icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow26 Sept 2024, 10:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से बिहार में विकास की उम्मीद, वैशाली में पुल उद्घाटन

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर कहा माननीय प्रधानमंत्री जी 21 तारीख को जो सबसे पुराना गणतंत्र वैशाली की धरती पर आ रहे हैं। सिक्स लेन पुल, जो पटना-बिदुपुर पुल है, जो नॉर्थ बिहार को, साउथ बिहार को जोड़ता है, उस पुल का उद्घाटन करेंगे। और बहुत सारी योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे जो जनहित की योजनाएं हैं。 बिहार को सौगात देंगे। और कुछ इन्वेस्टमेंट का भी मंत्र देकर जाएंगे, इन्वेस्टर्स भी आएंगे। उसके आने से निश्चित तौर पर बिहार में एक उत्साह है, बिहार में विकास होगा, बहुत सारे क्षेत्रों में काम होंगे。 वही मंत्री ने कहा 2 लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे। बिहार सरकार के चीफ सेक्रेटरी के पत्र निकाले जाने को लेकर कहा यह अच्छी पहल है। लोकतंत्र में तो होना चाहिए, जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि—हम जनता के सेवक हैं। और हमारी प्राथमिकता, अहमियत, हमारा कार्यशैली सब जनता के लिए होता है, तो निश्चित तौर पर ग्राउंड स्तर पर ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए ताकि जो डेमोक्रेसी का जो मतलब है—ट्रू डेमोक्रेसी जिसको कहते हैं, ग्रासरूट ऑफ डेमोक्रेसी—उसका मतलब निकले और सही मायने में ग्राम स्वराज जो गांधी जी का सपना था, तो इससे निश्चित तौर पर होगा। और हम समझते हैं कि एक स्वागत योग्य कदम है। बाइट — संतोष सुमन, मंत्री, बिहार सरकार
0
0
Report

सरगुजा में आतंक का पर्याय बना 'कबरा' हाथी 6 दिन बाद ट्रैंकुलाइज, कॉलर आईडी लगाकर झुंड में छोड़ा गया

Durg, Chhattisgarh:अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में अब तक 17 लोगों की जान ले चुके आक्रामक 'कबरा' हाथी को वन विभाग ने 6 दिनों के लंबे अभियान के बाद उदयपुर वन परिक्षेत्र स्थित रामगढ़ पहाड़ के जंगल में ट्रैंकुलाइज कर लिया है। सीसीएफ वाइल्डलाइफ प्रणय मिश्रा के नेतृत्व में कुमकी हाथियों 'तीरथ' और 'दुर्योधन' तथा ड्रोन कैमरों की मदद से यह ऑपरेशन सफल हुआ। हाथी को रेस्क्यू सेंटर भेजने के बजाय कॉलर आईडी लगाकर वापस 17 हाथियों के झुंड में छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे दल की निगरानी हो सकेगी। Notorious 'Kabra' Elephant Tranquilized in Surguja After 6-Day Operation, Released into Herd with Collar ID
0
0
Report
Advertisement

जयपुर विद्युत हादसा: गलत शटडाउन से श्रमिक की मौत पर विभाग पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर विद्युत विभाग के अभियंताओं की लापरवाही ने एक बार फिर एक श्रमिक की जान ले ली। लगातार हो रहे विद्युत हादसों के बावजूद उच्च स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। ताजा मामला बासखों क्षेत्र के मदरामपुरा जीएसएस के भटेरी फीडर का है, जहाँ बिजली लाइन पर काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार गलत शटडाउन दिए जाने के कारण यह हादसा हुआ। श्रमिक सियाराम शर्मा नया ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक को तत्काल बस्सी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर कई घंटों तक हंगामा कर जिम्मेदार अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक श्रमिक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस मामले में बासखों के कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सहायक अभियंता दीपक मिश्रा के खिलाफ पूर्व में भी लापरवाही को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। हादसे ने एक बार फिर विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्था, शटडाउन प्रक्रिया और फील्ड में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का हंगामा देख अधिशाषि अभियंता श्रीकृष्ण अग्रवाल अभियंता मौके पर पहुंचे व परिजनों को समझाइइस के बाद अस्पताल से मृतक सियाराम शर्माका पोस्टमार्टम करवा कर शव रवाना करवाया,, अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

भरतपुर के पंचायत समिति-वार जिला परिषद मतगणना कल वार्डवार टेबलों पर शुरू

Bharatpur, Rajasthan:एंकर-पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनावों की मतगणना कल मास्टर अदितेन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य की मतगणना वार्डवार की जाएगी। हर वार्ड की मतगणना सम्बंधित रूम में एक ही टेबल पर की जाएगी। मतगणना के दौरान 1 काउंटिंग एजेंट रूम में मौजूद रहेगा। जिला परिषद सदस्य की भी मतगणना वार्डवार की जाएगी। जिला परिषद सदस्य के लिए रूम में सभी टेबल पर मतगणना होगी। इसके लिए प्रत्याशी हर टेबल पर काउंटिंग एजेंट मौजूद रख सकता है। जो वार्ड दो पंचायत समिति में आते हैं। उनकी मतगणना दोनों पंचायत समितियों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की जाएगी。 उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि भरतपुर जिले की सात पंचायत समितियों के कुल 887 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए 107 टेबल निर्धारित की गई हैं। वैर में 99, भुसावर में 100, बयाना में 188, नदबई में 156, सेवर में 115, उच्चैन में 79 और रूपवास में 150 मतदान केंद्र शामिल हैं। रूम नंबर 8 में 10 टेबलों पर, रूम नंबर 5 में भुसावर की मतगणना 10 टेबल पर की जाएगी। बयाना की मतगणना रूम नंबर 22 और 23 में 12-12 टेबल पर की जाएगी। नदबई की मतगणना रूम नंबर 25 और 26 में 12 और 9 टेबल पर की जाएगी। इसी प्रकार पंचायत समिति सेवर की मतगणना रूम नंबर 4 में 14 टेबलों पर की जाएगी। उच्चैन की मतगणना रूम नंबर 13 में 9 टेबलों पर होगी। रूपवास की मतगणना रूम नंबर 01 और 12 में 10 और 9 टेबलों पर की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

