... सड़क किनारे खड़ी घटना का शिकार हुई ये कार शाहपुर निवासी विशाल गोयल की बताई जा रही है... धर्मावाला पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है... घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है
0
0
Report

लातेहार के नामुदाग में ट्रक टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

Latehar, Jharkhand:लातेہار मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग पंचायत अंतर्गत हूरहुरी में गुरुवार की शाम करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक (नंबर JH 19 E 4031) पर कुल तीन युवक सवार थे। तीनों बकोरिया से निजी कार्य पूरा कर अपने घर नामुदाग लौट रहे थे। इसी दौरान हूरहुरी के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रमेश नायक (32), पिता जगदीश नायक और हीरामन नायक (36), पिता सूर्यदेव नायक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पंकज नायक (23), पिता शिबू नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने लातेहार-पलामू मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभालने में जुटी रही। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

पटना में छठ महापर्व के लिए 4 हजार सुरक्षा बलों के साथ व्यापक तैयारी

Patna, Bihar:छठ महापर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पटना पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में दीघा घाट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधिकारी कार्तिकेय के. शर्मा ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि नासरीगंज से दीदारगंज तक कुल 103 छठ घाट बनाए गए हैं। इनमें 90 घाट सुरक्षित हैं, जबकि 6 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है। कुछ घाट अनुपयुक्त भी हैं। खतरनाक और अनुपयुक्त घाटों पर लाल कपड़े से बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इन घाटों पर नहीं जाएं और बच्चों को भी वहां जाने से रोकें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में 607 अस्थायी शौचालय, 560 , 453 चेंजिंग रूम, 15 यात्री शेड और 173 वॉच टावर बनाए गए हैं। इसके अलावा 185 वाटर प्वाइंट, 118 नियंत्रण कक्ष और 22 सहायक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए 321 नावों के साथ नाविकों की तैनाती की गई है। एनडीआरएफ की 9 टीमों में 270 सदस्य, एसडीआरएफ की 8 टीमों में 40 सदस्य, 168 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, 204 आपदा मित्र और 432 गोताखोर लगाए गए हैं। वहीं, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि पूरे पटना जिले में ट्रैफिक पुलिस समेत करीब 4 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। पार्किंग की निर्धारित व्यवस्था की गई है, ताकि जाम की समस्या न हो। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिसकर्मियों के निर्देशों और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
0
0
Report

उत्तर रेलवे ने छठ पूजा के लिए सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए

New Delhi, Delhi:छठ महापर्व को लेकर लोग ट्रेन से बड़ी संख्या लोग पूर्वांचल और बिहार जा रहे हैं जैसे में छठ महापर्व के लिए जाने वाले लोगों के लिए इस बार उत्तर रेलवे के द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां पर इस बार पूरी तरह से व्यवस्थित तरीके से छठ महापर्व के लिए जाने वाले लोगों के लिए सुरक्षा का विशेष इंतजाम भी किया गया है साथ ही प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ न हो इसको लेकर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं इसके साथ अर्ध सैनिक बल अभी यहां पर तैनात है प्लेटफार्म पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मुर्शीद है कि जब गाड़ी आए तो कहीं भगदड़ ना मचे लोग आराम से ट्रेन में बैठ सके इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी वहां पर तैनात है लाइन लगाकर ही ट्रेन के डिब्बो में चलने दिया जा रहा है साथ ही इस बार विशेष रूप से प्लेटफार्म पर रस्सी बांधी गई है उसे रस्सी से आगे किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है सुरक्षा के मध्य नजर डॉग स्क्वैड भी तैनात है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल में तैनात थाना प्रभारी उत्तम कुमार तोमर ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी जानकारी दी इस बार छठ माह पर्व पर बिहार जाने वाले लोग भी काफी संतुष्ट नजर आए उनका कहना है कि इस बार रेलवे के द्वारा अच्छा प्रबंध किया गया है लोगों के चेहरे पर छठ महापर्व पर अपने घर जाने की खुशी भी साफ दिखाई दे रही थी जाने वाले यात्री
0
0
Report

