icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
JAVED KHANJAVED KHANFollow1 Jan 2025, 03:42 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुज़फ्फर नगर रॉड पर काले तेल से मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्री में हादसा।कई लोग घायल मौत की भी आशंका

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... पेंट फैक्ट्री में हादसा एंकर ... शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित मोबिल ऑयल की फैक्ट्री में बॉलर फटने से हादसा हो गया है जहां हादसे में काम कर रहे कई लोगों के घायल होने की सूचना है घटना के बाद फैक्ट्री मालिक मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकते रहे फैक्टी का गेट बंद कर दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को शामली किसी भी अस्पताल में ना ले जाकर सीधे मेरठ के लिए रवाना हो गई। वहीं आसपास के लोगों में चर्चा है कि कई लोग घायल होने के साथ-साथ एक दो व्यक्ति की मौत की आंशका जताई जा रही है।जबकि इनकी पुष्ट्रीकोई नही कर रहा है। .... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्री का है।जहां सिटी के तालाब रोड निवासी पंकज जैन की फैक्ट्री बताई जा रही है। घटना करीब 10:00 बजे की है।जहां आयल बनाते वक्त एक हादसा हो गया हादसे में करीब तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें एक की हालत गंभीर है जबकि दूसरे को काफी गम छोटे आई हैं घायलों को फैक्ट्री संचालक द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल मेरठ भेज दिया गया। चर्चा है की मशीन के पार्ट्स का समय रहते हुए मरम्मत कार्य नहीं हुआ जिसके चलते हादसा हुआ है। वही इस मामले में थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है मामले के बारे में जानकारी की जा रही है संपूर्ण जानकारी होने के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि इसमें कई लोग घायल हैं और कुछ के मरने की भी आशंका जताई जा रही है.। हालांकि अभी हादसे में मरने वालों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
0
0
Report

कानपुर में डेढ़ किलो पत्थर से बवासीर के घरेलू इलाज पर डॉक्टरों ने बचाई जान

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में बवासीर की सिकाई के चक्कर में मलाशय में फंसा डेढ़ किलो का पत्थर, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान कानपुर। उर्सुला अस्पताल के डॉक्टरों ने 5 तारीख को मलाशय में फंसे लगभग डेढ़ किलो के पत्थर को ऑपरेशन करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मरीज खौलते पानी में पत्थर गर्म कर अपने मलद्वार की सिकाई कर रहा था, उसी दौरान पत्थर फिसलकर मलाशय के अंदर चला गया। पत्थर फंसने के कारण मरीज का मल और गैस पास होना बंद हो गया था। गंभीर हालत में ओपीडी पहुंचे मरीज की डॉक्टर प्रशांत मिश्रा और उनकी टीम ने तुरंत जांच कराई और उसी दिन शाम को सर्जरी करके पत्थर बाहर निकाला। यह पूरा मामला तब सामने आया जब 45 वर्षीय ओम प्रकाश निषाद नाम के एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। मरीज ने बताया कि वह बवासीर से राहत पाने के लिए घरेलू इलाज के तौर पर खौलते पानी में पत्थर गर्म करके सिकाई कर रहा था तभी पत्थर अनजाने में फिसलकर मलाशय में चला गया। करीब डेढ़ किलो का पत्थर मलाशय में फंसने की वजह से मरीज का लैट्रिन और हवा पास होना बंद हो गया। जिससे उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि जब ओम प्रकाश ओपीडी में आए तो उन्होंने अपनी समस्या बताई। मरीज ने कहा कि सिकाई के दौरान पत्थर अंदर चला गया है, जो उंगली से महसूस हो रहा है लेकिन हवा और लैट्रिन पास नहीं हो पा रही है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत मरीज का एक्स-रे कराया। एक्स-रे रिपोर्ट आने पर मरीज की बात सही निकली और मलाशय में कम से कम डेढ़ किलो का बड़ा पत्थर दिखाई दिया। डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि एक्स-रे में पुष्टि होने के बाद मरीज के ऑपरेशन की तुरंत तैयारी की गई। उसकी जरूरी जांचें कराई गईं और उसी दिन शाम को लगभग 6 से 8 बजे के बीच ऑपरेशन करके पत्थर को बाहर निकाल दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि यदि मरीज का समय पर ऑपरेशन नहीं होता, तो मलाशय में अंदरूनी रुकावट की वजह से स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। इस घटना के बाद डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को झोलाछाप नीम-हकीमों के पास जाने या गर्म पत्थर से सिकाई करने जैसे जोखिम भरे घरेलू तरीकों से बचना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि अस्पतालों में पढ़े-लिखे योग्य डॉक्टर बैठते हैं, इसलिए मरीज किसी भी समस्या में सीधे योग्य डॉक्टरों से संपर्क कर सही इलाज कराएं।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर: काशीराम आवास योजना धोखाधड़ी में भाई-बहन गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। काशीराम आवास योजना के नाम पर लोगों से लगभग 7 लाख की ठगी करने के मामले में जाजमऊ पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है की तिवारीपुर निवासी ओजस्वी तिवारी, राजेश तिवारी, ने लोगों से काशीराम आवास योजना के तहत7 लाख लेकर ठगी करी वही यह दोनों भाई बहनों पर दस हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा था, जिसे सर्विलांस टीम जाजमऊ पुलिस की टीम द्वारा नोएडा से गिरफ्तार किया गया, वही भाई बहन उर्फ बंटी बबली ने आवास योजना में मकान दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये लिए और उन्हें आवास दिलाने का भरोसा दिलाते हुए लोगों को झांसा दिया था, शिकायत मिलने के बाद जाजमऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे कितनी रकम वसूली गई。 पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके बैंक खातों और लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि मामले में ठगी का दायरा बढ़ सकता है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम की संकरी गली में ट्रैक्टर ने रिवर्स लेते हुए बाइक सवार की मौत

