221001
वाराणसी में अभूतपूर्व भारत बन्द
Varanasi, Uttar Pradesh:भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जाति आधारित जनगणना कराने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बंद कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर भारत बंद का आयोजन किया। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के दाउदपुर चौराहे पर हुए इस कार्यक्रम में बहुजन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यहां लोगों को जाति आधारित जनगणना और EVM में धांधली के मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को बाजारवासियों का पूरा समर्थन मिला, जिसके लिए मोर्चा ने सभी का धन्यवाद किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर: लूणकरणसर में आबकारी विभाग ने स्प्रिट टैंकर पकड़े, 12 हजार लीटर बरामद
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर लूणकरणसर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई स्प्रिट से भरे तीन टैंकर पकड़े, करीब 12 हजार लीटर स्प्रिट बरामद भारत माला रोड के पास जैतपुर-अर्जुनसर-पल्लू सड़क पर की गई कार्रवाई आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध स्प्रिट से भरे टैंकरों को पकड़ा लूणकरणसर क्षेत्र में आबकारी विभाग की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई कार्रवाई में DC आबकारी पेमाराम, DEO संजीव पटवारी, AEO प्रताप सिंह डूडी रहे शामिल PO भागाराम सहित मनोहर सिंह, प्रेम सिंह, दयाराम और शिवचंद डूडी की टीम रही मौके पर आबकारी थाना लूणकरणसर की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम, मामले में आगे की जांच जारी0
0
Report
JK के Korag मुठभेड़ में पाक-based आतंकी मोहम्मद असिफ Musa गिरफ्तार, हथियार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:Korag encounter in J&K | Body of Pak-based Lashkar-e-Taiba terrorist, identified as Mohammad Asif alias Hashim Musa, who was wanted in the Pahalgam terror attack, recovered along with war-like stores Following the 22nd April Pahalgam terror attack, J&K Police had released a sketch of Hashim Musa, naming him as one of the terrorists involved in the attack. Visuals from Korag deferred by an unspecified time; no live operational details disclosed0
0
Report
शेखपुरा में आम के पेड़ से महिला शव; आत्महत्या संकेत पर जांच तेज
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आम के पेड़ से झूलता एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है।पेड़ से शव मिलने की सूचना मिलते ही हथियामा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हर पहलू पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर देखने से यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फोरेंसिक जांच-मामले की गहन और विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया है पहचान की कोशिश-मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस ने उसकी तस्वीर आसपास के 5-6 गांवों में भेज दी है और महिला की शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं!0
0
Report
Advertisement
दुष्कर्म के आरोपी रेलवे लोको पायलट गिरफ्तार, 48 घंटे में निलंबन संभव
Katihar, Bihar:दुष्कर्म अपडेट -- नौकरी की झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने. की बड़ी कार्रवाई 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल girाफ़्तार दोनों युवक रेलवे लोको पायलट 22 सितंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म, मामले के बाद पीड़िता द्वारा 28 सितंबर को महिला थाना में मामला दर्ज करवाया गया था 48 घंटे तक न्यायिक हिरासत में रहते हैं तो स्वतः दोनों रेलकर्मी निलंबित माने जाएंगे - अनूप कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, कटिहार रेल मंडल दोनों रेलवे लोको पायलट पूर्णियां जिला का रहने वाला कटिहार में युवती के साथ नौकरी की झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों रेलवे लोको पायलट को गिरफ्तार कर लिया है । 22 सितंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म के इस मामले के बाद पीड़िता द्वारा 28 सितंबर को इस पर महिला थाना में मामला दर्ज करवाया गया था । महज 12 घंटे के अंदर कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन कुमार और उनके सहयोग करने के आरोप में विनय कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है । चंदन पर आरोप था कि वह नौकरी के झांसा देकर युवती को स्टेशन से अपने किराये के मकान सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया में ले गया था, और वहीं पर गलत किया था । पुलिस की माने तो चंदन ने अपने कबूल नामा में युवती के साथ दुष्कर्म की बात को भी कबूल लिया है, जबकि आरोपी विनय कुमार दास पर उसे सहयोग करने का आरोप है । फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । बताते चले कि पिछले 24 घंटे से कटिहार रेल मंडल में कार्यरत दो लोको पायलट द्वारा घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची युवती को नौकरी के झांसा देकर अपनी किराये