हिंगोरिया बस स्टैंड के पास नर पैंथर मृत, अज्ञात वाहन से टक्कर की संभावना

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी-बड़ीसादड़ी सड़क मार्ग पर हिंगोरिया बस स्टैंड के पास गुरुवार सुबह एक नर पैंथर मृत अवस्था में मिला। सड़क किनारे पैंथर का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रारम्भिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार पैंथर का अंतिम संस्कार किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पौधशाला बारा की बावड़ी ले गई। यहाँ मेडिकल बोर्ड की टीम ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पैंथर का पोस्टमार्टम किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हितेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि हिंगोरिया बस स्टैंड के पास सड़क किनारे पैंथर के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर सहायक वनपाल पारस मल धाकड़, सागर मल जणवा और वनरक्षक मदन मीणा मौके पर पहुंचे। प्रारम्भिक जांच में पैंथर की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होने की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम में सामने आया कि पैंथर के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत होने की आशंका है। राहत की बात यह रही कि उसके शरीर के सभी नाखून और दांत सुरक्षित मिले।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने बलिया नाला छठ घाट का किया निरीक्षण

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow13m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज नगर पालिका की टीम के साथ शहर के प्रमुख बलिया नाला छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि इस प्रमुख घाट पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की कोशिश है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। वी/ओ- कल से शुरू हो रहा है लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व जिसको लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल में ज़ी मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। महिलाओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए पुलिस विभाग को महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा घाटों पर बेहतर पब्लिक एड्रेस सिस्टम यानी लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने को कहा गया है जिससे श्रद्धालुओं तक जरूरी सूचनाएं समय पर पहुंचाई जा सकें। प्रशासन का दावा है कि छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम पूजा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वन 2 वन विथ डीएम ऑन छठ पर्व
0
0
Report

RPF कर्मी की तत्परता से चलती ट्रेन में महिला यात्री की जान बची

Mathura, Uttar Pradesh:ऑपरेशन “जीवन रक्षा” के तहत RPF कर्मी की तत्परता से बची महिला यात्री की जान मथुरा--रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन “जीवन रक्षा” के तहत मथुरा जंक्शन पर एक RPF कर्मचारी की सतर्कता एवं साहसिक कार्रवाई से महिला यात्री की जान बचाई गई। दिनांक 11.11.2026 को मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 से गाड़ी संख्या 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित ठहराव के पश्चात दोपहर 14:05 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान IPF उपदेश कुमार कौशिक एवं प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात RPF/RPSF स्टाफ द्वारा गाड़ी को सुरक्षित रूप से पास कराया जा रहा था। इसी दौरान S-3 कोच में एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के गेट से लटक गई। स्थिति अत्यंत गंभीर थील स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक ने तत्काल साहस, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना महिला यात्री को पकड़कर सुरक्षित रूप से चलती ट्रेन से दूर खींच लिया। उनकी इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से महिला यात्री की जान बच गई तथा उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। इसके पश्चात महिला यात्री से प्राथमिक उपचार (First Aid) उपलब्ध कराने के संबंध में पूछा गया, लेकिन उसने इसकी आवश्यकता नहीं बताते हुए मना कर दिया। घटना के कारण महिला यात्री अत्यधिक भयभीत थी और अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं थी। बाद में उसे सुरक्षित रूप से ट्रेन में बैठाकर उसके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस प्रकार प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक द्वारा प्रदर्शित कर्तव्यनिष्ठा, सजगता, साहस एवं त्वरित कार्यवाही से एक अनमोल जीवन की रक्षा संभव हो सकी। मौके पर उपस्थित यात्रियों ने भी RPF कर्मचारी के इस सराहनीय एवं मानवतापूर्ण कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अपील है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें तथा सुरक्षित यात्रा नियमों का पालन करें।
0
0
Report

