221001
वाराणसी में स्कूली बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Varanasi, Uttar Pradesh:"गंदगी है तो बीमारी है, सफाई है तो स्वास्थ्य है " का संदेश देकर मंगलवार को स्कूली बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली। नमामि गंगे ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कबीरचौरा स्थित पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता की अलख जगाई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने श्रमदान करके आवाह्न किया कि स्वच्छता जरूरी है क्योंकि साफ-सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहाबाद के घर में कुक ने नशीला पदार्थ देकर परिवार को बेहोश कर नकदी-जेवर चुरा लिया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में घर मे काम करने वाला कुक खाने में नशीला पदार्थ देकर परिवार को बेहोश कर नकदी,जेवर लेकर हुआ फरार एक परिवार के घर काम करने वाले कुक पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि कुक ने रात के खाने और शिकंजी में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे घर में मौजूद लोग बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया। सुबह परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी कुक रोजाना की तरह घर पर काम करता था। उस दिन वह कुछ देर से काम खत्म करके गया। आरोपी जाने से पहले उसने परिवार के सदस्यों को खाने और शिकंजी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। परिवार का कहना है कि इसके बाद सभी लोग सो गए और उन्हें रातभर होश नहीं रहा। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर दोबारा घर में आया और घर में रखी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया। सुबह जब परिवार की महिला रिश्तेदार घर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। घर से अजीब तरह की गंध भी आ रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिवार के मुताबिक, अस्पताल में जांच के दौरान नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका सामने आई। बताया गया है कि रात करीब 12 से 12:30 बजे के आसपास आरोपी के घर के आसपास आने-जाने की बात सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। सुबह करीब 9 से 10 बजे घटना का पता चला, जिसके बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर में काम करने वाले कुक ने खाने और शिकंजी में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश किया और उसके बाद नकदी व जेवर लेकर फरार हो गया फिलहाल परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कुक की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी घटना की सच्चाई और चोरी हुए सामान की सही जानकारी सामने आ पाएगी。0
0
Report
पटना के बाढ़ मुद्दे पर बिहार सरकार अलर्ट, नेपाल-भारत संयुक्त प्रबंध पर जोर
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान बिहार से करीब 200 से 250 किलोमीटर दूर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार पानी का फ्लो काफी कम हुआ है, लेकिन फिर भी सतर्क और अलर्ट रहने की जरूरत है। गंडक नदी में पानी का स्तर एक लाख के नीचे आ गया है। भारत और नेपाल को संयुक्त रूप से फ्लड मैनेजमेंट की दिशा में काम करना चाहिए। चाहे नेपाल में हाइड (बांध) बनाकर या किसी अन्य वैज्ञानिक तरीके से बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने की व्यवस्था हो, दोनों देशों को मिलकर एक इंटीग्रेटेड फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार करना चाहिए। तिब्बत और चीन के इलाके में भी पानी आया है, लेकिन नेपाल का बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित हुआ है। जब नेपाल में बाढ़ आती है तो उसका असर भारत पर भी पड़ता है। इसलिए भविष्य में दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय और जल प्रबंधन की व्यवस्था जरूरी है। गंडक, कोसी, बागमती और कमला जैसी नदियों में पानी की क्षमता को लेकर लगातार काम करने की जरूरत है। अगर भविष्य के लिए एकीकृत योजना बनाकर काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कभी ग्लेशियर टूटने जैसी घटनाएं होती हैं, तो कभी अचानक किसी इलाके में अत्यधिक बारिश हो जाती है। ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से अचानक बड़े स्तर पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नेपाल में इस आपदा के कारण जान गंवाने वाले लोगों और वहां मौजूद भारतीय पर्यटकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। सभी मृतकों को श्रद्धांजलि। फिलहाल बिहार में किसी तरह के बड़े खतरे की स्थिति नहीं है। हालांकि, सतर्कता बरतना जरूरी है। तेजस्वी यादव का इतिहास देख लीजिए। जब भी कोई संकट आता है और कोई बड़ी घटना होती है, तो वे अक्सर फील्ड में नजर नहीं आते और बिहार से बाहर चले जाते हैं। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी वाल्मीकिनगर साइट का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं। बाढ़ से किसी भी तरह की स्थिति या संकट उत्पन्न होता है, तो बिहार सरकार उससे पूरी तरह निपटने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार हर स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। नीतीश कुमार हमेशा कहते रहे हैं कि ‘खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का होता है।’ यही उनकी सोच और सरकार की प्राथमिकता है। हम लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पूरे मामले पर फीडबैक दिया है। बाइट — संजय झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेडीयू0
0
Report
सलिमापुर बाजार में चोरी: चोरों ने CCTV उलटा कर दो दुकानों से आभूषण-नकदी चुरा ली
Chapra, Bihar:सलिमापुर बाजार में दो दुकानों में चोरी, CCTV कैमरा घुमाकर फरार हुए चोर सारण के गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर बाजार में चोरों ने बुधवार की रात एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने ज्वेलरी-बर्तन की दुकान का ताला काटकर कुछ आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी कर ली। वहीं, बगल स्थित जनरल स्टोर का ताला तोड़कर भी सामान चुरा लिया। बताया जाता है कि दुकानदार मनोज कुमार सोनी बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा और उन्हें चोरी की सूचना दी। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान के प्रवेश द्वार पर लगे CCTV कैमरे को उल्टी दिशा में घुमा दिया था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम के साथ गौरा थानाध्यक्ष मो. महताब खां मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
खनन से खेल मैदान खोदना: ग्रामीणों ने शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की
Hazaribagh, Jharkhand:केरेडारी के जोरदाग गांव के खेल मैदान को चट्टी बरियातु कोल खनन परियोजना द्वारा कुछ दिन पूर्व खदान के कार्य के लिए खोद दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, परियोजना प्रबंधन की ओर से मैदान को दोबारा बनाकर देने का आश्वासन कई बार दिया गया, लेकिन अब तक मैदान का निर्माण नहीं कराया गया है。 मैदान नहीं होने के कारण गांव के बच्चों, युवाओं और खिलाड़ियों को खेलकूद के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेल के लिए उचित स्थान नहीं मिलने से हताश बच्चों और खिलाड़ियों ने चट्टी बरियातु परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग रोड पर ही वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया。 ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान गांव के बच्चों और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रांसपोर्टिंग रोड पर खेलना हादसे को न्योता दे सकता है। ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन से अपने आश्वासन को पूरा करते हुए शीघ्र खेल मैदान का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और खिलाड़ियों को सुरक्षित एवं उचित स्थान मिल सके。 ग्रामीण बच्चे0
0
Report
लालू परिवार दिल्ली रवाना, तेजস্বी ने नेपाल जलप्रलय पर चिंता जताई
Patna, Bihar:लोकेशन पटना लालू परिवार दिल्ली रवाना लालू प्रसाद यादव पूरे परिवार राबड़ी देवी मिशा भारती तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ दिल्ली आज रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी प्रसाद यादव ने नेपाल में आई जल प्रलय पर चिंता जाहिर करते हुए कहा बहुत ही खतरनाक हादसा हुआ है वीडियो देखकर दहशत हो गई है बिहार नेपाल के नदियों से जुड़ा हुआ है और बिहार के नदियों में खतरा बढ़ सकता है इसलिए बिहार को सतर्क रहने की जरूरत है। कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा देश में जातीय जनगणना करने के मामले में केंद्र सरकार के मनसा पर सवाल उठाया है कांग्रेस ने कहा है जाति जनगणना बिहार और तेलंगाना के तर्ज पर अगर केंद्र सरकार करती है तब समाज का पूर्ण विकास हो सकता है इस पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा हमारी मांग यह शुरू से है मगर केंद्र सरकार इन बातों को मानती नहीं है बिहार में भी हमने जातीय जनगणना कराया आरक्षण के दायरे को बढ़ाया मगर केंद्र बीजेपी की सरकार ने इसे कोर्ट के माध्यम से खारिज कर दिया आरक्षण के बढ़े हुए दायरे को शेड्यूल लाइन में डालने की भी बात हमने की जिसे भाजपा ने नहीं किया।0
