icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow14 Oct 2024, 06:37 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आँगई पुलिस ने अवैध शराब 145 पव्वे और थार जीप जब्त की

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित थार जीप जब्त सरमथुरा (धौलपुर) पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आँगई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब की 3 पेटियां (कुल 145 पव्वे) जब्त किए हैं। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त थार जीप को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त के दौरान धौंध रोड इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान अवैध शराब के परिवहन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब और थार जीप को जब्त किया।पुलिस अब इस बात की जांच-पड़ताल कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई।
0
0
Report
Advertisement

हांसी डिपो कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बस सेवाएं बाधित, यात्री परेशान

Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस एवं मंजीत कुमार ,आजाद यात्री हांसी में रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, यात्री बेहाल हांसी की 71 समेत 259 बसों के पहिए थमे, बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित, तीसरे दिन हिसार जीएम का फूंका पुतला; कर्मचारियों की दोटूक- भुगतान होने तक जारी रहेगी हड़ताल हांसी। रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम जनता पर साफ दिखाई देने लगा है। हांसी बस स्टैंड पर यात्री बसों के इंतजार में घंटों परेशान होते नजर आए। कोई गांव जाने के लिए बस पूछता रहा तो कोई दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़ और करनाल जाने के लिए पूछताछ केंद्र के चक्कर काटता रहा। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल के तीसरे दिन रोडवेज कर्मचारियों ने हिसार जीएम का पुतला फूंककर अपना रोष जताया। हिसार डिपो और हांसी सब-डिपो में लंबित वित्तीय भत्तों और बकाया भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर रखा है। हड़ताल के चलते हिसार डिपो की 181 और हांसी सब-डिपो की 71 बसों सहित कुल 259 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। इससे लोकल और लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए, एलटीसी और मेडिकल बिलों का लंबित भुगतान शामिल है। कर्मचारियों के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान अभी तक लंबित है। रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस एवं मंजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने के साथ धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनके खातों में बकाया राशि नहीं आती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी आंदोलन में शामिल होकर प्रदेशव्यापी चक्का जाम कर सकते हैं। इससे पूरे हरियाणा में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल के कारण हांसी बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। करनाल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री आजाद ने बताया कि वे काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बसें नहीं मिल रही हैं। सिरसा डिपो की बसें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रहीं हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।फिलहाल एक तरफ रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बसों का संचालन प्रभावित होने से आम यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब सबकी नजर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली अगली बातचीत पर टिकी है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में दीपावली के लिए 573 आवेदनों पर 4 नवंबर को लॉटरी

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) दीपावली पर पटाखा दुकानें लगाने के लिए 573 आवेदन, 4 नवंबर को निकलेगी लॉटरी हनुमानगढ़। दीपावली के मद्देनजर अस्थाई पटाखा दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में इस बार आवेदकों ने उत्साह दिखाया है। सोमवार को आवेदन करने का अंतिम दिन था। जिले में हनुमानगढ़ जंक्शन, टाउन, पक्कासारणा एवं आसपास के क्षेत्रों से कुल 573 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन आवेदनों के आधार पर 4 नवंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। एसडीएम कार्यालय के ایلडीसी रविन्द्र ने बताया कि अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन से 247, हनुमानगढ़ टाउन से 299, पक्कासारणा से 16, डबली से 7, रोडांवाली से 3 तथा धोलीपाल से 1 आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर में लॉटरी निकाली जाएगी। इसके माध्यम से अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे।
0
0
Report

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने माफी मांगी: कृष्ण-राम में भेद नहीं

