221001
यूनियन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल: 12 साल से भर्ती नहीं!
Varanasi, Uttar Pradesh:यूनियन बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर हड़ताल की। हड़ताल की मुख्य वजह यह है कि लिपिकीय संवर्ग में पिछले 12 साल से कोई भर्ती नहीं हो रही, जिससे कर्मचारियों पर काम का भारी दबाव है और वे मानसिक तनाव में हैं। स्टाफ की कमी के कारण बेरोजगारी दर बढ़ रही है और बैंकों में अप्रेंटिस (अर्थवीर) के रूप में 1 साल की भर्ती हो रही है। साथ ही, मृतक आश्रित कोटे की भर्ती भी बंद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानसरोवर गार्डन में पांच-छह मंजिला इमारतें, शिकायतों के बावजूद प्रशासन चुप
Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बावजूद मानसरोवर गार्डन में धड़ल्ले से पांच छह मंजिला इमारत बन रही हैं. लोगों की शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाही. लोगों का आरोप एमसीडी पुलिस की मिलीभगत से निर्माण हो रहा है. राजधानी दिल्ली के मोती नगर विधानसभा के मानसरोवर गार्डन इलाके में ग्राउंड फ्लोर से लेकर छह मंजिला इमारत धड़ल्ले से बन रही है. लोगों ने एमसीडी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक हल नहीं निकला. अधिकारी आते हैं और उनकी जेब गर्म कर के लौट जाते हैं. सत्य निकेतन की घटना के बाद भी प्रशासन को डर नहीं है और मानसरोवर गार्डन में बड़ा हादसा हो जाने पर कार्रवाई की उम्मीद है.0
0
Report
संभल । लगातार बरसात से धान की फसल पानी में डूबी ..किसानों पर भारी संकट ..
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । लगातार बारिश से किसान संकट में .. 3 दिन से लगातार हो रही बरसात से किसानों की धान की फसल पानी में डूबी ...40 फीसदी धान की फसल नष्ट .. बारिश से संकट में आये किसानों से सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगाई । डीएम अंकित खंडेलवाल ने कृषि विभाग /राजस्व विभाग को बरसात से फसल की क्षति के आकलन के निर्देश जारी किये । फसल की क्षति की सूचना के लिए कृषि विभाग ने सोशल मीडिया पर टोल फ्री नंबर जारी किया । DM अंकित खंडेलवाल ने भारी बारिश के मद्देनजर ग्रामीणों इलाकों में बनाए गए आश्रय स्थल , गोशालाओं और बहजोई CHC का औचक निरीक्षण किया . DM ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाये दुरस्त रखे जाने के सख्त निर्देश दिये है ।0
0
Report
यूपी में अति वर्षा से क्षति: 24 घंटे में मुआवजे की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:2709ZUP_LKO_CM_HELP_R यूपी में हुई अति वर्षा से हुई जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि पर सीएम के निर्देश पर फील्ड पर उतरे अफसर सीएम के निर्देश के बाद अति वर्षा के चलते हुई जन व पशु हानि पर शुरू हुआ मुआवजे का वितरण सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारियों ने पीड़ितों के परिजनों को दिया मुआवजा सीएम ने 24 घंटे में अति वर्षा से हुई जन हानि, पशु हानि व घायलों को मुआवजा देने का दिया था निर्देश सीएम के निर्देश पर बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का प्रशासन ने शुरू किया आंकलन सीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से परिवारों को सकुशल बाढ़ राहत शिविर तक पहुंचाया जा रहा आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो : सीएम लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सीएम0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में 32 फीट चौड़ी सड़क के लिए सीएम मोहन यादव ने गेंती चलाई
Ujjain, Madhya Pradesh:खजूर वाली मस्जिद से जीवाजीगंज थाने तक सड़क होगी 32 फीट चौड़ी 272 मकान चौड़ीकरण की जद में, स्थानीय रहवासी भी विकास के लिए खुद आगे आ रहे उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान पर खुद गेंती चलाकर मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे अब्दालपुरा स्थित अपने मकान नंबर 180 पर पहुंचे। यहां पूजन के बाद उन्होंने खुद गेंती चलाकर मकान के चौड़ीकरण की कार्रवाई की शुरुआत की。 खजूर वाली मस्जिद से जीवाजीगंज थाने तक सड़क को 32 फीट चौड़ा किया जा रहा है। इस मार्ग पर 272 मकान चौड़ीकरण की जद में हैं। अब्दालपुरा क्षेत्र में अलग-अलग समुदायों के लोग रहते हैं और चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय रहवासी भी अपनी ओर से जगह देने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से लंबे समय से चली आ रही आवागमन की परेशानी दूर होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवाजाही आसान होगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुख्यमंत्री और उनके परिवार के मकान भी चौड़ीकरण की जद में आने से यह संदेश गया है कि शहर के विकास में आम और खास सभी की भागीदारी है। इस अवसर पर संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。0