0
Report
सहकारिता आंदोलन के पुरोधा महेंद्र शास्त्री का निधन, शोक की लहर अलवर में
Alwar, Rajasthan:सहकारिता आंदोलन के पुरोधा महेंद्र शास्त्री का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस अलवर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं सहकारिता आंदोलन के प्रमुख स्तंभ महेंद्र शास्त्री का गुरुवार सुबह 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अलवर के राजनीतिक, सामाजिक और सहकारिता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शास्त्री अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। महेंद्र शास्त्री का जन्म 27 अप्रैल 1932 को अलवर के बम्बोरा गांव में हुआ था। उन्होंने बीए, एलएलबी, शास्त्री और साहित्यरत्न की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1985 में हुए आठवीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव में वे लोकदल के टिकट पर मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 1990 तक इस पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। शास्त्री की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि राजस्थान के सहकारिता आंदोलन के मजबूत आधारस्तंभ के रूप में भी रही। उन्होंने राजस्थान राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष, अलवर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति अलवर के अध्यक्ष, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तथा पंचायत समिति मुंडावर के प्रधान सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सार्वजनिक जीवन संघर्षों और उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उनके जीवन पर लिखे संस्मरण में उनकी यात्रा को ‘शिव-जटाओं सी उलझी जीवन-गाथा’ के रूप में वर्णित किया गया है। राजनीति और सहकारिता के साथ साहित्य से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा। उनकी काव्य कृति ‘गा ले कोई गीत’ प्रकाशित हुई, जबकि ‘यादों की महक’ उनके संस्मरण के रूप में सामने आई। उनकी दो अन्य काव्य कृतियां और तीन गद्य पुस्तकें अप्रकाशित बताई गई हैं। महेंद्र शास्त्री ने जापान, थाईलैंड, हांगकांग, सिंगापुर और फिलीपींस सहित यूरोप के अधिकांश देशों की यात्राएं भी की थीं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने राजनीति, समाज और सहकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके जीवन और योगदान को देखते हुए 13 जून 2026 को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अलवर स्थित उनके मोती डूंगरी निवास पर पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। अब शास्त्री के निधन से उनके समर्थकों, राजनीतिक सहयोगियों और परिचितों में गहरा शोक है। अलवर ने एक ऐसे वरिष्ठ जननेता को खो दिया है, जिसने राजनीति के साथ-साथ सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी।0
0
Report
Advertisement
पटना से मुख्यमंत्री समेत अधिकारी एरियल सर्वे के लिए रवाना; जलस्तर का आकलन
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री एरियल सर्वे के लिए रवाना हुए नेपाल में जल प्रलय की घटना के बाद बिहार के नदियों में जलस्तर में वृद्धि के कारण आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव बिहार एरियल सर्वे के लिए पटना से बाल्मीकि नगर एरियल सर्वे के लिए रवाना हुए नेपाल से बिहार की जुड़ी हुई नदियां गंडक, कोसी के जलस्तर का मोइन करेंगे आपदा से بچाव और राहत के लिए बिहार सरकार के तरफ से तैयारी पर समीक्षा करेंगे।0
0
Report
FSSAI ने जुनिपर होटल्स दिल्ली और JW मैरियट दिल्ली को नोटिस जारी: खाद्य सुरक्षा उल्लंघन
New Delhi, Delhi:FSSAI ने जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अंदाज़, एयरोसिटी, दिल्ली) और JW मैरियट, दिल्ली को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस जांच के बाद जारी किए गए, जिसमें खाने की सुरक्षा से जुड़े गंभीर उल्लंघन पाए गए थे। रेगुलेटरी सैंपल लिए गए हैं और नियमों के पालन तथा सैंपल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