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -भगवान श्री कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वे खुद ठाकुर जी के भक्त हैं, वे कृष्ण विरोधी नहीं हैं, उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।,बाबा बागेश्वर ने वीडियो में कहा - श्री बागेश्वर धाम की जय, संन्यासी बाबा की जय और वृंदावन बिहारी लाल की जय। एक वीडियो जो हमने भाव में विह्वल होकर ठाकुर जी को दिया था कि हमारे राम जी सीधे हैं, ठाकुर जी टेढ़े हैं, इस पर बहुत लोगों ने अर्थ का अनर्थ निकालकर प्रलाप शुरू कर दिया।,हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं। हम खुद बृज के भक्त हैं। हम जब भी प्रार्थना करते हैं तो कहते हैं हमें बृजवास मिले। हम खुद भागवत कथा कहते हैं और ठाकुर जी के गुणगान गाते हैं। हम भगवान राम और कृष्ण में भेद नहीं करना चाह रहे थे।,जैसे सखियां राम जी को गाली देती हैं, जैसे गोपियां ठाकुर जी को उलाहना देती हैं, जैसे ब्रज के संत ठाकुर जी को उलाहना देते हैं, वैसे ही हमने भाव में एक संत का प्रचलित पद कहा था - बंसी बजाना तो खेल है, पर धनुष उठाना खेल नहीं। उसी की व्याख्या कर रहे थे।,बहुत लोगों ने पूरी वीडियो नहीं देखी और हमें कृष्ण विरोधी घोषित कर दिया। भैया हम कृष्ण विरोधी नहीं हैं, वो तो हमारे ठाकुर जी हैं। हम खुद कृष्ण जन्मभूमि के लिए आवाज उठाते हैं, हमारे नाम में भी तो उनका नाम लगा है। उन्हीं के कारण हमारा जीवन है।,फिर भी किसी के मन में हमारी बात से ठेस पहुंची हो तो हम विनय भाव से क्षमा प्रार्थी हैं। बात का बतंगड़ और अर्थ का अनर्थ न किया जाए। हमने समाज को या भगवान को बांटने की कोशिश नहीं की। राम-कृष्ण दो एक हैं, उनमें अंतर नहीं है। वो तो हमने भावपूर्वक कहा था।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में 25 लाख रुपये मांग मामले में नया खुलासा, जांच जारी

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टेशनरी सप्लाई के हुए टेंडर के बाद कोतवाली थाने में आवेदन देकर नवीन प्रिंटिंग प्रेस के संचालक से तत्कालीन एसपी के नाम से 25 लाख रुपए लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में नवीन प्रिंटिंग प्रेस के संचालक ने स्टेशनरी विक्रेता अंकित नागर के खिलाफ कोतवाली थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। नवीन प्रिंटिंग प्रेस के संचालक मोहम्मद अली ने अंकित नागर पर 25 लाख रुपए की मांग करने, रुपए नहीं देने पर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने और पहले दी गई नकदी व चेक वापस नहीं करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने 29 अक्टूबर को थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में मोहम्मद अली ने बताया कि अप्रैल 2026 में उनके द्वारा एसपी कार्यालय में स्टेशनरी सप्लाई के लिए टेंडर भरा गया था। संबंधित दस्तावेजों में कुछ जानकारी नहीं होने से उनकी निविदा निरस्त करने की कार्रवाई की गई थी। उसके बाद टेंडर अंकित नागर का हो गया। अंकित नागर ने थाने में मेरे खिलाफ आवेदन देकर झूठे दस्तावेज़ संलग्न करने का आरोप लगाया। । इसके बाद कोतवाली थाने से फोन आने और अंकित नागर द्वारा कथित रूप से उन्हें बुलाकर मामले को समाप्त करने की बात कहने का उल्लेख भी आवेदन में किया गया है। आवेदक का आरोप है कि अंकित नागर ने उनसे कहा कि एसपी साहब से उसके अच्छे संबंध हैं और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने का आवेदन दिया गया है। इसके बाद कथित रूप से उनसे 25 लाख रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर तत्कालीन एसपी से मामला दर्ज करवाने और उनकी फर्म की प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी दी गई। आवेदन के अनुसार, इस घटनाक्रम से भयभीत होकर उन्होंने अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। मोहम्मद अली ने आवेदन में आगे बताया कि 3 जुलाई 2026 को एसपी बंगले के बाहर अंकित नागर की स्कूटी पर बैठकर बातचीत हुई। इस दौरान कथित रूप से 12 लाख रुपए एक व्यक्ति को दिए गए तथा 13 लाख रुपए का चेक भारतीय स्टेट बैंक, शाजापुर का अंकित नागर को जमानत के तौर पर दिया गया। इसके बाद 4 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच 13 लाख रुपए उसी स्थान पर दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। आवेदक का कहना है कि जमानत के तौर पर दिया गया चेक आज तक वापस नहीं किया गया। दूसरी बार थाने से फोन आने पर पूरे मामले का खुलासा आवेदन में यह भी उल्लेख है कि करीब चार दिन पहले थाने से उनके मोबाइल पर फोन आया और उन्हें बुलाया गया। वहां उन्हें बताया गया कि उनकी फाइल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देख रहे हैं। इसके बाद अंकित नागर द्वारा दोबारा 25 लाख रुपए की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है। मोहम्मद अली ने बताया कि 28 अक्टूबर को अंकित नागर उनकी दुकान नवीन प्रिंटिंग प्रेस पर आया और उनके बड़े भाई से भी इस संबंध में चर्चा की। आवेदक ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने, कथित रूप से ली गई राशि और चेक वापस दिलाने की मांग की है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना शेष है। पुलिस विभाग के एक आरक्षक की भूमिका भी इस पूरे मामले में तत्कालीन एसपी के चालक की भूमिका भी सामने आई है। रूपयों के लेन देन में चालक पर भी आरोप लगाया गया है। हालांकि उक्त पुलिसकर्मी को उसके पद से हटा दिया गया। एसडीओपी को सौंपी जांच इस मामले में एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया अंकित नागर नामक युवक द्वारा नवीन प्रिंटिंग प्रेस के संचालक से 25 लाख रुपए मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच एसडीओपी कीर्ति बघेल कर रही है। जांच के पश्चात कार्रवाई होगी。
0
0
Report

