221010
भभुआ के केवा गांव के पास टेंपो दुर्घटना में तीन बच्चें हुए घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:भभुआ के केवा गांव के पास एक अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकरा गया, जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना के अनुसार घायल बच्चों में श्रियांशु चौरसिया, अनन्या कुमारी और शिवम चौरसिया शामिल हैं, जो चांद थाना क्षेत्र के भरारी गांव के निवासी हैं। वहीं बच्चे भभुआ से अपने गांव लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। आपको बता दें कि सभी घायलों को भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ संगरिया में किसान यूनियन ने भारत-अमेरिका डील के विरोध में महापंचायत आह्वान किया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के संगरिया में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का बड़ा ऐलान, 29 अगस्त को जंतर-मंतर पर महापंचायत — हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश के कृषि और व्यापार क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। डलेवाल ने इसके विरोध में 29 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारी की भी घोषणा की गई तथा आंदोलन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।0
0
Report
रिश्ता बनवाने के बहाने घर घुसे बदमाश, डेढ़ लाख की डकैती का पर्दाफाश
Dholpur, Rajasthan:रिश्ता कराने के बहाने घर में घुसे बदमाश, कट्टे के बल पर डेढ़ लाख की डकैती, पुलिस ने 4 को दबोचा धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में रिश्ता कराने का झांसा देकर घर में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती की सनसनीखेज वारदात का निहालगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा, परिवादी की बैंक पासबुक, वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। r रिश्ते की बात करने आए और बना लिए बंधक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अनुसार 28 जुलाई को दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सायरा खातून के घर एक महिला और एक पुरुष लड़के का रिश्ता करने के बहाने पहुंचे। घर वालों को बातों में लगाकर कुछ देर बाद चार अन्य लोग भी एक बच्चे के साथ वहां पहुंच गए। घर के अंदर पहुंचते ही आरोपियों ने अपना असली मकसद उजागर कर दिया。 बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों को कट्टे की नोक पर बंधक बना लिया। आरोपियों ने सभी के हाथ-पैर टेप से बांध दिए और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए और मौके से फरार हो गए。 तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी से खुला राज घटना की सूचना पर निहालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और सघन दबिश के बाद पुलिस टीम ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर कार्रवाई की。 इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों बंटी, तेजसिंह, गुड्डू ठाकुर उर्फ निरोत्तम सिंह और रंजीता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। हथियार और लूट का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, 7 हजार रुपये की नकदी और परिवादी की बैंक पासबुक बरामद की है। वहीं गुड्डू की निशानदेही पर एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपी आदतन और कुख्यात अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही लूटे गए शेष जेवरात और रकम की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं。0
0
Report
रिचा ब्रांड मसालों पर बड़ी कार्रवाई, जयपुर में 850 किलोग्राम सीज
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मिलावट के खिलाफ अभियान रिचा ब्रांड के मसालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 850 किलोग्राम मसाले सीज, जांच के लिए लिए गए सैंपल सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मेसर्स माहेश्वरी ब्लेंड, जेतपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर पर की कार्रवाई कार्रवाई के दौरान रिचा ब्रांड के हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर का एक-एक सैंपल लिया गया रिचा ब्रांड के बैच नंबर-28 मिर्च पाउडर के अजमेर से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में उसे अनसेफ पाए जाने के आधार पर की गई ये कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री ने बुनकरों को किट वितरित किए, फिरोजिया के साथ