0
Report
भोपाल भाजपा अध्यक्ष बोले: गांधी जयंती पर बड़ा कार्यक्रम और विकास चर्चा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले - आज मन की बात के 138 वें एपिसोड में हम सब रानी कमलापति स्टेशन पर शामिल हुए आज उन्होंने 9/11 की घटना का भी जिक्र किया जनगणना का पहले चरण का काम पूरा हो गया उसकी बात भी की 1000 साल पहले जो सोमनाथ मंदिर ध्वस्त किया गया था उसका भी जिक्र किया आने वाले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सीएम मोहन यादव पर बोले - मुख्यमंत्री शाम 4 बजे भोपाल आएँगे और प्रेस से बात करेंगे सीएम के स्वयं का घर तोड़ने पर बोले - कई बार विकास कार्य में हमारे परिवार का घर अतिक्रमण में रहते हैं उसे नहीं तोड़ते है उज्जैन में मुख्यमंत्री अपने स्वयं के घर को तोड़ भी रहे हैं ये स्वागत योग्य है कुंभ का मेला 2028 में लगेगा जिसमें करोड़ों लोग आएँगे ऐसे समय में उज्जैन स्वागत के लिए तैयार रहे हमारी जिम्मेदारी समाज और इस देश को आगे लेकर जाने की है बाइट - हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
समस्तीपुर में सब्जी चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर वीडियो वायरल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में सब्जी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पेड़ से बंधा नजर आ रहा है, जबकि उसके ठीक पास गोभी और केले रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यही सब्जियां चोरी की गई थीं और चोरी के आरोप में व्यक्ति को पकड़कर पेड़ से बांधा गया, फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पूरा मामला चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत के तरुआ गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। हालांकि, वायरल वीडियो और उसमें किए जा रहे दावों की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है。0
0
Report
Advertisement
कॉर्बेट-नैनीताल पर्यटन: बढ़ती संख्या के साथ जंगल-संरक्षण का सवाल
Ramanagara, Karnataka:कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पहचान देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में होती है, यहां जंगल सफारी हजारों लोगों की आजीविका का आधार है. लेकिन पर्यटन बढ़ने के साथ एक नई बहस भी तेज हुई है—क्या सिर्फ पर्यटकों की संख्या बढ़ना ही पर्यटन की सफलता है? या फिर ऐसा पर्यटन जरूरी है, जिसमें स्थानीय रोजगार के साथ जंगल, वन्यजीव, नदियां और स्थानीय संस्कृति भी सुरक्षित रहे? कॉर्बेट में पर्यटन का दायरा पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है, होटल, रिजॉर्ट, जिप्सी, नेचर गाइड, ड्राइवर, स्थानीय दुकानदार और दूसरे छोटे-बड़े कारोबार सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं. लेकिन इसी बढ़ते पर्यटन के बीच इको टूरिज्म के मूल उद्देश्य को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. वरिष्ठ वन्यजीव प्रेमी और विशेषज्ञ इमरान खान कहते हैं कि पर्यटन का वास्तविक अर्थ सिर्फ मनोरंजन नहीं है, पर्यटन का संबंध किसी क्षेत्र की संस्कृति, मूल्यों, ज्ञान और स्थानीय जीवन से भी होना चाहिए, उनके मुताबिक पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, लेकिन जिस क्षेत्र में पर्यटक पहुंच रहे हैं, वहां के संरक्षण और शांति का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. खासतौर पर टाइगर टूरिज्म का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कई बार बाघ दिखाई देने पर बड़ी संख्या में जिप्सियां एक ही जगह जुट जाती हैं, इससे शोर और अव्यवस्था की स्थिति पैदा होती है. उनका कहना है कि पर्यटन नीतियों का दोबारा आकलन करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों की कैरिंग कैपेसिटी यानी पर्यावरणीय क्षमता तय करना जरूरी है. इसी सवाल को वन्यजीव विशेषज्ञ सुमंता घोष एक अलग नजरिए से देखते हैं, उनके मुताबिक उत्तराखंड में यात्रा की परंपरा हमेशा सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रही, यात्रा व्यक्ति को अनुभव, सीख और बदलाव देकर लौटाती थी, अब