221307
वाराणसी में दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक स्वास्थ्य कर्मी से 5 लाख रुपये लूट लिए। रसुलाह निवासी विजय कुमार बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे। कपसेठी थाना क्षेत्र में सर्वोदय इंटर कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग पर क्रॉसिंग बंद होने के कारण विजय अपनी बाइक रोके हुए थे। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें धमकाया और उनकी बाइक की डिग्गी से 5 लाख रुपये निकाल लिए। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। विजय ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मालवीय नगर में किन्नर समाज पर हमला, किडनैपिंग का मामला उजागर
New Delhi, Delhi:एंकर थाने मालवीय नगर के किन्नर समाज के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन। लोकेशन साउथ दिल्ली मालवीय नगर। किन्नर समाज से मारपीट बुरी तरह हथोड़ा डंडों से पीटा, उसमें से एक किन्नर को गाड़ी में किडनैप करके ले गए, उसके बाद हथौड़ों डंडों से हाथ पैर तोड़ दिए। यह पूरा मामला 12 तारीख की सुबह 4:00 बजे का है; पीड़ित किन्नर समाज के लोगों को मालवीय नगर में घर में घुसकर बांग्लादेशियों ने बुरे तरीके से पीटा डंडों और हथौड़ों से, इसके बाद एक पीड़ित किन्नर को गाड़ी में किडनैप करके ले गए, उसके हाथ पैर तोड़ दिए। यह कहना है पीड़ित परिवार का और यह पूरा वाक्य पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो जाता है; उसके बाद पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए थाना मालवीय नगर में सुबह से ही थाने में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पीड़ित किन्नर समाज का रो-रो के बुरा हाल है, काफी किन्नरों को चोट आई है। थाने के अंदर बैठे यह पीड़ित किन्नर समाज का कहना है कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही और न हमें इंसाफ मिल रहा है। इंसाफ के लिए गुहार लगा रहे हैं किन्नर समाज और बता रहे हैं आप बीती बोल रहे हैं; बांग्लादेशियों ने हमें एक्सटेंशन मनी के लिए बुरी तरीके से हथोड़ा डंडों से पीटा और हमारे सहयोगियों को किडनैप कर लेकर हाथ पैर तोड़ दिए; इंसाफ के लिए हम सुबह से थाना मालवीय नगर में अपनी गुहार लगा रहे हैं, भूखे प्यासे यहीं पर डटे हुए हैं। police के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।0
0
Report
BALOD (छत्तीसगढ़) BSP सीवेज लाइन हादसे में तीन मजदूरों की मौत; डाली राजहारा क्षेत्र बचाव
Noida, Uttar Pradesh:BALOD (CHHATTISGARH): THREE WORKERS DIED IN BSP SEWAGE LINE ACCIDENT IN DALLI RAJHARA AREA. RESCUE OPERATIONS UNDERWAY.0
0
Report
रतलाम में एसपी अमित कुमार ने मौके पर FIR दर्ज कराकर एक्शन दिखाया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का फैसला ऑन द स्पॉट देखने को मिला। शहर के एक चौराहे पर जनसंवाद के दौरान एक व्यक्ति ने शिकायत की कि क्षेत्र के कुछ बदमाशों द्वारा उसे धमकाया जा रहा है। शिकायत मिलते ही एसपी अमित कुमार ने तुरंत थाना वाहन से फरियादी को थाने भिजवाया और मौके पर ही एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। दरअसल कानून व्यवस्था मजबूत करने, अपराधियों पर शिकंजा कसने और आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा बढ़ाने के लिए एसपी लगातार हर थाना क्षेत्र में पहुंचकर सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं। मंगलवार शाम अलकापुरी क्षेत्र में भी उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं, समाधान के सुझाव लिए और पैदल भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था, शराबियों के आतंक व गुंडागर्दी वाले स्थानों का निरीक्षण किया। एसपी की इस त्वरित कार्रवाई की शहरभर में चर्चा है, और लोग इसे फैसला ऑन द स्पॉट बताकर सराहना कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