आगर-मालवा के जंगल में नवजात लावारिस: रहस्य बना सवाल

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा में इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है... यहां बर्डा बरखेड़ा गांव के जंगल में एक नवजात shishु लावारिस हालत में मिला है। सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों की नजर मासूम पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मासूम चिकित्सकों की निगरानी में है। आगर-मालवा जिले के बर्डा बरखेड़ा के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में देखा। जंगल के सुनसान इलाके में नवजात मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में मासूम का उपचार जारी है। जंगल में नवजात को इस तरह लावारिस छोड़ जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर मासूम को यहां कौन छोड़कर गया? किन परिस्थितियों में नवजात को जंगल में छोड़ा गया और इसके पीछे क्या वजह है? इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल नवजात जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है... वहीं बर्डा बरखेड़ा के जंगल में नवजात मिलने की इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है。
0
0
Report
Advertisement

पुलिस मुख्यालय के पीछे थार-हेरियर कारों में आग, रजिस्ट्रेशन से जुड़ा अजीब संयोग

Jaipur, Rajasthan:पुलिस मुख्यालय के पीछे पार्किंग में खड़ी काली रंग की थार कार में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग ने पास खड़ी हेरियर कार को भी चपेट में ले लिया। चार साल पहले थार का रजिस्ट्रेशन 2 नवम्बर को हुआ था और आग लगने की तारीख भी 2 नवम्बर है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थार और हेरियर दोनों कारें जलकर राख हो गईं। पार्किंग क्षेत्र से यातायात भी बंद रहा। थार के मालिक पूर्णांश गुप्ता थे; हेरियर कार राहुल मीणा की थी, दोनों के बारे में बताया गया है।
0
0
Report

दिल्ली में AQI 400 के पार, स्मॉग से लोग परेशान; हवा कब सुधरेगी?

Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है। जहांगीरपुरी में 416, रोहिणी में 396 पंजाबी बाग में 393 अलीपुर में 375 और मुंडका में 376 AQI दर्ज किया गया है। जबकि विकासपुरी जनकपुरी हरीनगर तिलकनगर राजौरी गार्डन मोतीनगर मायापुरी नारायणा इंद्रपुरी और दिल्ली के अन्य कई इलाकों में AQI 350 से400 के आसपास पहुंच गया है। हालांकि पोल्यूशन पर रोक लगाने के लिए पश्चिमी जिला सड़कों पर जगह जगह छिड़काव भी देखने को मिला है। प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विंटर एक्शन प्लान लागू किया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसके तहत पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, निर्माण कार्यों पर पाबंदी, सड़कों पर पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा GRAP के तहत प्रदूषण के स्तर के अनुसार अलग-अलग चरणों में सख्त प्रतिबंध लगाए जाते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार के इन तमाम प्रयासों के बावजूद दिल्लीवासियों को साफ हवा कब मिलेगी?
0
0
Report