सवाल यह है कि उत्तराखंड के संवेदनशील और नाजुक लैंडस्केप में आने वाला पर्यटक यहां से क्या सीखकर जा रहा है और क्षेत्र को क्या देकर जा रहा है? सुमंता घोष कहते है केवल आना, खाना-पीना, मनोरंजन करना, शोर मचाना और गंदगी फैलाकर चले जाना पर्यटन नहीं हो सकता, पर्यटन की नीतियां ऐसी हों, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका भी लंबे समय तक सुरक्षित रहे और पर्यावरण का संरक्षण भी हो. प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर दीप रजवार के मुताबिक कॉर्बेट सिर्फ पर्यटकों के घूमने की जगह नहीं है, यह वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों का साझा जीवन है, दीप रजवार कहते है कॉर्बेट लाखों लोगों की आजीविका का केंद्र है, लेकिन यह वन्यजीवों का भी घर है, हमें ऐसा पर्यटन चाहिए जो स्थानीय समुदाय, संस्कृति और वन्यजीवों का सम्मान करे, अनियंत्रित पर्यटन से कॉरिडोर प्रभावित हुए हैं, इसलिए सरकार को ठोस नीति बनानी होगी. हालांकि वन विभाग का कहना है कि कॉर्बेट में पर्यटन निर्धारित नियमों और क्षमता के अनुसार संचालित किया जाता है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह के मुताबिक पिछले छह वर्षों में करीब 18 से 20 लाख भारतीय और 25 से 30 हजार विदेशी पर्यटक कॉर्बेट पहुंचे हैं, ऐसे में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है. इको टूरिज्म में जिम्मेदारी भी होती है, रोमांच के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, प्रत्येक जोन में निर्धारित संख्या में पर्यटक जाते हैं, ताकि वन्यजीवों को समस्या न हो, पर्यटन और वन्यजीव सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए, इस पर हम लगातार काम करते हैं. यानी तस्वीर के दोनों पहलू साफ हैं। एक तरफ पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है, दूसरी तरफ बढ़ता दबाव जंगल, वन्यजीव, यातायात, कचरा और प्राकृतिक संसाधनों के सामने नई चुनौतियां खड़ी करता है. विश्व पर्यटन दिवस पर कॉर्बेट और नैनीताल की कहानी इसलिए सिर्फ बढ़ते पर्यटकों की कहानी नहीं है। यह उस सवाल की कहानी भी है कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड किस तरह का पर्यटन चाहता है. ऐसा पर्यटन, जिसमें पर्यटक आएं, स्थानीय लोगों की आय बढ़े, कारोबार चले और रोजगार पैदा हों—लेकिन साथ ही जंगल की शांति, वन्यजीवों का प्राकृतिक व्यवहार, नदियों की स्वच्छता और स्थानीय संस्कृति भी सुरक्षित रहे. कॉर्बेट और नैनीताल में पर्यटन की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब चुनौती सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करने की नहीं, बल्कि पर्यटन और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की है। क्योंकि कॉर्बेट की असली ताकत उसके जंगल और वन्यजीव हैं… और नैनीताल की पहचान उसकी झीलों, पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता से, ऐसे में विश्व पर्यटन दिवस पर सबसे बड़ा सवाल यही है—पर्यटन बढ़े, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं.0
0
Report
कोलकाता में कुणाल घोष पर हमला, बेलघाटा में फिर हमला—पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:कल कोलकाता के उत्तरपाड़ा में कुणाल घोष के ऊपर हमले का बाद आज फिर से बेलघाटा में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ ऐसा आरोप है हमले के बाद नारकेलडांगा थाने पहुंचे कुणाल घोष बीजेपी पर आरोप 1) kunal ghosh crying in video हमले के बाद कुणाल घोष ने रोते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया COUNTER – 56 SEC ::2:30 MIN POINTERS - कल की गाड़ी नहीं बल्कि मैं आज किसी और की गाड़ी में बैठा था , मेरा बाइक वाहिनी ने पीछा किया ईंट पत्थर मारे , गाली गलौच की हाथ में हथौड़ा , रिवाल्वर , गाड़ी का कांच तोड़कर मेरे हाथ में मारा , मुझे जान से मारने की धमकी दी मेरे सहकर्मी सुरक्षित नहीं है थाने में घुसा बचने के लिए , थाने की सीढ़ी तक भागा इस तरह से मुझे रोक नहीं सकते , चैलेंज करता हू , मेरी लाश गिरा दो गुंडा वाहिनी , बार बार मेरे ऊपर अटैक हो रहा है , आज चौथा दिन है मेरे पास सिक्योरिटी थी कोर्ट के आर्डर , उसे हटा दिया यह गणतंत्र है ? ?मैं फिर निकलूंगा कल बेलघाटा थाने के OC को चिट्ठी दी मैंने , खुद फोन कर के बोला कोई राजनितिक कार्यक्रम नहीं था 2) video given by kunal ghosh when he was followed by goons on bikes and scooty0
0
Report