Kapil Mishra attacks Kejriwal on PC, questions Punjab, corruption
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा की अरविंद केजरीवाल की PC पर प्रतिक्रिया * अरविंद केजरीवाल आज PC कर रहे हैं, पूरे दुनिया के बारे में PC कर रहे हैं...लेकिन पता उन्हें ये भी नहीं है कि युद्ध चल किसका रहा है। * इराक और USA का युद्ध, इराक और USA का युद्ध — ये बार-बार बोल रहे हैं। अरे 'फर्जीवाल', इतनी बेसिक जानकारी आपको नहीं है? * मुझे तो लगता है आपकी डिग्री भी फर्जी है, आपकी राजनीति भी फर्जी है, आपकी सारी बातें भी फर्जी हैं। * पूरे देश और ब्रह्मांड की बातें छोड़कर अगर आपने बेसिक पहले मुद्दा समझ लिया होता..मुद्दा क्या है, युद्ध चल कहाँ रहा है..प्रधानमंत्री जी ने अपील क्या की है। * जिस प्रकार से टूटता हुआ, बर्बाद होता हुआ पंजाब आज पीड़ा से कराह रहा है। वहाँ पर भ्रष्टाचार हो रहा है, अपराध हो रहा है।रोज आपके मंत्री जेल में जा रहे हैं। उनसे ध्यान भटकाने की जगह पंजाब पर ध्यान दीजिए •युद्ध जहाँ चल रहा है और भारत की क्या स्थिति है, ये प्रधानमंत्री जी और राष्ट्र अपने आप संभाल लेगा, लेकिन आज की PC से ये साबित हो गया कि आपकी बातें भी फर्जी हैं।0
0
Report
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: AMMK सदस्य हार के कारणों पर चर्चा के लिए जुटे
Noida, Uttar Pradesh:RAMESWARAM, RAMANATHAPURAM (TAMIL NADU): AMMK PARTY MEMBERS HOLDS MEETING TO DISCUSS REASON FOR DEFEAT IN TAMIL NADU LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026/ VISUALS0
0
Report
पार्किंग से ढलान पर लुढ़की स्कॉर्पियो शक्ति नहर में गिर गई; CCTV में कैद
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पार्किंग में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार देखते ही देखते शक्ति नहर में समा गई। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि चालक की एक छोटी सी चूक.car पर भारी पड़ गई। विकासनगर के मटक माजरी इलाके से सामने आए इस CCTV वीडियो में दिखाई देने वाली जगह रिवर व्यू रिसोर्ट की पार्किंग है, जहां पार्किंग में स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी करने के बाद चालक रिसोर्ट के भीतर चला गया। लेकिन ढलान की वजह से कार पीछे की तरफ लुढ़कने लगी और तेजी बढ़ते ही शक्ति नहर में जा गिरी। हादसे के बाद जब स्कॉर्पियो के शक्ति नहर में गिरने की कहानी किसी को समझ नहीं आई, तब पास में लगे CCTV कैमरे को चेक किया गया और पूरी कहानी समझ में आ गई। वीडियो देखते ही लोगों के मन में अजय देवगन की फिल्म टार्ज़न द वंडर कार की याद आ गई। इस फिल्म में भी एक जादुई कार बिना चालक के अपने आप दौड़ पड़ती है। हालांकि यह स्कॉर्पियो कोई आम कार नहीं बल्कि क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य की बताई जा रही है। CCTV वीडियो में ढलान से लुढ़कती स्कॉर्पियो कार के सामने नेताजी के रौब को ग़ालिब करती लाल रंग की प्लेट भी नजर आ रही है। दरअसल नेता जी इस स्कॉर्पियो कार को बिना हैंडब्रेक लगाए ही रिसोर्ट में चले गए थे, जिसके बाद ढलान होने के कारण कार खुद-बखुद चल पड़ी और सीधे शक्ति नहर में गिर गई। देर शाम हुई जानकारी के अनुसार SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शक्ति नहर में स्कॉर्पियो की तलाश कर रही थी, पर पानी के तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण गाड़ी नहीं मिल पाई। अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोक दिया गया है; कल सुबह फिर से यह टीम गहरी शक्ति नहर में तलाश करेगी। राहत की बात यह है कि CCTV में दिख रही गाड़ी के अंदर घटना के वक्त कोई व्यक्ति सवार नहीं था, वरना हादसा बहुत दुखद हो सकता था।