के मकान मे ले जाकर दुष्कर्म के इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चा था । फिलहाल कटिहार पुलिस ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे के सहायक लोको पायलट सह पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के तमाम गंज निवासी चंदन कुमार तथा दूसरे आरोपी सह पूर्णिया जिले की पूर्णिया थाना क्षेत्र के लालगंज स्कूल टोला निवासी विनय कुमार दास को गिरफ्तार किया है। इधर कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह मंडल जनसंपर्क पदाधिकारी अनूप कुमार सिंह ने टेलीफोनिक बताया कि दो रेलकर्मियों गिरफ्तार होने की सूचना मिली है । उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे तक वह न्यायिक हिरासत में रहते हैं तो स्वतः दोनों रेलकर्मी निलंबित माने जाएंगे । वहीं इस मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।0
0
Report
हरदोई के बिट्टू शॉपिंग मॉल में आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रातभर धधकता रहा बिट्टू शॉपिंग मॉल,लाखों का सामान जलकर खाक हरदोई के बिलग्राम कस्बे के सदर बाजार रोड पर बुधवार देर रात प्रसिद्ध बिट्टू शॉपिंग मॉल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मॉल के भीतर रखा रेडीमेड कपड़े, साड़ियां,कोट समेत लाखों रुपये का सामान आग की चपेट में आ गया।मॉल से उठती आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों और मकान मालिकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आसपास के लोगों को सुरक्षित किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। फायरकर्मियों ने कई घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें सुबह तक उठती रहीं। आसपास की दुकानों और मकानों में आग फैलने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से लोगों को बाहर कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। मॉल के संचालक बिलग्राम के पुराने व्यापारियों में बताए जा रहे हैं। अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ, इसका फिलहाल स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। आग लगने के कारणों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर नुकसान का आकलन कर रहा है।0
0
Report
औरैया में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में भिड़ंत, बाइकें जलकर खाक
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद की सदर कोतवाली के मोहल्ला विधिचंद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि उपद्रवियों ने दो बाइकों में आग लगा दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के 5 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बता दें कि कल देर शाम को शहर के मोहल्ला विधिचंद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-Sामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी,विवाद के दौरान दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। जलती बाइकों और मारपीट से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची,और जलती हुई आग पर काबू पाया जबकि पुलिस ने जालौन चौराहा निवासी वीर ठाकुर, आनेपुर निवासी देवेंद्र सिंह, जैतापुर निवासी राम नरेश और फफूंद निवासी समीर मंसूरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक पक्ष के घायल गौरव सीधे सदर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने शिकायत सुनने के बाद उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। जिला फायर ऑफिसर तेजवीर सिंह ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना मिली थी जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया है।मारपीट के बाद किसी ने बाइक में आग लगा दी थी।फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। बाइट:तेजवीर सिंह क्षेत्राधिकारी फायर औरैया0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस नेताओं के दिमाग पर हमला: EVM विवाद और सत्ता पाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के कुछ बड़े लीडर का दिमाग काम नहीं कर रहा है केंद्र सरकार में। जब 10 साल कांग्रेस की सरकार थी, उस समय EVM से नहीं जीते तो किससे जीते? जब जीत जाते हैं तो ठीक है, जब हार जाते हैं तो EVM डेमोक्रेसी को COLLAPSE करना चाहती है कांग्रेस। जनता के पास जाओ, जनता के साथ जुड़ो तभी सत्ता में आएंगे।0
0
Report
बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ, MDMA सप्लाई नेटवर्क के दो गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:Assign Desk Rounak Vyas Bikaner बीकानेर से खबर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन जारी नाल थाना इलाके में डीएसटी टीम और नाल पुलिस की कार्रवाई 52 gm MD सहित दो मुलजिम पवन सिंघानिया और नितेश पुरोहित गिरफ्तार डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार और नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई की कार्रवाई डीएसटी टीम के रामकरण ASI ने कार्रवाई में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका MDMA की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी0
0
Report