चमोली में भारी बारिश के बीच रुद्रनाथ ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, अशोक की मौत
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर चमोली जिले में भारी बारिश के बीच रुद्रनाथ ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सगर गांव के पास ट्रैक पर करीब 4 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 150 मीटर गहरी खाई से शव बरामद किया। वीओ 1 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज SDRF पोस्ट गौचर को हादसे की सूचना मिली। सूचना के मुताबिक सगर गांव के पास रुद्रनाथ ट्रैक पर करीब 4 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया था। जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया。 काफी मशक्कत के बाद SDRF जवानों ने करीब 150 मीटर गहरी खाई से व्यक्ति का शव बरामद किया। इसके बाद शव को सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अशोक पुत्र श्रीकांत, निवासी मद्रास के रूप में हुई है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की आवश्यक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के बैंकों ने रविवार को खुले, 3 दिन की हड़ताल के बावजूद राहत
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में रविवार को खुले बैंक: शहर के छोटे-बड़े लगभग 480 बैंक रविवार को आम दिनों की तरह खुले रहे। • बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें: सुबह से ही काम निपटाने के लिए ग्राहकों और व्यापारियों की भारी भीड़ जमा रही。 • असुविधा से बचाने का फैसला: 5 दिनों की लगातार बंदी से बचाने के लिए RBI के निर्देश पर रविवार को बैंक खोले गए。 • कल से 3 दिन की हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे。 • UFBU का हड़ताल का आह्वान: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगों को लेकर इस हड़ताल का ऐलान किया है。 • मुख्य मांग '5-डे बैंकिंग': बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग और शनिवार की छुट्टी लागू करने की मांग कर रहे हैं。 • ग्राहकों को मिली बड़ी राहत: रविवार को बैंक खुलने से लोगों के चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट और ज़रूरी काम पूरे हुए。 • व्यापारियों ने जताई खुशी: वाराणसी के व्यापारियों ने कहा- "अगर आज बैंक नहीं खुलते, तो व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ता।" • ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी: हड़ताल के बावजूद यूपीआई , नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी。 • गुरु-बुध तक बंद रहेंगे बैंक: सोमवार से बुधवार तक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा, जिसके बाद गुरुवार को बैंक वापस खुलेंगे。0
0
Report
हाथरस में डबल मर्डर: धारदार हथियार से पति-पत्नी हत्या, जांच तेज
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में डबल मर्डर की वारदात रिटायर्ड फौजी व पत्नी की धारदार हथियार से हत्या से फैली सनसनी हत्यारों ने पति पत्नी की चाक़ू से गोदकर की हत्या कमरे में दोनों के खून से लथपथ मिले शव रिटायर्ड फौजी, पत्नी की हत्या पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेन्सिक विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के नगला मंस्या मोहल्ले की घटना0
0
Report
तुमसर-मोहाडी डpseudo drought सूची से बाहर: किसान NH के पास प्रदर्शन कर रहे
Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिले में पावसाच्या अनिश्चिततेमुळे शेतकरी आर्थिक संकटात सापडले आहेत. मात्र शासनाच्या dुष्काळग्रस्त तालुक्यांच्या यादीत तुमसर आणि मोहाडीचा समावेश नसल्याने उसर्रा येथे तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय महामार्गालगत आंदोलन झाले. शेतकऱ्यांनी दुष्काळी परिस्थितीचे फेरआवाडे घ्यावे, पीक पाहणी व पंचनामे करून नुकसानग्रस्त शेतकऱ्यांना मदत करावी अशी मागणी केली; मागणी मान्य न झाल्यास आंदोलन तीव्र करण्याचा इशारा दिला गेला.0
0
Report
Advertisement
तिरहुत नहर का तटबंध टूट, रaxa क्षेत्र में पानी से खतरा बढ़ा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में टूटा तिरहुत नहर का तटबंध तिरहुत नहर का तटबंध टूटने के कारण रक्सा गांव की तरफ तेजी से बढ़ रहा नहर का पानी मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड के रक्सा दक्षिणी के समीप टूटा तिरहhut नहर का तटबंध तिरहhut नहर का तटबंध टूटने से रक्सा दक्षिणी और रक्सा डीह के बीच लोगो का आवागमन बाधित मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ो लोग संबंधित अधिकारी को दिया गया मामले की सूचना प्रशासन की टीम पहुंची बांध मरम्मत के कार्य में जुटी स्थानीय निवासी चंदन कुमार ओझा ने बताया की यह बांध 1 साल में तीसरी बार टूटा है. अभी बांध टूटने के कारण खेतों में लगे फसल बर्बाद हो जाएगा अगर जल्द ही इसको नहीं रोका गया तो गांव में भी पानी पहुंच सकती है. फिलहाल यहां पर प्रशासन की टीम पहुंची है. बाइट - चंदन कुमार ओझा,स्थानीय इनपुट - मणितोष कुमार0