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर में फूड पॉइजनिंग: 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग का एक मामला सामने आया है गरोठ तहसील मुख्यालय के समीप कोटडा बुजुर्ग में 20 से ज्यादा लोग उल्टी दस्त के शिकार हुए हैं अंदेशा जताया जा रहा है कि दूषित आइसक्रीम खाने की वजह से यह लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं ज्यादा प्रभावित लोगों को गरोठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से राजस्थान के भवानी मंडी के अस्पतालों में भेजा गया है उधर मेडिकल टीम कोटा बुजुर्ग पहुंची है और वहां प्रभावित लोगों की जांच की जा रही है गौरतलब है कि प्रभावी तो में सबसे ज्यादा बच्चे हैं0
0
Report
मडरिया बाईपास पर यातायात चरमराया; ईंट मंडी ने किया जाम बढ़ा दिया
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:मडरिया बाईपास में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है।करीब एक घंटे से अधिक समय से भीषण जाम लगा हुआ है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, अभी तक मौके पर यातायात पुलिस नहीं पहुंची है, जिसके चलते जाम लगातार बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे के आसपास सड़क किनारे लगने वाली ईंटों की मंडी जाम का मुख्य कारण بنی हुई है। सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहनों के कारण आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बढ़ते जाम और यातायात व्यवस्था में लापरवाही को लेकर अब यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर जाम खुलवाने और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण पर सख्ती करने की मांग की है।0
0
Report
लखनऊ की मेयर ने ईवी अपनाने और तेल बचाने की अपील की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP | लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल कहती हैं, "फ्यूल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद, हमारे सभी अधिकारियों, जिनके पास पहले दो गाड़ियां थीं, ने एक-एक गाड़ी वापस कर दी। मैंने भी एक लेटर लिखकर हमें ज़्यादा ध्यान से गाड़ी चलाने और डीज़ल और पेट्रोल की खपत कम करने के लिए कहा। मैंने यह कैंपेन 2.5 साल पहले शुरू किया था। मैंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां लगाईं। लखनऊ में 2,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं... हमारी सभी डीज़ल से चलने वाली डोर-टू-डोर कलेक्शन गाड़ियां रिटायर हो गई हैं, और अब सिर्फ़ हमारी इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही चल रही हैं... हम और ज़्यादा EVs लगाने पर ध्यान देंगे ताकि हर कोई जल्द से जल्द उन्हें अपना ले... मैं लखनऊ के लोगों से भी अपील करती हूं कि हमें इस समय प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए। देश और दुनिया पर आए संकट और आने वाले तेल संकट से बचने के लिए, फिजूलखर्ची कम करें और जब भी यात्रा करनी हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें..."0
0
Report
Advertisement
नेपाल-दिल्ली दूतावास परमिट पर चलने वाली बस से पासपोर्ट बरामद; ड्राइवर हिरासत
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर एसएसबी और मोहाने पुलिस को मिली बड़ी सफलता नेपाल से दिल्ली भारतीय दूतावास के परमिट पर संचालित एक नेपाली बस चालक के पास से कई देशों के मिले पार्सपोर्ट नेपाल निवासी चालक जलंधर धामी के पास से 16 बांग्लादेशी और 2 नेपाली पासपोर्ट हुआ बरामद गहन तलाशी के दौरान बरामद पासपोर्ट से बस के किसी भी यात्रियों से मिलान न होने पर ड्राइवर को लिया गया हिरासत में सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटीं। कहीं न कहीं इन पार्सपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय घुसपैठ से जुड़े नेटवर्क होने की हो सकती है बात मोहाना थाने क्षेत्र के ककरहवा भारत नेपाल बार्डर का मामला0
0
Report
गाज़ियाबाद में दुकान में आग, दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP): दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर। विजुअल्स0