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, चार घायल, महिलाएं शामिल

Dholpur, Rajasthan:चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, महिलाओं समेत चार घायल बाड़ी (धौलपुर) बाड़ी क्षेत्र में पंचायत चुनावों के बाद चुनावी रंजिश को लेकर झगड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बसईडांग थाना क्षेत्र के बरीपुरा गांव का है, पीड़ित घायलों का आरोप है कि सरपंच चुनाव में वोट नहीं देने की रंजिश को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार पर लाठि-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों के अनुसार आरोपी लाठि-डंडे लेकर घर में घुस आए और महिलाओं समेत चार लोगों पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं ने आरोपियों पर मारपीट के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने सरपंच चुनाव में आरोपी पक्ष को वोट नहीं दिया था, इसी बात को लेकर आरोपी रंजनिश रखे हुए थे। इस संबंध में पीड़ितों ने बसईडांग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

टोडाभीम में फ्लैग मार्च से पंचायत चुनाव की सुरक्षा कड़ी, मतदाताओं को निर्भीक मतदान का संदेश

Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर टोडाभीम में पुलिस और 7वीं बटालियन ने निकाला फ्लैग मार्च, मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश, जिला करौली. पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में टोडाभीम क्षेत्र में पुलिस और 7वीं बटालियन के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान अजीजपुर, पदमपुरा सहित विभिन्न इलाकों में पुलिस बल ने पैदल मार्च कर लोगों को बिना किसी डर या दबाव के मतदान करने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन सिटी, वृत्ताधिकारी टोडाभीम, थाना प्रभारी टोडाभीम सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे. इनके साथ 7वीं बटालियन की डी कंपनी के जवानों ने भी मार्च में हिस्सा लिया. पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया. अधिकारियों ने आमजन को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी, दबाव या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी रख रही है.
0
0
Report

130 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला रेस्क्यू के बाद बाहर निकली, शव परिजन ले गए

Karauli, Rajasthan:कुड़गांव थाना क्षेत्र के पाटौर गांव में गुरुवार को एक महिला कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर सिविल डिफेन्स की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला कर महिला के शव को बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कुएं की गहराई करीब 130 फीट थी और उसमें लगभग 35 फीट तक पानी भरा हुआ था। कुएं में गिरी महिला की पहचान लाखंती पत्नी सुमेर मीना (30) निवासी पाटौर के रूप में हुई। रेस्क्यू के दौरान सिविल डिफेंस के जवान बृजभूषण ने कुएं में उतरकर महिला को रस्सी से बांधा। इसके बाद बिलाई की सहायता से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू अभियान में बृजभूषण, फरमान, अखलाक, पुष्पेंद्र जाटव, राधेश्याम, रहीस और आमिर ने सहयोग किया। महिला को बाहर निकालने के बाद टीम ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
0
0
Report

मकराना में एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की हौज में गिरकर मौत, परिवार में सदमा

मकराना जानकारी के अनुसार खेत में खेल रहे एक ही परिवार के तीन भाइयों की तीन मासूम बेटियों की पास ही बने पानी के हौज में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। महज पाँच और छह वर्ष की उम्र में तीनों बच्चियों की जिंदगी इस तरह खत्म हो जाएगी, इसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई। घटना का पता चलने पर परिजन आनन-फानन में बच्चियों को बाहर निकालकर मकराना के राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने परिवार के लोगों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान महक पुत्री देवेंद्र गुर्जर (6 वर्ष), चहक पुत्री सतीश (6 वर्ष) और मानवी पुत्री दीपक (5 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां आपस में चचेरी बहनें थीं और एक ही परिवार के तीन भाइयों की बेटियाँ थीं। तीनों बच्चियों के शव उप जिला चिकित्सालय पहुंचने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माता-पिता और अन्य परिजन बदहवास नजर आए। किसी को अपनी लाडली के बिछड़ने का विश्वास नहीं हो रहा था। परिवार की महिलाओं की करुण चीत्कार से अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया। एक साथ तीन मासूम बच्चियों की मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। घटना की सूचना मिलते ही मकराना पुलिस भी उप जिला चिकित्सालय पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top