0
Report
महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम और जनसुनवाई
Delhi, Delhi:वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी ने महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम किया। जनकपुरी और कीर्ति नगर थाने में लोगों के साथ हुई जनसुनवाई। लोगों ने एसएचओ के सामने अपनी समस्याएं रखीं। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने डीसीपी वेस्ट के ऑफिस में महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट, जनकपुरी के स्टूडेंट्स के साथ एक इंटरैक्टिव अवेयरनेस प्रोग्राम किया। वही पश्चिमी जिला जनकपुरी और कीर्ति नगर थाने में जनसुनवाई रखी जिसमें एसएचओ द्वारा लोगों की समस्या को सुन गया और साथ ही हल करने का वायदा भी किया। श्री हरेश्वर वी. स्वामी, और SHO/साइबर ने स्टूडेंट्स के साथ साइबर सिक्योरिटी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के ज़रिए शिकायतों की रिपोर्टिंग, और महिलाओं और लड़कियों की ऑनलाइन सेफ्टी पर बात की। स्टूडेंट्स ने साइबर अपराधों से जुड़ी अपनी चिंताएँ और शिकायतें शेयर कीं, साथ ही अपने-अपने इलाकों में क्राइम पैटर्न और दूसरे पब्लिक सेफ्टी मुद्दों पर भी बात की। अधिकारियों ने उनकी चिंताएँ सुनीं और ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करने की अहमियत समझाई। स्टूडेंट्स को ज़रूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया और उन्हें हिम्मत दी गई कि जब भी उन्हें पब्लिक सेफ्टी से जुड़ी कोई चिंता दिखे, तो वे समय पर जानकारी शेयर करके पुलिस की आँख और कान बनकर काम करें। सेशन के आखिर में साइबर अपराधों पर एक क्विज़ रखी गई। DCP/वेस्ट ने हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए।0
0
Report
तिलकनगर में दो वाहन चोरी गिरोह गिरफ्तार, 3 बाइक-2 स्कूटी बरामद
Delhi, Delhi:मैकेनिक बन बैठे शातिर वाहन पलक झपकते ही देते थे वारदात को अंजाम चोरी की स्कूटी बेचने के दौरान तिलकनगर तिलकविहार चौकी पुलिस ने पकड़ लिए दो शातिर वाहन चोर चोरी की तीन बाईक और दो स्कूटी बरामद तिलकनगर रोहिणी नॉर्थ पश्चिम विहार ईस्ट के पॉच मामलों का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलक नगर तिलक विहार चौकी की पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोर को तब गिरफ्तार किया जब वह चोरी की स्कूटी को बेचने श्मशान भूमि तिलकविहार जा रहे थे ।पकड़े गए शातिर वाहन चोरों की पहचान इंद्रपाल सिंह और प्रिंस 42 गगनजोत सिंह उर्फ गोगी 25 दोनों ही तिलक विहार इलाके के रहने वाले हैं और मैकेनिक का काम करते थे उसके बाद शातिर वाहन चोर बन बैठे। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाईक और दो स्कूटी बरामद कर ली हैं ।इनके पकड़े जाने से तिलकनगर रोहिणी नॉर्थ पश्चिम विहार ईस्ट के पॉच मामलों का खुलासा हुआ है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार तिलक विहार चौकी पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि गाड़ी चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर शमशान घाट, B-ब्लॉक, तिलक विहार के पास चोरी का टू-व्हीलर बेचने आएंगे। जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने बताई गई जगह पर जाल बिछाया। सुबह करीब 04:15 पर, दो लोगों को एक टू-व्हीलर पर देखा गया और उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए कहने पर, वे नहीं दिखा पाए। वेरिफिकेशन से पता चला कि स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट तिलक नगर में दर्ज कराई गई थी। लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने PS तिलक नगर और दूसरे पुलिस स्टेशनों के इलाके से मोटरसाइकिल चोरी करने में अपना हाथ कबूल किया। आगे की जांच के दौरान, उनकी निशानदेही पर, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और एक और चोरी की स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद गाड़ियों को प्रोसीजर के मुताबिक ज़ब्त कर लिया गया。0
0
Report
Advertisement