धोबीघाट लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। कोतवाली क्षेत्र के धोबीघाट के पास 28 सितंबर को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उससे 2 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, भौतिक संसाधनों और प्रभावी पतारसी-सुरागरसी के आधार पर थाना कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने 30 सितंबर को कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1,320 रुपये नकद, अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
IPS अधिकारी बनकर शादी के बहाने धोखा, 30 लाख के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ सेक्टर 19 की SHO सरिता रॉय। एक लड़की जो पंचकुला की रहने वाली है और चंडीगढ़ में सेक्टर 20 में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है। वो शादी करने के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर लड़का देख रहे थी। उसको वहां लड़का मिला और उस लड़के ने अपने पेज पर खुद को IPS बताया हुआ था और पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। लड़की ने उसको अप्रोच किया...लड़के ने बताया कि वो IPS अधिकारी है...बाद में इनकी मुलाकात हुई...फिर धीरे-धीरे लड़के ने लड़की को अपनी एक दुख भरी कहानी सुनाई कि उसकी मां बीमार है और उसे उसकी मदद चाहिए। उसने लड़की से लगभग 30 लाख रुपए ऐंठ लिए। उस लड़के ने लड़की का एक अकाउंट खुलवाया था और उसका इस्तेमाल वो खुद कर रहा था। यह अकाउंट बीच में ब्लॉक हो गया...तो लड़के ने लड़की को कहा कि अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। लड़की को लड़के पर शक हुआ...लड़की ने बैंक मैनेजर से बात की। बाद में लड़की ने हमारे पास उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। FIR दर्ज की गई। हमने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है...उससे पूछताछ चल रही है...अभी उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
मोतिहारी में चंपारण तटबंध पर जल-प्रलय टला, ग्रामीण-प्रशासन की जांबाज़ी सामने
Motihari, Bihar:मोतिहारी में जल-प्रलय का खतरा टला, जब बेतिया-गोपालगंज के बाद चंपारण तटबंध पर अटकी लाखों जिंदगियाँ पूर्वी चंपारण के लिए बीती रात किसी 'कयामत की रात' से कम नहीं थी। पड़ोसी जिलों बेतिया और गोपालगंज में गंडक नदी का चंपारण तटबंध टूट जाने की खबर से मोतिहारी में हड़कंप मच गया था। उफनाती गंडक का प्रचंड दबाव जब मोतिहारी के तटबंधों पर पड़ा, तो हर तरफ सिर्फ दहशत, खौफ और चीख-पुकार का माहौल था। हर कोई बस एक ही दुआ मांग रहा था—"किसी तरह आज की रात चंपारण तटबंध बच जाए, तो कल से जिंदगी पटरी पर आ जाएगी।" तटबंध पर मंडराया महा-संकट: ओवरटॉप, गड्ढे और धंसती मिट्टी गंडक नदी के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद संग्रामपुर प्रखंड के इजरा और अरेराज प्रखंड के मननपुर, सरेया, सिकटिया, नगदाहां व चटिया जैसे दर्जनों इलाकों में तटबंध अंतिम साँسें गिन रहा था। कई जगहों पर उफान मारता पानी तटबंध के ऊपर से बह रहा था, कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे तो कहीं मिट्टी धंसने से भयानक रिसाव शुरू हो चुका था। खतरा इस कदर बढ़ गया था कि 4 प्रखंडों (अरेराज, संग्रामपुर, केसरिया और पहाड़पुर) की 15 पंचायतों पर जल-समाधि का खतरा मँडराने लगा था। कप्तान और जिलाधिकारी का 'जांबाज' मोर्चा: रात भर डटे रहे डीएम-एसपी बेतिया और गोपालगंज की भयावह स्थिति को देखते हुए मोतिहारी के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस कप्तान (एसपी) ने स्थिति की गंभीरता को समझा और खुद रात भर चंपारण तटबंध पर डटे रहे। अधिकारियों ने दफ्तर छोड़ ग्राउंड जीरो पर उतरकर खुद मरम्मत कार्यों की कमान संभाली। डीएम और एसपी की इस अभूतपूर्व मुस्तैदी और दिलेरी को देखकर ग्रामीणों का टूटता हौसला लौट आया। सैकड़ों ग्रामीणों की जन-भागीदारी: जब कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी गई जंग तटबंध पर सरकारी मशीनरी के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रात भर जागे। ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ मिलकर सैंड बैग (बालू की बोरियों) और उपलब्ध संसाधनों की मदद से जगह-जगह हो रहे खतरनाक रिसाव को कड़ी मशक्त के बाद पूरी तरह सील कर दिया। डीएम-एसपी की मुस्तैदी और ग्रामीणों के इस अटूट सहयोग का ही नतीजा रहा कि मोतिहारी में चंपारण तटबंध टूटने से बच गया और लाखों जिंदगियों पर मंडरा रहा कयामत का खतरा टल गया। सुरक्षा के कड़े कदम: स्टेट हाईवे 74 पर वाहनों की आवाजाही बंद बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन स्टेट हाईवे 74 (SH-74) पर गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया है। पूरे तटबंध क्षेत्र में पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी गई है। सुगौली में राहत और मौसम का रुख: नेपाल में बारिश रुकने से उम्मीद नेपाल में थमी बारिश: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश रुकने के बाद अब मोतिहारी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा टलता दिख रहा है। जलस्तर अपडेट: आज सुबह से पानी के बढ़ने की रफ्तार में भारी कमी आई है। यद्यपि जलस्तर अभी घटा नहीं है, लेकिन आज