0
Report
बहराइच NH पर दो घोड़ों की दौड़ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में NH हाइवे पर दौड़ रहे 2 घोड़ो का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, नानपारा रुपईडीहा हाइवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे घोड़ो का Live वीडियो एक कार सवार ने किया कैमरे में कैद, हाइवे पर चले रहे वाहन चालकों के साथ हो सकता था बड़ा हादसा, NH हाइवे पर रेस लगा रहे दो घोड़ों का कैमरे में कैद हुआ Live नज़ारा, सड़क पर घुड़दौड़ का वीडियो बनाकर एक कार सवार ने सोशल मीडिया में किया वायरल, बहाराइच में NH हाइवे पर दो घ़ोड़ो का कई किलोमीटर तक दौड़ लगाते वीडियो बड़ी तेजी से हो रहा वायरल,0
0
Report
Advertisement
NOIDA में भारी बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UP): HEAVY RAIN LASHES PARTS OF CITY/ VISUALS0
0
Report
NEET-UG 2026 रद्द: बच्चों के सपनों की सुरक्षा और जवाबदेही की मांग
Noida, Uttar Pradesh:NEET-UG 2026 का रद्द होना सिर्फ एक परीक्षा का रद्द होना नहीं है, यह उन लाखों परिवारों के भरोसे की बात है, जिन्होंने अपने बच्चों के लिए सपने देखे, मेहनत से पढ़ाया और यह माना कि अगर बच्चा ईमानदारी से पढ़ेगा, तो व्यवस्था भी उसके साथ ईमानदारी से पेश आएगी। मैं जानता हूँ कि देश भर में एक साथ परीक्षा कराना आसान काम नहीं है। लेकिन हमारे युवाओं को इतना अधिकार तो है कि उनकी मेहनत का सम्मान हो, और उनका भविष्य किसी की लापरवाही की भेंट न चढ़े। जब पेपर लीक एक के बाद एक दोहराए जाएँ, और छात्र सड़कों पर न्याय माँगने को मजबूर हों तो यह सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं रह जाती, यह हमारे साझा भरोसे की चूक बन जाती है। हमारे परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार बताया था। उस हथियार को कमजोर करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार और एजेंसियों को जवाब देना होगा कि आखिर हर बार युवाओं का भविष्य ही क्यों दांव पर लगाया जाता है? देश के सभी छात्रों के साथ हमारी पूरी संवेदना और एकजुटता है। न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अब सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। #NEET0
0
Report
मिथिलेश तिवारी का तेजस्वी यादव पर हमला: NDA अस्पतालों में मुफ्त इलाज की घोषणा
Gopalganj, Bihar:सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के किसी सरकारी अस्पताल में उनके आंख व कान का मुफ्त ईलाज कराया जायेगा दरअसल मंत्री बनने के बाद मिथिलेश तिवारी ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा था कि महिलाओं को एजिटेशन करने की क्या जरूरत उनके लिए मोदी जी खुद नारी शक्ति बंदन के लिए खड़े हैं जिसके बाद उस बयान को राजनीतिक तूल में एडुकेशन कहा जा रहा था नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसा था जिसके बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा व कहा कि बेटियों को एजिटेशन करने की जरूरत नहीं है उनका जो विषय है हमलोग सुनेंगे व समाधान करेंगे हमने एजिटेशन कहा तेजस्वी यादव जी ने एजुकेशन मान लिया या तो तेजस्वी जी का कान खराब है या तो आंख में प्रॉब्लम है या बुद्धि खराब है इसलिए इन तीनो तन्त्रो का ईलाज हम एनडीए सरकार के सरकारी अस्पताल में कराने के लिए आमंत्रित करते हैं वो एक बार आये ताकि हमलोग जांच करा दे ताकि उनसे गलती नही हो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को कहना चाहेंगे कि एजिटेशन और एजुकेशन में बड़ा अंतर होता है एजुकेशन का मतलब शिक्षा होता है एजिटेशन का मतलब आंदोलन होता है तो तेजस्वी जी ने शिक्षा लिया नही और कभी आंदोलन किया नही इसलिए उनको लगता है दोनों एकही चीज है इसलिए तेजस्वी यादव जी को अभी ओर आगे पड़ने की जरूरत है0
0
Report
Advertisement