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ट्रैक्टर चालक की एक छोटी सी लापरवाही बाइक सवार की मौत की वजह बन गई। मामला बजरंग नगर क्षेत्र का है, जहां संकरी गलियों से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे बाइक पर सवार मुरैन खान भी अपने घर जा रहे थे। घर कुछ ही दूरी पर था, लेकिन संकरी गली होने के कारण वे ट्रैक्टर को ओवरटेक नहीं कर पाए और पीछे ही चल रहे थे। अचानक एक मोड़ पर ट्रैक्टर चालक ने वाहन रोककर, बिना पीछे देखे ट्रैक्टर को रिवर्स लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे मौजूद मुरैन खान ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,
0
0
Report

नई सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 12 निकाले, 4 मौत; रेस्क्यू अभी 4-5 घंटे

New Delhi, Delhi:न्यू सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीएम अजय कुमार ने बताया कि नई सीमापुरी में राहत और बचाव कार्य लगातार करीब 14 घंटे से जारी है। अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल 8 लोगों का इलाज गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है। डीएम ने बताया कि आसपास की कुछ इमारतें भी खतरनाक स्थिति में हैं। ऐसी इमारतों को लेकर एमसीडी से बातचीत की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें डिमोलिश कराया जाएगा। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अनुमान है कि बचाव अभियान को पूरा होने में अभी करीब 4 से 5 घंटे और लग सकते हैं。
0
0
Report

NMC ने डॉक्टरों के विज्ञापनों के लिए गाइडलाइन जारी की; AI नकली सामग्री रोक

Noida, Uttar Pradesh:NMC ने डॉक्टरों, अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के विज्ञापन व सोशल मीडिया प्रचार के लिए नई गाइडलाइन जारी की। ‘बेस्ट’, ‘नंबर-1’, ‘टॉप’, ‘मोस्ट ट्रस्टेड’ और ‘गारंटीड इलाज’ जैसे भ्रामक दावों पर रोक। सोशल मीडिया, वेबसाइट, व्हाट्सऐप, पॉडकास्ट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और AI प्रचार भी नियमों के दायरे में होंगे। मरीज की फोटो, वीडियो, मेडिकल रिकॉर्ड, प्रशंसापत्र या इलाज के नतीजों के गलत इस्तेमाल पर रोक, AI से नकली या बदली सामग्री बनाना भी प्रतिबंधित। डिस्काउंट, कूपन, कैशबैक, उपहार, रेफरल भुगतान और मुफ्त प्रक्रिया से मरीज आकर्षित नहीं किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य जागरूकता और जनस्वास्थ्य जानकारी देने की अनुमति होगी, लेकिन निजी या संस्थागत व्यावसायिक प्रचार नहीं किया जा सकेगा। नियम तोड़ने पर रजिस्ट्रेशन निलंबन, अन्य दंड और कानून के तहत जुर्माना हो सकता है। अस्पताल वेबसाइट पर विभाग, सुविधाएं, शुल्क और डॉक्टरों की योग्यता व विशेषज्ञता जैसी तथ्यात्मक जानकारी दी जा सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगों के लिए पैसे ट्रांसफर करवाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार किए