पटना के बाजार में रक्षाबंधन की रौनक, राखी वैरायटी ने उत्साह बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन… भाई-बहन के अटूट प्यार और विश्वास का वो पवित्र त्योहार, जिसका इंतजार हर भाई-बहन को बेसब्री से रहता है। त्योहार करीब आते ही बाजारों की रौनक भी बढ़ने लगती है। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें और खरीदारी के लिए उमड़ती भीड़… पटना के बाजारों में अब रक्षाबंधन का रंग साफ नजर आ रहा है। बाजार में मोतियों, स्टोन और बच्चों की पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों की खूब वैरायटी देखने को मिल रही है। भाई की पसंद को ध्यान में रखते हुए बहनें भी राखी चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। वहीं, लंदन में रहने वाली एक बहन हर साल अपने भाई और भाभी को राखी बांधने बिहार आती हैं। उनका कहना है कि रक्षाबंधन उनके लिए बेहद खास है और वो इस परंपरा को हर हाल में निभाना चाहती हैं। किसी भाई को गणेश जी वाली राखी पसंद है, तो बहनें उस पसंद के हिसाब से ढूँढकर राखियां ख़रीद भी रही हैं । byte: दुकानदार और पब्लिक0
0
Report
Advertisement
विपक्ष मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए तीखे सवाल करेगा
Chandigarh, Chandigarh:मानसून सत्र को लेकर विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि विपक्ष सरकार से सवाल तो बहुत जोर-शोर से पूछता है लेकिन जब सरकार उनका जवाब देना चाहती है तो विपक्ष सदन से उठकर चला जाता है वह सरकार के जवाब भी नहीं सुनते। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर उन्होंने सरकार पर कोई आरोप लगाया है तो कम से कम उसका जवाब तो सुने। विपक्षी नेता जवाब इसलिए नहीं सुनते क्योंकि सच्चाई उन्हें भी पता है। एचकेआरएन के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह उठा रहा है। जब उनकी सरकार थी तब क्या होता था यह सबको पता है । ये अपने ही लोगों को डीसी रेट पर लगाते थे और उनसे ही कमीशन खाते थे। डीसी रेट पर लगे लोगों की 12000 सैलरी होती थी लेकिन उन्हें 8000 दिए जाते थे। हमारी सरकार एचकेआरएन के माध्यम से युवाओं को रोजगार दे रही है। हमारी सरकार ने इनकी ठेका प्रथा को बंद कर दिया इसलिए इनको दिक्कत है。0
0
Report
यही साल का अंतिम चंद्रग्रहण: तीन घंटे 19 मिनट तक चलेगा
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *चंद्रग्रहण कल यह साल का अंतिम चंद्रग्रहण होगा* - कल पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण रहेगा... - उज्जैन शासकीय जीवाजी वेधशाला ने प्रेस रिलीज जारी करके दी जानकारी... - तीन घंटे 19 मिनट का चंद्र ग्रहण... - रात 8:03 से 9:42 तक चंद्रग्रहण रहेगा...0
0
Report
पचमढ़ी में नाबालिग से गैंगरेप: तीन आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के पचमढ़ी में नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस घटनास्थल और उनके ठिकानों पर लेकर पहुंची, जहां सीन रिक्रिएशन और शिनाख्त की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। पचमढ़ी में तनाव की स्थिति तब बन गई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पुलिस वाहन से बाहर निकालने की मांग की। इसी बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति संभाली। पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। टैक्सी संघ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का टैक्सी संघ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी संघ की जिप्सियां नहीं चलाते थे, बल्कि होटल में काम करते थे। अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों को टैक्सी चालक बताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक घटना से पचमढ़ी की पर्यटन छवि को नुकसान पहुंचा है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे। पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। देश-विदेश के पर्यटकों के बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर पचमढ़ी में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन छवि को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बजरंग दल ने मांग की है कि आरोपियों की ओर से वीडियो जारी कर यह स्पष्ट कराया जाए कि वे पचमढ़ी के मूल निवासी नहीं हैं। संगठन ने प्रशासन से महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज के बाजारों में राखी की वैरायटी से रौनक, कीमतों पर चिंता