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मुख्यमन्त्री ने बुनकरों और हितग्राहियों को बांटें हैंडलूम किट, सांसद अनिल फिरोजिया के साथ हथकरघा चलाया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार देर शाम को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पंहुचे । सबसे पहले वे प्रशांति धाम के समीप स्थित नगर निगम भवन पहुंचें। यहां उन्होंने स्थानीय बुनकरों और अन्य हितग्राहियों से मुलाकात की। आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस होने के कारण मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया । साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया के साथ हथकरघा भी चलाया।0
0
Report
उज्जैन में जजों के लिए अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भूमिपूजन, सीजेआई ने किया शिलान्यास
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जजों के अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का हुआ भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सीजेआई सूर्यकान्त ने किया भूमि पूजन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने दौरे के दौरान जजों के लिए बनने वाले अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भूमिपूजन और शिलान्यास करने पहुँचे। कार्यक्रम में चीफ जस्टिस ऑफ इण्डिया सूर्यकान्त भी विशेष रूप से मौजूद रहें।0
0
Report
श्योपुर में आपसी विवाद के कारण युवक पिटाई, वीडियो वायरल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर आपसी विवाद में जमकर मारपीट, श्योपुर शहर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चार-पाँच युवक एक युवक पर लात-घूंसों की बौछार करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के पुराने अस्पताल के आसपास की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है0
0
Report
Advertisement
निशिकांत दुबे ने कहा: संसद में उठे JPएससी अनियमितताओं, CBI जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:देवघर (झारखंड): जेपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ झारखंड के छात्रों के विरोध पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "13 तारीख संसद है, हम सभी इस मुद्दों को संसद में उठा रहे हैं। 13 तारीख के बाद इसका फैसला नहीं होगा तो हम प्रयास करेंगे कि इसकी CBI जांच हो...और ऐसी सजा दिलाएंगे कि भविष्य में ऐसा करने की हिम्मत न करे कोई..."0
0
Report
रanchi के स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र-सरकार प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक बातचीत
Ranchi, Jharkhand:रांची रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र के प्रतिनिधि और सरकार के प्रतिनिधि के बीच लगभग दो घंटे तक वार्ता हुई। बैठक के बाद सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर चारों मंत्री और सभी 10 स्टूडेंट मीडिया के सामने आए और बताया , सकारात्मक बातचीत हुई है। छात्रों की सारी बातें और मांगो को सरकार के प्रतिनिधि गंभीरता से सुना है ।जल्दी ही दूसरे राउंड की बातचीत भी सरकार के प्रतिनिधि मंडल और छात्रों के बीच होगा। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा जब तक मागें नहीं मांगी जाएगी तब तक अनिश्चितकालीन धरना और छात्रों का अनशन जारी रहेगा।0
0
Report
झारखंड: उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सकारात्मक बातचीत, समाधान की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, "छात्रों के साथ हमारी बैठक अच्छे माहौल में हुई। हमने छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है." रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "बहुत सकारात्मक बातचीत हुई। यह बातचीत का पहला चरण था। हमने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।" रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात के बाद, उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा, "उनके सामने मांगें रखी गई हैं। आगे बातचीत होगी। विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारी बातों को गंभीरता से लिया गया। वे CM से बात करेंगे। कोई समाधान निकाला जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर के लहरपुर में तालाब से मगरमच्छ पकड़ा गया, ग्रामीणों की राहत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक तालाब में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप। भारी संख्या में ग्रामीण तालाब पर हुए इकट्ठा। ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना। पंपिंग सेट से तालाब का पानी निकाल कर देर शाम मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़ा। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। लहरपुर तहसील क्षेत्र का मामला।0