Durg, Chhattisgarh:एंकर-बैंक अकाउंट को 05 से 15 हजार ₹ प्रति महीने की रकम पर सायबर ठगों को किराए पर देने वाले 08 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल पूरा मामला म्युल अकाउंट का है जिसमें ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजैक्शन कर अपने बैंक खाते में ट्रांसकर करानें वाले आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है सभी 08 आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने के वाले है आपको बता दे की पिछले दिनों छावनी थाने में म्युल अकाउंट को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध एवं म्युल खातों के विरुद्ध छावनी और नेवई थाने और एसीसीयू की टीम द्वारा बैंक खातों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण किया जा रहा था जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में सभी बैंक खातों का उपयोग किया गया है बैंक खातों से संबंधित कुल 08 खाता धारकों के नाम सामने आए जिस पर बैंक से पतासाजी और पूछताछ की गई तब पता चला कि लाखों रुपए का लेनदेन इन सभी बैंक खातों में किया गया है जिसके बाद फौरन सभी खाताधारकों को धर दबोचा गया और पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी खाताधारक अपने बैंक के खाते को 5000 से लेकर ₹15000 तक के कमिश्न के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था जिससे संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन देन हो रहा था फिलहाल पुलिस ने सभी 08 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है.बाइट-मणि शंकर चंद्रा एडिशनल एसपी दुर्ग
0
0
Report

वृंदावन पाणिनी गुरुकुल: टैंक सफाई में चार छात्रों की मौत, मनु कटारे सहित

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-वृंदावन के महर्षि पाणिनी गुरुकुल में चार छात्रों की टैंक सफाई में मौत हो गई..जिसमें से एक छात्र मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का रहने वाला मनु कटारे था... महज 25 साल का मनु चीचली ब्लाक के सुदरास गांव से ज्योतिष की पढ़ाई करने वृंदावन गया था... परिवार वालों को मनु की तबियत खराब होने का समाचार सुबह करीब तीन बजे मिला जिसके बाद परिजन उसका हालचाल जानने घर से वृंदावन के लिए निकले हैं... मनु کے گھر پر उसका भाई और चाचा मिले जिन्होंने बताया कि कल शाम को उनकी मनु से फोन पर बात हुई थी जिसमें मनु सकुशल था... और आज सुबह से खबर आने के बाद मीडिया के जरिए उन्हें मनु की मौत की खबर मिल रही है.. इस खबर के बाद से मनु के भाई का रो रो के बुरा हाल है.. चाचा के गुरुकुल प्रबंधन पर गम्भीर आरोप हैं... उन्होंने मामले में जांच की मांग की है । बाइट 01 - भानु कटारे,मनु का भाई बाइट 02 - बृजेश कटारे ,मनु का चाचा
0
0
Report
Advertisement

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा

Kusu, Chhattisgarh:कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से न्यायालय ने रिमांड पर जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के द्वारा लगातार जनहित मुद्दों सहित अन्य मामलों को आपत्तिजनक टिप्पणी के माध्यम से सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा था। जिसको लेकर पूर्व में ही कई थाने पर एफआईआर दर्ज भी किए गए थे। इसके बाद हालिया दिनों में ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में शिकायतकर्ता शैलेंद्र शर्मा की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस ने संगठित रूप से सौहार्द बिगाड़ने के मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के वकील ने कहा कि पुलिस के द्वारा गलत तरीके से गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पूरे दिन कोर्ट में गहमागहमी का माहौल भी देखने को मिला。
0
0
Report

जौनपुर में युवतियों के सड़क हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दो युवतियों का हंगामा, सड़क पर पुलिस से हुई नोकझोंक खरका तिराहे पर दो युवतियों का हाईवोल्टेज हंगामा, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका तिराहे पर दो युवतियों द्वारा सड़क पर हंगामा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियाँ आपस में बहनें हैं। वायरल वीडियो में दोनों युवतियाँ सड़क पर काफी देर तक हंगामा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों के साथ उनकी नोकझोंक भी होती दिखाई दे रही है। हंगामे के चलते कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलने पर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के साथ चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जगदीशपुर में 90 पुड़िया हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस इन दोनों जिलों में चल रहे मादक पदार्थ के तस्करों पर कहर बनकर टूटती दिखाई पड़ रही है। ताजा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला मोहल्ले की है, जहां पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो हेरोइन तस्कर हेरोइन की एक खेप लेकर जाने वाले हैं। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हेरोइन तस्कर को 90 पुड़िया हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक अपाचि बाइक और एक मोबाइल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद दोनों हेरोइन तस्करों को जेल भेज दिया है। वही हेरोइन तस्करी के नेटवर्क को कंगाल ने में पुलिस जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top