icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow26 Sept 2024, 07:08 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर प्रेरणा दिवस: कौमी एकता और सर्वहारा के लिए कांग्रेस मजबूत

Ajmer, Rajasthan:किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कद्दावर नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 26 वीं पुण्य तिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई... अजमेर शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस एक जाजम पर नजर आई... स्थानीय सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विजय जैन ने स्वर्गीय पायलट के बलिदान को प्रेरणा बताते हुए कहा कि देश में सामाजिक सौहाद्र के साथ कौमी एकता रखते हुए जनता किसान सहित सर्वहारा वर्ग के नेता के रूप में स्वर्गीय राजेश पायलट की पहचान अमीट है..उनके बताए मार्ग पर चल कर कांग्रेस को एकजुट करने और देश को जाति धर्म के नाम पर लड़वाने वाली ताकतों का मुहतोड़ जवाब देना ही स्वर्गीय पायलट को सच्ची श्रद्धांजलि देना है.. इस मौके पर मौजूद शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, निगम में प्रतिपक्ष नेता रही द्रोपदी कोली, प्रताप यादव, श्याम प्रजापति अंकुर त्यागी सहित बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की..
0
0
Report
Advertisement

भीषण आंधी-तूफान का कहर: सोलर पैनल गिरने से युवक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बुधवार देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई है। करीब 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं और बारिश के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग हादसों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कैंट थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक केरी अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान तेज तूफान के चलते पड़ोसी के मकान पर लगा सोलर पैनल उड़कर उसके ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल केरी को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। तूफान के कारण जिलेभर में सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें रात से ही राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हैं।जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 घंटे के भीतर सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन पूरे जिले में नुकसान का आकलन भी कर रहा है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

छतरपुर अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत: रिश्वत के आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। लवकुशनगर सरकारी अस्पताल में 3 महीने की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लवकुशनगर अस्पताल मे पदस्थ डॉक्टर लखन सिंह ने इलाज के लिए पहले 6 हजार रुपये मांगे। 5 हजार में सौदा तय होने के बाद इलाज शुरू किया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।मामला लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। गौरिहार थाना क्षेत्र के कितपुरा गांव की 23 साल की ज्योति देवी 3 महीने की गर्भवती थी। पेट में गर्भ खराब होने परिजन उसे लवकुशनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां पदस्थ डॉक्टर लखन सिंह ने इलाज शुरू करने से पहले 6 हजार रुपये की मांग की। मृतिका के परिजनो का आरोप है कि डॉक्टर साहब बोले 6 हजार लगेंगे। मैंने कहा गरीब आदमी हूं, पैर पकड़ लिए। 5 हजार में माने तब जाकर इलाज किया। पेट की सफाई के बाद बिटिया की हालत बिगड़ गई। फिर जिला अस्पताल भेज दिया, रास्ते में ही मर गई।,परिजनों के मुताबिक 5 हजार रुपये लेने के बाद डॉक्टर ने पेट की सफाई की। लेकिन इसके बाद ज्योति की हालत बिगड़ती चली गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर लखन सिंह पर लापरवाही और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।वही इस मामले को सीएमएचओ ने गंभीर माना है ,उन्होंने इस मामले की विभागीय जांच के आदेश किये है वही डाँक्टर द्वारा रिश्वत लेने के मामले मे उन्होंने खुद जांच करने की बात कही
0
0
Report

नीमराणा के हाईवे पर फ्लैट चोरी: लाखों के गहने-नकदी चुरा लिए गए, चोर अज्ञात

Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़).....जिले के नीमराणा थाना क्षेत्र स्थित मोहलड़िया गांव के पास हाईवे पर बनी आशियाना हाउसिंग सोसायटी में चोरों ने दिनदहाड़े एक फ्लैट को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब फ्लैट मालिक ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचा। जानकारी के अनुसार मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी विकास कुमार पिछले दो वर्षों से आशियाना हाउसिंग सोसायटी में रह रहा है। हाल ही में उसने नया फ्लैट लिया था और करीब 10 दिन पहले ही उसमें शिफ्ट हुआ था सुबह जल्दी वह कंपनी में ड्यूटी के लिए गया था। वापस लौटने पर उसने फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया। विकास कुमार ने बताया कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है तथा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की सूची पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं से मुलाकात कर सशक्तिकरण की राह दिखलाई

मेरठ: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मेरठ में सुनीं महिलाओं की शिकायतें, योजनाओं से सशक्त हो रही महिलाओं से भी की बातचीत मेरठ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज मेरठ दौरे पर रहीं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बनीं महिलाओं से मुलाकात की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही आयोग में लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए जनसुनवाई भी आयोजित की गई। मीडिया से बातचीत में विजया रहाटकर ने कहा कि मेरठ की सशक्त महिलाओं से मिलकर उन्होंने जाना कि योजनाओं के साथ जुड़कर कैसे उन्होंने अपने जीवन में बदलाव लाए हैं। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, घर की निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ी है और समाज में उन्हें सम्मान मिल रहा है। यह बदलाव बहुत सकारात्मक है। राष्ट्रीय महिला आयोग के पास हर साल लाखों शिकायतें जाती हैं, जिनमें सबसे बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश से होती है। यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के साथ-साथ मेरठ मंडल से भी बड़ी संख्या में शिकायतें आती हैं क्योंकि यह दिल्ली से सटा हुआ क्षेत्र है। इन्हीं शिकायतों को सुनने और निस्तारण के लिए आज मेरठ में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें पहले से दर्ज शिकायतों के साथ-साथ मौके पर आने वाली महिलाओं की शिकायतें भी सुनी गईं। इसके अलावा जिला प्रशासन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक भी हुई। बैठक में जिले में महिला केंद्रित नीतियों के क्रियान्वयन, आ रही अड़चनों और अच्छे उदाहरणों पर चर्चा की गई। पुलिस के साथ बात करते हुए महिलाओं को न्याय दिलाने में पुलिस की भूमिका और किए गए कार्यों की भी जानकारी ली गई। विजया रहाटकर ने बताया कि मेरठ में आज चार-पांच कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसमें योजनाओं के माध्यम से सक्षम बनी महिलाओं से संवाद भी शामिल है। मेरठ में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को लेकर आयोग लगातार काम कर रहा है।
0
0
Report

बसेड़ी में अवैध खनन के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के बसेड़ी क्षेत्र में अवैध रेता खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक की मौत हो जाने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना रतनपुर गांव के जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान रतनपुर निवासी दीपक पुत्र अशोक सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने के कारण युवक की जान गई। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बसेड़ी-सैपऊ मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के एक वाहन के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। हालात बिगड़ने की सूचना पर बसेड़ी थाना पुलिस और सरमथुरा सीओ नरेंद्र कुमार मीणा मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top