SShyamFollow6m ago
New Delhi, Delhi:

-20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

-बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बनकर करते थे फोन, कम ब्याज पर लोन दिलाने का देते थे झांसा..

-टीम लीडर और मैनेजर भी पकड़े गए..

 

दिल्ली के विजय विहार थाना पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कॉल सेंटर की टीम लीडर और मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बताकर लोगों को 20 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद लोन की प्रक्रिया, इंश्योरेंस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूलकर फोन उठाना बंद कर देते थे।

 

पुलिस के मुताबिक, विजय विहार के फेज-2 में रहने वाले विकास नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उन्हें 20 लाख रुपये का लोन कम या जीरो ब्याज दर पर दिलाने का भरोसा दिया था। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग चार्ज के नाम पर कुल 10.15 लाख रुपये दे दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद विजय विहार थाने में 17 नवंबर को धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर मनोहर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल की लोकेशन, IMEI नंबर और इंटरनेट से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच की। इसके अलावा आईपी लॉगर और पैकेट कैप्चर जैसी तकनीकों की मदद से कॉल सेंटर की डिजिटल गतिविधियों का पता लगाया गया।

 

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 17 नवंबर को दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में छापा मारा। यहां फर्जी लोन कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में बाकायदा टीम लीडर और मैनेजर की व्यवस्था थी। टेलीकॉलर को पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट दी जाती थी, जिसके आधार पर वे लोगों को फोन कर कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देते थे।

 

टीम लीडर और मैनेजर समेत छह गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहदरा निवासी 32 वर्षीय कृष्णा कॉल सेंटर की टीम लीडर थी, जबकि रघुवीर नगर निवासी 24 वर्षीय जतिन मैनेजर के तौर पर काम करता था। इनके अलावा उत्तम नगर निवासी नीरज (39), द्वारका निवासी आकाश (28), विकास नगर निवासी सनी (34) और वजीरपुर निवासी दया प्रसाद (34) टेलीकॉलर के रूप में काम करते थे।

 

कॉल सेंटर से क्या-क्या मिला

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लैंडलाइन फोन, फिक्सड वायरलेस टर्मिनल, वाई-फाई राउटर, मोबाइल फोन और नोटपैड बरामद किए हैं। इन नोटपैड में लोगों को फोन कर ठगने के लिए पहले से तैयार बातचीत की स्क्रिप्ट लिखी हुई थी।

 

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कॉल सेंटर के जरिए अब तक कितने लोगों को ठगा गया है। आरोपियों के बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरीके से अपना शिकार बनाया हो सकता है।

 

(नई द‍िल्‍ली से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर प्रमोद शर्मा की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report

खूँटी में अकवान के असर से बदला मौसम, बारिश की संभावना और ठंड बढ़ी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - अकवान का असर , मौसम में बदलाव रात तक में बारिश के आसार। एंकर - खूँटी में आज अकवान का असर देखने को मिल रहा है जहां पर बादल युक्त मौसम आज सुबह से ही बना पड़ा है। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी ठंडी हवा बहने से मौसम में बदलाव आ गया है। आसमान में बादल छाए ने छाए रहने से किसानों को अपने फसल की चिंता सता रही है। खेत खलिहानों से घरों तक धान, मड़ुवा, उड़द आदि फसलों को सुरक्षित करने के लिए घरों तक ले जाने में लगे हुए हैं। ताकि फसल कहीं बर्बाद न हो जाए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, खूँटी में आज बारिश होने की सम्भावना बनी हुई है। लेकिन ठंड में इजाफा हो गया है।
0
0
Report

पौड़ी में कांग्रेस प्रदर्शन: धारचूला विधायक हरीश धामी के मंच रोक पर पुतला दहन

Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। पौड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी का पुतला फूंका। धारचूला विधायक हरीश धामी को एक कार्यक्रम के मंच पर अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिए जाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि धारचूला विधायक हरीश धामी को मंच पर बोलने से रोकना एक जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस में नाराजगी है, जिसका असर पौड़ी में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भी देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अधिकार है। धारचूला विधायक हरीश धामी को मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार और मंच के माध्यम से रखने का अधिकार रखते हैं। ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

ढाकणी-सथूर गांवों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस पर सवाल उठे; 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो हाईवे जाम की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:ढाकणी और सथूर गांवों में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है. ढाकणी निवासी राजमल मीणा के घर के बाहर बंधे 7 बकरे और 4 बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए. पीड़ित के अनुसार करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में बकरा, भैंस, ट्यूबवेल मोटर और बिजली केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर मेगा हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top