Prayagraj, Uttar Pradesh:रक्षाबन्धन से पहले संगम नगरी प्रयागराज के बाजारों में रौनक, भाइयों की कलाई के लिए राखी खरीदने के लिए पहुँच रहीं हैं बहनें, बच्चों में कार्टून आधारित राखी तो वहीं युवाओं में रूद्राक्ष राखी पहली पसंद। रक्षाबन्धन के पर्व में अब कुछ ही समय रह गया है, ऐसे में संगम नगरी प्रयागराज के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में रंग-बिरंगी और अलग-अलग डिज़ाइनों की राखियां बहनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। दुकानों पर राखी खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। प्रयागराज के प्रमुख बाजारों में इन दिनों रक्षाबन्धन की तैयारियां जोरों पर हैं। राखी की दुकानों पर एक से बढ़कर एक वैरायटी देखने को मिल रही है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां, तो युवाओं के लिए स्टाइलिश और आकर्षक डिजाइन की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। पारंपरिक राखियों के साथ-साथ मोती, रुद्राक्ष, कुंदन और फैंसी डिजाइन वाली राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। वहीं भाई की कलाई को खास बनाने के लिए बहनें अपनी पसंद की राखी चुनने में जुटी हैं। रक्षाबन्धन भाई-बहन के प्यार और विश्वास का पवित्र त्योहार है। यही वजह है कि त्योहार से पहले प्रयागराज के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें खरीदारी करने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। राखी खरीदने बाजार पहुंची दसवीं की छात्रा समृद्धि ने बताया कि वह भाई के लिए राखी खरीदने आईं हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मार्केट में राखी की वैरायटी तो बहुत है, लेकिन पिछले सालों की तुलना में राखी काफ़ी महंगी है। वहीं गृहणी माधवी ने बताया कि वह बेटी के लिए राखी खरीदने आई हैं। बाज़ार में काफी वैरायटी है, बच्चों से लेकर युवा और बड़े सभी के लिए अलग अलग वैरायटी हैं।0
0
Report
चंदननगर: सट्टा-डॉन बाबी के घर पर पुलिस छापा, नकद-सोना बरामद
Chinsurah, West Bengal:উত্তরপাড়ায় সাট্টা বুকির বাড়িতে পুলিশি অভিযান,পুলিশ দেখে ছাদ থেকে সোনা টাকা ছুঁড়ে ফেলার অভিযোগ। বাড়ির দরজা না খুলে পোষ্য ডোবারম্যান ছেড়ে দেওয়া হয় বলেও অভিযোগ।সব বাধা কাটিয়ে বাড়িতে ঢুকে তল্লাসী পুলিশের। উদ্ধার সারে বারো লাখ টাকা দের কেজি সোনা। উত্তরপাড়ার তিন নম্বর কাঁসারি পুকুর রোডের বাসিন্দা( দু নম্বর গভঃ কলোনী) সাট্টা বুকি সঞ্জয় মজুমদার ওরফে বাপির বাড়িতে পুলিশের হানা। এলাকাে প্যাড বাপি নামে পরিচিত সাট্টা ডন বাপি। গতকাল রাতেই চন্দননগর পুলিশ ডিডি টিম আধা সামরিক বাহিনী নিয়ে তার বাড়িতে তল্লাসী চালায়। রাত বারোটার পর পুলিশ দুজন আটক করে নিয়ে যায়। পুলিশ সূত্রে খবর,সারে বারো লক্ষ টাকা নগদ ও দের কেজি সোনা উদ্ধার হয়েছে। অভিযোগ দীর্ঘদিন ধরে এলাকার সাট্টার কারাবার নিয়ন্ত্রণ করত বাপি।সে কুখ্যাত দুষ্কৃতি রমেশ মাহত ঘনিষ্ঠ। রাজ্যে পালা বদলের মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী কড়া বার্তা দিয়েছেন বেআইনি মদ জুয়া সাট্টার কারবার বন্ধ করতে হবে।তার পর থেকে পুলিশ অভিযান চালাচ্ছে। অভিযানে বাপিকে যদিও পাওয়া যায়নি তবে তার দুই নিকট আত্মীয়কে আটক করেছে পুলিশ। গতকাল রাতে কোন্নগর থেকে হুব্বা Shyamloder ভাই ও তার এক সঙ্গীকে গ্রেফতার করেছে পুলিশ।তাদের বিরুদ্ধে বেআইনি জমি কারবারের অভিযোগ রয়েছে। চন্দনগর পুলিশের এক আধিকারীক জানান,বেআইনি সাট্টা চালানোর অভিযোগ পেয়ে অভিযান চালানো হয়।অভিযুক্তের বাড়ি থেকে নগদ টাকা ও সোনা উদ্ধার হয়েছে।দুজনকে গ্রেফতার করা হয়েছে ধৃতদের আজ আদালতে পেশ করা হবে।।0
0
Report
इटावा में झगड़े बाद मां ने चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश
Kota, Rajasthan:कोटा इटावा कस्बे में बच्चों के आपसी झगड़े के बाद मां ने चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इटावा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति में कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। पीड़िता द्रोपदी बंजारा के अनुसार, गुरुवार को घर में बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। समझाने के बावजूद बच्चे नहीं माने तो महिला ने तनाव में घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। फिलहाल महिला का एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है。0
0
Report
Advertisement