पीलीबंगा में ड्राई डे उल्लंघन: देर रात शराब बिक्री, लोग हुए हैरान

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) पीलीबंगा में ड्राई डे के नियमों की उड़ीं धज्जियां, देर रात तक बिकती रही शराब; मीडिया को देख सेल्समैन को दुकान में बंद कर भागे खबर हनुमानगढ़ के पीलीबंगा से हैं, पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता और साइलेंट पीरियड के नियमों की पीलीबंगा में खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। नियमानुसार 1 नवंबर शाम 6 बजे से ड्राई डे लागू होने के बाद शराब ठेकों को भौतिक रूप से सील किया जाना था। साथ ही चुनाव क्षेत्र की 5 किलोमीटर परिधि में आने वाले शहरी ठेकों को भी बंद रखना अनिवार्य था। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों सहित कई ठेकों पर देर रात तक शराब की बिक्री जारी रही। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम को देखकर ठेके पर अफरा-तफरी मच गई। पकड़े जाने के डर से एक व्यक्ति ने सेल्समैन को दुकान के अंदर बंद कर दिया, जबकि दूसरे ने बाहर से ताला लगाकर मौके से भाग गया। ठेके पर विभागीय सील या मुहर भी नजर नहीं आई। दुलमाना सहित कई पंचायतों में अवैध शराब आपूर्ति की आशंका जताई गई है। आबकारी अधिकारियों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। एसडीएम उमा मित्तल ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने ठेके का लाइसेंस रद्द करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के स्कूल में शिक्षिकाओं ने रामकुमार शर्मा पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थ्री डॉट्स स्कूल में हड़कंप! स्कूल की शिक्षिकाओं ने मैनेजमेंट से जुड़े रामकुमार शर्मा पर यौन एवं मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, आरोप है कि सीसीटीवी विहीन कार्यालय में बुलाकर अभद्र व्यवहार और जबरदस्ती की कोशिश की गई पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप, न्याय नहीं मिला तो SSP कार्यालय पर धरने की चेतावनी, पीड़ित शिक्षिकाये शिकायत लेकर पहुंची था SSP ऑफिस, दोनों शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया कि वह स्कूल में अपनी दबंगई दिखाते हैं और शिकायत करने पर स्कूल से निकलने के साथ मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हैं, स्कूल प्रबंधन रामकुमार शर्मा का सपोर्ट करता है और टीचरों का उत्पीड़न, पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन ने साधी चुप्पी थाना क्वार्सी क्षेत्र के रमेश विहार का मामला, आरोपों से स्कूल प्रबंधन में मचा हड़कंप
0
0
Report

राजगढ़ में 15.50 लाख लागत से 400 मीटर डिवाइडर तैयार, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर) में कस्बे में जेवीवीएनएल कार्यालय से सराय बाजार तक वर्षों से अधूरे पड़े डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। डिवाइडर का निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को स्टेशन मार्ग पर यातायात सुगम होने की उम्मीद जगी है। हालांकि, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगो ने डिवाइडर निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि डिवाइडर मार्ग में जगह-जगह कट छोड़ दिए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में लगाए गए डिवाइडर ब्लॉक और वर्तमान में लगाए जा रहे ब्लॉक की गुणवत्ता में काफी अंतर है। नए ब्लॉक न केवल ऊंचाई में छोटे हैं, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डिवाइडर में लगाए जा रहे ब्लॉकों की गुणवत्ता की जांच करवाने और बेहतर गुणवत्ता के ब्लॉक लगवाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 15 लाख 50 हजार रुपये की लागत से लगभग 400 मीटर लंबे डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य दीपावली से पूर्व पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद डिवाइडर पर लाइट डेकोरेशन का कार्य भी कराया जाएगा। गौरतलब है कि जेवीवीएनएल कार्यालय से सराय बाजार तक डिवाइडर अधूरा होने के कारण स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सड़क के दोनों ओर दुपहिया और चौपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहने से आवागमन में बाधा उत्पन्न होती थी। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता था। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की ओर से लंबे समय से इस मार्ग पर डिवाइडर निर्माण पूरा कराने की मांग की जा रही थी। अब डिवाइडर का निर्माण पूरा होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
0
0
Report

उदयपुर में तीसरे चरण के लिए मतदान कल शुरू, प्रशासन ने पूरी तैयारी की

Udaipur, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव को लेकर कल उदयपुर जिले में तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। इसको लेकर आज अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मतदान कर्मियों को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद मतदान दल अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। तृतीय चरण में जिले की खेरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव और कल्याणपुर पंचायत समिति क्षेत्रों मंगलवार को होगा मतदान। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top