से नदियों में पानी कम होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। सुगौली में राहत: सुगौली क्षेत्र में सिकरहना नदी का जलस्तर स्थिर हो चुका है, जिससे नए रिहाइशी इलाकों में पानी का फैलाव थम गया है। जनता का संदेश: संकट के इस सबसे कठिन दौर में मोतिहारी डीएम, एसपी और आम ग्रामीणों के इस साझा संघर्ष की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के HNS मॉल में लिफ्ट फंसी, 8 लोग फंसे वीडियो वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- ग्रेनो वेस्ट के मॉल में अटकी लिफ्ट, लिफ्ट में आधे घंटे से ज्यादा देर तक फंसे रहे 8 लोग, 31 वे फ्लोर से बर्थडे पार्टी करके नीचे उतर रहे थे लोग, अचानक से बीच फ्लोर पर ही अटक गई लिफ्ट, लिफ्ट में फंसे लोगों ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, लिफ्ट में फंसे लोगों के द्वारा वीडियो बनाकर किया गया वायरल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के HNS मॉल की घटना।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में लव मैरिज के बाद पिता ने बेटी का पुतला बनाकर संस्कार किया
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी ने अपनी पसंद के युवक से शादी कर ली, पिता ने बेटी से ही सारे रिश्ते खत्म कर लिए। इतना ही नहीं, पिता ने बेटी का पुतला बनाया और उसका बाकायदा अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद बेटी की तस्वीर के सामने स्वर्गीय लिखकर घर में टांग दिया। इस अजीबोगरीब घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। बता दें कि पूरा प्रकरण प्रयागराज के यमुनानगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले गणेश पाण्डेय की 20 वर्षीय युवती नन्दनी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद के युवक शाश्वत गुप्ता से शादी कर ली। बेटी के इस फैसले से पिता इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने बेटी को अपने लिए मृत मान लिया। युवती की मां मंशा पाण्डेय ने बताया कि बेटी की इस हरकत से पूरा परिवार बदनामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर है, इसी लिए पिता ने बेटी का पुतला तैयार कराया, उसे अर्थी पर रखा और फिर 22 अगस्त को अंतिम संस्कार कर दिया। मां ने साफ किया है कि अब वह बेटी को कभी नहीं अपनाएंगे, इसी लिए उसका पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। बेटी की तस्वीर के सामने नाम पर भी स्वर्गीय लिखवा दिया है, ताकि उन्हें उसके जिंदा रहने का एहसास ही न हो सके। बेटी की मनमर्जी शादी के बाद परिवार की नाराजगी और उसके बाद पुतले का अंतिम संस्कार करने का यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना ने परिवार की नाराजगी और प्रेम विवाह को लेकर समाज में मौजूद सोच पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं लव मैरिज करने वाली नन्दनी पाण्डेय ने अपने परिजनों पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। नन्दनी का कहना है कि वह परिवार के उत्पीड़न से परेशान थी, अब जब परिजनों ने अंतिम संस्कार कर ही दिया है तो हमारे भी उनसे रिश्ते हमेशा के लिए खत्म हो गए हैं। नन्दनी का कहना है कि जल्द ही वह अपने नाम के सामने लगे पाण्डेय की जगह गुप्ता लगाएगी।0
0
Report
अलीगढ़ अदालत परिसर में महिला और पुरुष अधिवक्ताओं की भिड़ंत, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:महिला अधिवक्ता और पुरुष अधिवक्ता में हुई मारपीट, अलीगढ़ ब्रेकिंग जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार के सामने महिला अधिवक्ता और पुरुष अधिवक्ता में हुई मारपीट, अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महिला अधिवक्ता और पुरुष अधिवक्ता के बीच जमकर चले लात घूसे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद और फिर हुई मारपीट, 25 तारीख का बताया जा रहा है मारपीट का वायरल वीडियो, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जिला मुख्यालय की घटना,0
0
Report
अरनोद पुलिस ने 7 ग्राम ब्राउनशुगर के साथ 25 वर्षीय फैजल खान को गिरफ्तार किया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर जब्त की है। पुलिस ने मामले में नौगांवा निवासी 25 वर्षीय फैजल खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ब्राउनशुगर के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 28 सितम्बर को अरनोद थाना पुलिस चौकी नौगांवा के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नौगांवा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। चालक ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर अचानक मोटरसाइकिल भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम फैजल पिता सलीम खान, उम्र 25 साल, निवासी नौगांवा, थाना अरनोद बताया। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर बरामद हुई। मादक पदार्थ रखने और परिवहन करने को लेकर वैध अनुज्ञापत्र या लाइसेंस के बारे में पूछने पर आरोपी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ब्राउनशुगर जब्त कर फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने थाना अरनोद में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