0
Report
सिद्धार्थ अस्पताल में expiry दवा: परिवार ने FDA-पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
Satara, Maharashtra:वाई : वाई येथील सिद्धार्थ हॉस्पिटलमध्ये रुग्णाला मुदत संपलेल्या आणि बुरशी लागलेल्या गोळ्या दिल्याचा गंभीर आरोप नातेवाईकांनी केला आहे. या प्रकरणी रुग्णाच्या पतीने वाई पोलीस ठाणे तसेच अन्न व औषध प्रशासनाकडे तक्रार दाखल केली आहे. तक्रारदार कार्तिक बागल यांच्या पत्नी सेजल बागल यांच्यावर गेल्या काही महिन्यांपासून सिद्धार्थ हॉस्पिटलमध्ये उपचार सुरू आहेत. १ ऑगस्ट रोजी रुग्णालयातून देण्यात आलेल्या ‘Adivit Total’ या औषधाची मुदत मे २०२६ मध्येच संपलेली होती, असा नातेवाईकांचा आरोप आहे. तसेच ५ ऑगस्ट रोजी रात्री औषध घेण्यापूर्वी गोळीला बुरशी लागल्याचे आणि ती खराब झाल्याचे निदर्शनास आले, असे तक्रारीत नमूद करण्यात आले आहे.या प्रकारानंतर नातेवाईकांनी रुग्णालयात जाऊन संबंधित डॉक्टरांकडे जाब विचारला. त्यावेळी डॉक्टरांनी माफी मागितल्याचा आणि यापुढे असा प्रकार होणार नाही, असे सांगून प्रकरण मिटवण्याचा आरोप नातेवाईकांनी केला आहे.दरम्यान, रुग्णालयातून इतर रुग्णांनाही अशाच प्रकारची औषधे दिली गेली आहेत का, याची चौकशी करण्याची मागणी करण्यात आली आहे. या प्रकरणी वाई पोलीस आणि FDA प्रशासनाकडे तक्रार दाखल करण्यात आली असून, संबंधित औषधांची तपासणी करून दोषींवर कारवाई करावी, अशी मागणी नातेवाईकांनी केली आहे.0
0
Report
ज़ी हेल्पलाइन ने अनिता देवी के लिए सरकारी मकान योजना की राह साफ कर दी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कारी कलवारी की रहने वाली अनिता देवी सालों से उस मकान में रहने को मजबूर है अब वो वहां कैसे रह रही है ये तो भगवान ही जाने क्योंकि घर की दिवारों से लेकर छत भी जर्जर हो चुकीं हैं है स्थिति ये है कि छत गिर न पड़े इसलिए ठंडो और बल्लियों के सहारे छत को टिकाया गया है अनीता देवी के पति महावीर खेती कर अपना गुजर बसर परिवार पाल रहे है अनीता के दो बेटे है बड़ा बेटा साथ में रहता है छोटा बाहर रहकर पढ़ाई करता है अनीता देवी का कहना है सालों से वो प्रयास कर रही थी कि उनको सरकारी आवास योजना का लाभ मिल जाए कुछ पैसे सरकार दे दे और जो हम लोगों ने जोड़ कर रखा है उसको लगाकर एक हम भी अपने सपनों का घर बना ले लेकिन ऐसा नहीं हुआ उनका कहना है कि वह प्रधान से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और उच्च अधिकारियों तक गई लेकिन आश्वासन तो मिला लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनको भी सरकारी योजना की लिस्ट में रखा जाएगा अनीता देवी बताती है एक दिन वो घर में टीवी देख रही थी न्यूज़ देखने के लिए उन्होंने ज़ी न्यूज़ चैनल लगाया उसमें जी हेल्पलाइन के बारे में बताया जा रहा था उसमें एक नंबर आ रहा था उन्होंने एक-एक नंबर एक कॉपी में नोट किया और फिर अपने छोटे से फोन से उस नंबर में कॉल की और अपनी पूरी बात बताई शिकायत दर्ज हुई उसके बाद जी हेल्पलाइन की टीम ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों तहसील के अधिकारियों से बात की और की और हक़ीक़त से रूबरू कराया और जवाब भी मांगा अधिकारियों ने हमेशा की तरह जांच का हवाला दे दिया लेकिन ज़ी हेल्पलाइन की टीम ने महिला लो घर दिलवाने की ठान ली थी इसलिए टीम लगातार जिम्मेदारों से जवाब मांगती रही एक दिन ऐसा हुआ कि जिम्मेदार अधिकारी बोले अनिता देवी का नाम लिस्ट में चढ़ गया अब जैसे ही सरकार की तरफ से पैसा पास होगा तो सीधे अनीता देवी बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा कुछ समय का प्रयास और गरीब का उसका हक दिलाने का जुनून अनीता देवी के जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन बैठा थोड़े ही दिनों में जी हेल्पलाइन की मुहिम की वजह से अनीता देवी का नाम उस लिस्ट में आ गया जिसमें बाद सरकार से गरीब अपना घर बनाते हैं और और जी हेल्पलाइन में सिर्फ शिकायत पर ही भरोसा नहीं किया हक़ीक़त जानने के लिए ज़ी मीडिया की टीम उस गांव पहुंची जहां अनीता देवी घर था हकीकत में उनका घर किसी खंडहर से काम नहीं था टूटी दिवाले टूटी छते और जगह जगह लगे बास बल्ली इस बात गवाही दे रही थे की अनीता देवी वाकई में मौत के शाय में अपना जीवन गुजार कर रही है फिलहाल अनीता देवी ने ज़ी हेल्पलाइन का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो काम इतने दिनों में नहीं हुआ वो जी न्यूज वालों में थोड़े ही दिनों में कर दिया पहले तो अधिकारी सुनते नहीं थे लेकिन जबसे शिकायत ज़ी हेल्पलाइन में कोई उसके बाद ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारी भी घर आए वरना पहले कोई सुनता नहीं था अनीता देवी नबोली अब हम खुश है कि जी हेल्पलाइन की वजह से अब हमारा भी घर बन सकेगा अब पैसा आना बाकी रह गया है बस वो जल्दी से आ जाए,जिला विकास अधिकारी ( DDO ) सुनील तिवारी ने बताया लिस्ट में नाम आ गया बहुत पैसा भी आ जाएगा ये कहानी एक अनीता की नहीं है बहुत से ऐसे लोग है जो सरकारी योजना के लिए पात्र है लेकिन उनको लाभ नहीं मिल पा रहा और जो आपत्र है उनको लाभ पहले मिल जाता है क्योंकि उनकी पकड़ और पहुंच होती है और गरीब व्यक्ति अफसरों के शानदार दफ्तरों मे दाखिल होने से पहले ही कांप जाते है, फिलहाल ऐसे मुद्दे जी हेल्पलाइन हमेशा उठाएगा जो आम इंसान के बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा हो क्योंकि हमारी जिम्मेदारी है कि सरकारी सिस्टम से हार चुके इंसास को उसी सिस्टम से इंसाफ दिला पाए0
0
Report
Advertisement
चमोली के बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावे चोरी मामले में SIT ने तीसरी गिरफ्तारी की
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली: श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के बहुचर्चित मामले में एसआईटी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरी गिरफ्तारी कर ली है. इस मामले में जेपी कंपनी के लाइजनिंग अधिकारी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है. एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार, पुत्र स्व. स्वरूप चंद, वार्ड नंबर 03, नूरपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) का निवासी है. बताया जा रहा है कि मनोज कुमार का बद्रीनाथ मंदिर में अक्सर आना-जाना रहता था और वह कई बार चढ़ावा गिनने की प्रक्रिया में भी बैठता था. एसआईटी जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मनोज कुमार को चढ़ावे में आई बेशकीमती वस्तुओं को उठाते हुए साफ तौर पर देखा गया है. इसी आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई. एसआईटी अब मामले में अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. इस कार्रवाई के बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है.0
0
Report
उदयपुर में बदमाशों ने घर के बाहर तोड़फोड़, महिला गंभीर घायल, मौत की खबर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से बड़ी खबर, शहर में बदमाशो के हौसले बुलंद, कपिल बिहार में सनसनी खेज वारदात को दिया अंजाम, तीन गाड़ियों में सवार हो कर आए बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में की तोड़फोड़, घर से बाहर आए एक महिला को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर गंभीर रूप से किया घायल, इलाज के दौरान महिला की मौत की आ रही सूचना, घटना के बाद बदमाश हुए फरार, सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस जुटी मामले की जांच में, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटना क्रम,0
0
Report
टोडारायसिंह में बजरी मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह (टोंक) बजरी प्रकरण में तत्कालीन थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, अवैध वसूली और झूठे मुकदमे का आरोप टोंक जिले के टोडारायसिंह थाना क्षेत्र में बजरी खनन से जुड़े एक पुराने मामले में तत्कालीन थानाधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय में दायर इस्तगासे के बाद की गई है। मामला अक्टूबर 2025 के एक प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया था। टोरड़ी (मालपुरा) निवासी मोहित कुमार जैन की ओर से न्यायालय में परिवाद पेश किए जाने के बाद गुरुवार को तत्कालीन थाना प्रभारी हरिराम चौधरी, तत्कालीन हेड कांस्टेबल रंगलाल गुर्जर, कांस्टेबल कालूराम चौधरी, होमगार्ड रामनारायण, तत्कालीन एएसआई महावीर बराला तथा 112 वाहन चालक नंदकिशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। परिवादी का आरोप है कि 15 अगस्त 2025 की रात उसका डंपर खाली था, जिसे मोर थाना क्षेत्र से पुलिसकर्मी अपने कब्जे में लेकर टोडारायसिंह थाने ले गए। आरोप है कि थाने में उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई और राशि नहीं देने पर डंपर को अवैध बजरी से भरा बताकर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। परिवादी ने दावा किया है कि उसके पास सीसीटीवी फुटेज, जीपीएस लोकेशन और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं, जो उसके आरोपों का समर्थन करते हैं। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण की जांच मालपुरा वृत्ताधिकारी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
